logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुजानपुर के करोट स्कूल में आपदा प्रबंधन की पाठशाला, विद्यार्थियों ने सीखा आग बुझाने से लेकर आपातकाल में बचाव का हुनर सुजानपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करोट में सोमवार को स्कूल आपदा प्रबंधन समिति एवं सड़क सुरक्षा क्लब करोट के संयुक्त तत्वावधान में गृह रक्षक एवं अग्निशमन विभाग सुजानपुर द्वारा आपदा प्रबंधन तथा दावानल शमन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं का बचाव करने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने के लिए तैयार करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आग लगने के प्रमुख कारणों, आग के विभिन्न प्रकारों और आग पर काबू पाने के सुरक्षित तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। गृह रक्षक विभाग सुजानपुर के प्रभारी सीनियर प्लाटून कमांडर जगविन्द्र सिंह और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्र के प्रयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। बच्चों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय किस तरह शांत रहते हुए सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य किया जाना चाहिए। इसके अलावा भूकंप, बाढ़ और अन्य आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। आपातकालीन स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने तथा आसपास मौजूद लोगों की सहायता करने के व्यावहारिक तरीके भी विद्यार्थियों को समझाए गए। कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना अथवा आपदा के दौरान घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने और उसे सुरक्षित तरीके से अस्पताल तक पहुंचाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव जम्वाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आपदा के समय शांत दिमाग से काम लेने और सही निर्णय लेने पर जोर दिया। वहीं स्कूल आपदा प्रबंधन प्रभारी प्रवक्ता अशोक कुमार ने भी विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के महत्व से अवगत करवाया। प्रशिक्षण दल में अग्निशमन विभाग सुजानपुर के प्रशामक रमेश चंद तथा गृह रक्षक शम्मी कुमार बतौर प्रशिक्षक शामिल रहे। कार्यक्रम में आशा, प्रदीप सिंह, मुकेश, रमन कान्त, संजीब, अर्चना, सुनीता, अरुणा, पूनम, काजल, तमन्ना, गरिमा, कंचन, अंजली, अनुप, प्रवीण, अशोक तथा विशाल आहि सहित अन्य ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि आपदा के समय जानकारी, सतर्कता और सही प्रशिक्षण ही सबसे बड़ा बचाव का साधन है।

1 hr ago
user_Ranjna Kumari
Ranjna Kumari
टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
1 hr ago

सुजानपुर के करोट स्कूल में आपदा प्रबंधन की पाठशाला, विद्यार्थियों ने सीखा आग बुझाने से लेकर आपातकाल में बचाव का हुनर सुजानपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करोट में सोमवार को स्कूल आपदा प्रबंधन समिति एवं सड़क सुरक्षा क्लब करोट के संयुक्त तत्वावधान में गृह रक्षक एवं अग्निशमन विभाग सुजानपुर द्वारा आपदा प्रबंधन तथा दावानल शमन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं का बचाव करने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने के लिए तैयार करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आग लगने के प्रमुख कारणों, आग के विभिन्न प्रकारों और आग पर काबू पाने के सुरक्षित तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। गृह रक्षक विभाग सुजानपुर के प्रभारी सीनियर प्लाटून कमांडर जगविन्द्र सिंह और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्र के प्रयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। बच्चों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय किस तरह शांत रहते हुए सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य किया जाना चाहिए। इसके अलावा भूकंप, बाढ़ और अन्य आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। आपातकालीन स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने तथा आसपास मौजूद लोगों की सहायता करने के व्यावहारिक तरीके भी विद्यार्थियों को समझाए गए। कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना अथवा आपदा के दौरान घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने और उसे सुरक्षित तरीके से अस्पताल तक पहुंचाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव जम्वाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आपदा के समय शांत दिमाग से काम लेने और सही निर्णय लेने पर जोर दिया। वहीं स्कूल आपदा प्रबंधन प्रभारी प्रवक्ता अशोक कुमार ने भी विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के महत्व से अवगत करवाया। प्रशिक्षण दल में अग्निशमन विभाग सुजानपुर के प्रशामक रमेश चंद तथा गृह रक्षक शम्मी कुमार बतौर प्रशिक्षक शामिल रहे। कार्यक्रम में आशा, प्रदीप सिंह, मुकेश, रमन कान्त, संजीब, अर्चना, सुनीता, अरुणा, पूनम, काजल, तमन्ना, गरिमा, कंचन, अंजली, अनुप, प्रवीण, अशोक तथा विशाल आहि सहित अन्य ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि आपदा के समय जानकारी, सतर्कता और सही प्रशिक्षण ही सबसे बड़ा बचाव का साधन है।