logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मनोहर अग्रवाल दो बाइक की जोरदार टक्कर दो घायल एक की मौत घटना बैतूल कोतवाली के रातामाटी गांव की है पुलिस घटना की जॉच कर रही है

19 hrs ago
user_Manohar agrval Agrawal
Manohar agrval Agrawal
Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago

मनोहर अग्रवाल दो बाइक की जोरदार टक्कर दो घायल एक की मौत घटना बैतूल कोतवाली के रातामाटी गांव की है पुलिस घटना की जॉच कर रही है

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मनोहर अग्रवाल दो बाइक की जोरदार टक्कर दो घायल एक की मौत घटना बैतूल कोतवाली के रातामाटी गांव की है पुलिस घटना की जॉच कर रही है
    1
    मनोहर अग्रवाल दो बाइक की जोरदार
टक्कर दो घायल एक की मौत घटना
बैतूल कोतवाली के रातामाटी गांव
की है पुलिस घटना की जॉच कर
रही है
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मारपीट में घायल की मौत, हत्या की धारा बढ़ी, साईंखेड़ा पुलिस ने 48 घंटे में दोनों आरोपियों को दबोचा बैतूल। साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पोहर में लड़ाई-झगड़े के दौरान घायल हुए रामकुवर पवार की जिला अस्पताल बैतूल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मारपीट के मामले में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा करते हुए कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस ने आरोपी सदाशिव पवार और मीना पवार, दोनों निवासी ग्राम पोहर, को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पूर्व विवाद और रंजिश के चलते मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना साईंखेड़ा पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले की विवेचना जारी है।
    1
    मारपीट में घायल की मौत, हत्या की धारा बढ़ी, साईंखेड़ा पुलिस ने 48 घंटे में दोनों आरोपियों को दबोचा
बैतूल। साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पोहर में लड़ाई-झगड़े के दौरान घायल हुए रामकुवर पवार की जिला अस्पताल बैतूल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मारपीट के मामले में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा करते हुए कार्रवाई तेज कर दी।
पुलिस ने आरोपी सदाशिव पवार और मीना पवार, दोनों निवासी ग्राम पोहर, को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पूर्व विवाद और रंजिश के चलते मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना साईंखेड़ा पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले की विवेचना जारी है।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • धामनगांव में हर्षोल्लास और पारम्परिक रूप से मनाया पोला पर्व, किसानों को उपहार किए भेंट भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के धामनगांव में बड़े ही हर्षोल्लास और पारम्परिक रूप से पोला पर्व मनाया। किसानों ने बैले का स्नान और सुंदर श्रृंगार कर विधिवत पुजा अर्चना की, चली आ रही परम्परा अनुसार उन्हें ग्राम के मुख्य स्थान पर लगे तोरन के नीचे खड़ा किया विवाह मंगलाष्टक मंत्रों के साथ सभी का विवाह सम्पन्न कराया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणमान्य नागरिकों द्वारा किसानों को उपहार स्वरूप घडीया भेंट की। और तिलक लगाकर स्वागत किया। दरअसल विलुप्त हो रहे पशुओं को लेकर किसानों को उत्साह बढ़ाया जा रहा है ताकि प्रत्येक किसान के घर पशु हो।
    1
    धामनगांव में हर्षोल्लास और पारम्परिक रूप से मनाया पोला पर्व, किसानों को उपहार किए भेंट
भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के धामनगांव में बड़े ही हर्षोल्लास और पारम्परिक रूप से पोला पर्व मनाया। किसानों ने बैले का स्नान और सुंदर श्रृंगार कर विधिवत पुजा अर्चना की, चली आ रही परम्परा अनुसार उन्हें ग्राम के मुख्य स्थान पर लगे तोरन के नीचे खड़ा किया विवाह मंगलाष्टक मंत्रों के साथ सभी का विवाह सम्पन्न कराया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणमान्य नागरिकों द्वारा किसानों को उपहार स्वरूप घडीया भेंट की। और तिलक लगाकर स्वागत किया। दरअसल विलुप्त हो रहे पशुओं को लेकर किसानों को उत्साह बढ़ाया जा रहा है ताकि प्रत्येक किसान के घर पशु हो।