logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृषि मेला से लौट रहे बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, टेम्पू पलटने से हुआ हादसा कृषि मेला से लौट रहे बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, टेम्पू पलटने से हुआ हादसा डुमरी (गुमला): डुमरी प्रखंड में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान ललित उरांव (लगभग साठ वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे डुमरी में आयोजित कृषि मेला से अपने गांव लौट रहे थे, तभी कडरवानी बस्ती के समीप यह दुर्घटना हो गई। जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम पांच बजे बताया गया कि टेम्पू में करीब आठ लोग सवार होकर कृषि मेला से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ललित उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के संबंध में चालक ने बताया कि सामने से आ रही एक गाड़ी को साइड देने के क्रम में टेम्पू का पिछला चक्का सड़क से नीचे उतर गया। इसके बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टेम्पू पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है।

9 hrs ago
user_चैनपुर अपडेट
चैनपुर अपडेट
Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
9 hrs ago

कृषि मेला से लौट रहे बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, टेम्पू पलटने से हुआ हादसा कृषि मेला से लौट रहे बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, टेम्पू पलटने से हुआ हादसा डुमरी (गुमला): डुमरी प्रखंड में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान ललित उरांव (लगभग साठ वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे डुमरी में आयोजित कृषि मेला से अपने गांव लौट रहे थे, तभी कडरवानी बस्ती के समीप यह दुर्घटना हो गई। जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम पांच बजे बताया गया कि टेम्पू में करीब आठ लोग सवार होकर कृषि मेला से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ललित उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के संबंध में चालक ने बताया कि सामने से आ रही एक गाड़ी को साइड देने के क्रम में टेम्पू का पिछला चक्का सड़क से नीचे उतर गया। इसके बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टेम्पू पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • संवेदक के लापरवाह काम से स्कूली बच्चों व राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा से चैनपुर पहुंच मार्ग की सड़क जर्जर होने के कारण स्कूली बच्चों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं साप्ताहिक बाजार पहुंचने के दौरान भी लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों बच्चों की परीक्षा चल रही है, लेकिन सड़क खराब होने के कारण बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    1
    संवेदक के लापरवाह काम से स्कूली बच्चों व राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा से चैनपुर पहुंच मार्ग की सड़क जर्जर होने के कारण स्कूली बच्चों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं साप्ताहिक बाजार पहुंचने के दौरान भी लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों बच्चों की परीक्षा चल रही है, लेकिन सड़क खराब होने के कारण बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • नेतरहाट में निजी होटलों की जमीन और वैधता की होगी जांच, स्थानीय युवाओं को सफारी संचालन देने की सिफारिश रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़/नेतरहाट (लातेहार) | झारखंड राज्य युवा आयोग की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नेतरहाट स्थित अरुणोदय अतिथिशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य विशाल अम्बर तिर्की तथा सदस्य सचिव वेद रत्न मोहन भी उपस्थित रहे। बैठक में कुल 16 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा आयोग के पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। इस क्रम में कांग्रेस युवा जिला महासचिव सह जामा मस्जिद के सेक्रेटरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। नेतरहाट में हाल के दिनों में स्थानीय युवाओं के बीच बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आयोग ने अपनी बैठक यहीं आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में बताया गया कि पिछले 2–3 वर्षों में नेतरहाट में होटलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। जानकारी के अनुसार होटल उद्योग की आड़ में स्थानीय आदिवासियों की जमीन हड़पने का समानांतर तंत्र विकसित होने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे युवाओं में नाराजगी बढ़ी है। इस स्थिति को देखते हुए आयोग ने पिछले 5 वर्षों में नेतरहाट में बने सभी निजी होटलों के भू-खण्ड, निर्माण की वैधता, सक्षम प्राधिकार से मिली स्वीकृतियों तथा झारखंड