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • स्पाहल पंचायत प्रधान सुनीता देवी को मिली सुजानपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस की कमान सुजानपुर स्पाहल पंचायत प्रधान सुनीता देवी को सुजानपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने उनके नाम की घोषणा की। नियुक्ति पर सुनीता देवी ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगी। जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। सुनीता देवी ने इसके लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और विधायक कैप्टन रंजीत सिंह का आभार जताया और कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर बूथ स्तर पर महिलाओं को जोड़ा जाएगा।
    1
    स्पाहल पंचायत प्रधान सुनीता देवी को मिली सुजानपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस की कमान
सुजानपुर
स्पाहल पंचायत प्रधान सुनीता देवी को सुजानपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने उनके नाम की घोषणा की।
नियुक्ति पर सुनीता देवी ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगी। जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
सुनीता देवी ने इसके लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और विधायक कैप्टन रंजीत सिंह का आभार जताया और कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर बूथ स्तर पर महिलाओं को जोड़ा जाएगा।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का 43वां स्थापना दिवस एक गौरवशाली इतिहास : सुमीत शर्मा एचपीसीए के उत्थान मे अनुराग ठाकुर की अहम भूमिका एचसीए ने क्यूरेटर संजय टिंका और ग्राउंड स्टाफ को किया सम्मानित। नादौन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) का 43वां स्थापना दिवस आज हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से स्थानीय अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम अमतर मे मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के रूप मे एचपीसीए के पूर्व सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य सुमीत शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों मे जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, जिला सचिव अनिल भाटिया, रिपन सिंह, दिनेश ठाकुर, अनुज गुप्ता, गौरव सोनी, पंकज कपूर, कोच अंकित अग्रवाल, क्यूरेटर संजय ठाकुर टिंका , पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों तथा क्रिकेट से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि सुमीत शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट के विकास और एचपीसीए की अब तक की गौरवपूर्ण यात्रा को याद किया गया। सुमीत ने एसोसिएशन की स्थापना से लेकर आज तक प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में किए गए पूर्व एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के प्रयासों पर प्रकाश डाला। सुमीत ने बताया कि वर्ष 1984 में स्थापित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ को उत्थान के पंख वर्ष 2000 में तब लगे जब अनुराग सिंह ठाकुर ने संघ की कमान को संभाला।उन्होंने बताया कि अनुराग ने अपने कार्यकाल मे धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के साथ बिलासपुर के लुहनू मे और नादौन के अमतर मे राष्ट्रीय स्तरीय स्टेडियम बनाकर क्रिकेट को नई और अलग पहचान दी। इसके साथ ही जिला उना और शिमला में भी अलग-अलग मैदान बनाए जोकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उपयोगी बने हुए हैं।सुमीत ने बताया कि अनुराग ने इन मैदानो को बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि अनुराग ठाकुर के कार्यकाल में ही जहां मूल आधारभूत ढांचा संघ का बढ़ा वहीं पर खिलाड़ियों का पूल भी बड़ा, सपोर्ट स्टाफ का आंकड़ा भी इनके लगातार प्रयास के कारण उत्कृष्ट श्रेणी का बना है। परिणामस्वरूप आज धर्मशाला में दो दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचेज का आयोजन हो चुका है और हर बार क्रिकेट कैलेंडर मे इस अमतर मैदान पर भी 5-7 नेशनल मैचेस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अरुण धूमल के हिमाचल क्रिकेट में किए गए प्रयासों को भी सराहा किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों की उपलब्धियों, प्रदेश में विकसित की गई क्रिकेट सुविधाओं तथा युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्रिकेट से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ ने अपना पहला रणजी मैच 1985 मे खेला जिसमे जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने भी खिलाड़ी के रूप मे अपनी सहभागिता को याद किया। हमीरपुर क्रिकेट संघ ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं क्रिकेट प्रेमियों ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उज्ज्वल भविष्य तथा प्रदेश के खिलाड़ियों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की एवं क्यूरेटर एवं ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित किया गया और उपस्थितजनों को मिष्ठान बांटी गई। जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया एवं सम्बोधन मे 43 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा जिसमे हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट के विकास, प्रतिभाओं को अवसर देने और खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है का उल्लेख किया गया।
