logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाँसवाडा बागीदौरा से मूकनायक संपादक रामलाल कि खास रिपोर्ट ! बागीदौरा में शिक्षक संघ अंबेडकर की नई टीम तैयार, दिनेश चरपोटा अध्यक्ष बागीदौरा के अंबेडकर भवन में राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उपशाखा के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार पारगी एवं चुनाव अधिकारी देवेंद्र कुमार कतीजा के नेतृत्व में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कि अध्यक्ष और मगनलाल डामोर को ब्लॉक मंत्री चुना गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री मणिलाल यादव, जिला अध्यक्ष वालजी अड़ सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी के सामने शिक्षक हितों और संगठन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

4 hrs ago
user_Chief editor Rajasthan
Chief editor Rajasthan
Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
4 hrs ago

बाँसवाडा बागीदौरा से मूकनायक संपादक रामलाल कि खास रिपोर्ट ! बागीदौरा में शिक्षक संघ अंबेडकर की नई टीम तैयार, दिनेश चरपोटा अध्यक्ष बागीदौरा के अंबेडकर भवन में राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उपशाखा के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार पारगी एवं चुनाव अधिकारी देवेंद्र कुमार कतीजा के नेतृत्व में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कि अध्यक्ष और मगनलाल डामोर को ब्लॉक मंत्री चुना गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री मणिलाल यादव, जिला अध्यक्ष वालजी अड़ सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी के सामने शिक्षक हितों और संगठन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • वार्ड 20 में त्रिकोणीय घमासान! भाजपा के पथिक मेहता के सामने टीनू परिहार और नरेश गाड़िया की चुनौती नगर पालिका चुनाव को लेकर कुशलगढ़ में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 20 में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने से चुनावी रोमांच बढ़ गया है। वार्ड में कुल 436 मतदाता हैं, जिनमें 213 पुरुष और 223 महिला मतदाता शामिल हैं। इस वार्ड का राजनीतिक इतिहास भी अहम रहा है। भाजपा की ललिता सोनी नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन व्यास नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। प्रवीणचंद्र गादीया और प्रवीणचंद्र कावड़िया भी भाजपा के टिकट पर जीतकर नगर पालिका उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार भाजपा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट पथिक राजेंद्र कुमार मेहता, कांग्रेस ने पूर्व भाजपा पार्षद दिनेश उर्फ टीनू परिहार और निर्दलीय के रूप में पूर्व भाजपा पार्षद नरेश महेंद्र कुमार गाड़िया को मैदान में उतारा है। पथिक मेहता ने विकास और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता बताते हुए शहीद भगत सिंह बस स्टैंड के निर्माण व सौंदर्यीकरण, सफाई व्यवस्था, सुलभ शौचालय के नवीनीकरण, दरबार हरेंद्र सिंह राठौर गार्डन के सौंदर्यीकरण, नीलकंठ महादेव मंदिर के नव निर्माण, सड़क-नाली निर्माण और 11 केवी विद्युत तारों को केबल में लगाने का भरोसा दिलाया। दिनेश ‘टीनू’ परिहार ने वार्ड की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने, बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण, सफाई, सड़क-नाली निर्माण और नीलकंठ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार सहित आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता बताया। वहीं नरेश गाड़िया ने वार्ड की समस्याओं के स्थायी समाधान का दावा करते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार, बस स्टैंड व यात्री प्रतीक्षालय को आधुनिक बनाने, सुलभ कॉम्प्लेक्स के नवीनीकरण, विद्युत तारों को केबल में लगाने तथा सड़क-नाली निर्माण की बात कही। वार्ड में जैन, ब्राह्मण, राजपूत, पांचाल, कलाल, मुस्लिम सहित विभिन्न समाजों के मतदाता हैं। ऐसे में तीनों प्रत्याशी व्यक्तिगत संपर्क और स्थानीय मुद्दों के जरिए मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। बस स्टैंड, मंदिर, सड़क-नाली, सफाई और विद्युत तार प्रमुख चुनावी मुद्दे बने हुए हैं। अब भाजपा के पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले वार्ड 20 में पथिक मेहता, टीनू परिहार और नरेश गाड़िया में से कौन बाजी मारता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
    1
    वार्ड 20 में त्रिकोणीय घमासान! भाजपा के पथिक मेहता के सामने टीनू परिहार और नरेश गाड़िया की चुनौती
नगर पालिका चुनाव को लेकर कुशलगढ़ में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 20 में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने से चुनावी रोमांच बढ़ गया है। वार्ड में कुल 436 मतदाता हैं, जिनमें 213 पुरुष और 223 महिला मतदाता शामिल हैं।
इस वार्ड का राजनीतिक इतिहास भी अहम रहा है। भाजपा की ललिता सोनी नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन व्यास नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। प्रवीणचंद्र गादीया और प्रवीणचंद्र कावड़िया भी भाजपा के टिकट पर जीतकर नगर पालिका उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
इस बार भाजपा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट पथिक राजेंद्र कुमार मेहता, कांग्रेस ने पूर्व भाजपा पार्षद दिनेश उर्फ टीनू परिहार और निर्दलीय के रूप में पूर्व भाजपा पार्षद नरेश महेंद्र कुमार गाड़िया को मैदान में उतारा है।
पथिक मेहता ने विकास और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता बताते हुए शहीद भगत सिंह बस स्टैंड के निर्माण व सौंदर्यीकरण, सफाई व्यवस्था, सुलभ शौचालय के नवीनीकरण, दरबार हरेंद्र सिंह राठौर गार्डन के सौंदर्यीकरण, नीलकंठ महादेव मंदिर के नव निर्माण, सड़क-नाली निर्माण और 11 केवी विद्युत तारों को केबल में लगाने का भरोसा दिलाया।
दिनेश ‘टीनू’ परिहार ने वार्ड की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने, बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण, सफाई, सड़क-नाली निर्माण और नीलकंठ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार सहित आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता बताया।
वहीं नरेश गाड़िया ने वार्ड की समस्याओं के स्थायी समाधान का दावा करते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार, बस स्टैंड व यात्री प्रतीक्षालय को आधुनिक बनाने, सुलभ कॉम्प्लेक्स के नवीनीकरण, विद्युत तारों को केबल में लगाने तथा सड़क-नाली निर्माण की बात कही।
वार्ड में जैन, ब्राह्मण, राजपूत, पांचाल, कलाल, मुस्लिम सहित विभिन्न समाजों के मतदाता हैं। ऐसे में तीनों प्रत्याशी व्यक्तिगत संपर्क और स्थानीय मुद्दों के जरिए मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। बस स्टैंड, मंदिर, सड़क-नाली, सफाई और विद्युत तार प्रमुख चुनावी मुद्दे बने हुए हैं।