पर्यटन स्थल (संरक्षण एवं रख-रखाव) अधिनियम 2015 एवं केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के अनुपालन की जांच मुख्यालय स्तर पर गठित समिति से कराने की अनुशंसा की है। बैठक में यह भी बताया गया कि नेतरहाट में सफारी के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सीमित संख्या में वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस व्यवस्था को सुधारने के लिए देश के अन्य अभयारण्यों की तर्ज पर सफारी संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय युवाओं को देने की सिफारिश की गई, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके। इसके अलावा आयोग ने National University of Study and Research in Law, Ranchi के साथ एमओयू के प्रारूप को भी मंजूरी दी है। इसके तहत अगले वित्तीय वर्ष में युवाओं से संबंधित नीतियों, विशेषकर राज्य की युवा नीति के प्रारूपण पर काम किया जाएगा। बैठक में युवाओं के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित “सशक्त युवा नशामुक्त समाज” कार्यक्रम की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यस्थल पर युवाओं की सुरक्षा के लिए एंटी-हैरासमेंट जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की स्वीकृति भी दी गई। आयोग ने युवाओं को असैनिक सेवाओं, सेना भर्ती तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्य में एक वर्ष के लिए दो विशेष अध्ययन केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें एक केंद्र रांची के ग्रामीण क्षेत्र और दूसरा बोकारो जिले में खोला जाएगा। बैठक में इसके अलावा साइकिल रैली, युवा साहसिक नेतृत्व शिविर, आयोग की वेबसाइट का गठन, GeM पोर्टल पर पंजीकरण, आयोग की गतिविधियों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशन तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट और विधि-परामर्शी की नियुक्ति जैसे प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।
    4
    नेतरहाट में निजी होटलों की जमीन और वैधता की होगी जांच, स्थानीय युवाओं को सफारी संचालन देने की सिफारिश
रामप्रवेश गुप्ता 
महुआडांड़/नेतरहाट (लातेहार) |
झारखंड राज्य युवा आयोग की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नेतरहाट स्थित अरुणोदय अतिथिशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य विशाल अम्बर तिर्की तथा सदस्य सचिव वेद रत्न मोहन भी उपस्थित रहे। बैठक में कुल 16 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा आयोग के पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। इस क्रम में कांग्रेस युवा जिला महासचिव सह जामा मस्जिद के सेक्रेटरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
नेतरहाट में हाल के दिनों में स्थानीय युवाओं के बीच बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आयोग ने अपनी बैठक यहीं आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में बताया गया कि पिछले 2–3 वर्षों में नेतरहाट में होटलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। जानकारी के अनुसार होटल उद्योग की आड़ में स्थानीय आदिवासियों की जमीन हड़पने का समानांतर तंत्र विकसित होने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे युवाओं में नाराजगी बढ़ी है।
इस स्थिति को देखते हुए आयोग ने पिछले 5 वर्षों में नेतरहाट में बने सभी निजी होटलों के भू-खण्ड, निर्माण की वैधता, सक्षम प्राधिकार से मिली स्वीकृतियों तथा झारखंड पर्यटन स्थल (संरक्षण एवं रख-रखाव) अधिनियम 2015 एवं केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के अनुपालन की जांच मुख्यालय स्तर पर गठित समिति से कराने की अनुशंसा की है।
बैठक में यह भी बताया गया कि नेतरहाट में सफारी के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सीमित संख्या में वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस व्यवस्था को सुधारने के लिए देश के अन्य अभयारण्यों की तर्ज पर सफारी संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय युवाओं को देने की सिफारिश की गई, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके।
इसके अलावा आयोग ने National University of Study and Research in Law, Ranchi के साथ एमओयू के प्रारूप को भी मंजूरी दी है। इसके तहत अगले वित्तीय वर्ष में युवाओं से संबंधित नीतियों, विशेषकर राज्य की युवा नीति के प्रारूपण पर काम किया जाएगा।
बैठक में युवाओं के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित “सशक्त युवा नशामुक्त समाज” कार्यक्रम की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यस्थल पर युवाओं की सुरक्षा के लिए एंटी-हैरासमेंट जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की स्वीकृति भी दी गई।
आयोग ने युवाओं को असैनिक सेवाओं, सेना भर्ती तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्य में एक वर्ष के लिए दो विशेष अध्ययन केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें एक केंद्र रांची के ग्रामीण क्षेत्र और दूसरा बोकारो जिले में खोला जाएगा।