    1
    हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का 43वां स्थापना दिवस एक गौरवशाली इतिहास : सुमीत शर्मा 

एचपीसीए के उत्थान मे अनुराग ठाकुर की अहम भूमिका 

एचसीए ने क्यूरेटर संजय टिंका और ग्राउंड स्टाफ को किया सम्मानित।
नादौन
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) का 43वां स्थापना दिवस आज हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से स्थानीय अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम अमतर मे मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के रूप मे एचपीसीए के पूर्व सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य सुमीत शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों मे जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, जिला सचिव अनिल भाटिया, रिपन सिंह, दिनेश ठाकुर, अनुज गुप्ता, गौरव सोनी, पंकज कपूर, कोच अंकित अग्रवाल, क्यूरेटर संजय ठाकुर टिंका , पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों तथा क्रिकेट से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
मुख्यातिथि सुमीत शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट के विकास और एचपीसीए की अब तक की गौरवपूर्ण यात्रा को याद किया गया। सुमीत ने एसोसिएशन की स्थापना से लेकर आज तक प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में किए गए पूर्व एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
सुमीत ने बताया कि वर्ष 1984 में स्थापित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ को उत्थान के पंख वर्ष 2000 में तब लगे जब अनुराग सिंह ठाकुर ने संघ की कमान को संभाला।उन्होंने बताया कि अनुराग ने अपने कार्यकाल मे धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के साथ बिलासपुर के लुहनू मे और नादौन के अमतर मे राष्ट्रीय स्तरीय स्टेडियम बनाकर क्रिकेट को नई और अलग पहचान दी। इसके साथ ही जिला उना और शिमला में भी अलग-अलग मैदान बनाए जोकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उपयोगी बने हुए हैं।सुमीत ने बताया कि अनुराग ने इन मैदानो को बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने बताया कि अनुराग ठाकुर के कार्यकाल में ही जहां मूल आधारभूत ढांचा संघ का बढ़ा वहीं पर खिलाड़ियों का पूल भी बड़ा, सपोर्ट स्टाफ का आंकड़ा भी इनके लगातार प्रयास के कारण उत्कृष्ट श्रेणी का बना है। परिणामस्वरूप आज धर्मशाला में दो दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचेज का आयोजन हो चुका है और हर बार क्रिकेट कैलेंडर मे इस अमतर मैदान पर भी 5-7 नेशनल मैचेस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अरुण धूमल के हिमाचल क्रिकेट में किए गए प्रयासों को भी सराहा किया गया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों की उपलब्धियों, प्रदेश में विकसित की गई क्रिकेट सुविधाओं तथा युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्रिकेट से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ ने अपना पहला रणजी मैच 1985 मे खेला जिसमे जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने भी खिलाड़ी के रूप मे अपनी सहभागिता को याद किया।
हमीरपुर क्रिकेट संघ ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं क्रिकेट प्रेमियों ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उज्ज्वल भविष्य तथा प्रदेश के खिलाड़ियों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की एवं क्यूरेटर एवं ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित किया गया और उपस्थितजनों को मिष्ठान बांटी गई।
जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया एवं सम्बोधन मे 43 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा जिसमे हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट के विकास, प्रतिभाओं को अवसर देने और खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है का उल्लेख किया गया।