बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा, गंडक किनारे के गांव हाई अलर्ट पर; पूरी रात बेहद अहम नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार में गंडक नदी को लेकर हाई अलर्ट जारी है। प्रशासन ने गंडक किनारे बसे संवेदनशील गांवों में लगातार माइकिंग शुरू कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। बताया जा रहा है कि नेपाल से आने वाली बाढ़ की लहर अगले कुछ घंटों में बिहार पहुंच सकती है। गंडक नदी में करीब 3 मीटर तक जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज के सभी 36 गेट खोले जाने की भी जानकारी सामने आई है। प्रशासन ने संभावित खतरे को देखते हुए राहत और बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा है। गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली समेत गंडक किनारे के इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है। ⚠️ गंडक किनारे रहने वाले लोग रात में विशेष सावधानी बरतें और प्रशासन की अपील को गंभीरता से लें।
बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा, गंडक किनारे के गांव हाई अलर्ट पर; पूरी रात बेहद अहम नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार में गंडक नदी को लेकर हाई अलर्ट जारी है। प्रशासन ने गंडक किनारे बसे संवेदनशील गांवों में लगातार माइकिंग शुरू कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। बताया जा रहा है कि नेपाल से आने वाली बाढ़ की लहर अगले कुछ घंटों में बिहार पहुंच सकती है। गंडक नदी में करीब 3 मीटर तक जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज के सभी 36 गेट खोले जाने की भी जानकारी सामने आई है। प्रशासन ने संभावित खतरे को देखते हुए राहत और बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा है। गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली समेत गंडक किनारे के इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है। ⚠️ गंडक किनारे रहने वाले लोग रात में विशेष सावधानी बरतें और प्रशासन की अपील को गंभीरता से लें।
- भागलपुर के राघोपुर में गंगा में भीषण नाव हादसा, 18 मजदूरों से भरी नाव पलटी, 6 लापता; SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारीभागलपुर के राघोपुर में गंगा में भीषण नाव हादसा, 18 मजदूरों से भरी नाव पलटी, 6 लापता; SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी1
- विद्यार्थी सहयोग शिविर: छात्राओं ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने सुने सुझाव उजियारपुर (समस्तीपुर), 25 अगस्त। बिहार शिक्षा परियोजना एवं जिला शिक्षा विभाग, समस्तीपुर के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टाइप-1, उसराहा पटोरी में मंगलवार को "विद्यार्थी सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन संचालक मनोज कुमार के नेतृत्व में हुआ। शिविर में राजस्व प्राधिकारी खुशबू कुमारी, वार्डन राजीव रंजन, डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार सहित विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। शिविर में छात्राओं ने खुलकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। प्रमुख शिकायतों में विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होने, विद्यालय में चौकीदार नहीं होने से सुरक्षा संबंधी चिंता तथा छात्रावास की चारदीवारी ऊंची नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग शामिल रही। राजस्व प्राधिकारी खुशबू कुमारी ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। वार्डन राजीव रंजन ने भी छात्राओं को विद्यालय प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, जबकि डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार ने प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का विधिवत संकलन किया। गौरतलब है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के आदेश के अनुसार जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि छात्राओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। स्थान: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टाइप-1, उसराहा पटोरी (समस्तीपुर)।1
- टहलने निकले व्यक्ति को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, बाढ़ के बहरामा फोरलेन पर मौत; शव के बाद भड़का आक्रोश, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम बाढ़, बुधवार 26 अगस्त। बाढ़ थाना क्षेत्र के बहरामा फोरलेन पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टहलने के लिए घर से निकले एक व्यक्ति को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बालेंद्र यादव उर्फ वाला के रूप में हुई है। बताया गया कि वह प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह भी टहलने के लिए घर से निकले थे। जानकारी के अनुसार, हादसा परशुराम बाबा लाइन होटल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बालेंद्र यादव को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन उन्हें कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।1
