Shuru
Apke Nagar Ki App…
चौथ का बरवाड़ा में गिट्टी से भरे ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं चौथ का बरवाड़ा में गिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर रोज बड़ी संख्या में दौड़ते हुए क्षेत्र की सड़कों पर नजर आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर सीन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते इनके हौसले बुलंद है।
Irfan Rajasthan patrika
चौथ का बरवाड़ा में गिट्टी से भरे ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं चौथ का बरवाड़ा में गिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर रोज बड़ी संख्या में दौड़ते हुए क्षेत्र की सड़कों पर नजर आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर सीन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते इनके हौसले बुलंद है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- चौथ का बरवाड़ा में गिट्टी से भरे ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं चौथ का बरवाड़ा में गिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर रोज बड़ी संख्या में दौड़ते हुए क्षेत्र की सड़कों पर नजर आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर सीन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते इनके हौसले बुलंद है।1
- टिकट कटा तो भाजपा का कार्यकर्ता निकाय चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत के गले लगकर रोया। सवाई माधोपुर टिकट कटा तो भाजपा का कार्यकर्ता निकाय चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत के गले लगकर रोया।1
- BJP का बड़ा एक्शन,प्रबंधन समिति की बैठक के बाद 3 वार्डों से नामांकन वापस, सवाई माधोपुर | नगर निकाय चुनावों की तारीखें करीब आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में चुनाव प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिलाध्यक्ष और निकाय चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में पार्टी के आगामी जनसंपर्क अभियान और चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया गया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय, एकजुटता और पूरी ताकत के साथ निकाय चुनाव लड़ने की हुंकार भरी, कार्यालयों का फीता काटा, 3 वार्डों से नामांकन वापस के बाद बैठक समापन के उपरांत नगर परिषद क्षेत्र में भाजपा के कई चुनावी कार्यालयों का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके साथ ही, चुनावी समीकरणों को साधते हुए और पार्टी के अंदर अनुशासन व सामंजस्य बनाए रखने के लिए भाजपा समर्थित दावेदारों का वार्ड संख्या 11, वार्ड संख्या 40 और वार्ड संख्या 56 से नामांकन भी वापस करवाया गया।1
- बाहर खाद देने पर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन कस्बे मे बाहर के किसानों को खाद देने को लेकर किसानों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन खाद पर हक क्षेत्र के लोगों का मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन कस्बे मे बाहर के किसानों को खाद देने को लेकर किसानों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन खाद पर हक क्षेत्र के लोगों का मलारना स्टेशन कस्बे में किसानों ने आज नारेबाजी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया किसानों ने यह प्रदर्शन बाहर के लोगों को खाद देने को लेकर किया किसान चतुर लाल गुर्जर ने बताया क्षेत्र के लोगों को खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है वहीं बाहर के लोग आकर खाद लेकर जा रहे हैं ऐसे में पहली प्राथमिकता खाद पर क्षेत्र के लोगों की बनती है क्षेत्र के किसानों की बनती है दूर दराज से आने वाले किसान अपने ही क्षेत्र के दुकानदारों से खाद ले विरोध प्रदर्शन में किसानों ने खाद दुकानदारों से अपील कर कहा कि पहले खाट पर हक मलारना स्टेशन क्षेत्र के लोगों का है क्षेत्र में करीबन 25 से 30 गांव आते हैं उनको खाद न देकर आप खाद को बाहर के किसानों को सप्लाई कर रहे हैं ऐसे में खाद एजेंसी अंकुश ट्रेडर्स मुकेश गुप्ता ने बताया कि किसानों का दुख जायज है यहां बाहर के लोग खाद लेने के लिए आ रहे हैं और खाद लेकर भी जा रहे हैं ऐसे में क्षेत्र के लोग वंचित रह जाते हैं और बाहर के दुकानदार अपनी एजेंसियों पर खाद ही नहीं मंगवा रहे हैं ऐसे में किसान परेशान होकर यहां से खत लेकर जा रहा है लेकिन हमारी मजबूरी है अगर हम बाहर के किसानों को खाद नहीं देते हैं तो वह उच्च अधिकारियों को हमारी शिकायत करते हैं लेकिन अब पहले क्षेत्र के लोगों को ही खाद दिया जाएगा चाहे इसके लिए अधिकारी हमारा लाइसेंस भी सस्पेंड करें तो हमें कोई दिक्कत नहीं है हमारा लोकल किसान परेशान होता है और लाखों रुपए लगाकर हम खाद हमारी एजेंटीयों पर मंगवा रहे हैं ऐसे में बाहर के लोग आकर खाद ले जाते हैं1
- रात के 9:30 बजे तक बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ रात को भी मदद के लिए खड़ा रहता है #श्योपुर #बल्लू #sheopur #मध्यप्रदेश #trending #viral1