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लड़ाई-झगड़े के मामले में घायल की मौत के बाद हत्या की धारा का इजाफा, साईंखेड़ा पुलिस ने 48 घंटे में दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार लड़ाई-झगड़े के मामले में घायल की मौत के बाद हत्या की धारा का इजाफा, साईंखेड़ा पुलिस ने 48 घंटे में दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔹*डंडे से मारपीट के बाद उपचार के दौरान हुई थी रामकुवर पवार की मृत्यु, घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त* 🔹बैतूल जिले में गंभीर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में साईंखेड़ा पुलिस ने मारपीट के प्रकरण में घायल की मृत्यु होने के बाद हत्या की धारा में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना साईंखेड़ा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 08.09.2026 को डायल 112 पर लड़ाई-झगड़े की सूचना प्राप्त होने पर प्र.आर. 25 विनय जैसवाल तत्काल मौके पर पहुंचे। फरियादी अशोक पवार की रिपोर्ट पर आरोपी सदाशिव पवार एवं मीना पवार, दोनों निवासी ग्राम पोहर, द्वारा रामकुवर पवार के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने की रिपोर्ट पर थाना साईंखेड़ा में अपराध क्रमांक 127/26, धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹विवेचना के दौरान घायल रामकुवर पवार की जिला अस्पताल बैतूल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृत्यु होने पर प्रकरण में दिनांक 10.09.2026 को धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया। 🔹पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सदाशिव पवार एवं मीना पवार को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त डंडा भी जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपियों का विवरण* 1. सदाशिव पवार, निवासी ग्राम पोहर, थाना साईंखेड़ा, जिला बैतूल। 2. मीना पवार, निवासी ग्राम पोहर, थाना साईंखेड़ा, जिला बैतूल। 🔹प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक रामकुवर पवार कुछ माह पूर्व पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे तथा आरोपी सदाशिव पवार के रिश्ते में जीजा लगते थे। चरित्र को लेकर पूर्व से चल रहे विवाद एवं रंजिश के चलते दोनों आरोपियों द्वारा रामकुवर पवार के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। प्रकरण की विवेचना जारी है। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि आपसी विवाद एवं पारिवारिक मामलों को हिंसा का रूप न दें। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। मारपीट अथवा गंभीर विवाद की सूचना मिलने पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है। नागरिकों से अपील है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अंजना पाटिल मालवीय, उनि पूनमचंद साहू, प्र.आर. 25 विनय जैसवाल, प्र.आर. 529 दिलीप झरबड़े, प्र.आर. 485 रामानंद धुर्वे, प्र.आर. 47 राजकुमार धुर्वे, प्र.आर. 425 देवेन्द्र ठाकुर, मप्रआर. 518 झमोला सिरसाम, चालक प्र.आर. 282 रविन्द्र नागले, आर. 603 विनोद साहू, आर. 693 बबलू धुर्वे, आर. 454 संतराम उइके, आर. 611 आदित्य बेले, म.आर. 465 रंजीता, सैनिक 233 मुंशीलाल सिरसाम एवं सैनिक 54 शशि पवार की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    लड़ाई-झगड़े के मामले में घायल की मौत के बाद हत्या की धारा का इजाफा, साईंखेड़ा पुलिस ने 48 घंटे में दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार 

लड़ाई-झगड़े के मामले में घायल की मौत के बाद हत्या की धारा का इजाफा, साईंखेड़ा पुलिस ने 48 घंटे में दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार 
🔹*डंडे से मारपीट के बाद उपचार के दौरान हुई थी रामकुवर पवार की मृत्यु, घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त* 
🔹बैतूल जिले में गंभीर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में साईंखेड़ा पुलिस ने मारपीट के प्रकरण में घायल की मृत्यु होने के बाद हत्या की धारा में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना साईंखेड़ा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* 
दिनांक 08.09.2026 को डायल 112 पर लड़ाई-झगड़े की सूचना प्राप्त होने पर प्र.आर. 25 विनय जैसवाल तत्काल मौके पर पहुंचे। फरियादी अशोक पवार की रिपोर्ट पर आरोपी सदाशिव पवार एवं मीना पवार, दोनों निवासी ग्राम पोहर, द्वारा रामकुवर पवार के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने की रिपोर्ट पर थाना साईंखेड़ा में अपराध क्रमांक 127/26, धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹विवेचना के दौरान घायल रामकुवर पवार की जिला अस्पताल बैतूल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृत्यु होने पर प्रकरण में दिनांक 10.09.2026 को धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया।
