देवरिया बिहार ले जाई जा रही 44.10 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार देवरिया, 3 अगस्त। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही 44.10 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब से लदी एक टाटा पंच कार भी कब्जे में ली है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस चुटिया ईंट भट्ठा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टाटा पंच कार (UP32PM5018) की तलाशी लेने पर उसमें से 8PM ब्रांड की 7 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (245 फ्रूटी, कुल 44.10 लीटर) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अनीस कुमार सिंह (33 वर्ष) तथा पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) निवासी अखिल दूबे (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि शराब बिहार ले जाई जा रही थी।
देवरिया बिहार ले जाई जा रही 44.10 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार देवरिया, 3 अगस्त। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही 44.10 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब से लदी एक टाटा पंच कार भी कब्जे में ली है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस चुटिया ईंट भट्ठा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टाटा पंच कार (UP32PM5018) की तलाशी लेने पर उसमें से 8PM ब्रांड की 7 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (245 फ्रूटी, कुल 44.10 लीटर) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अनीस कुमार सिंह (33 वर्ष) तथा पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) निवासी अखिल दूबे (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि शराब बिहार ले जाई जा रही थी।
- कोर्ट के आदेश के बाद जेसीबी की मदद से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई देवरिया जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पूर्वा चौराहे के समीप कई महीनों से किए हुए अतिक्रम के खिलाफ चला बुलडोजर,यह कार्यवाही कोर्ट के आदेश पर मौके पर राजस्व टीम और थाना कोतवाली पुलिस की उपस्थिति में हुई।2
- लोकेशन भटनी देवरिया UPN TV से संवाददाता अशोक मद्धेशिया *सावन के पहले सोमवार शिवमय हुआ भटनी, बाबा बर्फानी की पालकी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब* देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार को भटनी नगर पंचायत भगवान शिव की भक्ति में डूबी नजर आई। छोटी गंडक नदी पुल स्थित बाबा बर्फानी की भव्य पालकी शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। पालकी यात्रा छोटी गंडक पुल से रामलीला मैदान, गांधी चौक, मुख्य बाजार और विभिन्न वार्डों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालु डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते नजर आए।शोभायात्रा का सबसे भावुक दृश्य जामा मस्जिद के पास देखने को मिला, जहां ताजियादार शमशुद्दीन अंसारी, अख्तर अंसारी, गुड्डू अंसारी, अस्पक अंसारी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पालकी पर पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया तथा शीतल पेयजल की व्यवस्था कर गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। उधर, ठाकुर जी की कुटी, जंगलीनाथ, सिसवानाथ, नागेश्वरनाथ, महादेवा, नूरीगंज मिल मंदिर, बनकटा शिव, बेहरा डाबर और मठिया सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख शिवालयों में भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे दिन भटनी क्षेत्र शिवभक्ति, आस्था और सामाजिक सौहार्द के रंग में रंगा रहा। लोकेशन भटनी देवरिया UPN TV से संवाददाता अशोक मद्धेशिया *सावन के पहले सोमवार शिवमय हुआ भटनी, बाबा बर्फानी की पालकी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब* देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार को भटनी नगर पंचायत भगवान शिव की भक्ति में डूबी नजर आई। छोटी गंडक नदी पुल स्थित बाबा बर्फानी की भव्य पालकी शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। पालकी यात्रा छोटी गंडक पुल से रामलीला मैदान, गांधी चौक, मुख्य बाजार और विभिन्न वार्डों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालु डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते नजर आए।शोभायात्रा का सबसे भावुक दृश्य जामा मस्जिद के पास देखने को मिला, जहां ताजियादार शमशुद्दीन अंसारी, अख्तर अंसारी, गुड्डू अंसारी, अस्पक अंसारी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पालकी पर पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया तथा शीतल पेयजल की व्यवस्था कर गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। उधर, ठाकुर जी की कुटी, जंगलीनाथ, सिसवानाथ, नागेश्वरनाथ, महादेवा, नूरीगंज मिल मंदिर, बनकटा शिव, बेहरा डाबर और मठिया सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख शिवालयों में भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे दिन भटनी क्षेत्र शिवभक्ति, आस्था और सामाजिक सौहार्द के रंग में रंगा रहा।1
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर सीएम योगी का कांवड़ियों के नाम शुभकामना संदेश !1
- लबकनी दलित बस्ती पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, पुलिसिया उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर न्याय दिलाने का भरोसा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अंबेडकर वाहिनी के नेतृत्व में नेताओं ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, सरकार और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को समाजवादी पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लबकनी पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने दलित बस्ती में कथित पुलिसिया उत्पीड़न के मामले में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समाजवादी पार्टी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने किया। उनके साथ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव, सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर, सुल्तानपुर सांसद राम भुवाल निषाद, रुद्रपुर के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह 'खोखा सिंह', सलेमपुर के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह, महिला नेत्री रंजना भारती, रामाशीष