अब भाजपा के पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले वार्ड 20 में पथिक मेहता, टीनू परिहार और नरेश गाड़िया में से कौन बाजी मारता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    30 min ago
  • मूकनायक संपादक राजस्थान का शिक्षक दिवस विशेष पर समस्त राष्ट्र के शिक्षक गुरुजनो धर्माधिकारी संतो को हार्दिक बधाई के साथ कोटी कोटी प्रणाम वंदन 🙏✍️इस अवसर पर गुरुजनो को श्रद्धा सुमन के रूप मे मेरे विचार आलेख की प्रस्तुती ! जय भारत साहेब बंदगी 🙏✍️
    1
    मूकनायक संपादक राजस्थान
का शिक्षक दिवस विशेष पर समस्त राष्ट्र के शिक्षक गुरुजनो धर्माधिकारी संतो को हार्दिक बधाई के साथ कोटी कोटी प्रणाम वंदन
🙏✍️इस अवसर पर गुरुजनो को श्रद्धा सुमन के रूप मे मेरे विचार आलेख की प्रस्तुती ! जय भारत साहेब बंदगी  🙏✍️
    user_Chief editor Rajasthan
    Chief editor Rajasthan
    Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आज बांसवाड़ा में महा काल भैरव जी महाराज का शोभायात्रा शहर भ्रमण कराया गया जीसमें सभी नगरवासी गाजे बाजे के साथ घूमते नाचते काल भैरव महाराज का शोभायात्रा में शामिल रहे।
    1
    आज बांसवाड़ा में महा काल भैरव जी महाराज का शोभायात्रा शहर भ्रमण कराया गया 
जीसमें सभी नगरवासी गाजे बाजे के साथ घूमते नाचते काल भैरव महाराज का शोभायात्रा में शामिल रहे।
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    19 hrs ago
  • गनोड़ा में जन्माष्टमी पर गरजा बुलडोजर देखने उमड़ा जन सैलाब एक तरफ जन्माष्टमी तो दूसरी तरफ बुलडोजर का नजारा देख आप भी हो जाओ गे हेरान क्या हे पूरा राज चलो देखते हे पूरी रिपोर्ट हम लोग ,अगर आप चैनल पर नये हें तो प्लेस हमारी मेहनत के लिए लाइक शेअर और subscribe जरूर करे धन्यवाद🙏🙏
    1
    गनोड़ा में जन्माष्टमी पर गरजा बुलडोजर देखने उमड़ा जन सैलाब 
एक तरफ जन्माष्टमी तो दूसरी तरफ बुलडोजर का नजारा देख आप भी हो जाओ गे हेरान क्या हे पूरा राज चलो देखते हे पूरी रिपोर्ट हम लोग ,अगर आप चैनल पर नये हें तो प्लेस हमारी मेहनत के लिए लाइक शेअर और subscribe जरूर करे धन्यवाद🙏🙏
    user_Pandit Repotar
    Pandit Repotar
    Voice of people गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • धिक्कार है इंसान! गंदगी और प्लास्टिक खाने को मजबूर गौ माता - कुशलगढ़ डंपिंग यार्ड भगवान भरोसे प्राइम न्युज राजस्थान ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा कुशलगढ़, बांसवाड़ा का वह कस्बा जिसे वागड़ की संस्कृति और भक्ति का केंद्र कहा जाता है, आज एक शर्मनाक तस्वीर दिखा रहा है। यहां का डंपिंग यार्ड, जहां नगर पालिका का कचरा फेंका जाता है, अब गौ माताओं का चारागाह बन गया है। जिस गाय को हम माता कहकर पूजते हैं, जिसकी आरती उतारते हैं, वही गौ माता आज पॉलिथीन, सड़े-गले कचरे और प्लास्टिक की थैलियां खाने को मजबूर है। *कुशलगढ़ का डंपिंग यार्ड - मौत का मैदान* कुशलगढ़ में कचरा निस्तारण की कोई वैज्ञानिक व्यवस्था नहीं है। हर दिन का कूड़ा-कचरा, होटल का जूठा, बाजार की सड़ी सब्जियां, प्लास्टिक की बोतलें और पॉलिथीन सब एक ही जगह डंप कर दिया जाता है। न चारदीवारी, न देखरेख। सुबह होते ही 50 से 100 गायें इस कचरे के ढेर पर टूट पड़ती हैं। भूख से मजबूर गौ माता को रोटी के साथ प्लास्टिक भी निगलना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लास्टिक खा-खा कर कई गायों की आंते बंद हो जाती हैं, वे तड़प-तड़प कर मर जाती हैं। पशु चिकित्सकों के अनुसार एक गाय के पेट से 20 से 40 किलो तक प्लास्टिक निकलता है। यह धीरे-धीरे उसकी जान ले