Shuru
Apke Nagar Ki App…
उदामांडी में मतदान जारी, बूथ संख्या 23 पर लंबी लाइन तो बूथ 24 पर पसरा सन्नाटा झुंझुनूं जिले की उदामांडी ग्राम पंचायत में सरपंच और पंच पद के लिए वोटिंग जारी है। यहां सरपंच पद के लिए कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान केंद्रों पर अलग-अलग तस्वीर देखने को मिल रही है। बूथ नंबर 23 पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं, 24 पर सन्नाटा नजर आया। बूथ नंबर 22 पर बुजुर्ग मतदाता के साथ आने वालो को मोहर लगाते नजर आए। उदामांडी ग्राम पंचायत में कुल 2896 मतदाता हैं। इनमें से अब तक 730 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं।
Madhudahiyareporter 𝕐𝕒𝕤𝕕𝕖𝕖𝕡 𝕂𝕙𝕒𝕓𝕒𝕣
उदामांडी में मतदान जारी, बूथ संख्या 23 पर लंबी लाइन तो बूथ 24 पर पसरा सन्नाटा झुंझुनूं जिले की उदामांडी ग्राम पंचायत में सरपंच और पंच पद के लिए वोटिंग जारी है। यहां सरपंच पद के लिए कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान केंद्रों पर अलग-अलग तस्वीर देखने को मिल रही है। बूथ नंबर 23 पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं, 24 पर सन्नाटा नजर आया। बूथ नंबर 22 पर बुजुर्ग मतदाता के साथ आने वालो को मोहर लगाते नजर आए। उदामांडी ग्राम पंचायत में कुल 2896 मतदाता हैं। इनमें से अब तक 730 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- झांझा ग्राम पंचायत में मतदान को लेकर अलग-अलग तस्वीर, कहीं मतदाताओं की लंबी कतारें हैं, तो कहीं बूथ पर सन्नाटा पसरा झांझा ग्राम पंचायत में मतदान को लेकर अलग-अलग तस्वीर देखने को मिल रही है। कहीं मतदाताओं की लंबी कतारें हैं, तो कहीं बूथ पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस वक्त हम मौजूद हैं झांझा ग्राम पंचायत में। यहां कुल 3 हजार 415 वोटर हैं। सुबह 9 बजकर 45 मिनट तक 282 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। बूथ वाइज आंकड़ों की बात करें तो बूथ नंबर 33 पर 1177 में से 151 वोट पड़े हैं। बूथ नंबर 32 पर 1206 में से 107 और बूथ नंबर 31 पर 1032 में से सिर्फ 24 वोट ही पड़े हैं। मौके की तस्वीर देखें तो बूथ नंबर 32 और 33 पर वोट डालने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं बूथ नंबर 31 पर सन्नाटा पसरा है। दरअसल, बूथ नंबर 31 के अंतर्गत आने वाले कलवा और हंसास गांव के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर चुनाव का बहिष्कार कर रखा है। यही वजह है कि यहां मतदान की रफ्तार काफी धीमी नजर आ रही है। अब देखना होगा कि दिनभर में मतदान का क्या रुख रहता है और बहिष्कार कर रहे ग्रामीण मतदान में हिस्सा लेते हैं या नहीं।1
- *नारनौल में रात्रि ठहराव के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारी।* Mahendragarh Haryana news l महेंद्रगढ़ जिले के अटेली खंड के गांव फतेहपुर में शुक्रवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) तरुण कुमार पावरियां और डीएसपी भारत भूषण ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। वहीं, 10 लाभार्थियों को विभिन्न पेंशन के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की टीमों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की सांस्कृतिक मंडली ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही लोगों को योजनाओं का लाभ देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई की।1
- बारिश के बाद जल बहाव वाले क्षेत्र का विधायक कंवर सिंह यादव ने किया निरीक्षण स्थाई समाधान के दिए निर्देश1
