Shuru
Apke Nagar Ki App…
48 घंटे में ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे तो कॉकरोच जनता पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन करेगी अभिजीत दीपके 48 घंटे में ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे तो कॉकरोच जनता पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन करेगी अभिजीत दीपके
Subhash Chandra Rana
48 घंटे में ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे तो कॉकरोच जनता पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन करेगी अभिजीत दीपके 48 घंटे में ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे तो कॉकरोच जनता पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन करेगी अभिजीत दीपके
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 48 घंटे में ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे तो कॉकरोच जनता पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन करेगी अभिजीत दीपके 48 घंटे में ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे तो कॉकरोच जनता पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन करेगी अभिजीत दीपके2
- मदियापुर में मुगल मार्ग पर डंफ़र ने बाइक सवार युवक को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर मौत; घर का इकलौता कमाने वाला था आसिफ राजपुर थाना क्षेत्र के मदियापुर गांव के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। राजपुर कस्बे की नई बस्ती निवासी आसिफ खान (30) पुत्र स्व. इसरार खान जल्लापुर गांव में मुगल मार्ग किनारे जनरल स्टोर चलाते थे। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। मदियापुर गांव के सामने पहुंचते ही शाहजहांपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर मां शायदा बेगम बदहवास हो गईं। चचेरे भाई जावेद खान ने बताया कि आसिफ के पिता इसरार खान की कुछ साल पहले उरई, जालौन में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं, आसिफ के बड़े भाई की भी कुछ समय पहले बीमारी से मौत हो गई थी। आसिफ ही परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- सिकंदरा में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल सिकंदरा में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा, कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा में गुरुवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। गणेश विसर्जन यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पूरा कस्बा “गणपति बप्पा मोरया, गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु निर्धारित मार्गों से भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर जुलूस के रूप में निकले। डीजे और गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए। जगह-जगह अबीर-गुलाल उड़ाकर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को विदाई दी। गणेश विसर्जन यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भगवान गणेश महोत्सव के मुख्य सदस्य, अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ बगड़ बाजपेई, नितेश मिश्रा, उमेश मिश्रा, पूर्व फौजी गौरव शुक्ला, विनय कुमार शर्मा, बबित मिश्रा, पंकज पाल, चेयरमैन प्रतिनिधि सिकंदरा और सिंटू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, गणेश विसर्जन यात्रा को लेकर सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। निर्धारित मार्गों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और शांतिपूर्ण तरीके से गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराया।3
- *थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा गौवध निवारण के अभियोग में वांछित01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार औरैया पुलिस कार्यवाही* - श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, औरैया के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.09.2026 को एक नफर वांछित अभियुक्त नईम उर्फ गट्टर पुत्र बाबू बाबरपुर थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया को संम्बंधित मु0 अ0 स0 374/2026 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधिनियम को मुखबिर की सूचना पर मुहल्ला इस्लामनगर टडवा बिकू गाँव के पास भीखेपुर वाले रोड से गिरफ्तार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -* 1.नईम उर्फ गट्टर पुत्र बाबू बाबरपुर थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 40 वर्ष । *अभियोग का विवरण–* 1.मु0 अ0 स0 374/2026 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधिनियम थाना अजीतमल जनपद औरैया । *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1.उ0नि0 अभय प्रताप सिंह थाना अजीतमल जनपद औरैया मह हमराह । 2.हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना अजीतमल जनपद औरैया 3.का0 अनूप चाहर थाना अजीतमल जनपद औरैया1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* सहार के पूर्वा सोमवंशी में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार। शराब के नशे में पिता उम्मेद सिंह पर बेटे रिशू उर्फ ईशू की हत्या का आरोप। पुलिस के मुताबिक, रुपये चोरी को लेकर विवाद के बाद खंभे से बांधकर की थी पिटाई। मारपीट में किशोर की मौत के बाद शव चारपाई पर रखकर आरोपी पिता हुआ था फरार। पुलिस ने 24 सितंबर को आरोपी उम्मेद सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी और बांस का डंडा बरामद। थाना सहार पुलिस ने BNS की धारा 103(1) में दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई शुरू की।1