लेता है। कुशलगढ़ डंपिंग यार्ड में तो ऐसी कई गायें बीमार और लाचार घूमती दिखती हैं। *धिक्कार है इंसान की सोच पर* हम एक तरफ गौशाला के नाम पर चंदा इकट्ठा करते हैं, गौ रक्षा के नारे लगाते हैं, सोशल मीडिया पर गाय की फोटो डालकर जय गौ माता लिखते हैं। दूसरी तरफ उसी गौ माता को हम अपने ही हाथों से जहर खिला रहे हैं। सब्जी लेते समय पॉलिथीन, कचरा फेंकते समय पॉलिथीन, मंदिर में प्रसाद भी पॉलिथीन में। यही पॉलिथीन अंत में गाय के पेट में जाती है। नगर पालिका की भी जिम्मेदारी है। कचरा प्रबंधन के लिए बजट आता है, लेकिन उसका उपयोग नहीं होता। न गीला-सूखा कचरा अलग होता है, न डंपिंग यार्ड पर गायों को रोकने की व्यवस्था। *कौन जिम्मेदार?* 1. *नगर पालिका कुशलगढ़:* डंपिंग यार्ड की चारदीवारी नहीं, कचरा अलग करने की मशीन नहीं, गौवंश को रोकने के लिए कोई कर्मचारी नहीं। 2. *हम लोग:* हमने गायों को आवारा छोड़ दिया। दूध लेना बंद तो गाय को सड़क पर छोड़ दिया। अब वह कचरा खाने को मजबूर है। 3. *प्रशासन:* पॉलिथीन बैन का कानून है पर पालन नहीं। दुकानों पर आज भी खुलेआम पॉलिथीन मिल रही है। *समाधान क्या है?* कुशलगढ़ को बचाना है तो तुरंत कदम उठाने होंगे। पहला, डंपिंग यार्ड को चारदीवारी से बंद किया जाए और वहां गायों के जाने पर रोक लगे। दूसरा, कचरा घर-घर से अलग-अलग लिया जाए - गीला कचरा और सूखा कचरा। गीला कचरे से खाद बने और सूखे कचरे को रिसाइकिल किया जाए। तीसरा, कुशलगढ़ में एक बड़ी गौशाला और कांजी हाउस बनाया जाए जहां आवारा गौवंश को रखा जा सके। चौथा, पॉलिथीन पर सख्ती से रोक लगे और लोगों को कपड़े के थैले दिए जाएं। पांचवां, पशु चिकित्सा शिविर लगाकर डंपिंग यार्ड की गायों का इलाज किया जाए। *अंत में* गौ माता सिर्फ वोट और नोट का मुद्दा नहीं है। वह हमारी आस्था है। अगर कुशलगढ़ में ही गौ माता प्लास्टिक खाकर मरेगी तो हमारे मंदिर, हमारी पूजा सब व्यर्थ है। आज जरूरत है कि नगर पालिका, प्रशासन और हम सभी नागरिक मिलकर इस पाप से मुक्ति पाएं। नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब कुशलगढ़ का डंपिंग यार्ड गौ माताओं का श्मशान बन जाएगा। धिक्कार है ऐसी व्यवस्था पर जहां गौ माता भगवान भरोसे है और इंसान मूकदर्शक। क्यों बना हुआ है हमने जब राष्ट्रीय सनातन मानव धर्म रक्षा संघ भारत के प्रमुख संत नरसिंह गीरी महाराज व किन्नर समाज की गादी पती किन्नर गोरी बुआ से सवाल किया तो दोनों कुशलगढ़ स्थित यंपीग यार्ड में पंहुचे तथा दोनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज गौ माता प्लास्टिक का विचरण कर रहीं हैं गेट पर दरवाजा व जाली नहीं होने से मंदिरों में गंदगी उड़ कर आ रही है संक्रमण फेलने का डर बना रहता है देखना यह होगा कि क्या नगरपालिका प्रशासन उपखंड प्रषासन व विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि इस और कब ध्यान देंगे यह तो वक्त ही बताएगा!
    4
    धिक्कार है इंसान! गंदगी और प्लास्टिक खाने को मजबूर गौ माता - कुशलगढ़ डंपिंग यार्ड भगवान भरोसे
प्राइम न्युज राजस्थान 
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा 
कुशलगढ़, बांसवाड़ा का वह कस्बा जिसे वागड़ की संस्कृति और भक्ति का केंद्र कहा जाता है, आज एक शर्मनाक तस्वीर दिखा रहा है। यहां का डंपिंग यार्ड, जहां नगर पालिका का कचरा फेंका जाता है, अब गौ माताओं का चारागाह बन गया है। जिस गाय को हम माता कहकर पूजते हैं, जिसकी आरती उतारते हैं, वही गौ माता आज पॉलिथीन, सड़े-गले कचरे और प्लास्टिक की थैलियां खाने को मजबूर है।
*कुशलगढ़ का डंपिंग यार्ड - मौत का मैदान*
