Shuru
Apke Nagar Ki App…
"मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे " न्यू सिंगर शिवम चंद्रबंशी, भवनाथपुर झारखंड क्याप स्पोर्ट करेंगे इस बच्चे को
संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
"मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे " न्यू सिंगर शिवम चंद्रबंशी, भवनाथपुर झारखंड क्याप स्पोर्ट करेंगे इस बच्चे को
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शक्तिनगर में धड़ल्ले से चल रहा अवैध कोयला कारोबार, पिकअप से दिनदहाड़े ढुलाई शक्तिनगर/सोनभद्र: शक्तिनगर परिक्षेत्र में अवैध कोयले के कारोबार ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। क्षेत्र में दिनदहाड़े पिकअप वाहनों के माध्यम से अवैध कोयले की ढुलाई खुलेआम की जा रही है, जिससे स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। *सूत्रों* के अनुसार, कोयला माफिया बेखौफ होकर खदान क्षेत्रों और आसपास के इलाकों से कोयला इकट्ठा कर पिकअप वाहनों के जरिए अन्य स्थानों तक पहुंचा रहे हैं। यह पूरा खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब इसकी गतिविधियां खुलेआम नजर आने लगी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह काम बिना किसी संरक्षण के संभव नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अवैध कोयले की ढुलाई से जहां सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार वाहनों के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। हालांकि, इस मामले में जिम्मेदार विभागों की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब तक सख्त कदम उठाता है या फिर यह अवैध खेल यूं ही चलता रहेगा।4
- "मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे " न्यू सिंगर शिवम चंद्रबंशी, भवनाथपुर झारखंड क्याप स्पोर्ट करेंगे इस बच्चे को1
- आदरणीय नितेश कुमार पत्रकार जी को शादी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आपके जीवन का यह नया अध्याय प्रेम विश्वास और खुशियों से भरा रहे ईश्वर आप दोनों को सदैव सुख समृद्धि और स्वास्थ्य प्रदान करें आपका दाम्पत्य जीवन मधुर सफल और प्रेरणादायक बने ढेर सारी शुभकामनाएं सप्रेम सादर परिवार सहित मंगलमय जीवन की1
- Post by SK Paswan1
- Post by बमबम दुबे2
- चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब प्रभु प्रकाश मिशन विद्यालय जमुनिया टांड की चौथी कक्षा की करीब 12 वर्षीय छात्रा जंगल में रोती और भागती हुई मिली। जब चिनियां थाना क्षेत्र के चिरका गांव निवासी जयराम सिंह रंका जा रहे थे, तभी बड़का नाला के पास जंगल के बीच उन्होंने बच्ची को इस हालत में देखा। जयराम सिंह ने तुरंत अपनी बाइक रोकी और बच्ची को सुरक्षित अपने गांव चिरका ले आए। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम खुशबू कुमारी, पिता नागेंद्र सिंह, निवासी महूडंड (डंडई थाना क्षेत्र) बताया। बच्ची ने घबराई हुए अंदाज में बताया कि कुछ अज्ञात लोग मेरे साथ एक और लड़की को पकड़कर हाथ बांधकर जंगल में ले गए थे, जहां से वह किसी तरह खुद को छुड़ाकर भाग निकली। हालांकि, विद्यालय प्रबंधन ने इस पूरे मामले को सिरे से खारिज करते हुए इसे बच्ची की “बहानेबाजी” बताया। स्कूल इंचार्ज का कहना है कि छात्रा नई-नई दाखिल हुई है और इस तरह की बातें करती रहती है। उनके मुताबिक, उसके साथ कोई दूसरी बच्ची हॉस्टल से बाहर नहीं गई है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। परिजनों विद्यालय के फादर को सूचना दी गई, जिसके बाद बच्ची की मां भी मौके पर पहुंच गईं। लेकिन खबर लिखे जाने तक विद्यालय की ओर से कोई शिक्षक, वार्डन या जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा था। बताते चले कि इसी सप्ताह मंगलवार को भी इसी विद्यालय के हॉस्टल से 7-8 साल के दो मासूम बच्चे भागकर जंगल के रास्ते आ गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़कर सुरक्षित चिनीयां थाना मोड़ तक पहुंचाया था। अब लगातार दूसरी घटना ने विद्यालय प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है और लोग इसे गंभीर लापरवाही मान रहे हैं। अब सवाल यह उठना है कि क्या हॉस्टल में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे है? या फिर जिम्मेदारों की लापरवाही से मासूमों की जिंदगी खतरे में डाली जा रही है ?1
- Post by सुलेश साह जी1
- खड़िया परियोजना में दर्दनाक हादसा — एक ही दिन में दो बड़ी घटनाएं! शक्तिनगर क्षेत्र की एनसीएल खड़िया कोयला खदान में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार हॉलपैक ने कैम्पर को कुचल दिया, जिसमें चालक दीपक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में महंगी ड्रैग लाइन मशीन में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। चौंकाने वाली बात: बताया जा रहा है कि मृत चालक के पास वैध ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (VTC) तक नहीं था, फिर भी उसे वाहन चलाने दिया गया! हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप। एनसीएल मुख्यालय ने दोनों मामलों में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। सवाल उठता है — क्या मजदूरों की जान इतनी सस्ती हो गई है? क्या सुरक्षा नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं? अपनी राय जरूर दें… कमेंट में बताइए, जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? #BreakingNews #NCL #Shaktinagar #Accident #CoalMine #JusticeForDeepak #SafetyFirst #ViralNews4