🔹पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सदाशिव पवार एवं मीना पवार को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त डंडा भी जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
🔹 *गिरफ्तार आरोपियों का विवरण* 
1. सदाशिव पवार, निवासी ग्राम पोहर, थाना साईंखेड़ा, जिला बैतूल।
2. मीना पवार, निवासी ग्राम पोहर, थाना साईंखेड़ा, जिला बैतूल।
🔹प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक रामकुवर पवार कुछ माह पूर्व पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे तथा आरोपी सदाशिव पवार के रिश्ते में जीजा लगते थे। चरित्र को लेकर पूर्व से चल रहे विवाद एवं रंजिश के चलते दोनों आरोपियों द्वारा रामकुवर पवार के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि आपसी विवाद एवं पारिवारिक मामलों को हिंसा का रूप न दें। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। मारपीट अथवा गंभीर विवाद की सूचना मिलने पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है। नागरिकों से अपील है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
🔹 *सराहनीय भूमिका* 
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अंजना पाटिल मालवीय, उनि पूनमचंद साहू, प्र.आर. 25 विनय जैसवाल, प्र.आर. 529 दिलीप झरबड़े, प्र.आर. 485 रामानंद धुर्वे, प्र.आर. 47 राजकुमार धुर्वे, प्र.आर. 425 देवेन्द्र ठाकुर, मप्रआर. 518 झमोला सिरसाम, चालक प्र.आर. 282 रविन्द्र नागले, आर. 603 विनोद साहू, आर. 693 बबलू धुर्वे, आर. 454 संतराम उइके, आर. 611 आदित्य बेले, म.आर. 465 रंजीता, सैनिक 233 मुंशीलाल सिरसाम एवं सैनिक 54 शशि पवार की सराहनीय भूमिका रही।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    13 hrs ago
  • राष्ट्रीय कबड्डी में सिवनी मालवा का परचम, मध्यप्रदेश ने जीता गोल्ड मेडल जयपुर में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बालक-बालिका वर्ग ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव सिवनी मालवा। राजस्थान के जयपुर में आयोजित कबड्डी नेशनल खेल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि में सिवनी मालवा की नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल सिवनी मालवा बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा से जुड़े खिलाड़ियों ने बालक एवं बालिका वर्ग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कठिन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना का परिचय देते हुए मध्यप्रदेश को प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान बालक वर्ग में अशोक, सुबकनन्दन, अफताब, पियूष, हर्ष, अविनेशक, मयंक, आयुष, आदिश, ओमकार, मनीष, निलेश, देव, अनिल, सर्मिल, अभिमन्यु और सुशील ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में भी बेटियों ने लहराया परचम बालिका वर्ग में दीपिका मालवीय, दीपिका मसूरिया, नीलम दुबे, निकिता, सलोनी, पिहु, कनक, पूर्वी, नुरी, संगीता, गीतांजलि और माही ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में योगदान दिया। राष्ट्रीय मंच पर इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से सिवनी मालवा की बेटियों की खेल प्रतिभा को नई पहचान मिली है। कोच पलक राठौर के मार्गदर्शन में मिली सफलता टीम की इस शानदार उपलब्धि में नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा की कोच पलक राठौर के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास, खेल की तकनीक, फिटनेस और टीम रणनीति के लिए तैयार किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया, वह उनके निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन का परिणाम रहा। गोल्ड मेडल जीतने पर क्षेत्र में खुशी मध्यप्रदेश की टीम द्वारा राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीतने पर सिवनी मालवा के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है और अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सिवनी मालवा, नर्मदापुरम और पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
    1
    राष्ट्रीय कबड्डी में सिवनी मालवा का परचम, मध्यप्रदेश ने जीता गोल्ड मेडल
