Shuru
Apke Nagar Ki App…
2026 gold medalist meera bai chanu ने पहला गोल्ड medal दिखा Saikhom Mirabai Chanu ने 2026 राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games), ग्लासगो में महिलाओं की 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलों का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। यह उनकी लगातार तीसरी Commonwealth Games स्वर्ण पदक जीत है (2018, 2022 और 2026), जो भारतीय वेटलिफ्टिंग के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 🇮🇳 **बधाई हो मीराबाई चानू! आपने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया।**
Km News 29
2026 gold medalist meera bai chanu ने पहला गोल्ड medal दिखा Saikhom Mirabai Chanu ने 2026 राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games), ग्लासगो में महिलाओं की 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलों का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। यह उनकी लगातार तीसरी Commonwealth Games स्वर्ण पदक जीत है (2018, 2022 और 2026), जो भारतीय वेटलिफ्टिंग के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 🇮🇳 **बधाई हो मीराबाई चानू! आपने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया।**
More news from राजस्थान and nearby areas
- 2026 gold medalist meera bai chanu ने पहला गोल्ड medal दिखा Saikhom Mirabai Chanu ने 2026 राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games), ग्लासगो में महिलाओं की 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलों का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। यह उनकी लगातार तीसरी Commonwealth Games स्वर्ण पदक जीत है (2018, 2022 और 2026), जो भारतीय वेटलिफ्टिंग के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 🇮🇳 **बधाई हो मीराबाई चानू! आपने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया।**1
- झमाझम बरसे मेघ, खरीफ फसलों में लौटी जान झमाझम बारिश ने लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं, लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है। पादूकलां,,पादूकलां में आखिरकार मानसून मेहरबान हो गया है। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं, लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है। पादूकलां क्षेत्र में मंगलवार सुबह से ही आसमान पर काले घने बादलों का डेरा रहा। ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश करीब एक घंटे से अधिक समय तक रुक-रुक कर होती रही, जबकि कई स्थानों पर तेज बारिश भी दर्ज की गई। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते कस्बे की मुख्य सड़कों और गलियों में पानी बहता नजर आया। लंबे समय बाद हुई अच्छी बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। ठंडी हवाएं चलने से उमस, तपन और भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली और पूरे क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया। इस बारिश से सबसे अधिक खुशी किसानों में देखने को मिली। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से बाजरा, मूंग, ग्वार, तिल और मूंगफली जैसी खरीफ फसलों को नया जीवन मिला है। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से फसलों की बढ़वार बेहतर होने और अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।किसानों का कहना है कि कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण फसलों को लेकर चिंता बढ़ रही थी, लेकिन मंगलवार की झमाझम बारिश ने उनकी चिंता काफी हद तक दूर कर दी है। यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो इस बार खरीफ सीजन बेहतर रहने की पूरी संभावना है।फिलहाल पादूकलां क्षेत्र में मानसून की इस जोरदार दस्तक ने किसानों के साथ-साथ आमजन को भी बड़ी राहत दी है। अब सभी की निगाहें आने वाले दिनों की बारिश पर टिकी हैं।2
- बोरूंदा मे मुसलाधार बारीश,,,, खेतों में लहलहाती फसल से धरती पुत्रो के चेहरे पर रोनक। लाईव असलम खिलजी। जोधपुर ग्रामीण क्षेत्रों में ईन्द्र देवता मेहरबान होने से मिरगा में भायोड़ी मोती निपजे,,,, वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।1
- उपजाऊ कृषि भूमि का उचित मुआवजा मिले इसी को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन मारवाड़ मूंडवा क्षेत्र के हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों से प्रभावित किसानों ने मंगलवार दिन में उपखंड मुख्यालय पर विरोध धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी उपजाऊ कृषि भूमि के लिए उचित मुआवजे की मांग की। किसानों ने कंपनी पर आरोप लगाया कि ट्रांसमिशन टावरों के निर्माण और राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) कॉरिडोर के कारण उनकी उपजाऊ कृषि भूमि का उपयोग सीमित हो जाएगा। इससे भूमि का बाजार मूल्य घटेगा और भविष्य में विकास तथा अन्य उपयोग भी प्रभावित होंगे। साथ ही किसानों ने कहा कि सर्किल रेट के आधार पर उन्हें मुआवजा देना गलत किसानों ने स्पष्ट किया कि वे विकास या बिजली परियोजनाओं के विरोधी नहीं हैं। उनका कहना है कि देश के विकास और बिजली व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है, लेकिन इसके लिए किसानों की भूमि का उचित और न्यायसंगत मुआवजा सुनिश्चित किया जाना न्याय संगत है। उन्होंने बताया कि नागौर जिले में अधिकांश स्थानों पर सर्किल रेट वास्तविक बाजार मूल्य से काफी कम है, इसलिए केवल सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा देना न्यायोचित नहीं है। ज्ञापन