गड्ढों में तब्दील सिकंदरा-भोगनीपुर मुगल मार्ग पर बड़ा हादसा टला, जलभराव में फंसा सवारियों से भरा ऑटो उत्तर प्रदेश सरकार भले ही सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा कर रही हो, लेकिन सिकंदरा-भोगनीपुर मुगल मार्ग की हालत इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के साथ ही बारिश के बाद उनमें पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता। इससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे भोगनीपुर की ओर से सवारियां लेकर आ रहा एक ऑटो इसी मार्ग पर पटेल चौक के पहले पानी से भरे गड्ढे में फंस गया। अचानक ऑटो के गड्ढे में फंसने से उसमें सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि ऑटो पलटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव होने के कारण आए दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने मार्ग की जल्द मरम्मत कराकर गड्ढों को भरवाने की मांग की है।
गड्ढों में तब्दील सिकंदरा-भोगनीपुर मुगल मार्ग पर बड़ा हादसा टला, जलभराव में फंसा सवारियों से भरा ऑटो उत्तर प्रदेश सरकार भले ही सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा कर रही हो, लेकिन सिकंदरा-भोगनीपुर मुगल मार्ग की हालत इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के साथ ही बारिश के बाद उनमें पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता। इससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे भोगनीपुर की ओर से सवारियां लेकर आ रहा एक ऑटो इसी मार्ग पर पटेल चौक के पहले पानी से भरे गड्ढे में फंस गया। अचानक ऑटो के गड्ढे में फंसने से उसमें सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि ऑटो पलटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव होने के कारण आए दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने मार्ग की जल्द मरम्मत कराकर गड्ढों को भरवाने की मांग की है।
- कन्नौज : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी 5 जिंदगियां। *वर्दी का फर्ज निभाया, 5 जिंदगियां बचाईं"* कन्नौज : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी 5 जिंदगियां। तभी सिपाही अमित तेवतिया और पत्नी अर्चना सिंह ने रुककर राइफल से कार के शीशे तोड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।1
- देवघट बाबा मंदिर में गणेश प्रतिमाओं का भावपूर्ण विसर्जन औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ देवघट बाबा शिव मंदिर पर गणेश महोत्सव के समापन के उपरांत बड़ी संख्या में विघ्न हरण, मंगल करण गणपति महाराज की मूर्ति विसर्जन यात्रा के साथ भक्त पहुंचे। गाजे-बाजे के बीच पूजा-अर्चना कर अरिन्द नदी के घाट पर गणपति बप्पा की मूर्तियों का भावपूर्ण तरीके से विसर्जन किया गया। आपको बतादें समापन अवसर पर बिधूना कस्बा से नीरज सिंह, शिव सिंह, शिवम सिंह, रंगीला गुप्ता एवं मयंक सोनी, जबकि जुगराजपुर से प्रिया मिश्रा महिला-पुरुषों के साथ पहुंचे। वही विकास खण्ड एरवाकटरा एवं उमरैन से रवि ठाकुर, रोहन सिंह तथा भेदपुर से रामजी तिवारी विसर्जन शोभा यात्रा के साथ भारी संख्या में भक्तों के साथ गाजे-बाजे के बीच मंदिर परिसर पहुंचे। सभी गणेश भक्तों ने विधिवत मूर्ति का माल्यार्पण, आरती व पूजन-अर्चन किया। इसके उपरांत अरिन्द नदी में भावपूर्ण तरीके से मूर्तियों का विसर्जन कर दिया गया। मूर्ति विसर्जन का सिलसिला दोपहर से देर शाम तक जारी रहा। मूर्ति विसर्जन के बाद परिसर में अलग-अलग भंडारों का भी आयोजन हुआ, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर के महंत शरद विज्ञानानंद पुरी जी महाराज ने आए हुए सभी भक्तों को सुख-शांति व क्षेत्र में अमन-चैन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सनातन प्रेमी समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव के बीच जीवन को गति प्रदान करें, तभी क्षेत्र, प्रदेश और देश विकास की ओर अग्रसर होगा। सेवादार गुड्डू चौहान ने परिसर में पहुंचे सभी भक्तों का आदर-सत्कार किया। वही सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा।1