बैठक में इसके अलावा साइकिल रैली, युवा साहसिक नेतृत्व शिविर, आयोग की वेबसाइट का गठन, GeM पोर्टल पर पंजीकरण, आयोग की गतिविधियों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशन तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट और विधि-परामर्शी की नियुक्ति जैसे प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    21 hrs ago
  • सिस‌ई (गुमला)। थाना क्षेत्र के जलका शिवनाथपुर के ग्रामीणों ने गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित को आवेदन देकर सिस‌ई प्रखंड के जलका कोयल नदी बालू घाट और घाघरा प्रखंड के डुको बालू घाट से बालू माफियाओं द्वारा रोजाना अवैध रूप से हज़ारों घन फिट बालू का उठाव कर हाईवा वाहन से परिवहन किया जा रहा है जबकि बालू घाट का अभीतक कोई निलामी या बंदोबस्ती नहीं हुआ है, बावजूद बालू माफिया धड़ल्ले से बालू का अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। बालू उठाव पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त महोदया को आवेदन दिया गया है आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि डुको और जलका कोयल नदी बालू घाट से रोजाना लगभग 100 हाईवा वाहन द्वारा अवैध रूप से बालू उठाकर ले जा रहे हैं प्रतिदिन बालू लदे हाईवा के चलने से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क जर्जर हो गई है वहीं बालू उठाव से कुछ दूरी पर सरकारी विद्यालय है जहाँ विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के पढाई में बाधा उत्पन्न हो रही है और धूल उड़ने से बच्चों को काफी परेशानी हो रही है यदि प्रशासन द्वारा जल्द ही इसपर रोक के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये और यही हाल रहा तो विद्यालय के बच्चे बीमार हो जायेंगे।
    4
    सिस‌ई (गुमला)। थाना क्षेत्र के जलका शिवनाथपुर के ग्रामीणों ने गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित को आवेदन देकर सिस‌ई प्रखंड के जलका कोयल नदी बालू घाट और घाघरा प्रखंड के डुको बालू घाट से बालू माफियाओं द्वारा रोजाना अवैध रूप से हज़ारों घन फिट बालू का उठाव कर हाईवा वाहन से परिवहन किया जा रहा है जबकि बालू घाट का अभीतक कोई निलामी या बंदोबस्ती नहीं हुआ है, बावजूद बालू माफिया धड़ल्ले से बालू का अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। बालू उठाव पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त महोदया को आवेदन दिया गया है आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि डुको और जलका कोयल नदी बालू घाट से रोजाना लगभग 100 हाईवा वाहन द्वारा अवैध रूप से बालू उठाकर ले जा रहे हैं प्रतिदिन बालू लदे हाईवा के चलने से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क जर्जर हो गई है वहीं बालू उठाव से कुछ दूरी पर सरकारी विद्यालय है जहाँ विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के पढाई में बाधा उत्पन्न हो रही है और धूल उड़ने से बच्चों को काफी परेशानी हो रही है यदि प्रशासन द्वारा जल्द ही इसपर रोक के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये और यही हाल रहा तो विद्यालय के बच्चे बीमार हो जायेंगे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    45 min ago
  • Post by Jharkhand local news
    1
    Post by Jharkhand local news
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • सिसई: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी 15 मार्च को सिसई रावण दहन मैदान में होनेवाले विराट हिन्दू महासम्मेलन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है, कार्यकर्ता युद्धस्तर पर लगे हुए हैं, इस भव्य कार्यक्रम में दस हजार लोग शामिल होंगे। दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए पुराना ब्लॉक परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
    2
    सिसई: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी 15 मार्च को सिसई रावण दहन मैदान में होनेवाले विराट हिन्दू महासम्मेलन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है, कार्यकर्ता युद्धस्तर पर लगे हुए हैं, इस भव्य कार्यक्रम में दस हजार लोग शामिल होंगे। दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए पुराना ब्लॉक परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
    user_उदय कुशवाहा
    उदय कुशवाहा
