logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूं में 11 मार्च को महिला जनसुनवाई बदायूं में 11 मार्च को महिला जनसुनवाई बदायूं, 09 मार्च। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह 11 मार्च 2026 को बदायूं में महिला जनसुनवाई करेंगी।यह जनसुनवाई सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रखा गया है।इस दौरान महिलाओं से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। अधिकारियों से समय पर सभी जरूरी जानकारी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहने को कहा गया है।जिला प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तय समय पर पहुंचकर जनसुनवाई का लाभ उठाएं।

16 hrs ago
user_Bhoodev Parsad
Bhoodev Parsad
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

बदायूं में 11 मार्च को महिला जनसुनवाई बदायूं में 11 मार्च को महिला जनसुनवाई बदायूं, 09 मार्च। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह 11 मार्च 2026 को बदायूं में महिला जनसुनवाई करेंगी।यह जनसुनवाई सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रखा गया है।इस दौरान महिलाओं से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। अधिकारियों से समय पर सभी जरूरी जानकारी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहने को कहा गया है।जिला प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तय समय पर पहुंचकर जनसुनवाई का लाभ उठाएं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं जनपद के उझानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डिलीवरी के दौरान एक जच्चा की मौत हो जाने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी कराने के नाम पर अस्पताल स्टाफ ने उनसे करीब ₹1 लाख रुपये लिए, लेकिन सही उपचार न मिलने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
    2
    बदायूं जनपद के उझानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डिलीवरी के दौरान एक जच्चा की मौत हो जाने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए।
परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी कराने के नाम पर अस्पताल स्टाफ ने उनसे करीब ₹1 लाख रुपये लिए, लेकिन सही उपचार न मिलने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार बताया जा रहा है।
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • परिजनों ने महिला डाक्टर पर किया हमला, नागरिकों ने बचाया, पुलिस और अस्पताल के गार्ड बने रहे मूक दर्शक बदायूं। उझानी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद पहुंचे परिजनों ने जब हंगामा काटा तब कई युवकों और महिलाओं ने इमरजेंसी में ड्यूटी कर रही महिला डाक्टर अनामिका पर पुलिस की मौजूदगी में अचानक हमला बोल दिया। इस पर वह बाहर की ओर भागी तब नागरिक भी उनके पीछे गए और हमला कर रहे लोगों से महिला डाक्टर को वामुश्किल से बचाया। इस दौरान पुलिस कर्मी अस्पताल परिसर में डटे रहे और महिला डाक्टर को बचाने का प्रयास नही किया। केवल मोहित नामक कॉस्टेबिल ने आगे आकर हंगामा कर रहे परिजनों को हटाया।
    2
    परिजनों ने महिला डाक्टर पर किया हमला, नागरिकों ने बचाया, पुलिस और अस्पताल के गार्ड बने रहे मूक दर्शक
बदायूं। उझानी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद पहुंचे परिजनों ने जब हंगामा काटा तब कई युवकों और महिलाओं ने इमरजेंसी में ड्यूटी कर रही महिला डाक्टर अनामिका पर पुलिस की मौजूदगी में अचानक हमला बोल दिया। इस पर वह बाहर की ओर भागी तब नागरिक भी उनके पीछे गए और हमला कर रहे लोगों से महिला डाक्टर को वामुश्किल से बचाया। इस दौरान पुलिस कर्मी अस्पताल परिसर में डटे रहे और महिला डाक्टर को बचाने का प्रयास नही किया। केवल मोहित नामक कॉस्टेबिल ने आगे आकर हंगामा कर रहे परिजनों को हटाया।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उझानी / आज दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक जच्चा महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई बच्चे की भी बिगडती हालत को देख उसे ईलाज के लिए मेडीकल कालेज रैफर किया गया है। जच्चा महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। महिला के परिजनों ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूदे नगर निवासी भुवनेश की पत्नी नीरज को बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया जहां दोपहर में आपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की हालत बिगडने लगी जब तक जच्चा महिला को ईलाज मिल पाता उसकी मौत हो गई बच्चे की बिगडती हालत को देख उसे मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है। जच्चा महिला की मौत के बाद मृतका की सास सोनवती ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर आपरेशन और ईलाज के नाम पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है
