मदियापुर में मुगल मार्ग पर डंफ़र ने बाइक सवार युवक को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर मौत; घर का इकलौता कमाने वाला था आसिफ राजपुर थाना क्षेत्र के मदियापुर गांव के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। राजपुर कस्बे की नई बस्ती निवासी आसिफ खान (30) पुत्र स्व. इसरार खान जल्लापुर गांव में मुगल मार्ग किनारे जनरल स्टोर चलाते थे। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। मदियापुर गांव के सामने पहुंचते ही शाहजहांपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर मां शायदा बेगम बदहवास हो गईं। चचेरे भाई जावेद खान ने बताया कि आसिफ के पिता इसरार खान की कुछ साल पहले उरई, जालौन में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं, आसिफ के बड़े भाई की भी कुछ समय पहले बीमारी से मौत हो गई थी। आसिफ ही परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मदियापुर में मुगल मार्ग पर डंफ़र ने बाइक सवार युवक को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर मौत; घर का इकलौता कमाने वाला था आसिफ राजपुर थाना क्षेत्र के मदियापुर गांव के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। राजपुर कस्बे की नई बस्ती निवासी आसिफ खान (30) पुत्र स्व. इसरार खान जल्लापुर गांव में मुगल मार्ग किनारे जनरल स्टोर चलाते थे। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। मदियापुर गांव के सामने पहुंचते ही शाहजहांपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर मां शायदा बेगम बदहवास हो गईं। चचेरे भाई जावेद खान ने बताया कि आसिफ के पिता इसरार खान की कुछ साल पहले उरई, जालौन में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं, आसिफ के बड़े भाई की भी कुछ समय पहले बीमारी से मौत हो गई थी। आसिफ ही परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- मदियापुर में मुगल मार्ग पर डंफ़र ने बाइक सवार युवक को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर मौत; घर का इकलौता कमाने वाला था आसिफ राजपुर थाना क्षेत्र के मदियापुर गांव के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। राजपुर कस्बे की नई बस्ती निवासी आसिफ खान (30) पुत्र स्व. इसरार खान जल्लापुर गांव में मुगल मार्ग किनारे जनरल स्टोर चलाते थे। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। मदियापुर गांव के सामने पहुंचते ही शाहजहांपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर मां शायदा बेगम बदहवास हो गईं। चचेरे भाई जावेद खान ने बताया कि आसिफ के पिता इसरार खान की कुछ साल पहले उरई, जालौन में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं, आसिफ के बड़े भाई की भी कुछ समय पहले बीमारी से मौत हो गई थी। आसिफ ही परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- सिकंदरा में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल सिकंदरा में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा, कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा में गुरुवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। गणेश विसर्जन यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पूरा कस्बा “गणपति बप्पा मोरया, गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु निर्धारित मार्गों से भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर जुलूस के रूप में निकले। डीजे और गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए। जगह-जगह अबीर-गुलाल उड़ाकर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को विदाई दी। गणेश विसर्जन यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भगवान गणेश महोत्सव के मुख्य सदस्य, अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ बगड़ बाजपेई, नितेश मिश्रा, उमेश मिश्रा, पूर्व फौजी गौरव शुक्ला, विनय कुमार शर्मा, बबित मिश्रा, पंकज पाल, चेयरमैन प्रतिनिधि सिकंदरा और सिंटू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, गणेश विसर्जन यात्रा को लेकर सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। निर्धारित मार्गों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और शांतिपूर्ण तरीके से गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराया।3
- परौंख गाँव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज जाँच शुरू परौंख गाँव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज जाँच शुरू कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के परौंख गांव में जमीन भतीजे के नाम किए जाने को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। एक वृद्ध ने परिवार के ही लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, अनाज उठा ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परौंख निवासी करन सिंह पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अविवाहित और वृद्ध हैं। आरोप है कि उनकी देखभाल और सेवा करने वाले भतीजे अजीत पुत्र जयकरन के नाम उन्होंने अपने हिस्से की जमीन कर दी थी। इसी बात को लेकर परिवार के कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे और आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। पीड़ित के मुताबिक, राममहेश व गगन पुत्रगण छूटकू, जयकरन पुत्र छोटेलाल तथा छूटकू की पत्नी (नाम अज्ञात) पर घर में रखा अनाज उठा ले जाने का भी आरोप है। विरोध करने पर आरोपितों द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही गई है। तहरीर में करन सिंह ने आरोप लगाया कि 22 सितंबर की रात करीब 10 बजे उक्त लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे बुधवार दोपहर बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने एक शिक्षक को घेरकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर शिक्षक की जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। सहजपुर गांव निवासी विनोद कुशवाहा कांधी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे वह चंद्रिका मेंशन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शिक्षक के मुताबिक, वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकाल ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मारपीट की घटना सामने आई है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। उन्हें सिकंदरा भेजा गया है। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे बुधवार दोपहर बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने एक शिक्षक को घेरकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर शिक्षक की जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। सहजपुर गांव निवासी विनोद कुशवाहा कांधी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे वह चंद्रिका मेंशन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शिक्षक के मुताबिक, वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकाल ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मारपीट की घटना सामने आई है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। उन्हें सिकंदरा भेजा गया है।3
- 48 घंटे में ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे तो कॉकरोच जनता पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन करेगी अभिजीत दीपके 48 घंटे में ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे तो कॉकरोच जनता पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन करेगी अभिजीत दीपके2
- भोर से हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना बारिश व तेज हवाओं के कारण झींझक क्षेत्र के ग्रामीण फीडरों की बिजली गुल।1
- डेरापुर सीएचसी से निकली 102 एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हालत में मिली, चोरी की सूचना से मचा हड़कंप खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डेरापुर से बुधवार तड़के 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0502 के चोरी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि एंबुलेंस के चालक शैलेश यादव और ईएमटी इरम हैं। सुबह एंबुलेंस थाना क्षेत्र के थानवापुर के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में एंबुलेंस चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार नशे की हालत में एंबुलेंस के पलटने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, बुधवार शाम करीब तीन बजे प्रोग्राम मैनेजर रंजन विश्वकर्मा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति एंबुलेंस को ले गया था और दुर्घटना के बाद एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में डेरापुर थाने में तहरीर दी जा रही है। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि एंबुलेंस को कौन ले गया और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।3
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* सहार के पूर्वा सोमवंशी में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार। शराब के नशे में पिता उम्मेद सिंह पर बेटे रिशू उर्फ ईशू की हत्या का आरोप। पुलिस के मुताबिक, रुपये चोरी को लेकर विवाद के बाद खंभे से बांधकर की थी पिटाई। मारपीट में किशोर की मौत के बाद शव चारपाई पर रखकर आरोपी पिता हुआ था फरार। पुलिस ने 24 सितंबर को आरोपी उम्मेद सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी और बांस का डंडा बरामद। थाना सहार पुलिस ने BNS की धारा 103(1) में दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई शुरू की।1