logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैमूर/बिहार, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: एजेंसी कर्मी के घर छापेमारी, 9 सिलेंडर जब्त, FIR दर्ज कैमूर। जिले के रामपुर प्रखंड में गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बता दें कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक गैस एजेंसी कर्मी के पास से नौ अवैध सिलेंडर बरामद किए गए हैं। इस मामले में आरोपी कर्मी के खिलाफ करमचट थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद हुई कार्रवाई वही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजस्विनी आनंद ने बताया कि यह कार्रवाई सबार गांव निवासी संतोष चौधरी की लिखित शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि ऑनलाइन बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया और एजेंसी कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। घर और दुकान से मिले सिलेंडर मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने करमचट पुलिस के सहयोग से मड़ेचा गांव स्थित रमेंद्र प्रसाद के ठिकानों पर दबिश दी। वही छापेमारी के दौरान: • घर से: 06 गैस सिलेंडर बरामद हुए। • वही दुकान से: 03 गैस सिलेंडर बरामद हुए। आपको बता दें कि जांच के दौरान जब इन सिलेंडरों के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो संबंधित व्यक्ति या परिवार का कोई भी सदस्य कागजात पेश नहीं कर सका। साक्ष्यों के अभाव में सभी 9 सिलेंडरों को तत्काल जब्त कर लिया गया। थाने में मामला दर्ज वही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के बयान पर आरोपी रमेंद्र प्रसाद के विरुद्ध करमचट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को सबार स्थित माँ मुंडेश्वरी इंडेन ग्रामीण वितरक को सुपुर्द कर दिया गया है। वही अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि गैस वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, इस पूरे मामले पर पक्ष जानने के लिए जब करमचट थाना प्रभारी पंकज कुमार से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया।

16 hrs ago
user_Satyam Kumar Upadhyay
Satyam Kumar Upadhyay
Local News Reporter Bhabua, Patna•
16 hrs ago

कैमूर/बिहार, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: एजेंसी कर्मी के घर छापेमारी, 9 सिलेंडर जब्त, FIR दर्ज कैमूर। जिले के रामपुर प्रखंड में गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बता दें कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक गैस एजेंसी कर्मी के पास से नौ अवैध सिलेंडर बरामद किए गए हैं। इस मामले में आरोपी कर्मी के खिलाफ करमचट थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद हुई कार्रवाई वही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजस्विनी आनंद ने बताया कि यह कार्रवाई सबार गांव निवासी संतोष चौधरी की लिखित शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि ऑनलाइन बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया और एजेंसी कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। घर और दुकान से मिले सिलेंडर मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने करमचट पुलिस के सहयोग से मड़ेचा गांव स्थित रमेंद्र प्रसाद के ठिकानों पर

दबिश दी। वही छापेमारी के दौरान: • घर से: 06 गैस सिलेंडर बरामद हुए। • वही दुकान से: 03 गैस सिलेंडर बरामद हुए। आपको बता दें कि जांच के दौरान जब इन सिलेंडरों के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो संबंधित व्यक्ति या परिवार का कोई भी सदस्य कागजात पेश नहीं कर सका। साक्ष्यों के अभाव में सभी 9 सिलेंडरों को तत्काल जब्त कर लिया गया। थाने में मामला दर्ज वही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के बयान पर आरोपी रमेंद्र प्रसाद के विरुद्ध करमचट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को सबार स्थित माँ मुंडेश्वरी इंडेन ग्रामीण वितरक को सुपुर्द कर दिया गया है। वही अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि गैस वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, इस पूरे मामले पर पक्ष जानने के लिए जब करमचट थाना प्रभारी पंकज कुमार से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया।

More news from Patna and nearby areas
  • कैमूर। जिले के रामपुर प्रखंड में गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बता दें कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक गैस एजेंसी कर्मी के पास से नौ अवैध सिलेंडर बरामद किए गए हैं। इस मामले में आरोपी कर्मी के खिलाफ करमचट थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद हुई कार्रवाई वही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजस्विनी आनंद ने बताया कि यह कार्रवाई सबार गांव निवासी संतोष चौधरी की लिखित शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि ऑनलाइन बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया और एजेंसी कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। घर और दुकान से मिले सिलेंडर मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने करमचट पुलिस के सहयोग से मड़ेचा गांव स्थित रमेंद्र प्रसाद के ठिकानों पर दबिश दी। वही छापेमारी के दौरान: • घर से: 06 गैस सिलेंडर बरामद हुए। • वही दुकान से: 03 गैस सिलेंडर बरामद हुए। आपको बता दें कि जांच के दौरान जब इन सिलेंडरों के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो संबंधित व्यक्ति या परिवार का कोई भी सदस्य कागजात पेश नहीं कर सका। साक्ष्यों के अभाव में सभी 9 सिलेंडरों को तत्काल जब्त कर लिया गया। थाने में मामला दर्ज वही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के बयान पर आरोपी रमेंद्र प्रसाद के विरुद्ध करमचट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को सबार स्थित माँ मुंडेश्वरी इंडेन ग्रामीण वितरक को सुपुर्द कर दिया गया है। वही अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि गैस वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, इस पूरे मामले पर पक्ष जानने के लिए जब करमचट थाना प्रभारी पंकज कुमार से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया।
    2
    कैमूर। जिले के रामपुर प्रखंड में गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बता दें कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक गैस एजेंसी कर्मी के पास से नौ अवैध सिलेंडर बरामद किए गए हैं। इस मामले में आरोपी कर्मी के खिलाफ करमचट थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
वही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजस्विनी आनंद ने बताया कि यह कार्रवाई सबार गांव निवासी संतोष चौधरी की लिखित शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि ऑनलाइन बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया और एजेंसी कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया।
घर और दुकान से मिले सिलेंडर
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने करमचट पुलिस के सहयोग से मड़ेचा गांव स्थित रमेंद्र प्रसाद के ठिकानों पर दबिश दी। वही छापेमारी के दौरान:
• घर से: 06 गैस सिलेंडर बरामद हुए।
•  वही दुकान से: 03 गैस सिलेंडर बरामद हुए।
आपको बता दें कि जांच के दौरान जब इन सिलेंडरों के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो संबंधित व्यक्ति या परिवार का कोई भी सदस्य कागजात पेश नहीं कर सका। साक्ष्यों के अभाव में सभी 9 सिलेंडरों को तत्काल जब्त कर लिया गया।
थाने में मामला दर्ज
वही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के बयान पर आरोपी रमेंद्र प्रसाद के विरुद्ध करमचट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को सबार स्थित माँ मुंडेश्वरी इंडेन ग्रामीण वितरक को सुपुर्द कर दिया गया है।
वही अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि गैस वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, इस पूरे मामले पर पक्ष जानने के लिए जब करमचट थाना प्रभारी पंकज कुमार से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter Bhabua, Patna•
    16 hrs ago
  • कैमूर जिले में विकास योजनाओं की रफ्तार तेज करने को लेकर दिशा यानी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जहां सांसद से लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा की और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए भभुआ में दिशा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सासाराम लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार ने की। बैठक में जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी अस्पतालों में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि महिलाओं को बेहतर इलाज मिल सके। शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों में पर्याप्त क्लासरूम, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रावासों में रह रहे बच्चों को तय मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी गई। उद्यान विभाग की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला उद्यान पदाधिकारी को व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। आईसीडीएस विभाग को निजी भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी स्कूलों से जोड़ने और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। गर्मी को देखते हुए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने तथा जरूरत पड़ने पर टैंकर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान नगर परिषद भभुआ के सभापति विकास तिवारी ने निजी स्कूलों पर अभिभावकों को हर साल री-एडमिशन और नई किताब खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया। इस बैठक में भभुआ विधायक भरत बिंद, रामगढ़ विधायक सतीश सिंह यादव, जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह, कांग्रेस नेता अनिल तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, मजबूत निगरानी व्यवस्था और समयबद्ध तरीके से जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। रिपोर्ट ---ओम प्रकाश तिवारी
    1