    1
    उझानी / आज दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक जच्चा महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई बच्चे की भी बिगडती हालत को देख उसे ईलाज के लिए मेडीकल कालेज रैफर किया गया है। जच्चा महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। महिला के परिजनों ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। 
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूदे नगर निवासी भुवनेश की पत्नी नीरज को बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया जहां दोपहर में आपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की हालत बिगडने लगी जब तक जच्चा महिला को ईलाज मिल पाता उसकी मौत हो गई बच्चे की बिगडती हालत को देख उसे मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है। 
जच्चा महिला की मौत के बाद मृतका की सास सोनवती ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर आपरेशन और ईलाज के नाम पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • युवाओं में है हर संभव कार्य कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य : दिलीप युवाओं को उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प से मिलेगा महान लक्ष्य : डा.सुभि चौधरी बदायूं : कंपोजिट विद्यालय असरासी में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। भारत कोकिला कंपनी और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली आल ओवर चैंपियन रही। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जीवन बदल देती है। विशिष्ट अतिथि सीएचसी मेडीकल आफीसर असरासी डा. सुभि चौधरी स्काउटिंग का प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक तैयार कर रहा है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं में हर कार्य को संभव कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य निहित है। उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प के साथ युवा आगे बढ़ रहे हैं। ब्लाक व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार यादव ने परिणामों की घोषणा की। स्काउट वर्ग में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली प्रथम, पृथ्वीराज चौहान टोली द्वितीय, डा.भीमराव आंबेडकर और चंद्र शेखर आजाद टोली तृतीय स्थान पर रही। जबकि गाइड वर्ग में भारत कोकिला कंपनी प्रथम, मीराबाई कंपनी द्वितीय और कल्पना चावला कंपनी तृतीय स्थान पर रही। स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार, वसुंधरा शर्मा, संतोष कुमार शर्मा निर्णायक रहे। विजेता टोलियों को मुख्य अतिथि दिलीप कुमार, विशिष्ट अतिथि डा. सुभि चौधरी, प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डा.जुगल किशोर ने विजेता टोलियों के टोली नायकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण पाल शाक्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डीपी सिंह, इंदल सिंह, भानु यादव, रूबी शर्मा, बल्गा इंटल सुमन, अवनीश सक्सेना, अनिल कुमार शर्मा, अल्पेश वैश्य, तराना सुजाअत आदि मौजूद रहीं। संचालन डा.जुगल किशोर ने किया।
    1
    युवाओं में है हर संभव कार्य कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य : दिलीप 
युवाओं को उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प से मिलेगा महान लक्ष्य : डा.सुभि चौधरी 
बदायूं : कंपोजिट विद्यालय असरासी में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। भारत कोकिला कंपनी और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली आल ओवर चैंपियन रही। 
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जीवन बदल देती है। 
विशिष्ट अतिथि सीएचसी मेडीकल आफीसर असरासी डा. सुभि चौधरी स्काउटिंग का प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक तैयार कर रहा है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं में हर कार्य को संभव कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य निहित है। उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प के साथ युवा आगे बढ़ रहे हैं। ब्लाक व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार यादव ने परिणामों की घोषणा की। 
स्काउट वर्ग में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली प्रथम, पृथ्वीराज चौहान टोली द्वितीय, डा.भीमराव आंबेडकर और चंद्र शेखर आजाद टोली तृतीय स्थान पर रही। जबकि गाइड वर्ग में भारत कोकिला कंपनी प्रथम, मीराबाई कंपनी द्वितीय और कल्पना चावला कंपनी तृतीय स्थान पर रही। स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार, वसुंधरा शर्मा, संतोष कुमार शर्मा निर्णायक रहे।
