logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

34 साल से सड़क का इंतजार: निजी विवाद में फंसी 10 हजार आबादी की जिंदगी सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित गंगापुर से संपर्क नारायणपुर रोड के पूरबी हिस्से में दशकों से पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 1992 से यह सड़क दुधैला, मुंशीपट्टी, बैकुंठपुर, फुलवरिया और विष्णु टोला समेत लगभग 10 हजार की आबादी के लिए रेलवे स्टेशन और सुल्तानगंज बाजार आने-जाने का मुख्य मार्ग है। सड़क निर्माण व्यक्तिगत विरोध और आपसी जमीन विवाद के कारण अधर में लटका हुआ है। बरसात के दिनों में जलजमाव और कीचड़ के कारण स्थिति और भी बदतर हो जाती है। स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाई होती है, वहीं बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाना भी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, एक पक्ष के राकेश कुमार रंजन ने सड़क निर्माण के लिए अपनी चार फीट निजी जमीन देने की सहमति दी थी। लेकिन आनंदी दास और उनके पुत्र वीरेंद्र प्रताप द्वारा इसका विरोध किया गया और मामला न्यायालय तक पहुंच गया। वर्ष 2013 में सीडब्ल्यूजेसी केश संख्या 1091 पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीसीएलआर द्वारा मामला खारिज कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने आपसी चंदा कर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया, लेकिन विरोध के कारण बार-बार काम रुकता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर सड़क बन रही है, वहां 16 धूर बिहार सरकार के सिंचाई विभाग की जमीन भी उपलब्ध है, साथ ही निजी जमीन भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह सड़क बन जाती है तो हजारों लोगों को रेलवे स्टेशन और बाजार तक पहुंचने में बड़ी सहूलियत होगी। वर्षों से लंबित यह समस्या अब भी समाधान की प्रतीक्षा में है।

8 hrs ago
user_राकेश साहुवंशी
राकेश साहुवंशी
Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
8 hrs ago

34 साल से सड़क का इंतजार: निजी विवाद में फंसी 10 हजार आबादी की जिंदगी सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित गंगापुर से संपर्क नारायणपुर रोड के पूरबी हिस्से में दशकों से पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 1992 से यह सड़क दुधैला, मुंशीपट्टी, बैकुंठपुर, फुलवरिया और विष्णु टोला समेत लगभग 10 हजार की आबादी के लिए रेलवे स्टेशन और सुल्तानगंज बाजार आने-जाने का मुख्य मार्ग है। सड़क निर्माण व्यक्तिगत विरोध और आपसी जमीन विवाद के कारण अधर में लटका हुआ है। बरसात के दिनों में जलजमाव और कीचड़ के कारण स्थिति और भी बदतर हो जाती है। स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाई होती है, वहीं बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाना भी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, एक पक्ष के राकेश कुमार रंजन ने सड़क निर्माण के लिए अपनी चार फीट निजी जमीन देने की सहमति दी थी। लेकिन आनंदी दास और उनके पुत्र वीरेंद्र प्रताप द्वारा इसका विरोध किया गया और मामला न्यायालय तक पहुंच गया। वर्ष 2013 में सीडब्ल्यूजेसी केश संख्या 1091 पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीसीएलआर द्वारा मामला खारिज कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने आपसी चंदा कर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया, लेकिन विरोध के कारण बार-बार काम रुकता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर सड़क बन रही है, वहां 16 धूर बिहार सरकार के सिंचाई विभाग की जमीन भी उपलब्ध है, साथ ही निजी जमीन भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह सड़क बन जाती है तो हजारों लोगों को रेलवे स्टेशन और बाजार तक पहुंचने में बड़ी सहूलियत होगी। वर्षों से लंबित यह समस्या अब भी समाधान की प्रतीक्षा में है।

More news from बिहार and nearby areas
  • सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित गंगापुर से संपर्क नारायणपुर रोड के पूरबी हिस्से में दशकों से पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 1992 से यह सड़क दुधैला, मुंशीपट्टी, बैकुंठपुर, फुलवरिया और विष्णु टोला समेत लगभग 10 हजार की आबादी के लिए रेलवे स्टेशन और सुल्तानगंज बाजार आने-जाने का मुख्य मार्ग है। सड़क निर्माण व्यक्तिगत विरोध और आपसी जमीन विवाद के कारण अधर में लटका हुआ है। बरसात के दिनों में जलजमाव और कीचड़ के कारण स्थिति और भी बदतर हो जाती है। स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाई होती है, वहीं बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाना भी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, एक पक्ष के राकेश कुमार रंजन ने सड़क निर्माण के लिए अपनी चार फीट निजी जमीन देने की सहमति दी थी। लेकिन आनंदी दास और उनके पुत्र वीरेंद्र प्रताप द्वारा इसका विरोध किया गया और मामला न्यायालय तक पहुंच गया। वर्ष 2013 में सीडब्ल्यूजेसी केश संख्या 1091 पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीसीएलआर द्वारा मामला खारिज कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने आपसी चंदा कर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया, लेकिन विरोध के कारण बार-बार काम रुकता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर सड़क बन रही है, वहां 16 धूर बिहार सरकार के सिंचाई विभाग की जमीन भी उपलब्ध है, साथ ही निजी जमीन भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह सड़क बन जाती है तो हजारों लोगों को रेलवे स्टेशन और बाजार तक पहुंचने में बड़ी सहूलियत होगी। वर्षों से लंबित यह समस्या अब भी समाधान की प्रतीक्षा में है।
