लक्सर वन विभाग में भावुक विदाई समारोह की तैयारियां पूरी, 31अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे कर्मचारी भंवर सिंह30 वर्षों से अधिक की सराहनीय सेवाओं के बाद भंवर सिंह को दी जाएगी सम्मानजनक विदाई,वन विभाग की ओर से आयोजित होगा भव्य विदाई सह भोज। (पत्रकार राजेश लाम्बा) एंकर-- खबर लक्सर से है जहां आज लक्सर वन विभाग से एक भावुक खबर सामने आई है,जहां विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारी श्री भंवर सिंह 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर वन विभाग लक्सर रेंज की ओर से सम्मान समारोह एवं विदाई सह भोज का आयोजन किया जा रहा है। भंवर सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ विभाग को अपनी सेवाएं दीं। उनके लंबे सेवाकाल और सराहनीय योगदान को देखते हुए विभाग की ओर से उनकी विदाई को यादगार बनाने की विशेष तैयारी की गई है। इस अवसर पर वन विभाग लक्सर रेंज की ओर से समस्त पत्रकार बंधुओं, प्रेस वार्ता एवं मीडिया जगत से जुड़े लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि सभी लोग इस भावुक पल के साक्षी बन सकें और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी भंवर सिंह को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दे सकें। कार्यक्रम का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे लक्सर रेंज परिसर में किया जाएगा। वन विभाग की ओर से सभी आमंत्रित अतिथियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है। किसी भी कर्मचारी के लिए सेवानिवृत्ति केवल नौकरी से विदाई नहीं, बल्कि जीवन के एक लंबे और महत्वपूर्ण अध्याय का समापन होता है। भंवर सिंह के लिए भी यह पल जहां एक ओर भावुकता से भरा होगा, वहीं दूसरी ओर परिवार के साथ जीवन की नई शुरुआत का अवसर भी होगा।
लक्सर वन विभाग में भावुक विदाई समारोह की तैयारियां पूरी, 31अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे कर्मचारी भंवर सिंह30 वर्षों से अधिक की सराहनीय सेवाओं के बाद भंवर सिंह को दी जाएगी सम्मानजनक विदाई,वन विभाग की ओर से आयोजित होगा भव्य विदाई सह भोज। (पत्रकार राजेश लाम्बा) एंकर-- खबर लक्सर से है जहां आज लक्सर वन विभाग से एक भावुक खबर सामने आई है,जहां विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारी श्री भंवर सिंह 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर वन विभाग लक्सर रेंज की ओर से सम्मान समारोह एवं विदाई सह भोज का आयोजन किया जा रहा है। भंवर सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ विभाग को अपनी सेवाएं दीं। उनके लंबे सेवाकाल और सराहनीय योगदान को देखते हुए विभाग की ओर से उनकी विदाई को यादगार बनाने की विशेष तैयारी की गई है। इस अवसर पर वन विभाग लक्सर रेंज की ओर से समस्त पत्रकार बंधुओं, प्रेस वार्ता एवं मीडिया जगत से जुड़े लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि सभी लोग इस भावुक पल के साक्षी बन सकें और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी भंवर सिंह को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दे सकें। कार्यक्रम का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे लक्सर रेंज परिसर में किया जाएगा। वन विभाग की ओर से सभी आमंत्रित अतिथियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है। किसी भी कर्मचारी के लिए सेवानिवृत्ति केवल नौकरी से विदाई नहीं, बल्कि जीवन के एक लंबे और महत्वपूर्ण अध्याय का समापन होता है। भंवर सिंह के लिए भी यह पल जहां एक ओर भावुकता से भरा होगा, वहीं दूसरी ओर परिवार के साथ जीवन की नई शुरुआत का अवसर भी होगा।
- लक्सर वन विभाग में भावुक विदाई समारोह की तैयारियां पूरी, 31अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे कर्मचारी भंवर सिंह30 वर्षों से अधिक की सराहनीय सेवाओं के बाद भंवर सिंह को दी जाएगी सम्मानजनक विदाई,वन विभाग की ओर से आयोजित होगा भव्य विदाई सह भोज। (पत्रकार राजेश लाम्बा) एंकर-- खबर लक्सर से है जहां आज लक्सर वन विभाग से एक भावुक खबर सामने आई है,जहां विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारी श्री भंवर सिंह 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर वन विभाग लक्सर रेंज की ओर से सम्मान समारोह एवं विदाई सह भोज का आयोजन किया जा रहा है। भंवर सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ विभाग को अपनी सेवाएं दीं। उनके लंबे सेवाकाल और सराहनीय योगदान को देखते हुए विभाग की ओर से उनकी विदाई को यादगार बनाने की विशेष