    सिसई, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • फाइलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी मुहिम, घर-घर जाकर छूटे लोगों को खिलाई जाएगी दवा डुमरी (गुमला): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में शुक्रवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए लोगों तक दोबारा पहुंचकर उन्हें फाइलेरिया की दवा खिलाना तथा गांव-गांव में जन-जागरूकता बढ़ाने की रणनीति तैयार करना था। जानकारी देते हुए शुक्रवार दोपहर एक बजे बताया गया कि बैठक में जिला मलेरिया सलाहकार शर्मीला शर्मा ने उपस्थित सहियाओं और स्वास्थ्यकर्मियों को फाइलेरिया से बचाव और नियंत्रण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह रोकी जा सकने वाली बीमारी है। सरकार द्वारा समय-समय पर दवा वितरण अभियान चलाया जाता है, इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि गांव का कोई भी व्यक्ति दवा लेने से वंचित न रह जाए। उन्होंने एएनएम और सहियाओं से कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक करें और सभी को निर्धारित मात्रा में दवा अवश्य खिलाएं। कई बार जागरूकता की कमी या भ्रांतियों के कारण लोग दवा लेने से कतराते हैं, ऐसे में सहियाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। लोगों को दवा के फायदे और बीमारी से होने वाले नुकसान के बारे में समझाना जरूरी है, ताकि अभियान हर घर तक सफलतापूर्वक पहुंचे। बैठक में बताया गया कि यह विशेष अभियान पच्चीस मार्च तक चलाया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने भी कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। छूटे हुए लोगों को चिन्हित कर उन्हें दवा खिलाने का यह अभियान क्षेत्र को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मौके पर स्वास्थ्य केंद्र की लेखापाल इंदु कुमारी, बीपीएम राजेश केरकेट्टा, एमपीडब्ल्यू अनूप कुमार, ओम प्रकाश मिस्त्री, सचित सलिल कुजूर सहित बड़ी संख्या में सहिया और एएनएम उपस्थित थीं। #Gumla #Dumri #FilariaMuktAbhiyan #JharkhandNews #HealthNews #LocalNews
    1
    फाइलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी मुहिम, घर-घर जाकर छूटे लोगों को खिलाई जाएगी दवा
डुमरी (गुमला):
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में शुक्रवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए लोगों तक दोबारा पहुंचकर उन्हें फाइलेरिया की दवा खिलाना तथा गांव-गांव में जन-जागरूकता बढ़ाने की रणनीति तैयार करना था।
जानकारी देते हुए शुक्रवार दोपहर एक बजे बताया गया कि बैठक में जिला मलेरिया सलाहकार शर्मीला शर्मा ने उपस्थित सहियाओं और स्वास्थ्यकर्मियों को फाइलेरिया से बचाव और नियंत्रण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह रोकी जा सकने वाली बीमारी है। सरकार द्वारा समय-समय पर दवा वितरण अभियान चलाया जाता है, इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि गांव का कोई भी व्यक्ति दवा लेने से वंचित न रह जाए।
उन्होंने एएनएम और सहियाओं से कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक करें और सभी को निर्धारित मात्रा में दवा अवश्य खिलाएं। कई बार जागरूकता की कमी या भ्रांतियों के कारण लोग दवा लेने से कतराते हैं, ऐसे में सहियाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। लोगों को दवा के फायदे और बीमारी से होने वाले नुकसान के बारे में समझाना जरूरी है, ताकि अभियान हर घर तक सफलतापूर्वक पहुंचे।
बैठक में बताया गया कि यह विशेष अभियान पच्चीस मार्च तक चलाया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने भी कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। छूटे हुए लोगों को चिन्हित कर उन्हें दवा खिलाने का यह अभियान क्षेत्र को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मौके पर स्वास्थ्य केंद्र की लेखापाल इंदु कुमारी, बीपीएम राजेश केरकेट्टा, एमपीडब्ल्यू अनूप कुमार, ओम प्रकाश मिस्त्री, सचित सलिल कुजूर सहित बड़ी संख्या में सहिया और एएनएम उपस्थित थीं।
#Gumla #Dumri #FilariaMuktAbhiyan #JharkhandNews #HealthNews #LocalNews
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • चैनपुत-: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' और मंगलबारी जुलूस को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में, स्थानीय संकट मोचन मंदिर, प्रेम नगर में इस वर्ष भी भव्य जुलूस निकालने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार भी जुलूस का मुख्य आकर्षण प्रेम नगर का सुप्रसिद्ध अखाड़ा बैंड होगा, जिसकी धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आएंगे।
    2
    चैनपुत-: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' और मंगलबारी जुलूस को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में, स्थानीय संकट मोचन मंदिर, प्रेम नगर में इस वर्ष भी भव्य जुलूस निकालने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार भी जुलूस का मुख्य आकर्षण प्रेम नगर का सुप्रसिद्ध अखाड़ा बैंड होगा, जिसकी धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आएंगे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Post by Mr Dayashankar Yadav
    1
    Post by Mr Dayashankar Yadav
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.