Shuru
Apke Nagar Ki App…
कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय #बर्डपुर , #शिक्षक ने मुँह मे डाला डंडा, #खौफनाक #खुलासा Sashakt Bharat News18 #newpost #Dmsiddharthnagar #bsasiddharthnagar #viralreelschallenge
SASHAKT BHARAT NEWS18
कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय #बर्डपुर , #शिक्षक ने मुँह मे डाला डंडा, #खौफनाक #खुलासा Sashakt Bharat News18 #newpost #Dmsiddharthnagar #bsasiddharthnagar #viralreelschallenge
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मोबाइल से बात कर रहा था व्यक्ति आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौ- त महराजगंज: सोनबरसा और भुलना के बीच करीब शाम 5:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि घटना के समय टिकर-परसौनी निवासी एक व्यक्ति मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के बाद व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल मदद पहुंचाई। घटना की तस्वीर भी सामने आई है। घटना में व्यक्ति की स्थिति और आकाशीय बिजली गिरने के सटीक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। #Maharajganj #police #DM1
- शिकायत के निस्तारण पर उठे सवाल, गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष ने पुनः जांच की मांग की गोरखपुर | कैंपियरगंज। तहसील कैंपियरगंज क्षेत्र से जुड़े एक मामले में शिकायत के निस्तारण को लेकर सवाल उठाए गए हैं। अखिल भारतीय गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता सतीश चन्द्र गोंड ने संबंधित अधिकारी को पत्र देकर मामले की पुनः जांच कराने की मांग की है। पत्र में शिकायत संख्या 2618800322081722, दिनांक 05/08/2026 का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले के निस्तारण से वह संतुष्ट नहीं हैं और प्रकरण में नियमानुसार उचित जांच एवं कार्रवाई की आवश्यकता है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मामले को “Review the Matter” के रूप में पुनः समीक्षा के लिए भेजा गया है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि प्रकरण की दोबारा जांच कर मौके का सत्यापन, संबंधित अभिलेखों की जांच तथा तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए l अब देखना होगा कि तहसील प्रशासन कैंपियरगंज की ओर से मामले की पुनः जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।1
- मटकी फोड़ में दिखा कान्हा की बाल लीलाओं का रंग, जयकारों से गूंजा चेतिया क्षेत्र सिद्धार्थनगर जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मिश्रौलिया थाना क्षेत्र की चेतिया चौकी अंतर्गत विभिन्न गांवों में मटकी फोड़ कार्यक्रम हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। चेतिया, रुद्रपुर, मालीजोत, गांगूडीहा, बड़हरघाट, रेहरा, निहलवा, दसिया और पिरकौलिया समेत कई गांवों में बच्चों और युवाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की झलक प्रस्तुत करते हुए मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान डीजे, भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। युवाओं की टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर टांगी गई मटकी फोड़ी। इस रोमांचक आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी। लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जन्माष्टमी पर्व का आनंद लिया। चेतिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेतिया बाबा शांतिश्वर नाथ त्रिपाठी मौजूद रहे। उनके साथ योगेंद्र प्रसाद मिश्र, हरिशंकर पांडेय, संजय चौरसिया, शत्तेश्वर नाथ त्रिपाठी उर्फ डब्लू बाबा, राकेश गुप्ता, नाथे गुप्ता, संजय गुप्ता, संदीप मिश्र, देवदत्त गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति की ओर से आगंतुकों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया गया। आयोजकों ने बताया कि मटकी फोड़ की परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की माखन चोरी लीला का प्रतीक है। यह आयोजन लोगों को प्रेम, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। जन्माष्टमी और मटकी फोड़ कार्यक्रमों को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। उपनिरीक्षक मृत्युंजय मिश्र ने बताया कि चेतिया चौकी क्षेत्र के सभी गांवों में जन्माष्टमी और मटकी फोड़ कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। उन्होंने आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार जताया।1