- *थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार क्षेत्रांर्गत पुर्वा सोमवंश में शराब के नशे में पिता द्वारा 15 वर्षीय पुत्र की हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-* औरैया। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 24.09.2026 को थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह को गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी नीरज पुत्र उम्मेद सिंह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार द्वारा तहरीर दी गई की दिनाँक 21.09.2026 को वह और उसकी बड़ी बहन श्री गणेश पूजा/कीर्तन मे शामिल होने गए थे घर पर छोटी बहन व छोटा भाई रीषू उर्फ ईशू थे तभी उनके पिता उम्मेद सिहं घर पर आये और रिशू उर्फ ईशू की इधर उधर से मिल रही शिकायतों के कारण मकान के खम्बे में बाँधकर डन्डे से मारपीट की जिससे उसकी मृत्यू हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम उम्मेद सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में आज दिनांक 24.09.2026 को समय 15.23 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *पूछताछ विवरण* - पूछताछ में उम्मेद सिंह द्वारा बताया गया कि उसका पुत्र रिशु उर्फ ईशु रुपये चोरी करने को लेकर बार-बार विवाद करता था । दिनांक 21.09.2026 की रात्रि में उसने अपने पुत्र को घर के खम्भे से रस्सी से बांधकर बांस के डण्डे से मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद वह शव को चारपाई पर रखकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा बरामद कराया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* - 1- उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार जनपद औरैया उम्र करीब 45 वर्ष । *अभियोग का विवरण -* 1.मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना सहार जनपद औरैया । *अपराधिक इतिहास-* 1- मु0अ0सं0 66/2019 धारा 279/338 भादवि0 थाना बिधूना जनपद औरैया । 2- मु0अ0सं0 24/2026 धारा 106(1)/281 बीएनएसएस थाना सहार जनपद औरैया । *बरामदगी-* 1.घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा । *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 1-उ0नि0 श्री गनेश गुप्ता थानाध्यक्ष थाना सहार जनपद औरैया मय हमराह । 2- उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह थाना सहार जनपद औरैया मय हमराह । 3.कां0 विचित्र प्रताप सिंह थाना सहार जनपद औरैया 4.कां0 राकेश चौधरी थाना सहार जनपद औरैया 5.कां0 रोहित कुमार थाना सहार जनपद औरैया1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* नवविवाहिता को संदिग्ध परिस्थितियों पंखे से लटका देख मचा हड़कंप। अप्रैल 2026 में हुई थी नवविवाहिता की शादी। जानकारी पर पहुँचे मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल। ससुरालीजन घर से हुए फरार,मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि घर में सुबह विवाद होने के तकरीबन 2 घण्टे बाद ही नवविवाहिता की मौत होने की जानकारी सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नवविवाहिता की मौत किन स्थितियों में हुई। औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर गांव का मामला।1
- थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार क्षेत्रांर्गत पुर्वा सोमवंश में शराब के नशे में पिता द्वारा 15 वर्षीय पुत्र की हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 24.09.2026 को थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह को गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी नीरज पुत्र उम्मेद सिंह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार द्वारा तहरीर दी गई की दिनाँक 21.09.2026 को वह और उसकी बड़ी बहन श्री गणेश पूजा/कीर्तन मे शामिल होने गए थे घर पर छोटी बहन व छोटा भाई रीषू उर्फ ईशू थे तभी उनके पिता उम्मेद सिहं घर पर आये और रिशू उर्फ ईशू की इधर उधर से मिल रही शिकायतों के कारण मकान के खम्बे में बाँधकर डन्डे से मारपीट की जिससे उसकी मृत्यू हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम उम्मेद सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में आज दिनांक 24.09.2026 को समय 15.23 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *पूछताछ विवरण* - पूछताछ में उम्मेद सिंह द्वारा बताया गया कि उसका पुत्र रिशु उर्फ ईशु रुपये चोरी करने को लेकर बार-बार विवाद करता था । दिनांक 21.09.2026 की रात्रि में उसने अपने पुत्र को घर के खम्भे से रस्सी से बांधकर बांस के डण्डे से मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद वह शव को चारपाई पर रखकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा बरामद कराया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* - 1- उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार जनपद औरैया उम्र करीब 45 वर्ष । *अभियोग का विवरण -* 1.मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना सहार जनपद औरैया । *अपराधिक इतिहास-* 1- मु0अ0सं0 66/2019 धारा 279/338 भादवि0 थाना बिधूना जनपद औरैया । 2- मु0अ0सं0 24/2026 धारा 106(1)/281 बीएनएसएस थाना सहार जनपद औरैया । *बरामदगी-* 1.घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा । *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 1-उ0नि0 श्री गनेश गुप्ता थानाध्यक्ष थाना सहार जनपद औरैया मय हमराह । 2- उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह थाना सहार जनपद औरैया मय हमराह । 3.कां0 विचित्र प्रताप सिंह थाना सहार जनपद औरैया 4.कां0 राकेश चौधरी थाना सहार जनपद औरैया 5.कां0 रोहित कुमार थाना सहार जनपद औरैया1