- अयाना में 27 सितंबर को होगी पीडीए जन चौपाल, कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील औरैया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने शुक्रवार को कस्बा भीखेपुर में प्रेसवार्ता कर आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से अयाना स्थित राजमहल उत्सव गार्डन में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सदर विधानसभा औरैया क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, नेतागण और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि जन चौपाल में विधानसभा, ब्लॉक, सेक्टर और जोन के सभी पदाधिकारियों के साथ बूथ प्रभारी एवं बीएलए को भी शामिल होने के लिए सूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जन चौपाल को सफल बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पीडीए जन चौपाल के मुख्य अतिथि एटा के जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह प्रजापति होंगे। मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए भी सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, संजय सिंह, रामरतन दोहरे समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- 48 घंटे में ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे तो कॉकरोच जनता पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन करेगी अभिजीत दीपके 48 घंटे में ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे तो कॉकरोच जनता पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन करेगी अभिजीत दीपके2
- भोर से हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना बारिश व तेज हवाओं के कारण झींझक क्षेत्र के ग्रामीण फीडरों की बिजली गुल।1
- मदियापुर में मुगल मार्ग पर डंफ़र ने बाइक सवार युवक को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर मौत; घर का इकलौता कमाने वाला था आसिफ राजपुर थाना क्षेत्र के मदियापुर गांव के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। राजपुर कस्बे की नई बस्ती निवासी आसिफ खान (30) पुत्र स्व. इसरार खान जल्लापुर गांव में मुगल मार्ग किनारे जनरल स्टोर चलाते थे। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। मदियापुर गांव के सामने पहुंचते ही शाहजहांपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर मां शायदा बेगम बदहवास हो गईं। चचेरे भाई जावेद खान ने बताया कि आसिफ के पिता इसरार खान की कुछ साल पहले उरई, जालौन में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं, आसिफ के बड़े भाई की भी कुछ समय पहले बीमारी से मौत हो गई थी। आसिफ ही परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- उरई पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ⏩गल्ला मंडी में किसान महापंचायत को किया संबोधित ⏩बुंदेलखंड के लिए अलग पैकेज की सरकार से उठाई मांग ⏩प्राकृतिक आपदा प्रभावित किसानों को अतिरिक्त लाभ देने की मांग ⏩बुंदेलखंड के किसानों का कर्ज माफ करने की मांग उठाई ⏩खनिज संपदा में स्थानीय लोगों की भागीदारी की बात कही ⏩2027 चुनाव में किसी के समर्थन से इनकार, जनता को स्वतंत्र बताया1
- औरैया बेला के दलपपुर जंगल में पांच फीट गहरे गड्ढे से मिला अज्ञात महिला का शव। चार दिन बाद भी नहीं हो सकी महिला की पहचान, पुलिस जांच में जुटी। पोस्टमार्टम हाउस चिचोली से रक्तदाता समूह की टीम ने शव प्राप्त किया। पुलिस की मौजूदगी में अज्ञात महिला के शव का कराया गया अंतिम संस्कार। शव मिलने के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए थे आवश्यक साक्ष्य। रक्तदाता समूह के शरद तिवारी, सौरभ परिहार और अजय कुमार रहे मौजूद। महिला की पहचान और मौत की वजह पता करने में पुलिस जुटी।1
- *करमचंदपुर गौशाला में गौवंशों की मौत से मचा हड़कंप /वायरल वीडियो ने व्यवस्था पर उठाए सवाल* *एक के बाद एक गौवंशों की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल /ग्रामीणों में आक्रोश /आखिर कौन है जिम्मेदार* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत आशुतोष की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व समीर मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी जनपद जालौन के कदौरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम करमचंदपुर स्थित गौशाला को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं गौशाला में गौवंशों की कथित मौत से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है वायरल वीडियो में गौशाला परिसर के अंदर एक मृत गौवंश दिखाई दे रहा है वीडियो में यह दावा भी किया जा रहा है कि मृत गौवंश को रात में वहां से हटाकर कहीं अन्य स्थान पर फेंका जाएगा हालांकि