जयपुर में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बालक-बालिका वर्ग ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
सिवनी मालवा। राजस्थान के जयपुर में आयोजित कबड्डी नेशनल खेल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि में सिवनी मालवा की नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल सिवनी मालवा बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा से जुड़े खिलाड़ियों ने बालक एवं बालिका वर्ग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कठिन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना का परिचय देते हुए मध्यप्रदेश को प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान
बालक वर्ग में अशोक, सुबकनन्दन, अफताब, पियूष, हर्ष, अविनेशक, मयंक, आयुष, आदिश, ओमकार, मनीष, निलेश, देव, अनिल, सर्मिल, अभिमन्यु और सुशील ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में भी बेटियों ने लहराया परचम
बालिका वर्ग में दीपिका मालवीय, दीपिका मसूरिया, नीलम दुबे, निकिता, सलोनी, पिहु, कनक, पूर्वी, नुरी, संगीता, गीतांजलि और माही ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में योगदान दिया। राष्ट्रीय मंच पर इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से सिवनी मालवा की बेटियों की खेल प्रतिभा को नई पहचान मिली है।
कोच पलक राठौर के मार्गदर्शन में मिली सफलता
टीम की इस शानदार उपलब्धि में नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा की कोच पलक राठौर के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास, खेल की तकनीक, फिटनेस और टीम रणनीति के लिए तैयार किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया, वह उनके निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन का परिणाम रहा।
गोल्ड मेडल जीतने पर क्षेत्र में खुशी
मध्यप्रदेश की टीम द्वारा राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीतने पर सिवनी मालवा के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है और अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सिवनी मालवा, नर्मदापुरम और पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
    user_Pramod patel
    Pramod patel
    Pharmacist सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • पांढुर्णा में 11 सितंबर को सजेगा पारंपरिक गोटमार मेला, प्रशासन ने किए सुरक्षा के पांढुर्णा में 11 सितंबर को जाम नदी के तट पर प्रसिद्ध और पारंपरिक गोटमार मेला खेला जाएगा। मेले को सुरक्षित माहौल में कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार वशिष्ठ ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 सितंबर शाम 4 बजे से 12 सितंबर सुबह 8 बजे तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत पांढुर्णा और सावरगांव दोनों तरफ 700 पुलिस जवान मुस्तैद रहेंगे। भीड़ को संभालने और विवाद रोकने के लिए 10 सीसीटीवी कैमरे और 3 ड्रोन कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र की हवाई निगरानी की जाएगी तथा कंट्रोल रूम से हर हलचल पर सीधी नजर रखी जाएगी। बारिश थमने से नदी का जलस्तर सामान्य है, फिर भी डूबने या बहने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिका ने संगम तट पर पानी के बहाव को नियंत्रित करने के विशेष इंतजाम किए हैं। मेले के दौरान हथियार एवं गोफन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र पांढुर्णा एवं मेला क्षेत्र में चाकू, लोहे की छड़, लाठी, तलवार, भाला, बरछी, फरसा, गंडासा और गोफन जैसे घातक हथियार लेकर चलना तथा उनका सार्वजनिक प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही, गुजरी चौक से हनुमंती वार्ड एवं ग्राम बम्हनी की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों ओर अस्थायी दुकानें या ठेले लगाने पर भी रोक रहेगी। मेला स्थल के आसपास 500 मीटर की परिधि में डीजे और उच्च तीव्रता वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। घायलों के तुरंत इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा मेडिकल अमला उतारा है। मौके पर 44 डॉक्टर और 200 स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहेंगे। मेला परिसर में 7 अस्थायी अस्पताल बनाए गए हैं, जबकि आपात स्थिति में घायलों को तुरंत बड़े अस्पताल ले जाने के लिए 22 एंबुलेंस तैयार रहेंगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, यू-ट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर भ्रामक, अफवाहजनक या धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली सामग्री के प्रसार पर भी सख्त रोक रहेगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और अन्य विधिक प्रावधानों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पांढुर्णा में 11 सितंबर को सजेगा पारंपरिक गोटमार मेला, प्रशासन ने किए सुरक्षा के