    कैमूर जिले में विकास योजनाओं की रफ्तार तेज करने को लेकर दिशा यानी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जहां सांसद से लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा की और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए 
भभुआ में  दिशा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सासाराम लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार ने की। बैठक में जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी अस्पतालों में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि महिलाओं को बेहतर इलाज मिल सके।
शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों में पर्याप्त क्लासरूम, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रावासों में रह रहे बच्चों को तय मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी गई।
उद्यान विभाग की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला उद्यान पदाधिकारी को व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया।
आईसीडीएस विभाग को निजी भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी स्कूलों से जोड़ने और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।
गर्मी को देखते हुए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने तथा जरूरत पड़ने पर टैंकर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान नगर परिषद भभुआ के सभापति विकास तिवारी ने निजी स्कूलों पर अभिभावकों को हर साल री-एडमिशन और नई किताब खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया।
इस बैठक में भभुआ विधायक भरत बिंद, रामगढ़ विधायक सतीश सिंह यादव, जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह, कांग्रेस नेता अनिल तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, मजबूत निगरानी व्यवस्था और समयबद्ध तरीके से जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
रिपोर्ट ---ओम प्रकाश तिवारी
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    23 hrs ago
  • अप्रैल महीना और मौसम का अनोखा नज़ारा! 🌧️❄️ अप्रैल के महीने में जहां गर्मी की शुरुआत होती है, वहीं आज मौसम ने सबको चौंका दिया। बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिली, जो अपने आप में एक अद्भुत और दुर्लभ दृश्य है। प्रकृति ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसका रूप कब और कैसे बदल जाए, कोई नहीं जानता। 📹 इस वीडियो में देखिए—अप्रैल में बारिश के साथ गिरती बर्फ का अनोखा दृश्य। 🙏 अगर आपको भी यह नज़ारा खास लगा, तो वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर कोई इस अद्भुत पल को देख सके।
    1
    अप्रैल महीना और मौसम का अनोखा नज़ारा! 🌧️❄️
अप्रैल के महीने में जहां गर्मी की शुरुआत होती है, वहीं आज मौसम ने सबको चौंका दिया। बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिली, जो अपने आप में एक अद्भुत और दुर्लभ दृश्य है।
प्रकृति ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसका रूप कब और कैसे बदल जाए, कोई नहीं जानता।
📹 इस वीडियो में देखिए—अप्रैल में बारिश के साथ गिरती बर्फ का अनोखा दृश्य।
🙏 अगर आपको भी यह नज़ारा खास लगा, तो वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर कोई इस अद्भुत पल को देख सके।
    user_Prince Kumar
    Prince Kumar
    सामुदायिक संवाददाता चेनारी, रोहतास, बिहार•
    10 hrs ago
  • video ko jayada se jayada share and comment kare 🙏 bhai ko ap log support kare age badhaiye ap log ke hi support se ham log age badhenge ap log bhuliye na bhai ko support kariye
    1
    video ko jayada se jayada share and comment kare 🙏 bhai ko ap log support kare age badhaiye ap log ke hi support se ham log age badhenge ap log bhuliye na bhai ko support kariye
    user_Singer vivek mehra
    Singer vivek mehra
    Singer सासाराम, रोहतास, बिहार•
    2 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति दिनांक - 07 अप्रैल " 2026 स्थान - चंदौली द्वारा - मणि देव चतुर्वेदी, मंडल प्रवक्ता, वेटरन्स एसोसिशन बिगत दिनों मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिको द्वारा अधिवक्तावो पर नोक झोंक और ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया था, जिसको लेकर जिले का पूर्व सैनिको का संगठन वेटरन्स एसोसिएसन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव के नेतृत्व में नवागतुक एसपी आकाश पटेल से मिलकर सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिको के साथ अधिवक्तावो द्वारा अपमान करने पर जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव ने कहा कि जवान अपना जीवन का अमूल्य क्षण देश के सेवा में लगा देता है, लोगो को सम्मान करना चाहिए, पढ़ा लिखा समाज ज़ब ऐसी हरकत करेगा तो और लोगो का क्या होग़ा. एसपी से कहा कि ऐसी दुबारा हरकत बर्दास्त नहीं की जाएगी, अगर ऐसी घटना पर उचित कार्यवाही नहीं की गयी तो पूर्व सैनिक सड़क पर उतरने का काम करेंगे. वही मंडल प्रवक्ता ने कहा की सेवारत या रिटायर पूर्व सैनिको के साथ कोई अपमान करने का प्रयास करेगा तो पूर्व सैनिक सर्जिकल स्ट्राईक करने पर आमादा होंगे. मंडल अध्यक्ष ने बताया की एसपी ने पूरा भरोसा दिया कि ऐसी घटना संज्ञान में आई तो दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय सचिव नसीम अहमद प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर राजवंत प्रदेश महा सचिव दिलीप सिंह प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष मणि देव चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष डी एस उपाध्याय महेन्द्र नाथ बी पी यादव भुवनेश्वर सिंह विनोद कुमार जे पी मौर्या मो अलीम आदि आदि उपस्थित रहे