    1
    सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित गंगापुर से संपर्क नारायणपुर रोड के पूरबी हिस्से में दशकों से पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 1992 से यह सड़क दुधैला, मुंशीपट्टी, बैकुंठपुर, फुलवरिया और विष्णु टोला समेत लगभग 10 हजार की आबादी के लिए रेलवे स्टेशन और सुल्तानगंज बाजार आने-जाने का मुख्य मार्ग है।
सड़क निर्माण व्यक्तिगत विरोध और आपसी जमीन विवाद के कारण अधर में लटका हुआ है। बरसात के दिनों में जलजमाव और कीचड़ के कारण स्थिति और भी बदतर हो जाती है। स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाई होती है, वहीं बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाना भी चुनौती बन जाता है।
ग्रामीणों के अनुसार, एक पक्ष के राकेश कुमार रंजन ने सड़क निर्माण के लिए अपनी चार फीट निजी जमीन देने की सहमति दी थी। लेकिन आनंदी दास और उनके पुत्र वीरेंद्र प्रताप द्वारा इसका विरोध किया गया और मामला न्यायालय तक पहुंच गया। वर्ष 2013 में सीडब्ल्यूजेसी केश संख्या 1091 पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीसीएलआर द्वारा मामला खारिज कर दिया गया।
इसके बाद ग्रामीणों ने आपसी चंदा कर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया, लेकिन विरोध के कारण बार-बार काम रुकता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर सड़क बन रही है, वहां 16 धूर बिहार सरकार के सिंचाई विभाग की जमीन भी उपलब्ध है, साथ ही निजी जमीन भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद निर्माण कार्य बाधित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह सड़क बन जाती है तो हजारों लोगों को रेलवे स्टेशन और बाजार तक पहुंचने में बड़ी सहूलियत होगी। वर्षों से लंबित यह समस्या अब भी समाधान की प्रतीक्षा में है।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • घटना की छानबीन में जुटी पुलिस
    1
    घटना की छानबीन में जुटी पुलिस
    user_SANTOSH Singh
    SANTOSH Singh
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को तारापुर कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने की। बैठक में हरियाणा के पूर्व मंत्री सह एआईसीसी पर्यवेक्षक राव दान सिंह, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह, अजय कुमार झा सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। राव दान सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के निर्देश पर चल रहा यह अभियान कार्यकर्ताओं से राय लेकर संगठन की कमियों को दूर करने की पहल है। तैयार रिपोर्ट संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को सौंपी जाएगी, जिसके बाद जिला व प्रखंड स्तर पर पदाधिकारियों का गठन होगा। डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद तारापुर में समर्पित कार्यकर्ता कांग्रेस की बड़ी पूंजी हैं। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार व जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।
    1
    कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को तारापुर कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने की। बैठक में हरियाणा के पूर्व मंत्री सह एआईसीसी पर्यवेक्षक राव दान सिंह, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह, अजय कुमार झा सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राव दान सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के निर्देश पर चल रहा यह अभियान कार्यकर्ताओं से राय लेकर संगठन की कमियों को दूर करने की पहल है। तैयार रिपोर्ट संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को सौंपी जाएगी, जिसके बाद जिला व प्रखंड स्तर पर पदाधिकारियों का गठन होगा।
डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद तारापुर में समर्पित कार्यकर्ता कांग्रेस की बड़ी पूंजी हैं। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार व जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • किडनैप होने का झूठा कहनी बनाया दोस्त के साथ घूमने गया था !! #mungerdastak #kharagpurjhil #mungerbihar #Sinturana #tarapurvidhansabha #ljpsarkar #kharagpuracademy #dmmunger #spmunger #imranmasood #samratchoudhary #किडनैप
    1
    किडनैप होने का झूठा कहनी बनाया दोस्त के साथ घूमने गया था !! 
