मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर जिले के सीमांत क्षेत्र मंडलक में सामुदायिक लाइब्रेरी का हुआ संचालन शुरू भाजपा नेता मोहित पाठक ने किया लाइब्रेरी का शुभारम्भ । मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन के अवसर पर जिले के सीमांत क्षेत्र मंडलक के राजकीय इंटर कालेज में नवींन सामुदायिक लाइब्रेरी का संचालन शुरू हो गया है इस लाइब्रेरी का भाजपा नेता मोहित पाठक ने पूजा अर्चना के साथ शुभारम्भ किया । इस अवसर पर मोहित पाठक ने सीमांत डूंगरालेटी हाईस्कूल एवं मडलक इंटर कॉलेज के विद्यालय मेंमुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में चयनित प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान में रहे मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया । विद्यालय के मेधावी छात्र इंटर की परीक्षा चंपावत जनपद में छठे स्थान पर एवं राज्य की #मैरिट में 25 वें स्थान पर रहे 92% अंकों के साथ उत्तीर्ण होनहार छात्र श्री धीरज चंद जी के पिताजी डूंगरालेटी निवासी श्री देवी चंद जी के पिताजी को भी अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के SMC अध्यक्ष ललित पंत जी सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य श मनोज प्रसाद जी, विद्वान शिक्षक विनोद धौनी जी, चंद्रशेखर पाण्डेय जी, श्रीमती संगीता सिंह ज सहित सभी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं, को भी #सम्मानित किया तथा मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए सभी युवा छात्र छात्राओं को #मिष्ठान वितरित किया, इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री जी द्वारा सीमांत क्षेत्र में लाइब्रेरी, मडलक इंटर कॉलेज में कक्षा कक्षों के निर्माण हेतु 1 करोड़ की धनराशी, सीमांत डूंगरालेटी के छात्र छात्राओं के लिए वाहन सुविधा एवं #डूंगरलेटी हाईस्कूल को #इंटर स्तर पर उच्चीकृत करने के सहित क्षेत्र को अनेकों सौगात देने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी का #आभार प्रकट किया और मां जगदम्बा भगवती, मां गौरा देवी, गंगेश्वर बाबा, नागार्जुन बाबा से मा0 मुख्यमंत्री जी के अखंड #दीर्घायु जीवन की कामना की।। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान युगल किशोर धौनी, श्री भगत सिंह अधिकारी भी उपस्थित रहे

- Post by अशोक सरकार1
- मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त जागरूकता अभियान। चम्पावत, 16 सितंबर। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और पुलिस मुख्यालय के आदेशों के अनुपालन में चम्पावत पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बनबसा क्षेत्र में संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान शारदा बैराज बनबसा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर नंबर-07, धनुषपुल, ग्राम सभा गड़ीगोठ और भैंसाझाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि मानव तस्करी में धोखे, लालच, दबाव, बल प्रयोग या किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का शोषण किया जाता है। इसके प्रमुख रूपों में बाल श्रम, जबरन देह व्यापार, बंधुआ मजदूरी, भिक्षावृत्ति और अवैध अंग व्यापार शामिल हैं। नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, AHTU, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि तस्करी के पीड़ितों को बचाने के बाद कानूनी सहायता, संरक्षण, काउंसलिंग, मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करते हैं। अभियान में बच्चों को तस्करी और शोषण से बचाने के लिए POCSO अधिनियम, बाल श्रम संबंधी कानूनों, भारतीय न्याय संहिता तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 सहित प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस की अपील चम्पावत पुलिस ने अपील की है कि मानव तस्करी, संदिग्ध गतिविधि या इससे संबंधित किसी भी जानकारी की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस, मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) अथवा डायल-112 पर सूचना दें। मानव तस्करी रोकें-जागरूक बनें, सुरक्षित समाज बनाएं। मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत1
- मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहलमानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल1
- उत्तराखंड :चंपावत जिले के लोहाघाट में मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ1
- रामगढ़ क्षेत्र में धारी संकुल प्रमुख का भ्रमण 16 सितंबर को धारी (नैनीताल) धारी के संकुल प्रमुख श्री विरेंद्र सिंह बिष्ट जी का आज रामगढ़ क्षेत्र के शिशु मंदिर और विद्या मंदिर का 16 सितंबर को भ्रमण कार्यक्रम है वह वहां जाकर शिक्षण विधि की नई नई तकनीक और आयाम की गतिविधियों का अवलोकन कर धारी संकुल के समस्त विद्यालयों में नई तकनीक को लागू करेंगे।1
- बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट1
- ✈️ हवा में बुरी तरह कांपने लगा विमान, टला बड़ा हादसा... ✈️ हवा में बुरी तरह कांपने लगा विमान, टला बड़ा हादसा ईरान: सेपेहरान एयरलाइंस के Boeing 737 विमान में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। विमान मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भर रहा था। रिपोर्टों के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान का एक टायर अलग हो गया, जिसके बाद इंजन में भी खराबी आई। इसके चलते विमान तेज झटकों के साथ कांपने लगा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में विमान के अंदर सामान गिरते और यात्री घबराए हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पायलटों ने विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट लैंड कराया। रिपोर्टों के अनुसार विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है। 🔎 फैक्ट चेक: घटना वास्तविक है। हालांकि, विमान की तकनीकी खराबी के सटीक कारण और नुकसान की आधिकारिक पुष्टि के लिए जांच/एयरलाइन के बयान का इंतजार है। #Iran #IranNews #Boeing737 #SepehranAirlines #FlightEmergency #AviationNews #ViralVideo #FactCheck #BreakingNews #PlaneEmergency1
- चम्पावत: सेवा संकल्प अभियान में 14 महिलाएं सम्मानित, स्वयं सहायता समूहों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां चम्पावत, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर विकासखंड चम्पावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण आजीविका और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। ### उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिलाएं सम्मानित कार्यक्रम में आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 14 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में चंद्रकला देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी खर्कवाल, रेखा ठाकुर, लीला खर्कवाल, शांति देवी, किरन महर, कविता देवी, रेनू खर्कवाल, जानकी जोशी, सरस्वती बोहरा, प्रेमा रावत एवं पार्वती ओली शामिल रहीं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूहों से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर विकसित कर रही हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। जिलाधिकारी ने महिलाओं से अपने उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन और आयवर्धक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान और पहचान प्रदान करने के साथ सेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, खंड विकास अधिकारी रमेश चन्द्र जोशी, सभासद, ग्राम प्रधान, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।4