logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश ब्यावर, 30 जुलाई। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित अभाव-अभियोगों, शिकायतों एवं सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान समिति के समक्ष प्रस्तुत 17 प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें अतिक्रमण हटाने, अवरुद्ध रास्तों को पुनः चालू कराने, राजकीय एवं आबादी भूमि से अतिक्रमण हटवाने, सड़क मार्गों से अतिक्रमण हटाने, पट्टा जारी कराने, पेयजल पाइपलाइन का विस्तार कराने सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को वस्तुस्थिति की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए अनुपालना रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर राहत मिल सके। बैठक के दौरान विधायक शंकर सिंह रावत ने कहा कि आमजन से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली, पेयजल, सड़क एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी मंशा को धरातल पर साकार करें। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, पूर्व विधायक देवी शंकर भूतड़ा, समिति के सदस्यगण, नगर परिषद आयुक्त, सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत वितरण निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, खनन, चिकित्सा, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश ब्यावर, 30 जुलाई। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित अभाव-अभियोगों, शिकायतों एवं सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान समिति के समक्ष प्रस्तुत 17 प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें अतिक्रमण हटाने, अवरुद्ध रास्तों को पुनः चालू कराने, राजकीय एवं आबादी भूमि से अतिक्रमण हटवाने, सड़क मार्गों से अतिक्रमण हटाने, पट्टा जारी कराने, पेयजल पाइपलाइन का विस्तार कराने सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को वस्तुस्थिति की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए अनुपालना रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर राहत मिल सके। बैठक के दौरान विधायक शंकर सिंह रावत ने कहा कि आमजन से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली, पेयजल, सड़क एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी मंशा को धरातल पर साकार करें। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, पूर्व विधायक देवी शंकर भूतड़ा, समिति के सदस्यगण, नगर परिषद आयुक्त, सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत वितरण निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, खनन, चिकित्सा, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश 31 जुलाई से 2 अगस्त तक बारिश होगी राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में अगले 5-6 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है
    1
    दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश 31 जुलाई से 2 अगस्त तक बारिश होगी
राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में अगले 5-6 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है
    user_Rakesh
    Rakesh
    Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश ब्यावर, 30 जुलाई। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित अभाव-अभियोगों, शिकायतों एवं सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान समिति के समक्ष प्रस्तुत 17 प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें अतिक्रमण हटाने, अवरुद्ध रास्तों को पुनः चालू कराने, राजकीय एवं आबादी भूमि से अतिक्रमण हटवाने, सड़क मार्गों से अतिक्रमण हटाने, पट्टा जारी कराने, पेयजल पाइपलाइन का विस्तार कराने सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को वस्तुस्थिति की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए अनुपालना रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर राहत मिल सके। बैठक के दौरान विधायक शंकर सिंह रावत ने कहा कि आमजन से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली, पेयजल, सड़क एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी मंशा को धरातल पर साकार करें। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, पूर्व विधायक देवी शंकर भूतड़ा, समिति के सदस्यगण, नगर परिषद आयुक्त, सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत वितरण निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, खनन, चिकित्सा, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश


जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
ब्यावर, 30 जुलाई। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित अभाव-अभियोगों, शिकायतों एवं सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान समिति के समक्ष प्रस्तुत 17 प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें अतिक्रमण हटाने, अवरुद्ध रास्तों को पुनः चालू कराने, राजकीय एवं आबादी भूमि से अतिक्रमण हटवाने, सड़क मार्गों से अतिक्रमण हटाने, पट्टा जारी कराने, पेयजल पाइपलाइन का विस्तार कराने सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को वस्तुस्थिति की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए अनुपालना रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर राहत मिल सके।