माथुर तथा महिला सभा की जिलाध्यक्ष वंदना पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने दलित बस्ती के लोगों से अलग-अलग मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़ित परिवारों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। नेताओं ने सभी पक्षों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है तथा न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। इस दौरान नेताओं ने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय और उत्पीड़न लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस कार्रवाई में किसी प्रकार की मनमानी या अधिकारों का उल्लंघन हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा दलित, पिछड़े, वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी कीमत पर अन्याय को स्वीकार नहीं करेगी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि लबकनी की घटना गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। यदि किसी स्तर पर दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर और सुल्तानपुर सांसद राम भुवाल निषाद ने भी पीड़ित परिवारों से बातचीत करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले को आवश्यक होने पर संसद और संबंधित मंचों पर भी उठाया जाएगा ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह 'खोखा सिंह', पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह, महिला नेत्री रंजना भारती, रामाशीष माथुर और महिला सभा की जिलाध्यक्ष वंदना पासवान ने भी कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है और कमजोर वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी। प्रतिनिधिमंडल के गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएं और कानून पर भरोसा रखें। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है तथा पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहेगी।3
- 3 अगस्त 2026 को आए विधानसभा उपचुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बांकीपुर (बिहार) और दतिया (मध्य प्रदेश) सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। इन उपचुनावों के दौर में छात्रों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के हालिया आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों के बीच राजनीतिक समीकरण प्रभावित हुए हैं: मुख्य उपचुनाव परिणाम: बांकीपुर (बिहार): भाजपा के पारंपरिक गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की और भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को पराजित किया। दतिया (मध्य प्रदेश): कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को हराया। मंजलपुर (गुजरात): भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर यह सीट बरकरार रखी। हालिया युवा व छात्र आंदोलनों और स्थानीय मुद्दों ने मतदाताओं को प्रभावित किया, जिसे विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषक इन नतीजों का मुख्य कारक मान रहे हैं।1
- सावन के पहले सोमवार मंदिरों में उमड़ी आस्था, हाटा विधायक मोहन वर्मा व ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने किया जलाभिषेक1
- श्रावण के पहले सोमवार पर अलर्ट मोड में रही देवरिया पुलिस, मंदिरों और घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर दीर्घेश्वर नाथ, बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर और प्रमुख नदी घाटों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देवरिया। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर देवरिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों और नदी घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों ने भी मंदिर परिसरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले सलेमपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध दीर्घेश्वर नाथ मंदिर, मझौलीराज पहुंचकर मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली तथा महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। भीड़ बढ़ने पर कतारबद्ध दर्शन, अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने बरहज क्षेत्र के प्रमुख नदी घाटों का निरीक्षण किया। यहां बैरिकेडिंग, नावों की उपलब्धता, प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती, पुलिस पिकेट, चेतावनी बोर्ड, चेंजिंग रूम और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की पहल पर नगर पालिका परिषद बरहज के सहयोग से घाटों पर चेंजिंग रूम और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई, जिससे स्नान और दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। मदनपुर क्षेत्र स्थित बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर में भी पुलिस अधीक्षक ने भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन उपलब्ध कराते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने दी जाए। उधर, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सत्येन्द्र राय ने दुग्धेश्वर नाथ मंदिर तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने सोमनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, पार्किंग, कंट्रोल प्वाइंट, सीसीटीवी निगरानी और कांवड़ियों की आवाजाही की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी बनाए रखें, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में अपने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर सकें।1
- देवरिया बिहार ले जाई जा रही 44.10 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार देवरिया, 3 अगस्त। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही 44.10 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब से लदी एक टाटा पंच कार भी कब्जे में ली है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस चुटिया ईंट भट्ठा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टाटा पंच कार (UP32PM5018) की तलाशी लेने पर उसमें से 8PM ब्रांड की 7 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (245 फ्रूटी, कुल 44.10 लीटर) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अनीस कुमार सिंह (33 वर्ष) तथा पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) निवासी अखिल दूबे (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि शराब बिहार ले जाई जा रही थी।1