में मांग की गई कि जिन मामलों में सर्किल रेट बाजार मूल्य से कम हो, वहां जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में मार्केट रेट कमेटी गठित की जाए। इसमें स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ताओं से भूमि का वास्तविक मूल्य निर्धारित कराकर उसी आधार पर मुआवजा दिया जाए। किसानों ने प्रभावित भूमि के लिए बाजार दर से चार गुना मुआवजा देने सहित कुल 14 मांगें रखीं। किसानों ने यह भी उल्लेख किया कि एक ही ट्रांसमिशन परियोजना में अलग-अलग राज्यों में मुआवजे की दरों में भारी असमानता है, जो न्यायसंगत नहीं है। एसडीएम बोले-किसानों, व कंपनी प्रतिनिधियों के बीच होगी बातचीत इस दौरान उपखंड अधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसी की भूमि जबरन नहीं ली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रभावित किसानों और संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ एक वार्ता आयोजित की गई है, जिसमें सभी पक्षों से चर्चा कर उचित एवं संतोषजनक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।1
- रफी साहब की पुण्यतिथि पर कलाकार देंगे स्वरांजलि, कार्यक्रम के बैनर का हुआ विमोचन बीकानेर के ऐतिहासिक राजरतन बिहारी जी ठाकुर जी मंदिर की सीढ़ियों पर महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम "तुम मुझे यूं भुला नहीं पाओगे" के बैनर का विमोचन ज्योतिषाचार्य एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी विष्णु दत्त रंगा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक संस्था के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने बताया कि रफी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सर्किट हाउस के सामने स्थित गांधी पार्क परिसर में ओपन मंच पर शहर के कलाकार महान गायक मोहम्मद रफी को अपने गीतों के माध्यम से भावभीनी स्वरांजलि अर्पित करेंगे।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में रफी साहब के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है।1
- गोटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध लाईम स्टोन खनन करते बिना नम्बरी जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो गिरफ्तार गोटन (नागौर)नागौर जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना गोटन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सरहद गगराना में अवैध रूप से लाईम स्टोन (चूना पत्थर) का खनन करते हुए एक बिना नम्बरी जेसीबी (JCB) और एक बिना नम्बरी ट्रैक्टर मय खाली ट्रॉली को मौके से जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों महेंद्र एवं सज्जनसिंह को गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान हत्थे चढ़े आरोपी जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नागौर) आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी (वृत्त मेड़तासिटी) रामकरणसिंह के सुपरविजन में गोटन थानाधिकारी सुमन चौधरी (पुलिस निरीक्षक) मय टीम द्वारा इलाके में प्रभावी कार्रवाई व निगरानी की जा रही थी। दौरान-ए-गश्त पुलिस टीम ने सरहद गगराना में अवैध रूप से लाईम स्टोन का खनन होते देखा। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से बिना नम्बरी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपियों को धर दबोचा। विभिन्न धाराओं में केस दर्ज, अनुसंधान जारी खनिज विभाग गोटन की रिपोर्ट पर पुलिस ने बिना नम्बरी जेसीबी व ट्रैक्टर के चालकों/आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण संख्या 171/2026, दिनांक 27.07.2026 को धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट तथा धारा 303(2), 112(2) बीएनएस (BNS) 2023 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले का आगे का अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक (ASI) श्री किशोर द्वारा प्रारंभ किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए लगातार गश्त एवं कड़ी निगरानी रखी जा रही है।1
- पटना में AK-47 की गोली से घायल छात्र आकाश से राहुल गांधी जी ने फ़ोन पर बात की जब-जब छात्रों पर अन्याय हुआ है, तब-तब इस देश के चुने हुए नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी छात्रों की आवाज़ बनकर सबसे आगे खड़े रहे हैं। पटना में पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में घायल छात्र आकाश यादव से आज NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Vinod JakharIN जी ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी की उनसे बातचीत करवाई। राहुल गांधी जी ने आकाश यादव का हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि छात्रों के अधिकारों और न्याय की इस लड़ाई में वे सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े रहेंगे। पटना में AK-47 की गोली से घायल छात्र आकाश से राहुल गांधी जी ने फ़ोन पर बात की जब-जब छात्रों पर अन्याय हुआ है, तब-तब इस देश के चुने हुए नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी छात्रों की आवाज़ बनकर सबसे आगे खड़े रहे हैं। पटना में पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में घायल छात्र आकाश यादव से आज NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Vinod JakharIN जी ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी की उनसे बातचीत करवाई। राहुल गांधी जी ने आकाश यादव का हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि छात्रों के अधिकारों और न्याय की इस लड़ाई में वे सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े रहेंगे।1