- DAV स्कूल मोकामा में डेंटल चेकअप, 50+ बच्चों की जांच; पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश DAV पब्लिक स्कूल मोकामा में 50 से अधिक बच्चों का डेंटल चेकअप, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश मोकामा। DAV पब्लिक स्कूल, मोकामा में बुधवार को बच्चों के लिए डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 50 से अधिक बच्चों के दांतों और ओरल हेल्थ की जांच की गई। बच्चों के दांतों की जांच के साथ कैविटी, दांतों की सफाई और ओरल हाइजीन को लेकर जरूरी सुझाव दिए गए। डेंटल चेकअप डॉ. वरुण कुमार के द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से ब्रश करने, दांतों की साफ-सफाई रखने और दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने पौधों की देखभाल और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया सिंह ने बताया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में समय-समय पर डेंटल चेकअप कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भविष्य में भी स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।1
- ईद-ए-मिलाद पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी जामा मस्जिद में उमाड़ी हजारों की भीड़ समस्तीपुर: ईद-ए-मिलाद के मौके पर समस्तीपुर शहर के गोला बाजार स्थित बड़ी जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। लोगों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद-ए-मिलाद का पर्व मनाया और पैगंबर हज़रत मुहम्मद की पैदाइश की याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- पटोरी के यूट्यूबर आदित्य विक्रम का शुरू ऐप पर बड़ा धमाका! अंग्रेज के सामने उड़ाई अंग्रेजी की धज्जियां, वीडियो हुआ वायरल! 😂🚨 सोशल मीडिया पर इस वक्त बिहार के समस्तीपुर (पटोरी) से एक बेहद हैरान और हंसा देने वाली खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय यूट्यूबर आदित्य विक्रम (OfficialAdityavikram) ने शुरू ऐप पर एक ऐसा कॉमेडी वीडियो जारी किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।खबर के मुताबिक, आदित्य विक्रम ने एक अंग्रेज से अंग्रेजी सीखी, लेकिन उन्होंने जो अंग्रेजी बोली है उसे सुनकर खुद अंग्रेज भी अपना सिर पकड़ कर रो पड़ा है! आदित्य विक्रम ने सभी देशवासियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है— "भूलकर भी कोई ऐसी इंग्लिश मत बोलना, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है!"इस समय शुरू ऐप पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है और लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।📌 अभी देखें और हंसने के लिए तैयार हो जाएं:आदित्य विक्रम के इस धमाकेदार और नॉन-स्टॉप हंसाने वाले वीडियो को पूरा देखने के लिए अभी शुरू ऐप (Shuru App) पर जाएं और Aditya Vikram Patori को फॉलो करें!👉 ऐसी ही और मजेदार खबरों और वीडियो के लिए उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल OfficialAdityavikram को भी तुरंत SUBSCRIBE करें और बेल आइकन दबाएं! #ShuruApp #OfficialAdityavikram #AdityaVikramPatori #PatoriNews #ShuruAppComedy #BiharComedy #ComedyTrending #FunnyNews #YoutuberAdityaVikram1
- KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने देंगे: पप्पू यादव के आश्वासन पर NSUI ने खत्म की छह दिन से जारी भूख हड़ताल समस्तीपुर, 25 अगस्त 2026। KSR कॉलेज, सरायरंजन के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर NSUI की छात्र ने पप्पू यादव के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त हो गई। जनप्रतिनिधि पप्पू यादव के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। पप्पू यादव ने आश्वस्त किया कि KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने दी जाएगी और कॉलेज एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल समाप्त की। NSUI लंबे समय से प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को लेकर KSR कॉलेज को संभावित नुकसान से बचाने की मांग कर रही थी। संगठन का कहना है कि कॉलेज हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार KSR कॉलेज की स्थापना 1981 में हुई थी और यह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध है। भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद NSUI नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन कॉलेज के अस्तित्व और छात्रों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।1
- नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ से बिहार पर बढ़ा खतरा, बगहा प्रशासन हाई अलर्ट पर; गंडक नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि की आशंका, निचले इलाकों में मंडरा रहा जलप्रलय का संकट1