बैठक के दौरान विधायक शंकर सिंह रावत ने कहा कि आमजन से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली, पेयजल, सड़क एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी मंशा को धरातल पर साकार करें।
जिला कलक्टर कमल राम मीना ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, पूर्व विधायक देवी शंकर भूतड़ा, समिति के सदस्यगण, नगर परिषद आयुक्त, सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत वितरण निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, खनन, चिकित्सा, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पिपलिया खुर्द में कीर समाज विकास समिति द्वारा हुआ वृक्षारोपण पिपलिया खुर्द । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आज ग्राम पिपलिया खुर्द स्थित श्री कालका माता मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कीर समाज विकास समिति, राजस्थान के अध्यक्ष धर्मवीर क़ीर ने किया। इस दौरान समाज के युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। धर्मवीर क़ीर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
    1
    पिपलिया खुर्द में कीर समाज विकास समिति द्वारा हुआ वृक्षारोपण
पिपलिया खुर्द । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आज ग्राम पिपलिया खुर्द स्थित श्री कालका माता मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कीर समाज विकास समिति, राजस्थान के अध्यक्ष धर्मवीर क़ीर ने किया। इस दौरान समाज के युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
धर्मवीर क़ीर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मोन सत्याग्रह मामले में दूसरा पक्ष बोला-सारे आरोप गलत: परिवार के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंच, धरने पर बैठे; कहां- हमें धमकाया जा रहा... मामला भीलवाड़ा के भवानी नगर का है l
    1
    मोन सत्याग्रह मामले में दूसरा पक्ष बोला-सारे आरोप गलत: परिवार के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंच, धरने पर बैठे; कहां- हमें धमकाया जा रहा... मामला भीलवाड़ा के भवानी नगर का है l
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    22 min ago
  • Rajsamand kelwa mein jordar barish 2 din se padh rahi thi garmi
    1
    Rajsamand kelwa mein jordar barish 2 din se padh rahi thi garmi
    user_AKBAR LUHAR
    AKBAR LUHAR
    Blacksmith ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • नाद आराधन" में गूंजे भारतीय शास्त्रीय संगीत के स्वर, संस्थागत सांस्कृतिक सहकार को मिला नया आयाम नाद आराधन" में गूंजे भारतीय शास्त्रीय संगीत के स्वर, संस्थागत सांस्कृतिक सहकार को मिला नया आयाम ब्यावर में सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर के संगीत विभाग द्वारा राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव की अभिवृद्धि तथा शैक्षिक एवं संस्थागत सहकार एवं सहयोग के माध्यम से युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित मासिक संगीत सभा "नाद आराधन" का सफल आयोजन गुरुवार को संगीत विभाग में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि कलाकारों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. दुष्यन्त त्रिपाठी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि "नाद आराधन" का उद्देश्य देश के प्रतिष्ठित संगीत महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के मध्य सांगीतिक संवाद, शैक्षणिक सहयोग तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करना है। इस श्रृंखला के अंतर्गत प्रत्येक माह विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थी एक-दूसरे के परिसर में जाकर अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे, जिससे युवा कलाकारों को व्यापक मंच एवं समृद्ध अनुभव प्राप्त होगा। इस अवसर पर राजस्थान संगीत संस्थान, जयपुर से आए विद्यार्थी दल ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दीं। कलाकारों ने शास्त्रीय गायन, टप्पा, ठुमरी, गजल गायन, सितार वादन एवं तबला वादन के माध्यम से अपनी उत्कृष्ट साधना, तकनीकी दक्षता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरे सभागार को सुर, लय और भाव की अनुपम अनुभूति से आलोकित कर दिया। प्राचार्य प्रो रेखा मंडोवरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय सांगीतिक परम्परा को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ-साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मध्य सांस्कृतिक सहयोग की सुदृढ़ आधारशिला निर्मित करते हैं। उन्होंने इस अभिनव पहल के लिए संगीत विभाग की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर अनुकरणीय प्रयास बताया। कार्यक्रम के अंत में राजस्थान संगीत संस्थान, जयपुर से पधारे कलाकारों का स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक निश्चय कच्छावा तथा कुलदीप रावलोत ने आगामी अगस्त माह में अन्य महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के साथ इस श्रृंखला को निरंतर आगे बढ़ाने की घोषणा की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, विद्यार्थी, शोधार्थी, अजमेर से प्राध्यापक डॉ प्रिया गुप्ता तथा विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जतिन जैन तथा वरुण चावला ने किया। इस संपूर्ण प्रकल्प के सूत्रधार सुनील कुमार मुसालिया तथा किशन सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए ब्यावर को राष्ट्रीय संगीत पटल पर भारत की सांस्कृतिक चेतना, संस्कार ओर संस्कृति की एक मजबूत कड़ी के रूप में प्रस्थापित करने का संकल्प लिया।