पांढुर्णा में 11 सितंबर को जाम नदी के तट पर प्रसिद्ध और पारंपरिक गोटमार मेला खेला जाएगा। मेले को सुरक्षित माहौल में कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार वशिष्ठ ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 सितंबर शाम 4 बजे से 12 सितंबर सुबह 8 बजे तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत पांढुर्णा और सावरगांव दोनों तरफ 700 पुलिस जवान मुस्तैद रहेंगे। भीड़ को संभालने और विवाद रोकने के लिए 10 सीसीटीवी कैमरे और 3 ड्रोन कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र की हवाई निगरानी की जाएगी तथा कंट्रोल रूम से हर हलचल पर सीधी नजर रखी जाएगी। बारिश थमने से नदी का जलस्तर सामान्य है, फिर भी डूबने या बहने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिका ने संगम तट पर पानी के बहाव को नियंत्रित करने के विशेष इंतजाम किए हैं।
मेले के दौरान हथियार एवं गोफन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र पांढुर्णा एवं मेला क्षेत्र में चाकू, लोहे की छड़, लाठी, तलवार, भाला, बरछी, फरसा, गंडासा और गोफन जैसे घातक हथियार लेकर चलना तथा उनका सार्वजनिक प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही, गुजरी चौक से हनुमंती वार्ड एवं ग्राम बम्हनी की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों ओर अस्थायी दुकानें या ठेले लगाने पर भी रोक रहेगी। मेला स्थल के आसपास 500 मीटर की परिधि में डीजे और उच्च तीव्रता वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा।
घायलों के तुरंत इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा मेडिकल अमला उतारा है। मौके पर 44 डॉक्टर और 200 स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहेंगे। मेला परिसर में 7 अस्थायी अस्पताल बनाए गए हैं, जबकि आपात स्थिति में घायलों को तुरंत बड़े अस्पताल ले जाने के लिए 22 एंबुलेंस तैयार रहेंगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, यू-ट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर भ्रामक, अफवाहजनक या धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली सामग्री के प्रसार पर भी सख्त रोक रहेगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और अन्य विधिक प्रावधानों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 📢 नानपा–कुल्हड़ा सड़क संघर्ष आंदोलन आज गड्ढे में भरा पानी में बैठकर किया शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ। 10 सितंबर 2026 को गड्ढों में बैठकर ग्रामीण जन करेंगे शांतिपूर्ण प्रदर्शन। 11 सितंबर 2026 को धरना स्थल से नर्मदापुरम तक पैदल मार्च किया जाएगा। 📍 धरना स्थल: नानपा ढाना, तहसील डोलरिया, जिला नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश अब बहाने नहीं, पक्की सड़क चाहिए। ग्रामीणों का संघर्ष — सड़क के अधिकार के लिए। #नानपा_कुल्हड़ा_सड़क_संघर्ष_आंदोलन
    2
    📢 नानपा–कुल्हड़ा सड़क संघर्ष आंदोलन
आज गड्ढे में भरा पानी में बैठकर किया
शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ।
10 सितंबर 2026 को
गड्ढों में बैठकर ग्रामीण जन करेंगे शांतिपूर्ण प्रदर्शन।
11 सितंबर 2026 को
धरना स्थल से नर्मदापुरम तक पैदल मार्च किया जाएगा।
📍 धरना स्थल:
नानपा ढाना, तहसील डोलरिया, जिला नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश
अब बहाने नहीं, पक्की सड़क चाहिए।
ग्रामीणों का संघर्ष — सड़क के अधिकार के लिए।
#नानपा_कुल्हड़ा_सड़क_संघर्ष_आंदोलन
    user_Praveen Gour पत्रकार
    Praveen Gour पत्रकार
