Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीपत के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दर्रा भाटा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Jay dhirhi
सीपत के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दर्रा भाटा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- सीपत के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दर्रा भाटा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित1
- बिलासपुर में नये गौसेवा धाम का सुभारम्भ गौ कथा का आरंभ, भक्तों की भारी भीड़2
- लोग कब होंगे जागरूक! गोल बाजार में क्यों लगता है जाम?,, बिलासपुर के गोल बाजार में आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक सड़क पर अपने वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े कर पार्किंग के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सड़क किनारे खड़े इन वाहनों के कारण बाजार क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो रहा है और राहगीरों व वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- रक्षाबंधन की रात का दंगा: 20 गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस; कथित मास्टरमाइंड सोहेल खान भी शिकंजे में बिलासपुर। रक्षाबंधन की रात भड़की हिंसा के मामले में बिलासपुर पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो अलग-अलग अपराधों में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध क्रमांक 488/2026 में 17 और अपराध क्रमांक 489/2026 में 3 आरोपी पकड़े गए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को पैदल जुलूस के रूप में कोर्ट तक पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सख्ती का स्पष्ट संदेश गया। सोहेल खान पर पुलिस का शिकंजा मामले में खपरगंज निवासी मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ सोहेल खान की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ कोतवाली थाने में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, लूटपाट, चाकूबाजी और आत्महत्या के लिए विवश करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त की रात हुई हिंसा में भी सोहेल खान की भूमिका की जांच की जा रही है। मंगलवार शाम वह कथित तौर पर अपने दो साथियों के साथ कार से कोनी थाने पहुंचकर गिरफ्तारी देने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद सोहेल खान ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपों को गलत बताया। वहीं पुलिस के पास मौजूद घटना के वीडियो फुटेज को लेकर भी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। हिंसा भड़काने से लेकर गोली चलाने तक के आरोप पुलिस जांच में सोहेल खान पर हमले, लोगों को उकसाने, पत्थरबाजी और फायरिंग जैसे आरोपों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत के पीछे उसकी भूमिका को भी पुलिस ने अपनी जांच में शामिल किया है। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस आरोपियों को कोर्ट लेकर जा रही थी, इसी दौरान पुलिस वाहन में खराबी आने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिसकर्मी आरोपियों को गोल बाजार और सदर बाजार होते हुए पैदल कोर्ट तक लेकर पहुंचे। सड़क से गुजरते पुलिस जुलूस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। क्षेत्र में शांति की चुनौती घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर आदतन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जिला बदर की मांग भी उठ रही है। आने वाले दिनों में लगातार धार्मिक पर्वों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई है। वहीं 3 सितंबर को शांति मार्च निकालने की तैयारी भी की जा रही है। 20 गिरफ्तारियां, पैदल जुलूस और शांति मार्च—रक्षाबंधन की रात हुई हिंसा के बाद पुलिस का संदेश साफ है: कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी।4
- तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के नाम-फोटो से फर्जी Facebook ID, लोगों से मांगे जा रहे पैसे तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के नाम और फोटो का कथित दुरुपयोग कर फर्जी Facebook ID बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी अकाउंट से लोगों को मैसेज कर पैसों की मांग की जा रही है। जानकारी मिलने के बाद विधायक धर्मजीत सिंह ने बिलासपुर SSP से शिकायत की है। उन्होंने फर्जी ID बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- 🌿🙏 कमरछठ के पावन परब के हार्दिक बधाई अउ शुभकामना! 🙏🌿 छठी मैया के असीस ले सबके घर-परिवार म सुख, शांति, समृद्धि अउ खुशहाली बने रहय। 🌾✨ मइया के किरपा ले संतान मन स्वस्थ, सुखी अउ दीर्घायु होवंय। 👨👩👧👦❤️ 🌿 हमर छत्तीसगढ़ के लोक परंपरा अउ संस्कृति के ये पावन परब ला मिल-जुल के मनावन। 🪔🌾 🙏 जय छठी मैया! 🙏 💚 जय जोहार, जय छत्तीसगढ़! 💚 🌿🙏 कमरछठ के पावन परब के हार्दिक बधाई अउ शुभकामना! 🙏🌿 छठी मैया के असीस ले सबके घर-परिवार म सुख, शांति, समृद्धि अउ खुशहाली बने रहय। 🌾✨ मइया के किरपा ले संतान मन स्वस्थ, सुखी अउ दीर्घायु होवंय। 👨👩👧👦❤️ 🌿 हमर छत्तीसगढ़ के लोक परंपरा अउ संस्कृति के ये पावन परब ला मिल-जुल के मनावन। 🪔🌾 🙏 जय छठी मैया! 🙏 💚 जय जोहार, जय छत्तीसगढ़! 💚1
- आम जगह पर लोगो को डराने धमकाने वाले दो आदतन बदमाशों को बिल्हा पुलिस ने हथियार के आम जगह पर लोगो को डराने धमकाने वाले दो आदतन बदमाशों को बिल्हा पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल बुधवार की साम 6 बजे बिल्हा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार ◾नाम आरोपी - 01. आयुष मिश्रा पिता स्व. सुशील मिश्रा उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) (अप.क्र. 453/2026) 02. संजू यादव पिता रामअवतार यादव उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) (अप.क्र. 454/2026) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी के प्रभारीयों को अवैध हथियार रखकर लोगो को डराने/धमकाने वाले व्यक्तियों के विरूध्द अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी बिल्हा तोप सिंह नवरंग द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी दौरान बुधवार दिनांक 02.09.2026 को मुखबीर से सूचना मिला की शनिचरी बाजार बिल्हा मे आयुष मिश्रा हाथ मे लोहे का तलवार लेकर व वार्ड क्रमांक 03 बिल्हा मे संजू यादव नाम का व्यक्ति हाथ मे लोहे का फरसा लेकर रोड मे आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है जिन्हे मौके पर घेराबंदी कर दोनो आरोपी से लोहे का तलवार व लोहे का फरसा जप्त कर बुधवार को 25,27 आम्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गयी है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है एवं आगे भी थाना छेत्र मे अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, पीएसआई रोशनी धु्रव, आर. 1390 संतोष मरकाम, आर. 1431 अर्जुन जांगडे की अहम भूमिका रही।1
- शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दी मारपीट,मामला दर्ज शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दी मारपीट,मामला दर्ज1