Shuru
Apke Nagar Ki App…
हजारीबाग रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बने करण यादव उर्फ लड्डू यादव
News Xpose ( Jishan Raj)
हजारीबाग रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बने करण यादव उर्फ लड्डू यादव
More news from झारखंड and nearby areas
- लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवा देना ही आरोग्यम अस्पताल का मुख्य उद्देश्य है – हर्ष अजमेरा समाज के अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले, इसके लिए समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे : जया सिंह हजारीबाग | हजारीबाग शहर के डिस्टिक मोड़ चौक स्थित आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शनिवार को हृदय रोगियों के लिए विशेष नि:शुल्क हृदय परामर्श एवं जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में रांची स्थित रिम्स के सुप्रसिद्ध इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विक्रम ठाकुर ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों के लिए ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बी.पी.) जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुए इस स्वास्थ्य शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में 60 से अधिक मरीजों ने अपने हृदय स्वास्थ्य की जांच कराई तथा विशेषज्ञ डॉक्टर से उचित परामर्श प्राप्त किया। मरीजों को परामर्श देते हुए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम ठाकुर ने कहा कि आज के समय में अनियमित जीवनशैली, तनाव और गलत खान-पान के कारण कम उम्र में ही हृदय रोग की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सीने में दर्द, सांस फूलना, अचानक पसीना आना, थकान या बेचैनी जैसी समस्या महसूस होती है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर की गई जांच और सही उपचार से हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। इसी सोच के तहत समय-समय पर विभिन्न प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं आसानी से मिल सकें और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। वहीं अस्पताल के प्रशासक जया सिंह ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा परामर्श और जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विभिन्न रोगों से संबंधित नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। शिविर के सफल आयोजन के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। मरीजों ने भी विशेषज्ञ डॉक्टर से नि:शुल्क परामर्श और जांच सुविधा मिलने पर संतोष व्यक्त किया।1
- हजारीबाग रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बने करण यादव उर्फ लड्डू यादव1
- चरही NH-33 पर मौत का तांडव! दर्दनाक सड़क हादसे में teen की मौत, छह घायल गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हजारीबाग जिले के चरही NH-33 पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को शोक और गुस्से में डुबो दिया। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मुकरु निवासी 39 वर्षीय उदय कुमार सिंह (पिता सूरज सिंह) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 58 वर्षीय आदित्य सिंह, व उनके भाई आशीष सिंह जो गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें इलाज के लिए मांडू सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोनों भाइयो ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।1
- हजारीबाग के चरही एनएच घाटों मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब 9 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले टेंपो को टक्कर मारी, फिर हजारीबाग से आ रही सागर बस, एक 407 वाहन और सड़क किनारे फल-पान की गुमटी को चपेट में ले लिया। हादसे में फल विक्रेता उदय सिंह (27) की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित रामगढ़ और मांडू में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत की सूचना है, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई। पुलिस राहत-बचाव और जाम हटाने में जुटी है।2
- *कतरास स्टेशन में अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत* *धनबाद :* पोत्तनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस के कतरासगढ़ स्टेशन पहुंचने पर रेल आंदोलनकारियों ने स्वागत किया। रेल आंदोलनकारी राजेंद्र प्रसाद राजा के नेतृत्व में चालक को माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर सम्मानित किया गया। राजा ने कहा कि डीसी रेल लाइन पर ट्रेन चलाने के लिए करीब दो साल तक शांतिपूर्ण आंदोलन किया गया था। उन्होंने कतरास स्टेशन पर सभी ट्रेनों के ठहराव और अमृत भारत एक्सप्रेस में एसी कोच लगाने की मांग भी की। मौके पर शौकत खान, उमेश ऋषि, दिनेश जेठवा, दामोदर प्रसाद, परवेज इकबाल, संजय महतो, रघुनंदन विश्वकर्मा, संजय खंडेलवाल, राजकुमार पासवान व जटल रविदास सहित अन्य मौजूद थे.1
- हजारीबाग। नगर निगम, हजारीबाग के वार्ड नंबर 2 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निखत यासमीन को प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निखत यासमीन ने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखते हुए तथा भारत की सार्वभौमिकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।1
- शहीद चौक के पास खड़ी ट्रक में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी टंडवा/चतरा। चतरा जिले के टंडवा स्थित शहीद चौक के समीप शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारत पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।1
- नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीपैड पर घुसा बैल; पुलिसकर्मियों को दौड़ाया, मची अफरा-तफरी !1