Shuru
Apke Nagar Ki App…
*मनेन्द्रगढ़, एम.सी.बी.* *NH-43 अंबिकापुर रोड पर मनेन्द्रगढ़ पेट्रोल टंकी के सामने* आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। *NH-43 मनेन्द्रगढ़ में हादसा: पेट्रोल टंकी के सामने बाइक ट्रक में घुसी, युवक गंभीर घायल* *मनेन्द्रगढ़, एम.सी.बी.* *NH-43 अंबिकापुर रोड पर मनेन्द्रगढ़ पेट्रोल टंकी के सामने* आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। 1. *तेज रफ्तार:* NH पर वाहनों की स्पीड बहुत ज्यादा रहती है ट्रैफिक नियमों की अनदेखी:* ओवरटेक और लापरवाही से चलना घायल युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ---
Rajesh Shah
*मनेन्द्रगढ़, एम.सी.बी.* *NH-43 अंबिकापुर रोड पर मनेन्द्रगढ़ पेट्रोल टंकी के सामने* आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। *NH-43 मनेन्द्रगढ़ में हादसा: पेट्रोल टंकी के सामने बाइक ट्रक में घुसी, युवक गंभीर घायल* *मनेन्द्रगढ़, एम.सी.बी.* *NH-43 अंबिकापुर रोड पर मनेन्द्रगढ़ पेट्रोल टंकी के सामने* आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। 1. *तेज रफ्तार:* NH पर वाहनों की स्पीड बहुत ज्यादा रहती है ट्रैफिक नियमों की अनदेखी:* ओवरटेक और लापरवाही से चलना घायल युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ---
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- नाबालिग वाहन चालकों पर रोक के लिए विशेष जागरूकता अभियान, अभिभावकों एवं वाहन चालकों को दी गई समझाइश *कोरिया में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के मंशानुरूप, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम व पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, अंबिकापुर श्री दीपक झा के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री हरीश राठौर के निर्देशानुरूप जिले में नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान नाबालिग बच्चों के अभिभावकों, विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तार से समझाइश दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी परिस्थिति में नाबालिग बच्चों को दोपहिया अथवा चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें, क्योंकि यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि बच्चों एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है। इस अवसर पर मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है, तो वाहन स्वामी अथवा अभिभावक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 194(ए) के तहत 25,000 रुपए का जुर्माना एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जावेगी। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में बीमा दावे पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें तथा स्वयं भी जिम्मेदार नागरिक के रूप में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही बताया गया कि 30 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा तथा 16 अगस्त 2026 से नाबालिग वाहन चालकों एवं संबंधित अभिभावकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूली बच्चों को विद्यालय लेकर आने जाने वाले वाहनों के चालको को एकत्रित कर सभी को माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा स्कूली वाहनों के संबंध में जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया और आगामी पांच दिवस का समय देते हुए अपने वाहनों के कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस एवं एचएसआरपी नंबर प्लेट पूर्ण करने एवं क्षमता से अधिक बच्चों को ना लाने ले जाने हेतु समझाइए दी गई उक्त अवधि के पश्चात कमी पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की जाएगी। उक्त जन-जागरूकता अभियान के दौरान यातायात प्रभारी बीरबल राजवाड़े, सहायक उप निरीक्षक किशुन राम भगत, हवलदार डॉ. महेश मिश्रा, सैनिक राजेश साहू व राजेश खलखो प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।1
- *कुपोषण मुक्त जिले के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर दें विशेष ध्यान: कलेक्टर* *समाचार* *कुपोषण मुक्त जिले के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर दें विशेष ध्यान: कलेक्टर* *गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, पोषण वाटिका विस्तार और योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के दिए निर्देश* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 30 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विकासखंडवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कुपोषण मुक्त जिले के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूरक पोषण आहार की नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में प्रभावी सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने गंभीर कुपोषित बच्चों को समय पर पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) भेजने तथा वहां से लौटने के बाद भी उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक सप्ताह कुपोषित बच्चों की प्रगति की समीक्षा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा, ताकि समयबद्ध सुधार सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर ने स्वयं के भवन एवं आहाता वाले सभी 423 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर पौष्टिक फल एवं सब्जियों की उपलब्धता से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण मिल सकेगा। उन्होंने महतारी वंदन योजना के शेष 2,009 हितग्राहियों का ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराने तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नोनी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आभा आईडी एवं अपार आईडी पंजीयन में तेजी लाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 10 तथा सहायिका के 34 रिक्त पदों पर पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, किशोरियों एवं महिलाओं से इस विषय पर खुलकर संवाद करने तथा पहली माहवारी को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ स्वीकार करने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री डी.पी. सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 839 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं, जिनमें 829 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 805 सहायिकाएं कार्यरत हैं। जिले के 135 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका विकसित की जा चुकी है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत जिले में 93 हजार 801 हितग्राही पंजीकृत हैं, जिनमें से 91 हजार 792 हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है। बैठक में विभाग के सभी परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे।2
- श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई समस्त फेसबुक परिवार को। हर हर महादेव 🚩 श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार मेन रोड नगर पंचायत पटना जिला कोरिया छत्तीसगढ़ एक स्थान पूजा पाठ के सभी समाग्री उपलब्ध1
- अंबिकापुर ब्रेकिंग अपडेट मिशन स्कूल राई रघुनाथपुर के हाई स्कूल के छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका के खिलाफ खोला मोर्चा रघुनाथपुर से अंबिकापुर 15 किलोमीटर कलेक्टर से मिलने हुए रवाना स्कूल प्रबंधन और अधिकारियों की समझाइश के बाद वापस बस में बैठा लाया गया मिशन स्कूल राई रघुनाथपुर छात्राओं के पैदल यात्रा से मिशन स्कूल और अधिकारियों में मंचा हड़कंप जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल प्रबंधन छात्राओं से कर रहे बात छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर प्रताड़ना का लगा रहे आरोप हॉस्टल अधीक्षक को हटाने कर छात्राएं कर रहे मांग1
- हां जैसा लग रहा है की बारिश नहीं होगा बहुत ज्यादा धूप किया है उमस कर दिया हैगर्मी आज मुझको ऐसा लग रहा है कि एक दो सप्ताह छुट्टी ले रहा है बारिश जैसा लग रहा है हो सकता है कि शाम तक अगर मौसम बदल जाए तो अलग की बात है बाकी बहुत ज्यादा धूप किया है अभी1
- *मनेन्द्रगढ़, एम.सी.बी.* *NH-43 अंबिकापुर रोड पर मनेन्द्रगढ़ पेट्रोल टंकी के सामने* आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। *NH-43 मनेन्द्रगढ़ में हादसा: पेट्रोल टंकी के सामने बाइक ट्रक में घुसी, युवक गंभीर घायल* *मनेन्द्रगढ़, एम.सी.बी.* *NH-43 अंबिकापुर रोड पर मनेन्द्रगढ़ पेट्रोल टंकी के सामने* आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। 1. *तेज रफ्तार:* NH पर वाहनों की स्पीड बहुत ज्यादा रहती है ट्रैफिक नियमों की अनदेखी:* ओवरटेक और लापरवाही से चलना घायल युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ---1