Shuru
Apke Nagar Ki App…
*कांकरपुर नहर पुल के पास नहर फटी,सड़कों पर दौड़ा पानी,आवागमन ठप्प* इकदिल,इटावा।थाना क्षेत्र के कांकरपुर नहर पुल के पास रविवार को अचानक नहर फटने से इलाके में हड़कंप मच गया।तेज बहाव के साथ नहर का पानी सड़कों पर फैल गया,जिससे पुल से निकलने वाला मार्ग जलमग्न हो गया और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
रजत यादव
*कांकरपुर नहर पुल के पास नहर फटी,सड़कों पर दौड़ा पानी,आवागमन ठप्प* इकदिल,इटावा।थाना क्षेत्र के कांकरपुर नहर पुल के पास रविवार को अचानक नहर फटने से इलाके में हड़कंप मच गया।तेज बहाव के साथ नहर का पानी सड़कों पर फैल गया,जिससे पुल से निकलने वाला मार्ग जलमग्न हो गया और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rohit Kumar2
- ग्राम चांदनपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जसवंतनगर के ग्राम पंचायत चांदनपुर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गांव की गलियों से निकली यात्रा में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। कलश यात्रा कथा स्थल पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत शुभारंभ कराया गया। कथा व्यास आचार्य श्री राघव दास जी महाराज ने भागवत कथा की महिमा बताते हुए श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। आयोजन के प्रथम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- डीआईजी असित यादव का विदाई समारोह भिंड में बहुत धूमधाम से मनाया गया जिसमें स्वयं डीआईजी असित यादव के साथ आईपीएस आशुतोष बागरी नृत्य करते हुए3
- ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज/औरैया कन्नौज जनपद से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या को लेकर प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता कौशल्या देवी, निवासी ग्राम गड़िया सकरहनी थाना तालग्राम, ने पुलिस अधीक्षक औरैया को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, उसके पति सुग्रीव कुमार, जो हरियाणा में नौकरी करते थे, होली के अवसर पर 4 मार्च 2026 को घर आए थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए। इसके बाद 31 मार्च को सुग्रीव ने फोन पर बताया कि कुछ लोग उन्हें जबरन कहीं ले जाकर हत्या करने की योजना बना रहे हैं। इसके तुरंत बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और संपर्क टूट गया। पीड़िता ने कई बार फोन मिलाने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 2 अप्रैल 2026 को थाना बेला क्षेत्र (जनपद औरैया) में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो शव की पहचान सुग्रीव कुमार के रूप में हुई। महिला का आरोप है कि उसके पति की हत्या कर शव को थाना बेला क्षेत्र में फेंक दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कथित रूप से साक्ष्य मिटाने के लिए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार भी करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट से मौत की बात सामने आई है, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है और विवेचना में लापरवाही बरती जा रही है। उसने यह भी कहा कि बिना सही जांच के मामले को गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश की जा रही है। पीड़िता ने मांग की है कि मुकदमा संख्या 0059/2026 में धारा 105 बीएनएस के तहत गंभीर अपराध मानते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए और मामले को थाना तालग्राम, जनपद कन्नौज स्थानांतरित किया जाए। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस गंभीर मामले में अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई? पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- किशनी- देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी चलाकर खुशी मनाई। एक दूसरे को बधाई देकर नारेबाजी करते हुए कहा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए और कार्यकर्ता जीत से खाशे खुश दिखे। भाजपाइयों ने कहा कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार योगी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। सोमवार शाम 5 बजे किशनी भाजपा मंडल अध्यक्ष रीता घासीराम शाक्य के नेतृत्व में भाजपाइयों ने रोडवेज बस स्टेंड पर इकट्ठे होकर जश्न मनाया। नारों के साथ भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रीता शाक्य को गुलाबों की माला पहनाकर बधाई दी।मंडल अध्यक्ष रीता शाक्य ने कहा यह जीत सत्य, सनातन और न्याय की है।देश की जनता मोदी और योगी पर भरोसा करती है यूपी में अगले बर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।1
- ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर चौराहे पर मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के कुछ ही देर बाद तीन लड़कों ने जमीन पर पटककर एक युवक को बेरहमी से पीट दिया। इस दौरान काफी देर तक मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। घटना वीडिओ किसी बाइक सवार ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जाँचपड़ताल कर रही है।1
- ⚡ “स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, लोगों का फूटा गुस्सा – पावर हाउस में फेंके मीटर” फतेहपुर से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहाँ बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अचानक भारी बढ़ोतरी हो गई, जिससे आम जनता परेशान हो उठी। गुस्साए लोगों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़े और सीधे पावर हाउस पहुंचकर उन्हें फेंक दिया। मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई, और लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे भीड़ अपना आक्रोश जाहिर कर रही है, वहीं कमेंट्री करने वाला व्यक्ति पूरे घटनाक्रम को जोरदार अंदाज़ में बयान कर रहा है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर स्मार्ट मीटर लोगों के लिए सुविधा बन रहे हैं या नई परेशानी?1
- ब्रेकिंग न्यूज़ कन्नौज रिपोर्ट ओमकार कठेरिया कन्नौज में सामने आए जान से मारने की धमकी, जातिसूचक अपमान और कार से जानलेवा हमले के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी और बहुजन समाज के लोग एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंचे अपील की थी जिला प्रशासन ने पहले से रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था नसरापुर अंबेडकर पार्क के सामने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कारण जिला प्रशासन में तीखी नोक झोक लोगों ने जोरदार नारेबाजी की सूरज कुमार जिंदाबाद भीम आर्मी जिंदाबाद जैसे नारे लगाए और प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कर्ण ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “अगर हमें व हमारे को न्याय नहीं मिला, तो कन्नौज को जाम कर दिया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।” प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि सूरज कुमार कारण जिला अध्यक्ष और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो के आधार पर सभी दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था ।1
- वीडियो वायरल प्रेमिका से मिलने की चाहत पड़ी भारी: 'प्यार' के चक्कर में हुआ भारी ब्लंडर मामला यूपी के एक गांव का है, जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से छिपकर मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों एकांत में वक्त बिता ही रहे थे कि तभी परिजनों और ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। फिर क्या था, जिसे 'रोमांटिक मुलाक़ात' होना था, वह 'पब्लिक ब्लंडर' में बदल गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पकड़े जाने के बाद प्रेमी बेचारा अपनी जान बचाने के बहाने ढूंढ रहा है, जबकि गांव वाले मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को 'दिल लगा कर देखो' जैसे कैप्शन के साथ जमकर शेयर कर रहे हैं। हालांकि, अंत में गांव वालों ने दोनों को नसीहत देकर मामला शांत कराया, लेकिन इस 'पकड़म-पकड़ाई' के खेल ने युवक को रातों-रात इंटरनेट पर वायरल कर दिया है।1