    1
    नाद आराधन" में गूंजे भारतीय शास्त्रीय संगीत के स्वर, संस्थागत सांस्कृतिक सहकार को मिला नया आयाम


नाद आराधन" में गूंजे भारतीय शास्त्रीय संगीत के स्वर, संस्थागत सांस्कृतिक सहकार को मिला नया आयाम
ब्यावर में सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर के संगीत विभाग द्वारा राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव की अभिवृद्धि तथा शैक्षिक एवं संस्थागत सहकार एवं सहयोग के माध्यम से युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित मासिक संगीत सभा "नाद आराधन" का सफल आयोजन गुरुवार को संगीत विभाग में सम्पन्न हुआ। 
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि कलाकारों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. दुष्यन्त त्रिपाठी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि "नाद आराधन" का उद्देश्य देश के प्रतिष्ठित संगीत महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के मध्य सांगीतिक संवाद, शैक्षणिक सहयोग तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करना है। इस श्रृंखला के अंतर्गत प्रत्येक माह विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थी एक-दूसरे के परिसर में जाकर अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे, जिससे युवा कलाकारों को व्यापक मंच एवं समृद्ध अनुभव प्राप्त होगा।
इस अवसर पर राजस्थान संगीत संस्थान, जयपुर से आए विद्यार्थी दल ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दीं। कलाकारों ने शास्त्रीय गायन, टप्पा, ठुमरी, गजल गायन,  सितार वादन एवं तबला वादन के माध्यम से अपनी उत्कृष्ट साधना, तकनीकी दक्षता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरे सभागार को सुर, लय और भाव की अनुपम अनुभूति से आलोकित कर दिया।
प्राचार्य प्रो रेखा मंडोवरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय सांगीतिक परम्परा को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ-साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मध्य सांस्कृतिक सहयोग की सुदृढ़ आधारशिला निर्मित करते हैं। उन्होंने इस अभिनव पहल के लिए संगीत विभाग की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर अनुकरणीय प्रयास बताया।
कार्यक्रम के अंत में राजस्थान संगीत संस्थान, जयपुर से पधारे कलाकारों  का स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक निश्चय कच्छावा तथा कुलदीप रावलोत ने आगामी अगस्त माह में अन्य महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के साथ इस श्रृंखला को निरंतर आगे बढ़ाने की घोषणा की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, विद्यार्थी, शोधार्थी, अजमेर से प्राध्यापक डॉ प्रिया गुप्ता तथा विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जतिन जैन तथा वरुण चावला ने किया। इस संपूर्ण प्रकल्प के सूत्रधार सुनील कुमार मुसालिया तथा किशन सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए ब्यावर को राष्ट्रीय संगीत पटल पर भारत की सांस्कृतिक चेतना, संस्कार ओर संस्कृति की एक मजबूत कड़ी के रूप में प्रस्थापित करने का संकल्प लिया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मकराना -चार वर्षीय रावणा राजपूत की बेटी के साथ सैयन असलम विधालय मे हुई दरिंदगी विघालय की मान्यता रद्द नही करने तक एवं आरोपी को तुरंत गिरफ्तारी नही होने तक स्कुल नही खोलने देंगे ग्रामिणो की शासन प्रशासन को कराया अवगत अगर तय समय मे विधालय की मान्यता रद्द नही की एवं आरोपी को तुरंत गिरफ्तार नही किया तो मकराना वासी ग्रामिण शांति से प्रदर्शन करने की शासन प्रशासन को चेतावनी दी गई है । शासन प्रशासन से पत्रकार महेश पंचारिया का निवेदन है कि दुष्कर्म के आरोपी को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर आरोपी पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश कर सजा दिलावे एवं सम्बन्धित विधालय के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर मान्यता रद्द करने की अनुशंसा करें ताकि अभिभावकों को राहत प्रदान करावे ताकि घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी आम जन मे विश्वास एवं अपराधियों मे भय बना रहे।
    1
    मकराना -चार वर्षीय रावणा राजपूत की बेटी के साथ सैयन असलम विधालय मे हुई दरिंदगी विघालय की मान्यता रद्द नही करने तक एवं आरोपी को तुरंत गिरफ्तारी नही होने तक स्कुल नही खोलने देंगे ग्रामिणो की शासन प्रशासन को कराया अवगत अगर तय समय मे विधालय की मान्यता रद्द नही की एवं आरोपी को तुरंत गिरफ्तार नही किया तो मकराना वासी ग्रामिण शांति से प्रदर्शन करने की शासन प्रशासन को चेतावनी दी गई है । शासन प्रशासन से पत्रकार महेश पंचारिया का निवेदन है कि दुष्कर्म के आरोपी को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर आरोपी पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश कर सजा दिलावे एवं सम्बन्धित विधालय के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर मान्यता रद्द करने की अनुशंसा करें ताकि अभिभावकों को राहत प्रदान करावे ताकि घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी आम जन मे विश्वास एवं अपराधियों मे भय बना रहे।
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.