कुशलगढ़ में कचरा निस्तारण की कोई वैज्ञानिक व्यवस्था नहीं है। हर दिन का कूड़ा-कचरा, होटल का जूठा, बाजार की सड़ी सब्जियां, प्लास्टिक की बोतलें और पॉलिथीन सब एक ही जगह डंप कर दिया जाता है। न चारदीवारी, न देखरेख। सुबह होते ही 50 से 100 गायें इस कचरे के ढेर पर टूट पड़ती हैं। भूख से मजबूर गौ माता को रोटी के साथ प्लास्टिक भी निगलना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लास्टिक खा-खा कर कई गायों की आंते बंद हो जाती हैं, वे तड़प-तड़प कर मर जाती हैं। पशु चिकित्सकों के अनुसार एक गाय के पेट से 20 से 40 किलो तक प्लास्टिक निकलता है। यह धीरे-धीरे उसकी जान ले लेता है। कुशलगढ़ डंपिंग यार्ड में तो ऐसी कई गायें बीमार और लाचार घूमती दिखती हैं।
*धिक्कार है इंसान की सोच पर*
हम एक तरफ गौशाला के नाम पर चंदा इकट्ठा करते हैं, गौ रक्षा के नारे लगाते हैं, सोशल मीडिया पर गाय की फोटो डालकर जय गौ माता लिखते हैं। दूसरी तरफ उसी गौ माता को हम अपने ही हाथों से जहर खिला रहे हैं।
सब्जी लेते समय पॉलिथीन, कचरा फेंकते समय पॉलिथीन, मंदिर में प्रसाद भी पॉलिथीन में। यही पॉलिथीन अंत में गाय के पेट में जाती है। नगर पालिका की भी जिम्मेदारी है। कचरा प्रबंधन के लिए बजट आता है, लेकिन उसका उपयोग नहीं होता। न गीला-सूखा कचरा अलग होता है, न डंपिंग यार्ड पर गायों को रोकने की व्यवस्था।
*कौन जिम्मेदार?*
1.  *नगर पालिका कुशलगढ़:* डंपिंग यार्ड की चारदीवारी नहीं, कचरा अलग करने की मशीन नहीं, गौवंश को रोकने के लिए कोई कर्मचारी नहीं।
2.  *हम लोग:* हमने गायों को आवारा छोड़ दिया। दूध लेना बंद तो गाय को सड़क पर छोड़ दिया। अब वह कचरा खाने को मजबूर है।
3.  *प्रशासन:* पॉलिथीन बैन का कानून है पर पालन नहीं। दुकानों पर आज भी खुलेआम पॉलिथीन मिल रही है।
*समाधान क्या है?*
कुशलगढ़ को बचाना है तो तुरंत कदम उठाने होंगे।
पहला, डंपिंग यार्ड को चारदीवारी से बंद किया जाए और वहां गायों के जाने पर रोक लगे।
दूसरा, कचरा घर-घर से अलग-अलग लिया जाए - गीला कचरा और सूखा कचरा। गीला कचरे से खाद बने और सूखे कचरे को रिसाइकिल किया जाए।
तीसरा, कुशलगढ़ में एक बड़ी गौशाला और कांजी हाउस बनाया जाए जहां आवारा गौवंश को रखा जा सके।
चौथा, पॉलिथीन पर सख्ती से रोक लगे और लोगों को कपड़े के थैले दिए जाएं।
पांचवां, पशु चिकित्सा शिविर लगाकर डंपिंग यार्ड की गायों का इलाज किया जाए।
*अंत में*
गौ माता सिर्फ वोट और नोट का मुद्दा नहीं है। वह हमारी आस्था है। अगर कुशलगढ़ में ही गौ माता प्लास्टिक खाकर मरेगी तो हमारे मंदिर, हमारी पूजा सब व्यर्थ है। आज जरूरत है कि नगर पालिका, प्रशासन और हम सभी नागरिक मिलकर इस पाप से मुक्ति पाएं। नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब कुशलगढ़ का डंपिंग यार्ड गौ माताओं का श्मशान बन जाएगा।
धिक्कार है ऐसी व्यवस्था पर जहां गौ माता भगवान भरोसे है और इंसान मूकदर्शक। क्यों बना हुआ है हमने जब राष्ट्रीय सनातन मानव धर्म रक्षा संघ भारत के प्रमुख संत नरसिंह गीरी महाराज व किन्नर समाज की गादी पती किन्नर गोरी बुआ से सवाल किया तो दोनों कुशलगढ़ स्थित यंपीग यार्ड में पंहुचे तथा दोनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज गौ माता प्लास्टिक का विचरण कर रहीं हैं गेट पर दरवाजा व जाली नहीं होने से मंदिरों में गंदगी उड़ कर आ रही है संक्रमण फेलने का डर बना रहता है देखना यह होगा कि क्या नगरपालिका प्रशासन उपखंड प्रषासन व विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि इस और कब ध्यान देंगे यह तो वक्त ही बताएगा!