तैयारी की गई है। इस अवसर पर वन विभाग लक्सर रेंज की ओर से समस्त पत्रकार बंधुओं, प्रेस वार्ता एवं मीडिया जगत से जुड़े लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि सभी लोग इस भावुक पल के साक्षी बन सकें और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी भंवर सिंह को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दे सकें। कार्यक्रम का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे लक्सर रेंज परिसर में किया जाएगा। वन विभाग की ओर से सभी आमंत्रित अतिथियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है। किसी भी कर्मचारी के लिए सेवानिवृत्ति केवल नौकरी से विदाई नहीं, बल्कि जीवन के एक लंबे और महत्वपूर्ण अध्याय का समापन होता है। भंवर सिंह के लिए भी यह पल जहां एक ओर भावुकता से भरा होगा, वहीं दूसरी ओर परिवार के साथ जीवन की नई शुरुआत का अवसर भी होगा।1
- बुजुर्ग कुलसचिव के साथ मारपीट व हत्या के प्रयास में 3 और आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, 4 आरोपियों के पहले ही कनखल पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में पुलिस टीम द्वारा अपराधियों किस्म के व्यक्तियों एवं वान्छित के विरूद्ध लगातार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है । गुरुकुल कांगडी मे कुलसचिव से हुयी मारपीट मामले का बीडियों वायरल हो रहा था उक्त वीडियो का संज्ञान लिया गया व वीडियो मे मार पीट करने वाले 4 अभियुक्त गणों को अन्तर्गत धारा 170 वीएनएसएस मे पूर्व में गिरफ्तार किया गया था जिनके द्वारा नगर मजिस्ट्रैट के न्यायालय से जमानत करवायी गयी थी उक्त घटनाक्रम के संबंध में कुल सचिव की तहरीर पर मु0अ0स0 419/26 धारा 190.191(2)(3). 115(2). 109(1). 352. 351(2)(3).304.324(4) BNS पंजीकृत किया गया था उक्त अभियोग का संज्ञान लेते हुये 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधि कार्रवाई अमल में लाई गईl *गिरफ्तार अभियुक्त* 1- नरेन्द्र मलिक पुत्र स्व0 जयपाल निवासी गुरुकुल कांगडी विश्व विद्यालय कोतवाली कनखल हरिद्वार 2- ओमबीर सिहं पुत्र भूरा सिहं निवासी उपरोक्त 3- उमाशंकर पुत्र स्व0 भगवान दत्त शर्मा नि0 उपरोक्त *पुलिस टीम* 1- SHO श्री देवेन्द्र सिहं रावत 2- व0उ0नि0 अनुज सिहं 3- अ0उ0नि0 मुन्ना नेगी 4- हे0का0 संजय धनाई1
- किसानों के सम्मान में मैदान में उतरे ओमप्रकाश जमदग्नि निकाली विशाल ट्रैक्टर रैली निरंजनपुर से फतवा तक किसानों के सम्मान में मैदान में उतरे ओमप्रकाश जमदग्नि निकाली विशाल ट्रैक्टर रैली लक्सर विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री ओम प्रकाशजमदग्नि के नेतृत्व में किसानों के सम्मान में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई रैली में सैकड़ों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए रैली के दौरान कई किलोमीटर तक ट्रैक्टर का लंबा काफिला देखने को मिला1
- हरिद्वार पुलिस की हुडदगियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई, 8 व्यक्तियों को हिरासत मे लिया हरिद्वार पुलिस की हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 8 व्यक्तियों को हिरासत में लिया हरिद्वार। हरिद्वार के पुरोहित मोड़ क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े एवं गाली-गलौज की सूचना मिलने पर हरिद्वार पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 8 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में विवाद और हंगामे की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आरोपियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके नहीं मानने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाया। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत 8 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। A BHARAT NEWS10 – सबसे पहले आपकी आवाज #HaridwarPolice #UttarakhandPolice #HaridwarNews #PoliceAction #UttarakhandNews1
- दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार, हैंडलर के इशारे पर की गई थी वारदात1
- Farman e Rasul. e Khuda S.A.W.Byan karte hue .Molana mohd ali bijnori1
