Shuru
Apke Nagar Ki App…
Safai karmchari Kumar pal gram nivasi jataiya Safai nahin karte hain sadke gandi pari rahti Hain दो-चार hafte mein ek Banda bhejte Hain vah bhi aise hi Safai karta hai
Pradeep Pal
Safai karmchari Kumar pal gram nivasi jataiya Safai nahin karte hain sadke gandi pari rahti Hain दो-चार hafte mein ek Banda bhejte Hain vah bhi aise hi Safai karta hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Safai karmchari Kumar pal gram nivasi jataiya Safai nahin karte hain sadke gandi pari rahti Hain दो-चार hafte mein ek Banda bhejte Hain vah bhi aise hi Safai karta hai4
- तिलहर #कोतवाली में एक #लड़की के मामले में #नौ दिन से #हवालात में बंद #युवक सलीम को #रिहा कराने की #बाबत उसके #पिता से दो लोगों ने #डेढ़ लाख रुपए #ठगे । #पीड़ित दंपति की #जुवानी । #ठगी की #कहानी :-1
- फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सख्त हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह 👉20 फरवरी को 1068 पंचायत घरों में एक साथ दवा सेवन अभियान पब्लिक की लहर शाहजहांपुर, 17 फरवरी। धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद में 10 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक संचालित फाइलेरिया आईडीए कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे जनपद के समस्त 1068 पंचायत घरों में एक साथ अधिक से अधिक लोगों को अधिकारियों की उपस्थिति में फाइलेरिया की दवा खिलाई जाए। जिलाधिकारी ने एमओआईसी को निर्देशित किया कि विशेष वर्ग बाहुल्य क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर दवा वितरण सुनिश्चित किया जाए। विकासखंड जैतीपुर की प्रगति संतोषजनक न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अभियान को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलने वाली बीमारी है, जिसे सामान्य भाषा में हाथीपांव कहा जाता है। यह रोग एक बार हो जाने पर पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता। इससे हाथ-पैर, महिलाओं के स्तन तथा पुरुषों के अंडकोष में असामान्य सूजन आ जाती है। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर जिला भी प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है, इसलिए सभी को साल में एक बार दवा अवश्य खानी चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि फाइलेरिया आईडीए कार्यक्रम जनपद के चयनित 13 विकासखंडों—जैतीपुर, खुदागंज, निगोही, सिंधौली, पुवायां, भावलखेड़ा, ददरौल, कांट, जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान तथा शहरी क्षेत्र शाहजहांपुर—में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को एलबेन्डाजोल, डीईसी एवं आइवरमेक्टिन तीन प्रकार की औषधियां दी जा रही हैं। प्रत्येक दो सदस्यीय टीम को प्रतिदिन 25 घरों (लगभग 125-130 जनसंख्या) को दवा खिलाने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के अंतर्गत एक वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं दी जाएगी। दवा खाली पेट नहीं लेने की सलाह दी गई है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं आशा कार्यकर्ताओं के घरों को डिपो के रूप में चिन्हित किया गया है, ताकि छूटे हुए लोग बाद में वहां जाकर आशा के सामने दवा का सेवन कर सकें। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि दवा पूरी तरह सुरक्षित है। कुछ व्यक्तियों में हल्के दुष्प्रभाव हो सकते हैं, विशेषकर जिनमें पहले से माइक्रोफाइलेरिया मौजूद हो या जिन्होंने खाली पेट दवा ली हो। ऐसे लक्षण सामान्यतः स्वतः ठीक हो जाते हैं, अन्यथा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लिया जा सकता है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि फाइलेरिया मुक्त शाहजहांपुर के लक्ष्य को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करें।2
- मदनापुर सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन: 25 दिन से धरना जारी, मानदेय न मिलने पर भूख हड़ताल शुरू, CMO पर उठे सवाल2
- शाहजहांपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे शाहजहांपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के फार्म हाउस पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। बताया गया कि जैसे ही कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना होने लगे, पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकते हुए बलपूर्वक हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की लाठियां और पुलिस का पहरा उनके हौसलों को कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे हर बाधा को पार कर लखनऊ1
- पूरनपुर (पीलीभीत): उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गहलुइया में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गौ माता की मृत्यु हो गई। प्रशासनिक उदासीनता का आरोप स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद इसकी सूचना संबंधित विभाग और प्रशासन को दी गई थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होते देख ग्रामीणों में रोष फैल गया। कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान गौ माता के एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता तत्काल भारी संख्या में गहलुइया पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने न केवल घटनास्थल का जायजा लिया, बल्कि प्रशासनिक देरी का इंतजार किए बिना खुद मोर्चा संभाला। विधि-विधान से विदाई: कार्यकर्ताओं ने पूरी श्रद्धा और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ मृत गौ माता का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। दोषियों पर कार्रवाई की मांग: मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी व्यक्त की और मांग की कि रात में बेसहारा पशुओं के साथ होने वाले हादसों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।2
- Post by Asha Rani1
- मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में रस्सा–कसी प्रतियोगिता का रोमांच, 👉जेपी पब्लिक स्कूल की सभी टीमें विजेता शाहजहांपुर। जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर स्थित बीआरपी क्लब खेल मैदान में ग्राम पंचायत की ओर से रस्सा–कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जेपी पब्लिक स्कूल व संविलियन विद्यालय के 50-50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दोनों विद्यालयों की छह-छह टीमें बनाई गईं। मुकाबले में जेपी पब्लिक स्कूल की सभी छह टीमें विजेता रहीं। विजेता छात्र-छात्राओं को ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता के साथ सहयोग संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता एवं महासचिव विकास सक्सेना ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि खेलकूद स्वस्थ जीवन का आधार है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ग्राम पंचायत समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रहती है, ताकि बच्चे मजबूत और आत्मविश्वासी बन सकें। सहयोग संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता व महासचिव विकास सक्सेना ने बताया कि संस्था द्वारा पूरे जनपद में निरंतर जनहित के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने समाज सेवा के इच्छुक लोगों से संस्था से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जेपी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य हिना खान, अध्यापिकाएं निदानाज़, लक्ष्मी गुप्ता, मंजू, अंजली यादव, साइमा खान, मंतशा, प्रांशिका आर्या, नीतू, फिज़ानाज़, अनामिका सिंह, राहिलानाज़, नाएमा नईम, अनाफशा अख्तर, रिंकी, नाएमा मुश्ताक, देवीना गुप्ता, मीनू गुप्ता, रोली द्विवेदी, हिना, एकता, उजमा, माला द्विवेदी, पायल दीक्षित, अंजलि राठौर तथा संविलियन विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र, अध्यापक मशकूर, अभिषेक सिंह, मीनाक्षी मिश्रा, सत्य प्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।4