वीडियो में किए गए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है गौशाला में कीचड़ का अंबार बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं ग्रामीणों द्वारा सामने आए वीडियो और बताए गए हालात में गौशाला की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं आप को बता दें ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला परिसर में जगह-जगह कीचड़ का अंबार दिखाई दे रहा है और गौवंशों के बैठने के लिए भी पर्याप्त एवं उचित व्यवस्था नहीं है ग्रामीणों के अनुसार गौवंशों के लिए खाने और पीने की व्यवस्था को लेकर भी गंभीर लापरवाही दिखाई दे रही है ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर गौशाला में रखे गए गौवंशों की नियमित देखभाल किस तरह की जा रही है और उन्हें पर्याप्त चारा पानी तथा सुरक्षित वातावरण मिल रहा है या नहीं गौशाला की व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल ग्रामीणों का आरोप है कि करमचंदपुर गौशाला में गौवंशों की देख रेख और व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि यदि गौवंशों की मौत हो रही है तो इसकी वास्तविक वजह क्या है और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी किसकी है इसकी इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें निष्पक्ष जांच होनी चाहिए स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि ग्राम पंचायत करमचंदपुर में संचालित गौशाला की जिम्मेदारी हिन्दू सनातन SHG समूह से जुड़ी रोहिणी यादव पत्नी राहुल यादव के पास है स्थानीय जानकारी के मुताबिक उक्त समूह का गठन लगभग सात माह पूर्व हुआ है हालांकि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से आधिकारिक पुष्टि और रिकॉर्ड सामने आना अभी बाकी है ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश गौशाला की स्थिति से जुड़े वीडियो लगातार सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बताई जा रही है ग्रामीणों का सवाल है कि यदि गौवंशों की मौत हो रही है तो समय रहते उनकी चिकित्सा चारा पानी और साफ सफाई की व्यवस्था क्यों नहीं सुधारी जा रही है ग्रामीणों का कहना है कि गौवंशों को कीचड़ में रहने और बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है यदि गौशाला में पर्याप्त चारा-पानी उपलब्ध नहीं है तो इसकी निगरानी कौन कर रहा है ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच गौशाला की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण और मृत गौवंशों की मौत के कारणों की जांच कराने की मांग उठाई है अब सबसे बड़ा सवाल जवाबदेही किसकी करमचंदपुर गौशाला में सामने आए इस मामले ने गौशाला संचालन और उसकी निगरानी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं आखिर गौवंशों की मौत का वास्तविक कारण क्या है गौशाला में चारा-पानी की पर्याप्त व्यवस्था है या नहीं कीचड़ और गंदगी की स्थिति क्यों बनी हुई है गौवंशों के बैठने की उचित व्यवस्था क्यों नहीं है गौशाला में नियमित रूप से पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है या नहीं सबसे अहम सवाल यह है कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो उसकी जवाबदेही किसकी तय होगी इन सभी सवालों का जवाब प्रशासनिक जांच और मौके के निरीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा वायरल वीडियो के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर निगाहें फिलहाल करमचंदपुर गौशाला से सामने आए वीडियो ने गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। ग्रामीणों की शिकायतों और वायरल वीडियो के आधार पर अब संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति सामने लाना जरूरी है गौवंशों की मौत के पीछे बीमारी कुपोषण मौसम चिकित्सा सुविधा की कमी अथवा अन्य कोई कारण है इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी साथ ही गौशाला में चारा पानी साफ सफाई और रहने की व्यवस्था की वास्तविक स्थिति भी जांच का विषय है अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और करमचंदपुर गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवालों पर क्या कार्रवाई करता है बता दें खबर में उल्लिखित वायरल वीडियो एवं ग्रामीणों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है संबंधित गौशाला संचालक ग्राम पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना चाहिए4