    1
    प्रेस विज्ञप्ति दिनांक - 07 अप्रैल " 2026
स्थान - चंदौली 
द्वारा - मणि देव चतुर्वेदी,
मंडल प्रवक्ता, वेटरन्स एसोसिशन
बिगत दिनों मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिको द्वारा  अधिवक्तावो पर नोक झोंक और ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया था, जिसको लेकर जिले का पूर्व सैनिको का संगठन वेटरन्स एसोसिएसन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव के नेतृत्व में नवागतुक  एसपी आकाश पटेल से मिलकर सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिको के साथ  अधिवक्तावो  द्वारा अपमान करने पर जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव ने कहा कि  जवान अपना जीवन का अमूल्य क्षण देश के सेवा में लगा देता है, लोगो को सम्मान करना चाहिए, पढ़ा लिखा समाज ज़ब ऐसी हरकत करेगा तो और लोगो का क्या होग़ा. एसपी से कहा कि ऐसी दुबारा हरकत बर्दास्त नहीं की जाएगी, अगर ऐसी घटना पर उचित कार्यवाही नहीं की गयी तो पूर्व सैनिक सड़क पर उतरने का काम करेंगे. वही मंडल प्रवक्ता ने कहा की सेवारत या रिटायर पूर्व सैनिको के साथ कोई अपमान करने का प्रयास करेगा तो पूर्व सैनिक सर्जिकल स्ट्राईक करने पर आमादा होंगे. मंडल अध्यक्ष ने बताया की एसपी ने पूरा भरोसा दिया कि ऐसी घटना संज्ञान में आई तो दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. प्रतिनिधि मंडल में  राष्ट्रीय सचिव नसीम अहमद प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर राजवंत प्रदेश महा सचिव दिलीप सिंह प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष मणि देव चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव,
जिला उपाध्यक्ष  डी एस उपाध्याय महेन्द्र नाथ बी पी यादव भुवनेश्वर सिंह विनोद कुमार जे पी मौर्या मो अलीम आदि आदि उपस्थित रहे
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Sasaram , nokha or patna panth jam
    1
    Sasaram , nokha or patna panth jam
    user_Dharmendra dubey
    Dharmendra dubey
    Nurse सासाराम, रोहतास, बिहार•
    18 hrs ago
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने असम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए भाजपा और एआईयूडीएफ नेता बदरुद्दीन अजमल एक हो गए हैं. खरगे ने मतदाताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अजमल की पार्टी को दिया गया हर वोट सीधे तौर पर भाजपा की मदद करेगा, इसलिए जनता को सोच-समझकर मतदान करना चाहिए. आख़िर मुसलमानों से और मुस्लिम नेतृत्व से कांग्रेस को इतनी नफ़रत क्यों?
    1
    मल्लिकार्जुन खरगे ने असम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए भाजपा और एआईयूडीएफ नेता बदरुद्दीन अजमल एक हो गए हैं. खरगे ने मतदाताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अजमल की पार्टी को दिया गया हर वोट सीधे तौर पर भाजपा की मदद करेगा, इसलिए जनता को सोच-समझकर मतदान करना चाहिए.
आख़िर मुसलमानों से और मुस्लिम नेतृत्व से कांग्रेस को इतनी नफ़रत क्यों?
    user_दीवान इमरान अहमद
    दीवान इमरान अहमद
    Court reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • चंदौली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। चंदौली में वन विभाग ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुगलसराय रेंज के पड़ाव क्षेत्र में छापेमारी करते हुए टीम ने बिना परमिट चल रहे 4 ट्रकों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ये ट्रक सैकड़ों टन कोयला लेकर जा रहे थे। यह कार्रवाई डीएफओ बी. शिवशंकर के निर्देश पर की गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए सभी ट्रकों को कब्जे में लेकर करीब 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। वन विभाग ने साफ कर दिया है कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
    2
    चंदौली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
चंदौली में वन विभाग ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
मुगलसराय रेंज के पड़ाव क्षेत्र में छापेमारी करते हुए टीम ने बिना परमिट चल रहे 4 ट्रकों को पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि ये ट्रक सैकड़ों टन कोयला लेकर जा रहे थे।
यह कार्रवाई डीएफओ बी. शिवशंकर के निर्देश पर की गई है।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए यह ऑपरेशन चलाया।
पकड़े गए सभी ट्रकों को कब्जे में लेकर करीब 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
वन विभाग ने साफ कर दिया है कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.