धनतेरस पर कालपी के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़, रंग-बिरंगी झालरों और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों ने खींचा आकर्षण धनतेरस पर कालपी के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़, रंग-बिरंगी झालरों और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों ने खींचा आकर्षण कालपी (जालौन)। धनतेरस के पावन पर्व को लेकर कालपी के बाजारों में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाजारों में जगह-जगह सजी रंग-बिरंगी झालरें, आकर्षक लाइटें और भगवान गणेश-लक्ष्मी की सुंदर मूर्तियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रहीं। त्योहार को लेकर दुकानदारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार पूजा सामग्री, सजावटी सामान और दीपावली से जुड़ी वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। वहीं, बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस प्रशासन बाजारों में मुस्तैद नजर आया, जिससे त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
धनतेरस पर कालपी के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़, रंग-बिरंगी झालरों और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों ने खींचा आकर्षण धनतेरस पर कालपी के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़, रंग-बिरंगी झालरों और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों ने खींचा
आकर्षण कालपी (जालौन)। धनतेरस के पावन पर्व को लेकर कालपी के बाजारों में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाजारों में जगह-जगह सजी रंग-बिरंगी झालरें, आकर्षक लाइटें और भगवान
गणेश-लक्ष्मी की सुंदर मूर्तियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रहीं। त्योहार को लेकर दुकानदारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार पूजा सामग्री, सजावटी सामान और दीपावली से जुड़ी वस्तुओं की
जमकर खरीदारी की। वहीं, बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस प्रशासन बाजारों में मुस्तैद नजर आया, जिससे त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
- धनतेरस पर कालपी के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़, रंग-बिरंगी झालरों और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों ने खींचा आकर्षण धनतेरस पर कालपी के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़, रंग-बिरंगी झालरों और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों ने खींचा आकर्षण कालपी (जालौन)। धनतेरस के पावन पर्व को लेकर कालपी के बाजारों में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाजारों में जगह-जगह सजी रंग-बिरंगी झालरें, आकर्षक लाइटें और भगवान गणेश-लक्ष्मी की सुंदर मूर्तियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रहीं। त्योहार को लेकर दुकानदारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार पूजा सामग्री, सजावटी सामान और दीपावली से जुड़ी वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। वहीं, बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस प्रशासन बाजारों में मुस्तैद नजर आया, जिससे त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।4
- 🪔 धनतेरस पर कालपी के बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, दीपावली की खरीदारी से गुलजार हुईं गलियां! रंग-बिरंगी झालरें, आकर्षक लाइटें और गणेश-लक्ष्मी की मनमोहक मूर्तियां बनीं लोगों के आकर्षण का केंद्र, बाजारों में दिखा त्योहार का खास उत्साह। कालपी (जालौन)। धनतेरस के पावन पर्व पर कालपी के बाजारों में रौनक अपने चरम पर नजर आई। सुबह से देर तक खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने पूजा सामग्री, सजावटी सामान और दीपावली की तैयारियों से जुड़ी वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। वहीं, भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखाई दिया। 🪔 कालपी का बाजार, त्योहार की बहार! आपने धनतेरस पर क्या खरीदा? कमेंट में जरूर बताएं। #Kalpi #Jalaun #Dhanteras #Diwali #UttarPradesh2
- ऑपरेशन उपलब्ध के तहत रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, रूरा स्टेशन पर अवैध रूप से तत्काल टिकट बनाने वाला दलाल गिरफ्तार त्योहारी सीजन के दौरान रेल यात्रियों को टिकट दलालों की अवैध गतिविधियों से बचाने तथा रेलवे आरक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऑपरेशन उपलब्ध के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) आउटपोस्ट रूरा एवं क्राइम विंग (D&I), कानपुर की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए रूरा रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र (PRS) परिसर से एक विंडो टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। आरपीएफ चौकी प्रभारी राहुल यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम समीर कुमार (उम्र 29 वर्ष), पुत्र रामबाबू, निवासी मारग मैथा, थाना शिवली का रहने वाला है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से भविष्य की दो तत्काल स्लीपर श्रेणी की विंडो टिकट, एक भरा हुआ तत्काल आरक्षण फॉर्म एवं एक खाली तत्काल आरक्षण फॉर्म बरामद हुए।अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की1