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ागांव क्लस्टर का किया निरीक्षण* *ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश, द्रंग ब्लॉक में 8 क्लस्टरों की 99.77 हेक्टेयर भूमि परियोजना में शामिल* *बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ागांव क्लस्टर का किया निरीक्षण* *ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश, द्रंग ब्लॉक में 8 क्लस्टरों की 99.77 हेक्टेयर भूमि परियोजना में शामिल* *बड़ागांव में 62 किसान-बागवानों की 12 हेक्टेयर भूमि पर रोपे गए 12,753 उन्नत अमरूद के पौधे, करीब 1 करोड़ 29 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च* मंडी/पधर, 29 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को द्रंग विकास खंड के अंतर्गत बड़ागांव क्लस्टर का निरीक्षण कर एचपी शिवा परियोजना के तहत चल रहे बागवानी विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बड़ागांव क्लस्टर एचपी शिवा परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है। यहां 62 किसान-बागवानों की करीब 12 हेक्टेयर भूमि पर 12,753 उन्नत किस्म के अमरूद के पौधे रोपे गए हैं। इन कार्यों पर करीब 1 करोड़ 29 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। क्लस्टर में ललित, श्वेता, हिसार सफेदा और जारवी रेड जैसी अमरूद की उन्नत किस्में लगाई गई हैं। *ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश* निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भूमि विकास, सौर बाड़बंदी और ड्रिप सिंचाई प्रणाली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी को ड्रिप सिंचाई से जुड़े शेष कार्यों को आगामी पांच दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था समय पर पूरी होने से पौधों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और उनकी वृद्धि प्रभावित नहीं होगी। *द्रंग में 8 क्लस्टरों में 99.77 हेक्टेयर भूमि शामिल* मंत्री ने कहा कि द्रंग विकास खंड में एचपी शिवा परियोजना के तहत कुल 8 क्लस्टरों का चयन किया गया है। इन क्लस्टरों में 99.77 हेक्टेयर भूमि को परियोजना के दायरे में शामिल किया गया है। उन्होंने किसानों से परियोजना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उचित पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। *किसानों को अमरूद प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश* बागवानी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को किसानों के लिए बाग प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक खेती, कटाई-छंटाई, कीट प्रबंधन, पौधों की देखभाल तथा अमरूद की उन्नत खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाए। इससे किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे और बागवानी से अपनी आय बढ़ा सकेंगे। इस अवसर पर मंत्री ने क्लस्टर में टैंक निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले रेवत राम, जयराम और रतन चंद को सम्मानित किया। ग्राम पंचायत सिलग की प्रधान ममता देवी तथा क्लस्टर प्रधान महेंद्र ठाकुर ने मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगें उनके समक्ष रखीं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। *ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, स्वास्थ्य संस्थानों और स्कूल का किया निरीक्षण* इससे पूर्व मंत्री ने उपमंडल बैजनाथ की मुलथान तहसील के कोठी कोहड़ और मलाह गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने क्षेत्रों को एचपी शिवा परियोजना में शामिल करने की मांग रखी। इसके बाद उन्होंने मुलथान तहसील कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी कोहड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर एचपीएमसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जोगिंदर गुलेरिया, जिला कांग्रेस महासचिव हेम सिंह ठाकुर, द्रंग कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, कांग्रेस मंडलाध्यक्ष पधर गिरधारी लाल भंगालिया, एनजीओ फेडरेशन प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पीर सहाय ठाकुर, पूर्व द्रंग ब्लॉक अध्यक्ष बामण देव, एसडीएम पधर सुरजीत सिंह, डीएसपी लोकेन्द्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक समीर राणा, उपनिदेशक उद्यान मंडी संजय गुप्ता, खंड विकास अधिकारी विनय चौहान, डॉ. कुलकीर्ति, क्लस्टर प्रधान महेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचा री और बड़ी संख्या में किसान-बागवान उपस्थित रहे।
    2
    बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ागांव क्लस्टर का किया निरीक्षण*

*ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश, द्रंग ब्लॉक में 8 क्लस्टरों की 99.77 हेक्टेयर भूमि परियोजना में शामिल*
*बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ागांव क्लस्टर का किया निरीक्षण*
*ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश, द्रंग ब्लॉक में 8 क्लस्टरों की 99.77 हेक्टेयर भूमि परियोजना में शामिल*
*बड़ागांव में 62 किसान-बागवानों की 12 हेक्टेयर भूमि पर रोपे गए 12,753 उन्नत अमरूद के पौधे, करीब 1 करोड़ 29 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च*
मंडी/पधर, 29 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को द्रंग विकास खंड के अंतर्गत बड़ागांव क्लस्टर का  निरीक्षण कर एचपी शिवा परियोजना के तहत चल रहे बागवानी विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बड़ागांव क्लस्टर एचपी शिवा परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है। यहां 62 किसान-बागवानों की करीब 12 हेक्टेयर भूमि पर 12,753 उन्नत किस्म के अमरूद के पौधे रोपे गए हैं। इन कार्यों पर करीब 1 करोड़ 29 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। क्लस्टर में ललित, श्वेता, हिसार सफेदा और जारवी रेड जैसी अमरूद की उन्नत किस्में लगाई गई हैं।
*ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश*
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भूमि विकास, सौर बाड़बंदी और ड्रिप सिंचाई प्रणाली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी को ड्रिप सिंचाई से जुड़े शेष कार्यों को आगामी पांच दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था समय पर पूरी होने से पौधों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और उनकी वृद्धि प्रभावित नहीं होगी।
*द्रंग में 8 क्लस्टरों में 99.77 हेक्टेयर भूमि शामिल*
मंत्री ने कहा कि द्रंग विकास खंड में एचपी शिवा परियोजना के तहत कुल 8 क्लस्टरों का चयन किया गया है। इन क्लस्टरों में 99.77 हेक्टेयर भूमि को परियोजना के दायरे में शामिल किया गया है। उन्होंने किसानों से परियोजना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उचित पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
*किसानों को अमरूद प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश*
बागवानी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को किसानों के लिए बाग प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक खेती, कटाई-छंटाई, कीट प्रबंधन, पौधों की देखभाल तथा अमरूद की उन्नत खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाए। इससे किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे और बागवानी से अपनी आय बढ़ा सकेंगे।
इस अवसर पर मंत्री ने क्लस्टर में टैंक निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले रेवत राम, जयराम और रतन चंद को सम्मानित किया। ग्राम पंचायत सिलग की प्रधान ममता देवी तथा क्लस्टर प्रधान महेंद्र ठाकुर ने मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगें उनके समक्ष रखीं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।
*ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, स्वास्थ्य संस्थानों और स्कूल का किया निरीक्षण*
इससे पूर्व मंत्री ने उपमंडल बैजनाथ की मुलथान तहसील के कोठी कोहड़ और मलाह गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने क्षेत्रों को एचपी शिवा परियोजना में शामिल करने की मांग रखी। इसके बाद उन्होंने मुलथान तहसील कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी कोहड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर एचपीएमसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जोगिंदर गुलेरिया, जिला कांग्रेस महासचिव हेम सिंह ठाकुर, द्रंग कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, कांग्रेस मंडलाध्यक्ष पधर गिरधारी लाल भंगालिया, एनजीओ फेडरेशन प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पीर सहाय ठाकुर, पूर्व द्रंग ब्लॉक अध्यक्ष बामण देव, एसडीएम पधर सुरजीत सिंह, डीएसपी लोकेन्द्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक समीर राणा, उपनिदेशक उद्यान मंडी संजय गुप्ता, खंड विकास अधिकारी विनय चौहान, डॉ. कुलकीर्ति, क्लस्टर प्रधान महेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचा
री और बड़ी संख्या में किसान-बागवान उपस्थित रहे।
    user_ललित ठाकुर
    ललित ठाकुर
    Padhar, Mandi•
    17 hrs ago
  • श्री लक्षमी नारायण मन्दिर नूरपुर से प्रातःकाल दर्शन कीजिए
    1
    श्री लक्षमी नारायण मन्दिर नूरपुर से प्रातःकाल दर्शन कीजिए
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    फतेहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मंडी में लिव-इन रिलेशन के बाद शादी से इंकार! युवती ने लगाए गंभीर आरोप | SP Mandi ने दिया बड़ा बयान मंडी में लिव-इन रिलेशन के बाद शादी से इंकार! युवती ने लगाए गंभीर आरोप | SP Mandi ने दिया बड़ा बयान
    1
    मंडी में लिव-इन रिलेशन के बाद शादी से इंकार! युवती ने लगाए गंभीर आरोप | SP Mandi ने दिया बड़ा बयान
मंडी में लिव-इन रिलेशन के बाद शादी से इंकार! युवती ने लगाए गंभीर आरोप | SP Mandi ने दिया बड़ा बयान
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Una, Himachal Pradesh•
    19 hrs ago
  • हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार पर सरकार का ध्यान, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत: डॉ. धनी राम शांडिल
    1
    हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार पर सरकार का ध्यान, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत: डॉ. धनी राम शांडिल
    user_Runway news live
    Runway news live
    Local News Reporter ज्वाली, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक
    1
    पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक
पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    Local News Reporter शाहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुजानपुर के करोट स्कूल में आपदा प्रबंधन की पाठशाला, विद्यार्थियों ने सीखा आग बुझाने से लेकर आपातकाल में बचाव का हुनर सुजानपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करोट में सोमवार को स्कूल आपदा प्रबंधन समिति एवं सड़क सुरक्षा क्लब करोट के संयुक्त तत्वावधान में गृह रक्षक एवं अग्निशमन विभाग सुजानपुर द्वारा आपदा प्रबंधन तथा दावानल शमन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं का बचाव करने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने के लिए तैयार करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आग लगने के प्रमुख कारणों, आग के विभिन्न प्रकारों और आग पर काबू पाने के सुरक्षित तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। गृह रक्षक विभाग सुजानपुर के प्रभारी सीनियर प्लाटून कमांडर जगविन्द्र सिंह और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्र के प्रयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। बच्चों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय किस तरह शांत रहते हुए सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य किया जाना चाहिए। इसके अलावा भूकंप, बाढ़ और अन्य आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। आपातकालीन स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने तथा आसपास मौजूद लोगों की सहायता करने के व्यावहारिक तरीके भी विद्यार्थियों को समझाए गए। कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना अथवा आपदा के दौरान घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने और उसे सुरक्षित तरीके से अस्पताल तक पहुंचाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव जम्वाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आपदा के समय शांत दिमाग से काम लेने और सही निर्णय लेने पर जोर दिया। वहीं स्कूल आपदा प्रबंधन प्रभारी प्रवक्ता अशोक कुमार ने भी विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के महत्व से अवगत करवाया। प्रशिक्षण दल में अग्निशमन विभाग सुजानपुर के प्रशामक रमेश चंद तथा गृह रक्षक शम्मी कुमार बतौर प्रशिक्षक शामिल रहे। कार्यक्रम में आशा, प्रदीप सिंह, मुकेश, रमन कान्त, संजीब, अर्चना, सुनीता, अरुणा, पूनम, काजल, तमन्ना, गरिमा, कंचन, अंजली, अनुप, प्रवीण, अशोक तथा विशाल आहि सहित अन्य ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि आपदा के समय जानकारी, सतर्कता और सही प्रशिक्षण ही सबसे बड़ा बचाव का साधन है।
    1
    सुजानपुर के करोट स्कूल में आपदा प्रबंधन की पाठशाला, विद्यार्थियों ने सीखा आग बुझाने से लेकर आपातकाल में बचाव का हुनर 
सुजानपुर 
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करोट में सोमवार को स्कूल आपदा प्रबंधन समिति एवं सड़क सुरक्षा क्लब करोट के संयुक्त तत्वावधान में गृह रक्षक एवं अग्निशमन विभाग सुजानपुर द्वारा आपदा प्रबंधन तथा दावानल शमन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं का बचाव करने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने के लिए तैयार करना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आग लगने के प्रमुख कारणों, आग के विभिन्न प्रकारों और आग पर काबू पाने के सुरक्षित तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। गृह रक्षक विभाग सुजानपुर के प्रभारी सीनियर प्लाटून कमांडर जगविन्द्र सिंह और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्र के प्रयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। बच्चों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय किस तरह शांत रहते हुए सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य किया जाना चाहिए।
इसके अलावा भूकंप, बाढ़ और अन्य आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। आपातकालीन स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने तथा आसपास मौजूद लोगों की सहायता करने के व्यावहारिक तरीके भी विद्यार्थियों को समझाए गए।
कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना अथवा आपदा के दौरान घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने और उसे सुरक्षित तरीके से अस्पताल तक पहुंचाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।
स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव जम्वाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आपदा के समय शांत दिमाग से काम लेने और सही निर्णय लेने पर जोर दिया। वहीं स्कूल आपदा प्रबंधन प्रभारी प्रवक्ता अशोक कुमार ने भी विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के महत्व से अवगत करवाया।
प्रशिक्षण दल में अग्निशमन विभाग सुजानपुर के प्रशामक रमेश चंद तथा गृह रक्षक शम्मी कुमार बतौर प्रशिक्षक शामिल रहे। कार्यक्रम में आशा, प्रदीप सिंह, मुकेश, रमन कान्त, संजीब, अर्चना, सुनीता, अरुणा, पूनम, काजल, तमन्ना, गरिमा, कंचन, अंजली, अनुप, प्रवीण, अशोक तथा विशाल आहि सहित अन्य ने विशेष रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि आपदा के समय जानकारी, सतर्कता और सही प्रशिक्षण ही सबसे बड़ा बचाव का साधन है।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.