- स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव के लिए हर स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें – जिला निर्वाचन अधिकारी,संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी, मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश नगरीय निकाय आम चुनाव-2026- सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी के कक्ष में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, आदर्श आचार संहिता तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता एवं स्वतंत्रता के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने सभी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय रहते आवश्यक निवारक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। *मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं पुख्ता करने के निर्देश* जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों एवं मतदाताओं के लिए स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फॉगिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को सुचारू रखने तथा दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों के आसपास निर्धारित 100 एवं 200 मीटर की परिधि का स्पष्ट चिन्हांकन करवाने तथा मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग की सभी गाइडलाइन की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया। *आचार संहिता की पालना पर विशेष जोर* जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति रैली, जुलूस, सभा, होर्डिंग अथवा अन्य प्रचार गतिविधियां संचालित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को पूर्ण निष्पक्षता बनाए रखने तथा किसी भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी के पक्ष में कार्य नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों में पक्षपात अथवा नियमों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता, सतर्कता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।4
- गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का किया आयोजन लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधि में शुरुआत की गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का किया आयोजन लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधि व शुरुआत की गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा दिनांक 1 सितंबर 2026 को ऐतिहासिक रूप से श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम हायर सेकेंडरी पार्क में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। जिलाध्यक्ष डॉक्टर कुसुम गुप्ता ने बताया कि आज का यह उत्सव हमारे आपसी प्रेम आनंद और संगठन की शक्ति का प्रतीक है। जिस तरह आज हम सब ने पीले वस्त्र पहनकर लड्डू गोपाल जी को सभी महिलाओं ने वारी --वारी से झूला झूलाकर पुण्य लाभ कमाया। सभी ने जोश के साथ "हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की" जयकारे लगाए जिससे कि पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें यही सिखाता है की परिस्थितियों चाहे जैसी भी हो हमें अपने कर्तव्य के पद से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए एवं श्री कृष्ण के दिखाए धर्म,सत्य, एवं निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलेंगे, आपस में प्रेम सहयोग की भावना को बढ़ाते हुए समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। संयोजक मंडल सुषमा जैन, सीमा गुप्ता, ममता सैनी ने बताया कि इस पावन अवसर पर विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। सभी से प्रश्नोत्तरी पूछी गई। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं भजनों का आनंद लिया। महामंत्री अर्चना गोयल एवं मंत्री सोना सिंघल ने बताया कि लोकतंत्र की असली ताकत अपना वोट है। 11 सितंबर को होने वाले चुनाव में मतदान करके अपना कर्तव्य निभाये। सही प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान जरूर करें। सभी को मतदान करने के लिए संकल्प दिलाया गया। मंच संचालन इंजीनियर महेश गुप्ता सर्वेयर ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित ---- आकांक्षा अग्रवाल, अर्चना गोयल,सोना सिंघल, सुषमा जैन,सीमा गुप्ता,ममता सैनी, मीना गुप्ता अंजली दुबे, महादेवी वर्मा, ,लक्ष्मी जोशी, सीमा गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा,नूतन गुप्ता, दिव्या,गायत्री जोशी, ममता गुप्ता, सीमा सिंघल,आशा सिंघल तारा देवी वंदना सिंघल,निधि,सुरभी, प्रज्ञा ,ममता , सुनीता, सीमा, मेघा जायसवाल, ममता सैनी, सुपिता मांझ़ीवाल रेनू , रानी,वीना पटेल,सुमन बंसल, चंचल देवी गुप्ता, मोना बिंदल,पुष्पा बंसल, तुलसी खंडेलवाल, कृष्णा सैनी सुषमा,आदि सैकड़ो महिला उपस्थित रही1
- सवाई माधोपुर से बड़ी खबर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय फार्म किए थे नामांकन दाखिल। प्रियंका शर्मा वार्ड नंबर 56 , वार्ड नंबर 11 रिचा गौतम , वार्ड नंबर 40 गिरधारी रेगर, तीनों निर्दलीय उम्मीदवार थे। आज लगभग कई भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपना नामांकन फार्म लिया वापिस। बाइट मदन प्रजापत भाजपा प्रवक्ता सवाई माधोपुर से बड़ी खबर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय फार्म किए थे नामांकन दाखिल। प्रियंका शर्मा वार्ड नंबर 56 , वार्ड नंबर 11 रिचा गौतम , वार्ड नंबर 40 गिरधारी रेगर, तीनों निर्दलीय उम्मीदवार थे। आज लगभग कई भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपना नामांकन फार्म लिया वापिस। बाइट मदन प्रजापत भाजपा प्रवक्ता4