पिपलिया खुर्द में कीर समाज विकास समिति द्वारा हुआ वृक्षारोपण पिपलिया खुर्द । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आज ग्राम पिपलिया खुर्द स्थित श्री कालका माता मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कीर समाज विकास समिति, राजस्थान के अध्यक्ष धर्मवीर क़ीर ने किया। इस दौरान समाज के युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। धर्मवीर क़ीर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
पिपलिया खुर्द में कीर समाज विकास समिति द्वारा हुआ वृक्षारोपण पिपलिया खुर्द । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आज ग्राम पिपलिया खुर्द स्थित श्री कालका माता मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कीर समाज विकास समिति, राजस्थान के अध्यक्ष धर्मवीर क़ीर ने किया। इस दौरान समाज के युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। धर्मवीर क़ीर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
- पिपलिया खुर्द में कीर समाज विकास समिति द्वारा हुआ वृक्षारोपण पिपलिया खुर्द । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आज ग्राम पिपलिया खुर्द स्थित श्री कालका माता मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कीर समाज विकास समिति, राजस्थान के अध्यक्ष धर्मवीर क़ीर ने किया। इस दौरान समाज के युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। धर्मवीर क़ीर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।1
- कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश ब्यावर, 30 जुलाई। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित अभाव-अभियोगों, शिकायतों एवं सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान समिति के समक्ष प्रस्तुत 17 प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें अतिक्रमण हटाने, अवरुद्ध रास्तों को पुनः चालू कराने, राजकीय एवं आबादी भूमि से अतिक्रमण हटवाने, सड़क मार्गों से अतिक्रमण हटाने, पट्टा जारी कराने, पेयजल पाइपलाइन का विस्तार कराने सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को वस्तुस्थिति की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए अनुपालना रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर राहत मिल सके। बैठक के दौरान विधायक शंकर सिंह रावत ने कहा कि आमजन से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली, पेयजल, सड़क एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी मंशा को धरातल पर साकार करें। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, पूर्व विधायक देवी शंकर भूतड़ा, समिति के सदस्यगण, नगर परिषद आयुक्त, सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत वितरण निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, खनन, चिकित्सा, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- Rajsamand kelwa mein jordar barish 2 din se padh rahi thi garmi1
- जियो टावर से पावर केबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर.... मांगलियावास पुलिस ने जियो टावर से 200 मीटर पावर केबल चोरी के आरोप में सांवरलाल (31) निवासी गोला को गिरफ्तार किया है। जीएसपी पावर सिस्टम के स्टेट ऑफिसर शैलेंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। थानाधिकारी हरीश चौधरी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा, जिसे नसीराबाद कोर्ट ने 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।1
- राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को जड़ाऊकलां ग्राम पंचायत में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ढेबाना के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और प्रकरण लेकर पहुंचे। शिविर में सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी, ग्राम पंचायत प्रशासक घेवरी देवी और प्रशासक प्रतिनिधि रामस्वरूप चुड़ावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की। कई लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि तत्काल समाधान न हो सकने वाले मामलों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस दौरान राजस्व, पंचायती राज, जलदाय, विद्युत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया। नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ढेबाना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। ढेबाना ने बताया कि ऐसे सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और प्रशासन को उनके द्वार तक पहुंचाना है। सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी ने जानकारी दी कि फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से पूर्व में प्राप्त शिकायतों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका निस्तारण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत प्रशासन ने भी ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे शिविरों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। शिविर का समापन अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ हुआ। राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को जड़ाऊकलां ग्राम पंचायत में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ढेबाना के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और प्रकरण लेकर पहुंचे। शिविर में सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी, ग्राम पंचायत प्रशासक घेवरी देवी और प्रशासक प्रतिनिधि रामस्वरूप चुड़ावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की। कई लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि तत्काल समाधान न हो सकने वाले मामलों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस दौरान राजस्व, पंचायती राज, जलदाय, विद्युत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया। नायब तहसीलदार प्रेम कुमार ढेबाना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। ढेबाना ने बताया कि ऐसे सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और प्रशासन को उनके द्वार तक पहुंचाना है। सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी ने जानकारी दी कि फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से पूर्व में प्राप्त शिकायतों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका निस्तारण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत प्रशासन ने भी ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे शिविरों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। शिविर का समापन अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ हुआ।1
- हंगामे के बीच लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पास हुआ। हंगामे के बीच लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पास हुआ। पेपर लीक और संगठित परीक्षा घोटालों पर और कड़ी कार्रवाई की दिशा में मोदी सरकार का यह एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- मकराना -चार वर्षीय रावणा राजपूत की बेटी के साथ सैयन असलम विधालय मे हुई दरिंदगी विघालय की मान्यता रद्द नही करने तक एवं आरोपी को तुरंत गिरफ्तारी नही होने तक स्कुल नही खोलने देंगे ग्रामिणो की शासन प्रशासन को कराया अवगत अगर तय समय मे विधालय की मान्यता रद्द नही की एवं आरोपी को तुरंत गिरफ्तार नही किया तो मकराना वासी ग्रामिण शांति से प्रदर्शन करने की शासन प्रशासन को चेतावनी दी गई है । शासन प्रशासन से पत्रकार महेश पंचारिया का निवेदन है कि दुष्कर्म के आरोपी को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर आरोपी पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश कर सजा दिलावे एवं सम्बन्धित विधालय के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर मान्यता रद्द करने की अनुशंसा करें ताकि अभिभावकों को राहत प्रदान करावे ताकि घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी आम जन मे विश्वास एवं अपराधियों मे भय बना रहे।1