logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संवेदक के लापरवाह काम से स्कूली बच्चों व राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें संवेदक के लापरवाह काम से स्कूली बच्चों व राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा से चैनपुर पहुंच मार्ग की सड़क जर्जर होने के कारण स्कूली बच्चों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं साप्ताहिक बाजार पहुंचने के दौरान भी लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों बच्चों की परीक्षा चल रही है, लेकिन सड़क खराब होने के कारण बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

10 hrs ago
user_चैनपुर अपडेट
चैनपुर अपडेट
Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
10 hrs ago

संवेदक के लापरवाह काम से स्कूली बच्चों व राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें संवेदक के लापरवाह काम से स्कूली बच्चों व राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा से चैनपुर पहुंच मार्ग की सड़क जर्जर होने के कारण स्कूली बच्चों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं साप्ताहिक बाजार पहुंचने के दौरान भी लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों बच्चों की परीक्षा चल रही है, लेकिन सड़क खराब होने के कारण बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by राहुल कुमार
    1
    Post by राहुल कुमार
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • कृषि मेला से लौट रहे बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, टेम्पू पलटने से हुआ हादसा डुमरी (गुमला): डुमरी प्रखंड में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान ललित उरांव (लगभग साठ वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे डुमरी में आयोजित कृषि मेला से अपने गांव लौट रहे थे, तभी कडरवानी बस्ती के समीप यह दुर्घटना हो गई। जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम पांच बजे बताया गया कि टेम्पू में करीब आठ लोग सवार होकर कृषि मेला से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ललित उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के संबंध में चालक ने बताया कि सामने से आ रही एक गाड़ी को साइड देने के क्रम में टेम्पू का पिछला चक्का सड़क से नीचे उतर गया। इसके बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टेम्पू पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है।
    1
    कृषि मेला से लौट रहे बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, टेम्पू पलटने से हुआ हादसा
डुमरी (गुमला): डुमरी प्रखंड में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान ललित उरांव (लगभग साठ वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे डुमरी में आयोजित कृषि मेला से अपने गांव लौट रहे थे, तभी कडरवानी बस्ती के समीप यह दुर्घटना हो गई।
जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम पांच बजे बताया गया कि टेम्पू में करीब आठ लोग सवार होकर कृषि मेला से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ललित उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
घटना के संबंध में चालक ने बताया कि सामने से आ रही एक गाड़ी को साइड देने के क्रम में टेम्पू का पिछला चक्का सड़क से नीचे उतर गया। इसके बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टेम्पू पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • विक्षिप्त के हांथ में नकली बंदूक बनी अफवाह कि वजह । पुलिस के कार्यवाही नें सच्चाई सामने
    1
    विक्षिप्त के हांथ में नकली बंदूक बनी अफवाह कि वजह । पुलिस के कार्यवाही नें सच्चाई सामने
    user_Kuldeep kumar
    Kuldeep kumar
    Voice of people Chainpur, Gumla•
    23 hrs ago
  • Post by Dipak gupta
    3
    Post by Dipak gupta
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by अरविन्द यादव
    1
    Post by अरविन्द यादव
    user_अरविन्द यादव
    अरविन्द यादव
    Newspaper advertising department गुमला, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
  • @heartink tattoo studio & laser centres men Road Gumla
    1
    @heartink tattoo studio & laser centres men Road Gumla
    user_Pawan arya
    Pawan arya
    Art Therapist गुमला, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
  • नेतरहाट में निजी होटलों की जमीन और वैधता की होगी जांच, स्थानीय युवाओं को सफारी संचालन देने की सिफारिश रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़/नेतरहाट (लातेहार) | झारखंड राज्य युवा आयोग की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नेतरहाट स्थित अरुणोदय अतिथिशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य विशाल अम्बर तिर्की तथा सदस्य सचिव वेद रत्न मोहन भी उपस्थित रहे। बैठक में कुल 16 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा आयोग के पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। इस क्रम में कांग्रेस युवा जिला महासचिव सह जामा मस्जिद के सेक्रेटरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। नेतरहाट में हाल के दिनों में स्थानीय युवाओं के बीच बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आयोग ने अपनी बैठक यहीं आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में बताया गया कि पिछले 2–3 वर्षों में नेतरहाट में होटलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। जानकारी के अनुसार होटल उद्योग की आड़ में स्थानीय आदिवासियों की जमीन हड़पने का समानांतर तंत्र विकसित होने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे युवाओं में नाराजगी बढ़ी है। इस स्थिति को देखते हुए आयोग ने पिछले 5 वर्षों में नेतरहाट में बने सभी निजी होटलों के भू-खण्ड, निर्माण की वैधता, सक्षम प्राधिकार से मिली स्वीकृतियों तथा झारखंड पर्यटन स्थल (संरक्षण एवं रख-रखाव) अधिनियम 2015 एवं केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के अनुपालन की जांच मुख्यालय स्तर पर गठित समिति से कराने की अनुशंसा की है। बैठक में यह भी बताया गया कि नेतरहाट में सफारी के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सीमित संख्या में वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस व्यवस्था को सुधारने के लिए देश के अन्य अभयारण्यों की तर्ज पर सफारी संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय युवाओं को देने की सिफारिश की गई, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके। इसके अलावा आयोग ने National University of Study and Research in Law, Ranchi के साथ एमओयू के प्रारूप को भी मंजूरी दी है। इसके तहत अगले वित्तीय वर्ष में युवाओं से संबंधित नीतियों, विशेषकर राज्य की युवा नीति के प्रारूपण पर काम किया जाएगा। बैठक में युवाओं के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित “सशक्त युवा नशामुक्त समाज” कार्यक्रम की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यस्थल पर युवाओं की सुरक्षा के लिए एंटी-हैरासमेंट जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की स्वीकृति भी दी गई। आयोग ने युवाओं को असैनिक सेवाओं, सेना भर्ती तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्य में एक वर्ष के लिए दो विशेष अध्ययन केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें एक केंद्र रांची के ग्रामीण क्षेत्र और दूसरा बोकारो जिले में खोला जाएगा। बैठक में इसके अलावा साइकिल रैली, युवा साहसिक नेतृत्व शिविर, आयोग की वेबसाइट का गठन, GeM पोर्टल पर पंजीकरण, आयोग की गतिविधियों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशन तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट और विधि-परामर्शी की नियुक्ति जैसे प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।
    4
    नेतरहाट में निजी होटलों की जमीन और वैधता की होगी जांच, स्थानीय युवाओं को सफारी संचालन देने की सिफारिश
रामप्रवेश गुप्ता 
महुआडांड़/नेतरहाट (लातेहार) |
झारखंड राज्य युवा आयोग की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नेतरहाट स्थित अरुणोदय अतिथिशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य विशाल अम्बर तिर्की तथा सदस्य सचिव वेद रत्न मोहन भी उपस्थित रहे। बैठक में कुल 16 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा आयोग के पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। इस क्रम में कांग्रेस युवा जिला महासचिव सह जामा मस्जिद के सेक्रेटरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
नेतरहाट में हाल के दिनों में स्थानीय युवाओं के बीच बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आयोग ने अपनी बैठक यहीं आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में बताया गया कि पिछले 2–3 वर्षों में नेतरहाट में होटलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। जानकारी के अनुसार होटल उद्योग की आड़ में स्थानीय आदिवासियों की जमीन हड़पने का समानांतर तंत्र विकसित होने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे युवाओं में नाराजगी बढ़ी है।
इस स्थिति को देखते हुए आयोग ने पिछले 5 वर्षों में नेतरहाट में बने सभी निजी होटलों के भू-खण्ड, निर्माण की वैधता, सक्षम प्राधिकार से मिली स्वीकृतियों तथा झारखंड पर्यटन स्थल (संरक्षण एवं रख-रखाव) अधिनियम 2015 एवं केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के अनुपालन की जांच मुख्यालय स्तर पर गठित समिति से कराने की अनुशंसा की है।
बैठक में यह भी बताया गया कि नेतरहाट में सफारी के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सीमित संख्या में वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस व्यवस्था को सुधारने के लिए देश के अन्य अभयारण्यों की तर्ज पर सफारी संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय युवाओं को देने की सिफारिश की गई, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके।
इसके अलावा आयोग ने National University of Study and Research in Law, Ranchi के साथ एमओयू के प्रारूप को भी मंजूरी दी है। इसके तहत अगले वित्तीय वर्ष में युवाओं से संबंधित नीतियों, विशेषकर राज्य की युवा नीति के प्रारूपण पर काम किया जाएगा।
बैठक में युवाओं के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित “सशक्त युवा नशामुक्त समाज” कार्यक्रम की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यस्थल पर युवाओं की सुरक्षा के लिए एंटी-हैरासमेंट जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की स्वीकृति भी दी गई।
आयोग ने युवाओं को असैनिक सेवाओं, सेना भर्ती तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्य में एक वर्ष के लिए दो विशेष अध्ययन केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें एक केंद्र रांची के ग्रामीण क्षेत्र और दूसरा बोकारो जिले में खोला जाएगा।
बैठक में इसके अलावा साइकिल रैली, युवा साहसिक नेतृत्व शिविर, आयोग की वेबसाइट का गठन, GeM पोर्टल पर पंजीकरण, आयोग की गतिविधियों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशन तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट और विधि-परामर्शी की नियुक्ति जैसे प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by राहुल कुमार
    2
    Post by राहुल कुमार
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.