Shuru
Apke Nagar Ki App…
लातेहार संवेदक संघ ने सांसद श्री कालीचरण सिंह को सौंपा ज्ञापन। *लातेहार में संवेदक संघ ने सांसद कालीचरण सिंह से की मुलाकात* लातेहार : संवेदक संघ लातेहार के प्रतिनिधिमंडल ने आज चतरा सांसद श्री कालीचरण सिंह जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांग की कि जिला परिषद लातेहार में बाहरी जिलों के संवेदकों का अवैध निबंधन रदद किया जाए और स्थानीय संवेदकों को प्राथमिकता दी जाए। 10% काटी गई राशि का भुगतान अविलम्ब किया जाए l 50 लाख तक कि निविदा ऑफलाइन निकाली जाए l और कई बिंदु पर चर्चा किया गया सांसद महोदय ने मामले को गंभीर से देखते हुए कई पदाधिकारी को फोन से वार्ता कर तुरंत एक्शन लेने को कहा उन्होंने संघ की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
लातेहार संवेदक संघ ने सांसद श्री कालीचरण सिंह को सौंपा ज्ञापन। *लातेहार में संवेदक संघ ने सांसद कालीचरण सिंह से की मुलाकात* लातेहार : संवेदक संघ लातेहार के प्रतिनिधिमंडल ने आज चतरा सांसद श्री कालीचरण सिंह जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांग की कि जिला परिषद लातेहार में बाहरी जिलों के संवेदकों का अवैध निबंधन रदद किया जाए और स्थानीय संवेदकों को प्राथमिकता दी जाए। 10% काटी गई राशि का भुगतान अविलम्ब किया जाए l 50 लाख तक कि निविदा ऑफलाइन निकाली जाए l और कई बिंदु पर चर्चा किया गया सांसद महोदय ने मामले को गंभीर से देखते हुए कई पदाधिकारी को फोन से वार्ता कर तुरंत एक्शन लेने को कहा उन्होंने संघ की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
More news from Latehar and nearby areas
- लातेहार: गुरुगु गांव में फुटबॉल मैच एंजॉय करने पहुंच रहे लोग।। लातेहार: गुरुगु गांव में फुटबॉल मैच एंजॉय करने पहुंच रहे लोग।।1
- भीम आर्मी के द्वारा लातेहार डाक बंगला से समाहरणालय परिसर पर विशाल पैदल मार्च का आयोजन किया गया जहां मनीका प्रखंड क्षेत्र के अंबेडकर चौक में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने में शामिल व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग मनिका प्रखंड क्षेत्र के अंबेडकर चौक में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा को तोड़कर कचरे में फेके जाने के खिलाफ जिला मुख्यालय लातेहार के डाक बंगला से समाहरणालय परिसर तक भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने में संलिप्त व्यक्तियों की अभिलंब गिरफ्तार मांग एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आकर्षक प्रतिमा उसी स्थान पर लगाने को लेकर विशाल पैदल मार्च निकाला गया |इस पैदल मार्च में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम, प्रदेश महासचिव श्री वीरेंद्र कुमार , जिला अध्यक्ष जगजीवन राम, जिला प्रभारी श्यामलाल मोची, जिला मीडिया अध्यक्ष शमशेर आलम, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष जाबिर हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी कन्हाई कुमार रवि, जिला प्रवक्ता दीपक कुमार , मनिका प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार रवि, प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष गफ्फार अंसारी, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष परदेसी कुमार रवि, नामुदाग पंचायत के पंचायत अध्यक्ष सफीक अंसारी तथा हजारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायि शामिल हुए जहां प्रमुख मांगे 1.बाबा साहब की भव्य प्रतिमा का अनावरण करो 2.बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने वालों को गिरफ्तार करें3
- पलामू रेंज डीआईजी किशोर कौशल ने मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे बरवाडीह थाना का निरीक्षण किया। जिस दौरान बरवाडीह थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के द्वारा डीआईजी किशोर कौशल को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। अपने निरीक्षण के दौरान डीआईजी किशोर कौशल ने बरवाडीह थाना की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही थाने की मालखाने हाजत इत्यादि का भी जायजा लिया। मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ मित्रवत एवं धैर्य से बातचीत करने का निर्देश दिया।1
- खनिज विधेयक के विरोध में 27 अगस्त को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। लातेहार। लातेहार परिसदन भवन में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खनिज संपदा से जुड़े संशोधन विधेयक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में छोटे से छोटे स्तर की संस्थाओं को अधिकार और शक्ति दी गई है, लेकिन नए प्रावधानों से इन अधिकारों का केंद्रीकरण किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। विधायक ने कहा कि विधेयक के विरोध में 27 अगस्त को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा और फिर प्रखंड मुख्यालयों में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक विधेयक वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। रामचंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि यह नीति राज्य के हितों को नुकसान पहुंचाएगी और प्राकृतिक संसाधनों पर कॉरपोरेट घरानों का प्रभाव बढ़ेगा। उन्होंने जनता से सजग होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने धार्मिक राजनीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि धर्म आस्था का विषय है, वोट की राजनीति का माध्यम नहीं। उन्होंने हाल में चंदा चोरी और धार्मिक स्थलों से आभूषण गायब होने के मामलों का उल्लेख करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। विधायक ने कहा कि समाज में भाईचारा बनाए रखने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, जिला कोषाध्यक्ष हेसामुल अंसारी, अख्तर हुसैन, सुनील प्रसाद, ज्योति प्रकाश दुबे, मनोज पासवान, फूलचंद यादव, दानिश आलम एवं अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।2