#mungerdastak #kharagpurjhil #mungerbihar #Sinturana #tarapurvidhansabha #ljpsarkar #kharagpuracademy #dmmunger #spmunger #imranmasood #samratchoudhary #किडनैप
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर हवेली खड़गपुर पुलिस ने राजारानी तालाब- बरुई मुख्य मार्ग से देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि 24 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। एक ई- रिक्शा जब्त किया गया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
    1
    हवेली खड़गपुर 
हवेली खड़गपुर पुलिस ने राजारानी तालाब- बरुई मुख्य मार्ग से देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि 24 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। एक ई- रिक्शा जब्त किया गया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल के भगवान हाई स्कूल के मैदान में श्री विद्यासागर निषाद जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कप सीजन 1 के आठवां लीग मैच में Nycc छोटी चक के तरफ से बल्लेबाजी करने के दरमियान आयोजक के द्वारा प्रत्येक चौका और छक्के पर मेरे लिए ₹700 का पारितोषिक इनाम रखा गया था । अपने टीम के लिए हमने एक चौके लगाए और टीम आयोजको के सौजन्य से मुझे पुरस्कार प्राप्त हुआ। बहुत ही अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरा टीम पराजित हो गया यह हमारे लिए एवं मेरे टीम के लिए काफी दुखद पल रहा । नगर परिषद गोगरी जमालपुर की सभापति श्रीमती रंजीता कुमारी निषाद के हाथों से मुझे नगद ₹700 पारितोषिक इनाम मिला इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद श्रीमती रंजीता कुमारी निषाद नगर सभापति एवं आयोजक शौर्य सागर निषाद जी को।
    1
    खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल के भगवान हाई स्कूल के मैदान में श्री विद्यासागर निषाद जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कप सीजन 1  के आठवां लीग मैच में  Nycc छोटी चक  के तरफ से बल्लेबाजी करने के दरमियान आयोजक के द्वारा प्रत्येक चौका और छक्के पर मेरे लिए ₹700  का  पारितोषिक इनाम रखा गया था । अपने टीम के लिए हमने एक चौके लगाए और टीम आयोजको के सौजन्य से मुझे पुरस्कार प्राप्त हुआ।  बहुत ही अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरा टीम पराजित हो गया यह हमारे लिए एवं मेरे टीम के लिए  काफी दुखद पल रहा । नगर परिषद गोगरी जमालपुर की सभापति श्रीमती रंजीता कुमारी निषाद के हाथों से मुझे नगद ₹700 पारितोषिक इनाम मिला इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद श्रीमती रंजीता कुमारी निषाद नगर सभापति एवं आयोजक शौर्य सागर निषाद जी को।
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहार के नवगछिया इलाके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा ठेला चालक के साथ कथित बदसलूकी और गाली-गलौज करते हुए देखा जा रहा है।
    1
    बिहार के नवगछिया इलाके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा ठेला चालक के साथ कथित बदसलूकी और गाली-गलौज करते हुए देखा जा रहा है।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुंगेर–मिर्जाचौकी फोर लेन बायपास स्थित नारायणपुर के समीप ओवरब्रिज के पास बुधवार को एक अपाचे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान शंभूगंज निवासी रमन कुमार (पिता नंदकिशोर दास) एवं बादल कुमार (पिता चंद्रशेखर शेखर मंडल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों शंभूगंज से सुल्तानगंज आ रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को उठाकर सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    1
    सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुंगेर–मिर्जाचौकी फोर लेन बायपास स्थित नारायणपुर के समीप ओवरब्रिज के पास बुधवार को एक अपाचे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
घायल युवकों की पहचान शंभूगंज निवासी रमन कुमार (पिता नंदकिशोर दास) एवं बादल कुमार (पिता चंद्रशेखर शेखर मंडल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों शंभूगंज से सुल्तानगंज आ रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को उठाकर सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.