- बांसी कोतवाली में गूंजे 'जय कन्हैया लाल की' के जयकारे, भगवान श्रीकृष्ण को लगा 156 व्यंजनों का महाभोग बांसी कोतवाली में गूंजे 'जय कन्हैया लाल की' के जयकारे, भगवान श्रीकृष्ण को लगा 156 व्यंजनों का महाभोग बांसी,सिद्धार्थनगर।क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। बांसी कोतवाली परिसर, स्थानीय मंदिरों और मुख्य बाजारों को विद्युत झालरों तथा आकर्षक सजावट से सजाया गया था। रात ठीक 12 बजे कान्हा के अवतरण का समय होते ही पूरा कोतवाली परिसर 'जय कन्हैया लाल की' और 'नंद के घर आनंद भयो' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा।जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बांसी कोतवाली की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। मुख्य द्वार से लेकर मंदिर तक की गैलरी में सुंदर झूमर सजाए गए थे, वहीं दीवारों पर लगी रंग-बिरंगी झालरें पूरे परिसर को आलौकिक आभा प्रदान कर रही थीं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने सपरिवार शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर बाल गोपाल को 156 प्रकार के व्यंजनों का छप्पन भोग जैसा महाभोग अर्पित किया गया। रात्रि 10 बजे से प्रारंभ हुआ धार्मिक अनुष्ठान कान्हा के जन्म तक निरंतर चलता रहा।मध्य रात्रि 12 बजे कान्हा के जन्म लेते ही कोतवाली में उपस्थित महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुनों पर झूम उठे। परिसर में बनी मनमोहक झांकियों के दर्शन के लिए बांसी शहर ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।संध्या 8 बजे से ही विशाल भंडारे का शुभारंभ हो गया था, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। उपस्थित अपार जनसमूह के बीच प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने कोतवाली परिसर की चाक-चौबंद व्यवस्था और अलौकिक सजावट की मुक्त कंठ से सराहना की। उल्लेखनीय है कि बांसी कोतवाली में जन्माष्टमी उत्सव और भव्य झांकियां सजाने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर रामनारायण दुबे, एस आई बलराम धर दुवे,स्वामी नाथ भाष्कर,विजय नाथ यादव, हेड कांस्टेबल सुनील दुबे, योगेंद्र यादव कांस्टेबल, रितेश सिंह, घनश्याम सिंह, सुनील निषाद, महिला आरक्षी सुमन सहित तमाम आम जनमानस गणमान्य मौजूद है।2
- शेषदत्त त्रिपाठी मार्ग बदहाल, गड्ढों और जलभराव से राहगीर परेशान बांसी। नगर पालिका बांसी के प्रमुख और व्यस्ततम मार्गों में शामिल शेषदत्त त्रिपाठी मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। शासन से आये करोड़ों रुपया सड़क, नाली नाला बनाने के लिए उसके बावजूद भी नगर पालिका बांसी के अधिकांश सड़के खराब है थाना कोतवाली से खूनीपुर चौराहा होते हुए गोरखपुर मार्ग स्थित पंचशिखा मार्ग तक करीब 600 मीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। मार्ग की बदहाली के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीर में सड़क पर जगह-जगह जलभराव, कीचड़ और टूटे हुए हिस्से इसकी स्थिति को बयां कर रहे हैं। सड़क पर बिखरी ईंटों और गड्ढों के चलते दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों के लिए भी परेशानी बढ़ गई है। इस मार्ग पर ईटर्न स्कूल, गैस एजेंसी, थाना कोतवाली, पंचशिखा मंदिर सहित कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान और घनी आबादी स्थित होने के कारण दिनभर लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग के किनारे काफी पहले बनाई गई पानी निकासी की नालियां भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है और समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से शेषदत्त त्रिपाठी मार्ग की तत्काल सुध लेने, गड्ढों को दुरुस्त कराने तथा क्षतिग्रस्त नालियों को ठीक कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- अहमदाबाद में ऑटो रिक्शा 7 से 10 तारीख का हड़ताल पर रहेंगे अहमदाबाद में 7 से 10 तारीख तक ऑटो रिक्शा चालक सब हड़ताल पर रहेंगे3
- #सिद्धार्थनगर में इलाज पर बड़ा सवाल! बच्चे की मौत को लेकर हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार! #Dmsiddharthnagar #comsiddharthnagar #SPsiddharthnagar #SiddharthnagarNews #BreakingNews #UPNews #UPNewsToday #उत्तरप्रदेश #हॉस्पिटल #इलाज #स्वास्थ्य_व्यवस्था #बच्चे_की_मौत #परिजनों_का_आरोप #न्याय_की_मांग #HospitalNews #MedicalNews #NewsAlert #ViralNews #GroundReport #ExposeNews #SASHAKTBHARATNEWS18 #सशक्तभारतन्यूज18 #लोकतंत्रकीसशक्तआवाज #जनताकीआवाज1
- कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय #बर्डपुर , #शिक्षक ने मुँह मे डाला डंडा, #खौफनाक #खुलासा Sashakt Bharat News18 #newpost #Dmsiddharthnagar #bsasiddharthnagar #viralreelschallenge1