- वायरल वीडियो के बाद नेतरहाट में शराब बिक्री मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई, जांच तेज* रामप्रवेश गुप्ता *प्रतिबंध के बावजूद शराब उपलब्धता और मनमानी कीमत वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप, कुछ दिन पहले भी हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* महुआडांड़। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से शराब उपलब्ध कराने और पर्यटकों से मनमानी कीमत वसूलने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले ही प्रशासनिक कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद शराब की कथित उपलब्धता से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वायरल वीडियो में नेतरहाट बाजार की एक दुकान में शराब के विभिन्न ब्रांड उपलब्ध होने और उनकी कीमत निर्धारित दर से अधिक बताए जाने की बातचीत सामने आती है। वीडियो में एक शराब ब्रांड की कीमत 800 रुपये और दूसरे ब्रांड की कीमत 600 रुपये बताई जा रही है। वहीं, कुछ अन्य ब्रांड उपलब्ध होने की बात भी बातचीत में सामने आती है। स्थानीय स्तर पर पर्यटकों की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है कि नेतरहाट में शराब उपलब्ध कराने के नाम पर निर्धारित कीमत से काफी अधिक राशि वसूली जाती है। आरोप है कि करीब 550 रुपये मूल्य की शराब की बोतल के लिए 800 रुपये तक लिए जाते हैं। यानी एक बोतल पर करीब 250 रुपये अधिक वसूले जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। *कुछ दिन पहले हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* गौरतलब है कि शराब की अवैध बिक्री से संबंधित शिकायतों के बाद कुछ दिन पहले प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेतरहाट में छापेमारी कर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बरामद होने की बात सामने आई थी और संबंधित मामले में कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।पूर्व में कार्रवाई होने के बावजूद अब सोशल मीडिया पर शराब की कथित उपलब्धता और अधिक कीमत वसूली से संबंधित वीडियो वायरल होने से सवाल उठ रहे हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब आखिर पहुंच कैसे रही है। *प्रशासन की नजर, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट* वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के दौरान यह पता लगाने की जरूरत होगी कि वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं, शराब की कथित आपूर्ति कहां से हो रही है और पर्यटकों से निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत में कितनी सच्चाई है।स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नेतरहाट एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना जरूरी है, ताकि पर्यटकों के बीच गलत संदेश न जाए।1
- मानदेय बढ़ोतरी को लेकर बैंक सखी-कैडरों का प्रदर्शन, K.N. त्रिपाठी बोले- ₹500 प्रतिदिन से कम नहीं! पलामू में जेएसएलपीएस कैडर और बैंक सखी ने मानदेय बढ़ोतरी, समय पर भुगतान और सीधे बैंक खाते में मानदेय भेजने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। टाउन हॉल ग्राउंड में आयोजित सभा को केएन त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कैडरों के लिए कम से कम ₹500 प्रतिदिन मानदेय की मांग का समर्थन किया और सरकार से उनकी मांगों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखने की बात कही। सभा के बाद कैडर और बैंपलामू में जेएसएलपीएस कैडर और बैंक सखी ने मानदेय बढ़ोतरी, समय पर भुगतान और सीधे बैंक खाते में मानदेय भेजने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। टाउन हॉल ग्राउंड में आयोजित सभा को केएन त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कैडरों के लिए कम से कम ₹500 प्रतिदिन मानदेय की मांग का समर्थन किया और सरकार से उनकी मांगों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखने की बात कही। सभा के बाद कैडर और बैंक सखी उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंपा।क सखी उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंपा।1
- ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर चैनपुर पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर चैनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को चैनपुर नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।1
- बरवाडीह प्रखंड के उक्कामार ग्राम में निर्माणाधीन लैंपस निर्माण कार्य में अनियमित करने का आरोप मंगलवार की सुबह 11:00 बजे माकपा जिला सचिव कॉमरेड बिरजू राम ने लगाया है। कॉमरेड बिरजू राम ने वहीं आरोप लगाया है कि लैंपस भवन के निर्माण की नींव में ही भ्रष्टाचार व्याप्त है ।योजना स्थल पर योजना का प्रकरण तक का जिक्र नहीं है। वही आरोप लगाया है कि स्थानीय लोगों को दरकिनार कर संवेदक घटिया सामग्रियों का इस्तेमाल लैंपस भवन निर्माण में कर रहे हैं । जिसकी जमीनी हक हकीकत योजना स्थल पर स्पष्ट देखी जा सकती है।1