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • श्वेतांबर जैन समाज का पर्युषण पर्वः पहले दिन भगवान का किया अभिषेक, भक्तों ने की चंदन पूजा श्वेतांबर जैन समाज का पर्युषण पर्वः पहले दिन भगवान का किया अभिषेक, भक्तों ने की चंदन पूजा 12 को महावीर जन्म वाचन, 15 को संवत्सरी तथा 16 को वरघोड़ा का होगा आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व मंगलवार से शुरू हुए । पर्युषण पर्व को लेकर जिलेभर के श्वेताम्बर संघ द्वारा जिनालयों में सजावट तथा आठ दिन तक होने वाली धार्मिक क्रियाओं को लेकर तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया। संघ अध्यक्ष सन्तोष सेमलावत ने बताया आसपुर में अमिझरा पार्श्वनाथ के दरबार में आठ दिन तक चलने वाले पर्युषण पर्व के पहले दिन मंगलवार को श्रद्धालु भक्ति में झूमे रहे। भक्ति भाव से देवालयों में भक्तों ने भगवान का अभिषेक किया। पर्युषण महापर्व को लेकर 8 दिन तक धर्म ध्यान किया जाएगा। महापर्व के पहले दिन प्रक्षाल पूजा, चंदन पूजा की गई। वहीं सुबह राई प्रतिक्रमण के बाद प्रक्षाल पूजा, स्नात्र पूजा, पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा के साथ कई पूजा की गई। लाभार्थी परिवार द्वारा केशर पूजा, अर्चना, पंच कल्याण पूजा, प्रक्षाल पूजा, फल पूजा और जल पूजा की गई। चंदन पूजा, धूप पूजा, दीपक पूजा, नेवध पूजा, आरती और मंगल दीपक के साथ शांति कलश पूजा का आयोजन हुआ। प्रक्षाल पूजा की बोली का लाभ देवेंद्र कुमार पुत्र गेबीलाल तारावत,केशर पूजा का लाभ भमावत भगवती कुंदनजी परिवार ने लिया ।जिनालयों में रात को भक्ति भाव का आयोजन होंगे। वहीं बड़ौदा के आदिनाथ (केशरियाजी) जैन मंदिर में भी सवेरे से कई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन किए गए। इस अवसर पर प्रवीण भमावत,अशोक जैन , महेन्द्र सेमलावत पवन कोठारी, जैकी सेमलालत अहित भमावत ,रजनीकांत भमावत,संजय भमावत श्रीपाल सेमलावत, जयन्तिलाल सुरावत,गोरव कोठारी, प्रवीण कोठारी, व महिला मंडल मोजुद थे वहीं निक्कू जैन बड़ौदा,विवेक जैन,लतेश सहित समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी तरह डूंगरपुर, पुनाली, बनकोड़ा, पूंजपुर, बड़ौदा, आसपुर, माल बोड़ीगामा, भबराना, सागवाड़ा, वरदा सहित जिले भर में विभिन्न संघों द्वारा पर्युषण पर्व के तहत विविध धार्मिक क्रियाएं धूमधाम के साथ की गई ।
    1
    श्वेतांबर जैन समाज का पर्युषण पर्वः पहले दिन भगवान का किया अभिषेक, भक्तों ने की चंदन पूजा
श्वेतांबर जैन समाज का पर्युषण पर्वः पहले दिन भगवान का किया अभिषेक, भक्तों ने की चंदन पूजा
12 को महावीर जन्म वाचन, 15 को संवत्सरी तथा 16 को वरघोड़ा का होगा आयोजन 
श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व मंगलवार से शुरू हुए । पर्युषण पर्व को लेकर जिलेभर के श्वेताम्बर संघ द्वारा जिनालयों में सजावट तथा आठ दिन तक होने वाली धार्मिक क्रियाओं को लेकर तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया। संघ अध्यक्ष सन्तोष सेमलावत ने बताया आसपुर में अमिझरा पार्श्वनाथ के दरबार में आठ दिन तक चलने वाले पर्युषण पर्व के पहले दिन मंगलवार को श्रद्धालु भक्ति में झूमे रहे। भक्ति भाव से देवालयों में भक्तों ने भगवान का अभिषेक किया। पर्युषण महापर्व को लेकर 8 दिन तक धर्म ध्यान किया जाएगा। महापर्व के पहले दिन प्रक्षाल पूजा, चंदन पूजा की गई। वहीं सुबह राई प्रतिक्रमण के बाद प्रक्षाल पूजा, स्नात्र पूजा, पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा के साथ कई पूजा की गई। लाभार्थी परिवार द्वारा केशर पूजा, अर्चना, पंच कल्याण पूजा, प्रक्षाल पूजा, फल पूजा और जल पूजा की गई। चंदन पूजा, धूप पूजा, दीपक पूजा, नेवध पूजा, आरती और मंगल दीपक के साथ शांति कलश पूजा का आयोजन हुआ। प्रक्षाल पूजा की बोली का लाभ देवेंद्र कुमार पुत्र गेबीलाल तारावत,केशर पूजा  का लाभ  भमावत भगवती कुंदनजी  परिवार ने लिया ।