    Business Networking Company डोलरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • माइन क्लोजर फंड से प्रभावित पंचायतों में आजीविका और अधोसंरचना विकास की कार्ययोजना बनाने के निर्देश माइन क्लोजर फंड से प्रभावित पंचायतों में आजीविका और अधोसंरचना विकास की कार्ययोजना बनाने के निर्देश ------- कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने माइन क्लोजर एडवाइजरी कमेटी की बैठक में दिए निर्देश --------- बैतूल 10 सितंबर,2026/कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की अध्यक्षता में माइन क्लोजर एडवाइजरी एक्टिविटी के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व में किए गए सभी माइन क्लोजर कार्यों के फंड का व्यवस्थित आंकलन कर प्रभावित पंचायतों में विकास एवं आजीविका से जुड़ी गतिविधियों की समग्र कार्ययोजना तैयार की जाए। कार्ययोजना में संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल, जिला खनिज अधिकारी श्री मनीष पालेवाल, प्रबन्धक एनआरएलएम श्री सतीश पवार सहित डब्ल्यूसीएल के पदाधिकारी, सरपंच, सचिव उपस्थित रहें। कलेक्टर ने कहा कि छतरपुर 2, शोभापुर और सतपुड़ा 1 के माइन क्लोजर के तहत प्रभावित सभी 7 ग्राम पंचायतों में अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन, स्किल डेवलपमेंट, इको टूरिज्म, सोलर एनर्जी, महिला सशक्तिकरण, सस्टेनेबल लिविंग एवं पौधरोपण जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि डब्ल्यूसीएल द्वारा सीएसआर के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियां जिला सीएसआर समिति के अनुमोदन के उपरांत ही संचालित की जाएं, ताकि कार्यों की पुनरावृत्ति न हो और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। महुआ, तेंदूपत्ता और फलदार पौधों का किया जाए रोपण कलेक्टर ने माइन क्लोजर के अंतर्गत पौधरोपण कार्यों को पूरी तरह व्यवस्थित एवं डिमार्केशन के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए महुआ, तेंदूपत्ता एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए जाएं, जिससे भविष्य में ग्रामीणों को इनसे संग्रहण एवं आजीविका के अवसर भी प्राप्त हो सकें। उन्होंने वाटर स्ट्रक्चर के निर्माण के दौरान जल संरचनाओं को वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से विकसित करने तथा अधिक से अधिक जल संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आजीविका गतिविधियों को बाजार से जोड़ने पर जोर बैठक में टेरी संस्था द्वारा भोगीखापा, छतरपुर एवं शोभापुर में संचालित सिलाई, सेनेटरी नैपकिन निर्माण, ऑर्गेनिक फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट जैसी गतिविधियों की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने इन गतिविधियों को बेहतर मार्केट लिंकेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय स्तर पर शुरू किए गए आजीविका कार्य स्थायी रूप से संचालित हो सकें। उन्होंने उत्पादों के लिए वेंडर एवं बाजार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही आजीविका गतिविधियों का बड़े स्तर पर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक संख्या में लोगों को स्थायी रोजगार एवं आय के अवसर मिल सकें। कलेक्टर ने शोभापुर स्थित कम्युनिटी हॉल को सीएसआर के माध्यम से विकसित करने के निर्देश डब्ल्यूसीएल अधिकारियों को दिए। साथ ही समूह की महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संबंधित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि महिलाएं आधुनिक तकनीक से जुड़कर अपनी कार्यक्षमता एवं आजीविका के अवसरों का विस्तार कर सकें। बैठक में अंडर द ट्री संस्था द्वारा मधुमक्खी पालन की अच्छी प्रैक्टिस पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। अधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं द्वारा माइन क्लोजर के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विभिन्न विकास एवं आजीविका संबंधी कार्यों की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। उन्होंने विक्रमपुर में सड़क, छतरपुर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शिक्षा संजीवनी अभियान में सहभागी बने डब्ल्यूसीएल कलेक्टर ने शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत माइनिंग प्रभावित पंचायतों के शासकीय विद्यालयों के उन्नयन में डब्ल्यूसीएल को सक्रिय सहभागिता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आवश्यक अधोसंरचना एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विकास के लिए स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने डिजिटल लर्निंग सेंटर, प्रीकम स्कूल एक्टिविटी के बड़े प्रोजेक्टर सीएसआर से प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। 0000
    1
    माइन क्लोजर फंड से प्रभावित पंचायतों में आजीविका और अधोसंरचना विकास की कार्ययोजना बनाने के निर्देश
माइन क्लोजर फंड से प्रभावित पंचायतों में आजीविका और अधोसंरचना विकास की कार्ययोजना बनाने के निर्देश
-------