विजेता टोलियों को मुख्य अतिथि दिलीप कुमार, विशिष्ट अतिथि डा. सुभि चौधरी, प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डा.जुगल किशोर ने विजेता टोलियों के टोली नायकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण पाल शाक्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।  इस मौके पर डीपी सिंह, इंदल सिंह, भानु यादव, रूबी शर्मा, बल्गा इंटल सुमन, अवनीश सक्सेना, अनिल कुमार शर्मा, अल्पेश वैश्य, तराना सुजाअत आदि मौजूद रहीं। संचालन डा.जुगल किशोर ने किया।
    user_संजय शर्मा पत्रकार बदायूं उत्तर प्रदेश
    संजय शर्मा पत्रकार बदायूं उत्तर प्रदेश
    पत्रकारिता Budaun, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by Farman Saifi
    2
    Post by Farman Saifi
    user_Farman Saifi
    Farman Saifi
    Budaun, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • Post by Thakur Sobran singh Journalist
    1
    Post by Thakur Sobran singh Journalist
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुस्लिम पक्ष का दावा है कि दिल्ली के उत्तम नगर में हुई झड़प के बाद अस्पताल से ले जाए गए 14 वर्षीय रिजवान का तब से कोई पता नहीं चला है। परिवार का कहना है कि उसकी मौत की अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिवार ने अधिकारियों से रिजवान के ठिकाने के बारे में स्पष्टीकरण देने और न्याय की मांग की है। परिवार के अनुसार, झड़प के दौरान तरुण ने रिजवान के सिर पर लोहे की रॉड से कई बार वार किया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया और उसे दौरे पड़ने लगे। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिवार का आरोप है कि रिजवान का इलाज चल रहा था, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने परिवार की महिलाओं को अस्पताल के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया और फिर लड़के को अपने साथ ले गए। उनका दावा है कि तब से उन्हें रिजवान के ठिकाने या उसकी सुरक्षा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
    1
    मुस्लिम पक्ष का दावा है कि दिल्ली के उत्तम नगर में हुई झड़प के बाद अस्पताल से ले जाए गए 14 वर्षीय रिजवान का तब से कोई पता नहीं चला है। परिवार का कहना है कि उसकी मौत की अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिवार ने अधिकारियों से रिजवान के ठिकाने के बारे में स्पष्टीकरण देने और न्याय की मांग की है।
परिवार के अनुसार, झड़प के दौरान तरुण ने रिजवान के सिर पर लोहे की रॉड से कई बार वार किया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया और उसे दौरे पड़ने लगे। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
परिवार का आरोप है कि रिजवान का इलाज चल रहा था, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने परिवार की महिलाओं को अस्पताल के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया और फिर लड़के को अपने साथ ले गए। उनका दावा है कि तब से उन्हें रिजवान के ठिकाने या उसकी सुरक्षा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people Aonla, Bareilly•
    5 hrs ago
  • मृतका की सास सोमवती ने डाक्टर और नर्सो पर लगाया आपरेशन के नाम पर एक लाख रुपया वसूलने का आरोप बदायूं। प्रसूता नीरज कुमारी और उसके नवजात की मौत से नाराज सास सोमवती ने उझानी अस्पताल के प्रसव केन्द्र पर चल रहा अवैध वसूली का राज खोलते हुए बताया कि आपरेशन से पहले डाक्टर और नर्स ने आपरेशन के नाम पर एक लाख रुपया वसूल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसूता नीरज और बच्चा सही सलामत जन्म लेगा। सास सोमवती ने बताया कि ऐेसा न हो सका और डाक्टर मरीज को छोड़ कर चली गई जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और दोनों की मौत हो गई।
    1
    मृतका की सास सोमवती ने डाक्टर और नर्सो पर लगाया आपरेशन के नाम पर एक लाख रुपया वसूलने का आरोप
बदायूं। प्रसूता नीरज कुमारी और उसके नवजात की मौत से नाराज सास सोमवती ने उझानी अस्पताल के प्रसव केन्द्र पर चल रहा अवैध वसूली का राज खोलते हुए बताया कि आपरेशन से पहले डाक्टर और नर्स ने आपरेशन के नाम पर एक लाख रुपया वसूल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसूता नीरज और बच्चा सही सलामत जन्म लेगा। सास सोमवती ने बताया कि ऐेसा न हो सका और डाक्टर मरीज को छोड़ कर चली गई जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और दोनों की मौत हो गई।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.