Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के रहने वाले व्यक्ति ऐसी खबरों के लिए हमारे साथ बना रही है बहन के पैसे निकालने के लिए मना किया व्यक्ति लेकर आया खबर में से निकाल कर शो वो
भारतीय न्यूज़
बिहार के रहने वाले व्यक्ति ऐसी खबरों के लिए हमारे साथ बना रही है बहन के पैसे निकालने के लिए मना किया व्यक्ति लेकर आया खबर में से निकाल कर शो वो
More news from Jhalawar and nearby areas
- बहन के पैसे निकालने के लिए मना किया व्यक्ति लेकर आया खबर में से निकाल कर शो वो1
- रामगंजमंडी के जुल्मी रेलवे स्टेशन के पास पटरी पार करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें मजदूर रामचंद्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रामचंद्र अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत झालावाड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामचंद्र फतेहपुर गांव का निवासी था और लखारिया में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रामचंद्र अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है। फिलहाल पुलिस ने झालावाड़ अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है।1
- कोटा सिटीमोल में अचानक लगी भीषण आग तेज गर्मी के बीच सिटी मोल में आग लगने कि घटनाएं सामने आ रही है अचानक लगी आग के बाद मोल से समस्त स्टाफ और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल कि 8 गाड़ियों से आग पर काबू पाने कि कोशिश कि जा रहीं अब तक आग लगने का कारणों का पता नहीं लग पाया है2
- Post by Mangilal Charan1
- भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट के विरुद्ध की गई 'आपत्तिजनक व अभद्र' टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसके विरोध में खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर कड़ा आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने खानपुर नगर के अटरू तिराहे से मुख्य मार्गों से होते हुए गुदरी चौराहे तक पुतले की शव यात्रा निकाली और जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। संस्कृति और परंपरा का ज्ञान नहीं: विधायक प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश गुर्जर ने भाजपा प्रभारी पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि राधामोहन दास अग्रवाल की मति भ्रमित और भ्रष्ट हो चुकी है। राजनीति में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन अमर्यादित और असभ्य बयानबाजी कर उन्होंने अपनी और पार्टी की दोहरे चाल-चरित्र वाली मानसिकता का परिचय दिया है। विधायक ने कहा कि भाजपा ने राजस्थान में ऐसे व्यक्ति को प्रभारी बनाकर थोप दिया है, जिसे प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं का ज्ञान तक नहीं है। राजस्थान की धरा पर कदम रखना होगा मुश्किल विधायक गुर्जर ने चेतावनी देते हुए कहा कि पायलट जैसे जनप्रिय नेता के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। यदि भाजपा प्रभारी ने जल्द ही सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो उन्हें राजस्थान की धरा पर कदम रखने से पहले दस बार सोचने पर मजबूर कर दिया जाएगा। ये रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बालचंद मीणा, पूर्व सरपंच ललित राठौर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल मीणा, ब्लॉक प्रवक्ता हनुमान रामावत, युवा कांग्रेस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवराजसिंह गुर्जर, पूर्व सरपंच रघु मालव, पूर्व जनपद अमरलाल जादम, सत्यनारायण कक्कड़, मुफद्दल बोहरा, नरेंद्र सेन, रियाज खान, महेंद्र यादव, सत्यनारायण पोरवाल, तालिब बोहरा, संजय बिरला, नरेश राठौर, रामकुंवार नागर, पिंकू मीणा, मोहित स्वाल, धीरज पांचाल, कौशल नागर, मुदित गौतम, सिद्धार्थ मेहरा, अशोक मेहरा, मोनू शिंदे एवं स्वयं सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- Nabhi jatka Pranayam1
- Post by Ramprsadnath2
- रामगंजमंडी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संघटन प्रभारी महेश धाकड़ ने राष्ट्रीय मजदूर संघ कार्यालय रामगंजमंडी में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में संघटन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के लिए जुटने का आह्वान किया। महेश धाकड़ ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा भाईचारे और शांति की रही है, जिसने देश को मजबूत आधार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। लोकसभा में राहुल गांधी का माइक बंद किए जाने जैसे उदाहरण लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक हैं। उन्होंने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायतीराज और स्थानीय निकाय चुनावों को टालकर आमजन के अधिकारों का हनन किया जा रहा है तथा ओबीसी आयोग का कार्यकाल बार-बार बढ़ाना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल द्वारा कांग्रेस विधायक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर दिए बयान के विरोध में थाना चौराहे पर पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। महेश धाकड़ ने बयान को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए इसकी निंदा की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा, रामगंजमंडी नगर अध्यक्ष पवन बाबेल, पूर्व उपप्रधान राजेंद्र सिंह सिसोदिया, सचिव जसविंदर सिंह विक्की, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रमेश मीणा, ब्लॉक महासचिव संगठन कमल गुर्जर, सुकेत नगर अध्यक्ष मोहम्मद रऊफ, ब्लॉक उपाध्यक्ष अशोक मेघवाल, ब्लॉक प्रवक्ता चतुर्भुज अहीर, मंडल अध्यक्ष जसवंत मीणा, सावन ललावत, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष नदीम बेग, श्याम आचार्य, विक्रम सिंह भदौरिया, रिंकू धाकड़, गोपाल सिंह, बाबूलाल बैसला, अदनान, छीतर लाल गुर्जर, ओम बाबा, मोहन बैरवा, शोएब मेव, आसिफ मेव, दिनेश नागर, रामेश्वर गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1