- कांग्रेस जनादेश का अपमान कर देश को अराजकता की ओर धकेलने में जुटी: रामगोपाल सुथार झुंझुनूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 नवंबर तक चलाए जाने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर शुक्रवार को पीरू सिंह सर्किल स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पंचायती राज चुनाव जिला प्रभारी एवं राजस्थान विश्वकर्मा कला विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार तथा झुंझुनू जिला संगठन प्रभारी मुकेश गोयल ने कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। नेताओं ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार जनता के जनादेश का अनादर कर रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं की साख और निष्पक्षता पर सवाल खड़े करना सीधे तौर पर देश के लोकतंत्र पर प्रहार है। विपक्ष का यह रवैया देश को अस्थिरता और अराजकता की ओर धकेलने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। भाजपा प्रवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस देश के विकास की गति को रोकने और जनता के अटूट विश्वास को ठेस पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रही है। रामगोपाल सुथार ने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस व विपक्ष दुष्प्रचार कर रहे हैं। देश में 20 लाख से अधिक बूथ लेवल ऑफिसर व 40 लाख से अधिक विभिन्न पार्टियो के कार्यकर्ता बीएलए 2 ने घर घर जाकर वेरिफ़ाई कर जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है, जिन मतदाताओं ने अपना स्थान परिवर्तन कर लिया हो, जो भारत के नागरिक नहीं हैं व घुसपैठियां हैं, जिन मतदाताओं के नाम सूची में दो दो जगह अंकित हैं उन्ही के नाम एसआईआर के आधार पर सूची से हटाए गए हैं जिनको लेकर विपक्षी दल हल्ला मचाए हुए हैं। आखिर कांग्रेस ऐसे वोट क्यो जुड़वाना चाहती है। देश की सरकार चुनने का अधिकार केवल देश के नागरिकों को है घुसपैठियों को नहीं। देशवासियों को कांग्रेस के इन मंसूबों से अवगत कराने तथा उनके द्वारा फैलाए जा रहे झूठ की पोल खोलने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता गांव-ढाणी और वार्ड स्तर तक जाकर जनता को संवैधानिक मर्यादाओं और केंद्र सरकार के विकास कार्यों से रूबरू कराएंगे तथा विपक्षी दलों की नकारात्मक राजनीति को उजागर करेंगे। इसको लेकर भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय पर रैली, महानगरों, शहरों व गाँवों में पद यात्रा, संगोष्ठी, साहित्य वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और जिले के मतदाताओं को कांग्रेस का असली चेहरा दिखाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर अभियान जिला संयोजक व जिला महामंत्री दिलीप सैनी, भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ,वीरपाल सिंह शेखावत, झुंझुनूं शहर मण्डल अध्यक्ष एव अभियान मीडिया प्रभारी कमल कांत शर्मा तथा आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी उपस्थित रहे।2
- हरियाणा की 50 बड़ी तमाम खबरें देखें सिर्फ 10 मिनट में एक ही वीडियो में1
- बानसूर के माजरा अहीर में मतदान केंद्र पर दो पक्षों में मारपीट, मचा हड़कंप बानसूर। क्षेत्र के माजरा अहीर गांव में मतदान के दौरान मतदान केंद्र पर दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासन की भूमिका को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। मारपीट के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।1
- उदामांडी में मतदान जारी, बूथ संख्या 23 पर लंबी लाइन तो बूथ 24 पर पसरा सन्नाटा झुंझुनूं जिले की उदामांडी ग्राम पंचायत में सरपंच और पंच पद के लिए वोटिंग जारी है। यहां सरपंच पद के लिए कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान केंद्रों पर अलग-अलग तस्वीर देखने को मिल रही है। बूथ नंबर 23 पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं, 24 पर सन्नाटा नजर आया। बूथ नंबर 22 पर बुजुर्ग मतदाता के साथ आने वालो को मोहर लगाते नजर आए। उदामांडी ग्राम पंचायत में कुल 2896 मतदाता हैं। इनमें से अब तक 730 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं।1
- आगरा में करवाचौथ की खरीदारी के बाद घर लौट रहे मां-बेटे को1