- लड़ाई-झगड़ा एवं गाली-गलौज कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 08 व्यक्तियों को कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 01.11.2026 को चौकी प्रभारी हरकी पैड़ी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुरोहित मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां 08 व्यक्ति आपस में गाली-गलौज एवं लड़ाई-झगड़ा करते हुए मारपीट पर उतारू थे। पुलिस द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यक्ति और अधिक उत्तेजित होकर आमादा फसाद हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध की आशंका के दृष्टिगत सभी 08 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* (1) प्रकाश चंद रिवाली उम्र 55 वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम रिवाली निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार हरिद्वार ,(2) हर्षित गढ़कोटी उम्र 25 वर्ष पुत्र विद्याधर गढ़कोटी निवासी राम गिरि की हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर हरिद्वार ,(3) केशव दत्त वाली उम्र 28 वर्ष पुत्र रमेश चंद निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार जनपद हरिद्वार ,(4)खेमेश रिवाली उम्र 31 वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम रिवाली निवासी इस शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर हरिद्वार जनपद हरिद्वार, (5) योगेश रिवाली उम्र 24 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र रिवाली निवासी उपरोक्त ,(6) राजू गढ़कोटी उम्र 31 वर्ष पुत्र अंबादत गढ़कोटी निवासी रामगिरी की हवेली कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार , (7) नितिन रिवाली उम्र 38 वर्ष पुत्र प्रकाश चंद्र रिवाली निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार हरिद्वार ,(8) राजू भट्ट उम्र 28 वर्ष पुत्र जय दत्त निवासी पीपल वाली हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को अन्तर्गत *पुलिस टीम* 1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार 2. उ0नि0 अंशुल अग्रवाल 3. का0 शिव शंकर 4. का0 रमेश चौहान 5. का0 मानसिंह1
- जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा सभी छह शव एम्स ऋषिकेश भेजे दुर्गम पहाड़ियों और खतरनाक रास्तों को पार कर जवानों ने पूरा किया चुनौतीपूर्ण अभियान, सड़क मार्ग तक शव पहुंचाने के बाद हेलीकॉप्टर से भेजा गया ऋषिकेश चमोली/जोशीमठ। बदरीनाथ धाम से देहरादून जा रहे हेलीकॉप्टर के हाथी पर्वत की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चलाया गया सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन आखिरकार रविवार तड़के पूरा हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले पायलट समेत सभी छह लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद दुर्गम घटनास्थल से निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। इसके बाद सभी शवों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। यहां पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। शुक्रवार दोपहर हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना मिलते ही आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भारतीय सेना, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुट गई थीं। हालांकि, घटनास्थल की भौगोलिक परिस्थितियां रेस्क्यू टीमों के लिए बड़ी चुनौती बनी रहीं। हादसे वाली जगह तक पहुंचने के लिए जवानों को खतरनाक रास्तों और दुर्गम पहाड़ी चढ़ाइयों को पार करना पड़ा। इसके बाद वहां से छह शवों को सुरक्षित नीचे सड़क मार्ग तक लाना भी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। पहले घटनास्थल तक पहुंचना, फिर शवों को नीचे लाना बना चुनौती : हादसे का घटनास्थल बेहद दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित था। यहां तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीमों को कठिन चढ़ाई और जोखिम भरे रास्तों से गुजरना पड़ा। घटनास्थल तक पहुंचने के बाद जवानों के सामने छह शवों को सुरक्षित नीचे लाने की चुनौती थी। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और खतरनाक रास्तों के चलते अभियान में काफी समय लगा। आखिरकार जवानों की कड़ी मेहनत और समन्वित प्रयासों से सभी छह शवों को बाहर निकाल लिया गया। एम्स ऋषिकेश में होगी आगे की कार्रवाई : प्रशासन के अनुसार, सभी छह शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। यहां पोस्टमार्टम समेत अन्य आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे। हेलीकॉप्टर हादसे के बाद शुरू हुआ यह रेस्क्यू ऑपरेशन दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में आपदा बचाव दलों के सामने आने वाली चुनौतियों का उदाहरण रहा। कई एजेंसियों के जवानों ने समन्वय के साथ अभियान चलाकर आखिरकार सभी छह मृतकों के शवों को बाहर निकालने में सफलता हासिल की।1