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने माइन क्लोजर एडवाइजरी कमेटी की बैठक में दिए निर्देश
---------
बैतूल 10 सितंबर,2026/कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की अध्यक्षता में माइन क्लोजर एडवाइजरी एक्टिविटी के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व में किए गए सभी माइन क्लोजर कार्यों के फंड का व्यवस्थित आंकलन कर प्रभावित पंचायतों में विकास एवं आजीविका से जुड़ी गतिविधियों की समग्र कार्ययोजना तैयार की जाए। कार्ययोजना में संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल, जिला खनिज अधिकारी श्री मनीष पालेवाल, प्रबन्धक एनआरएलएम श्री सतीश पवार सहित डब्ल्यूसीएल के पदाधिकारी, सरपंच, सचिव उपस्थित रहें।
कलेक्टर ने कहा कि छतरपुर 2, शोभापुर और सतपुड़ा 1 के माइन क्लोजर के तहत प्रभावित सभी 7 ग्राम पंचायतों में अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन, स्किल डेवलपमेंट, इको टूरिज्म, सोलर एनर्जी, महिला सशक्तिकरण, सस्टेनेबल लिविंग एवं पौधरोपण जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि डब्ल्यूसीएल द्वारा सीएसआर के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियां जिला सीएसआर समिति के अनुमोदन के उपरांत ही संचालित की जाएं, ताकि कार्यों की पुनरावृत्ति न हो और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
महुआ, तेंदूपत्ता और फलदार पौधों का किया जाए रोपण
कलेक्टर ने माइन क्लोजर के अंतर्गत पौधरोपण कार्यों को पूरी तरह व्यवस्थित एवं डिमार्केशन के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए महुआ, तेंदूपत्ता एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए जाएं, जिससे भविष्य में ग्रामीणों को इनसे संग्रहण एवं आजीविका के अवसर भी प्राप्त हो सकें। उन्होंने वाटर स्ट्रक्चर के निर्माण के दौरान जल संरचनाओं को वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से विकसित करने तथा अधिक से अधिक जल संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आजीविका गतिविधियों को बाजार से जोड़ने पर जोर
बैठक में टेरी संस्था द्वारा भोगीखापा, छतरपुर एवं शोभापुर में संचालित सिलाई, सेनेटरी नैपकिन निर्माण, ऑर्गेनिक फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट जैसी गतिविधियों की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने इन गतिविधियों को बेहतर मार्केट लिंकेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय स्तर पर शुरू किए गए आजीविका कार्य स्थायी रूप से संचालित हो सकें। उन्होंने उत्पादों के लिए वेंडर एवं बाजार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही आजीविका गतिविधियों का बड़े स्तर पर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक संख्या में लोगों को स्थायी रोजगार एवं आय के अवसर मिल सकें।
कलेक्टर ने शोभापुर स्थित कम्युनिटी हॉल को सीएसआर के माध्यम से विकसित करने के निर्देश डब्ल्यूसीएल अधिकारियों को दिए। साथ ही समूह की महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संबंधित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि महिलाएं आधुनिक तकनीक से जुड़कर अपनी कार्यक्षमता एवं आजीविका के अवसरों का विस्तार कर सकें।
बैठक में अंडर द ट्री संस्था द्वारा मधुमक्खी पालन की अच्छी प्रैक्टिस पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। अधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं द्वारा माइन क्लोजर के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विभिन्न विकास एवं आजीविका संबंधी कार्यों की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। उन्होंने विक्रमपुर में सड़क, छतरपुर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
शिक्षा संजीवनी अभियान में सहभागी बने डब्ल्यूसीएल
कलेक्टर ने शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत माइनिंग प्रभावित पंचायतों के शासकीय विद्यालयों के उन्नयन में डब्ल्यूसीएल को सक्रिय सहभागिता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आवश्यक अधोसंरचना एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विकास के लिए स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने डिजिटल लर्निंग सेंटर, प्रीकम स्कूल एक्टिविटी के बड़े प्रोजेक्टर सीएसआर से प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।
0000
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.