- निजी कोष से गरीबों की दीपावली रोशन कर रहे संदलपुर ब्लॉक के शिक्षक, गांव-गांव पहुंचा रहे उपहार कानपुरदेहात, जहां अक्सर शिक्षकों की कार्यशैली और कर्तव्यों को लेकर सवाल उठते रहते हैं, वहीं ब्लॉक संदलपुर के कुछ शिक्षक अपनी समाजसेवा के जरिए एक अलग पहचान बना रहे हैं। ये शिक्षक पिछले कई वर्षों से अपने निजी कोष से गरीब और जरूरतमंद परिवारों की दीपावली रोशन करने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी के चलते किसी भी परिवार की दीपावली की खुशियां फीकी न पड़ें। ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति, मंगलपुर की ओर से संचालित इस सेवा अभियान के तहत पहले विभिन्न गांवों में सर्वे कराकर वास्तविक जरूरतमंद परिवारों की सूची तैयार की जाती है। इसके बाद शिक्षकों की टीम स्वयं गांव-गांव पहुंचकर परिवारों को दीपावली के उपहार वितरित करती है। इसी क्रम में शनिवार को कटरा, सतौरा, नवाबपुर, जौरवा, बरी, हरपुरा और डेरा शाहपुर सहित कई गांवों में जरूरतमंद परिवारों को खील, खिलौने, लइया, चीनी एवं गट्टा वितरित किया गया। दीपावली के उपहार पाकर गरीब परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीणों ने शिक्षकों की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की। समिति के संस्थापक महेंद्र वर्मा ने बताया कि दीपावली उपहारों का निःशुल्क वितरण आठ नवंबर तक डोर-टू-डोर किया जाएगा। समिति का संकल्प है कि समाज का कोई भी गरीब और जरूरतमंद परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से गांव-गांव सर्वे कराकर वास्तविक पात्र परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि समाज के सामर्थ्यवान और सच्चे समाजसेवी लोग भी इस पुनीत कार्य में आगे आएं और जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि हर घर में दीपावली का दीप जल सके और हर चेहरे पर मुस्कान बिखर सके। इस मौके पर पंकज सिंह भदौरिया, प्रदीप तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, राजेंद्र वर्मा, दीपेंद्र सविता, विश्व दीपक मिश्रा, मोहम्मद अख्तर, मधुकर कटियार, शशि प्रकाश द्विवेदी, महेंद्र यादव, अजब सिंह राजपूत, विजय बहादुर राजपूत, अंकुश सिंह, प्रीति कुशवाहा, सुदीक्षा पांडेय, स्मृता कटियार, रश्मि पोरवाल, शशिकरण, प्रेमलता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- धनतेरस पर सिकंदरा बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी रही पुलिस सिकंदरा कस्बे में धनतेरस के पर्व पर बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्व को लेकर दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने से बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। भीड़ को देखते हुए सिकंदरा पुलिस भी लगातार मुस्तैद रही। शाम करीब चार बजे हरिहरपुर चौराहे पर उपनिरीक्षक राहुल कुमार पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित करते और यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस का वाहन भी कस्बे में भ्रमण करता दिखाई दिया।1
- धनतेरस पर संदलपुर में उमड़ी खरीदारों की भीड़, हिंसावा चौराहे पर लगा वाहनों का जाम त्योहार की रौनक से गुलजार रहा कस्बा, यातायात व्यवस्था संभालने में चौकन्नी दिखी पुलिस संवाददाता : उजागर लाल कटियार कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के संदलपुर कस्बे में धनतेरस के अवसर पर बाजारों में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही कस्बे में खरीदारी को लेकर लोगों का आवागमन शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई। दुकानों पर लोगों की चहल-पहल से पूरे कस्बे में त्योहार की रौनक दिखाई दी। धनतेरस पर उमड़ी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। कस्बे के हिंसावा चौराहे पर दोपहिया, चारपहिया समेत अन्य वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम जैसी स्थिति बन गई। चौराहे से निकलने वाले वाहन चालकों को कुछ समय तक आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों और वाहनों की अधिक संख्या के चलते सड़क पर काफी भीड़भाड़ नजर आई। वहीं, संदलपुर कस्बा चौकी पुलिस भी पूरी तरह चौकन्नी नजर आई। पुलिसकर्मी चौराहे और बाजार क्षेत्र में सतर्क दिखाई दिए, जिससे यातायात व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निगरानी की जाती रही। धनतेरस के मौके पर कस्बे में देर तक रौनक और लोगों की आवाजाही बनी रही।1
- 145 मोबाइल फोन खोए हुई खोजने के बाद स्वामियों को सौंपे और क्या बोले एसपी सुरेश चन्द्र रावत!! अपर पुलिस महानिदेशक महोदया, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय, झांसी परिक्षेत्र, झांसी श्री आकाश कुलहरि के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 ईशान सोनी के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना व जनपद के थानों पर गठित पुलिस टीम द्वारा 145 अदद गुमशुदा मोबाइल को बरामद किया गया ( अनुमानित कीमत 21,75,000/-रूपये), मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के खिले चेहरे। गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों के आधार पर CEIR पोर्टल के माध्यम से साइबर क्राइम थाना व जनपद के थानों पर गठित पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों व जनपदों से पीड़ितों के गुम हुये 145 अदद मोबाइल बरामद किये गये है जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 21,75,000/-रूपये हैं । उक्त के सम्बन्ध में आज दिनांक 06.11.2026 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत द्वारा उपरोक्त बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को वितरित किये गये । *बरामदगी विवरण-* 1. 145 अदद मोबाइल फोन (कीमत लगभग 21,75,000/-रूपये), इक्कीस लाख पचत्तर हजार रूपये । मोबाइलों को बरामद करने वाली टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना मय टीम व जनपद के थानों पर गठित साइबर टीम ।1
- पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कस्बा रूरा में पुलिस बल के साथ किया गया पैदल भ्रमण पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना रूरा क्षेत्रान्तर्गत कस्बा रूरा में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। इस दौरान महोदया द्वारा प्रमुख बाजारों, सर्राफा मार्केट, व्यस्त मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा सुचारु यातायात संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पैदल गश्त के दौरान महोदया द्वारा छोटे व्यापारियों एवं सर्राफा व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनका हालचाल जाना गया तथा व्यापारिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। सर्राफा व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे सुचारु रखने एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही व्यापारियों एवं आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।महोदया द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, नियमित गश्त करने तथा त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।1