जिनालयों में रात को भक्ति भाव का आयोजन होंगे। वहीं बड़ौदा के आदिनाथ (केशरियाजी) जैन मंदिर में भी सवेरे से कई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन किए गए। इस अवसर पर प्रवीण भमावत,अशोक जैन , महेन्द्र सेमलावत पवन कोठारी, जैकी सेमलालत अहित भमावत ,रजनीकांत भमावत,संजय भमावत श्रीपाल सेमलावत, जयन्तिलाल सुरावत,गोरव कोठारी,
प्रवीण कोठारी, व महिला मंडल मोजुद थे वहीं निक्कू जैन बड़ौदा,विवेक जैन,लतेश सहित समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी तरह डूंगरपुर, पुनाली, बनकोड़ा, पूंजपुर, बड़ौदा, आसपुर, माल बोड़ीगामा, भबराना, सागवाड़ा, वरदा सहित जिले भर में विभिन्न संघों द्वारा पर्युषण पर्व के तहत विविध धार्मिक क्रियाएं धूमधाम के साथ की गई ।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अरनोद नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, किया मतदान केन्द्रो का निरिक्षण
    1
    अरनोद नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, किया मतदान केन्द्रो का निरिक्षण
    user_Baba
    Baba
    अरनोद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • कुशलगढ़ में BAP की एंट्री से गरमाया चुनावी रण, 5 वार्डों में प्रत्याशी उतारकर बढ़ाई सियासी हलचल नगर पालिका चुनाव को लेकर कुशलगढ़ में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने 20 वार्डों में से 5 वार्डों में प्रत्याशी मैदान में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसंपर्क तेज कर दिया है। विधानसभा प्रभारी बबीता कश्यप मच्छार ने कहा कि बीएपी का बोर्ड बनने पर हिरन नदी का गहरीकरण, दोनों ओर घाट निर्माण, नदी की स्वच्छता, मजबूत सफाई व्यवस्था, सड़क-नाली निर्माण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर विकास की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि बीएपी सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की राजनीति में विश्वास करती है। वहीं चुनाव प्रभारी वरजी रावत ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क अभियान में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान नीलम वसाया, देवचंद मइड़ा, राहुल डिंडोर, मानिक भाई, अकबर खान पठान, मोइनुद्दीन, कविता भगोरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
    2
    कुशलगढ़ में BAP की एंट्री से गरमाया चुनावी रण, 5 वार्डों में प्रत्याशी उतारकर बढ़ाई सियासी हलचल
नगर पालिका चुनाव को लेकर कुशलगढ़ में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने 20 वार्डों में से 5 वार्डों में प्रत्याशी मैदान में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसंपर्क तेज कर दिया है।
विधानसभा प्रभारी बबीता कश्यप मच्छार ने कहा कि बीएपी का बोर्ड बनने पर हिरन नदी का गहरीकरण, दोनों ओर घाट निर्माण, नदी की स्वच्छता, मजबूत सफाई व्यवस्था, सड़क-नाली निर्माण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर विकास की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि बीएपी सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की राजनीति में विश्वास करती है। वहीं चुनाव प्रभारी वरजी रावत ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क अभियान में जुटने का आह्वान किया।
इस दौरान नीलम वसाया, देवचंद मइड़ा, राहुल डिंडोर, मानिक भाई, अकबर खान पठान, मोइनुद्दीन, कविता भगोरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.