Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रेम नगर के 'ताशा' और 'ब्रास बैंड' की गूंज से सजेगा रामनवमी जुलूस: संकट मोचन मंदिर में तैयारियां तेज चैनपुत-: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' और मंगलबारी जुलूस को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में, स्थानीय संकट मोचन मंदिर, प्रेम नगर में इस वर्ष भी भव्य जुलूस निकालने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार भी जुलूस का मुख्य आकर्षण प्रेम नगर का सुप्रसिद्ध अखाड़ा बैंड होगा, जिसकी धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आएंगे।
राहुल कुमार
प्रेम नगर के 'ताशा' और 'ब्रास बैंड' की गूंज से सजेगा रामनवमी जुलूस: संकट मोचन मंदिर में तैयारियां तेज चैनपुत-: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' और मंगलबारी जुलूस को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में, स्थानीय संकट मोचन मंदिर, प्रेम नगर में इस वर्ष भी भव्य जुलूस निकालने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार भी जुलूस का मुख्य आकर्षण प्रेम नगर का सुप्रसिद्ध अखाड़ा बैंड होगा, जिसकी धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आएंगे।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by राहुल कुमार1
- कृषि मेला से लौट रहे बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, टेम्पू पलटने से हुआ हादसा डुमरी (गुमला): डुमरी प्रखंड में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान ललित उरांव (लगभग साठ वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे डुमरी में आयोजित कृषि मेला से अपने गांव लौट रहे थे, तभी कडरवानी बस्ती के समीप यह दुर्घटना हो गई। जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम पांच बजे बताया गया कि टेम्पू में करीब आठ लोग सवार होकर कृषि मेला से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ललित उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के संबंध में चालक ने बताया कि सामने से आ रही एक गाड़ी को साइड देने के क्रम में टेम्पू का पिछला चक्का सड़क से नीचे उतर गया। इसके बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टेम्पू पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है।1
- विक्षिप्त के हांथ में नकली बंदूक बनी अफवाह कि वजह । पुलिस के कार्यवाही नें सच्चाई सामने1
- Post by Dipak gupta3
- Post by अरविन्द यादव1
- @heartink tattoo studio & laser centres men Road Gumla1
- नेतरहाट में निजी होटलों की जमीन और वैधता की होगी जांच, स्थानीय युवाओं को सफारी संचालन देने की सिफारिश रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़/नेतरहाट (लातेहार) | झारखंड राज्य युवा आयोग की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नेतरहाट स्थित अरुणोदय अतिथिशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य विशाल अम्बर तिर्की तथा सदस्य सचिव वेद रत्न मोहन भी उपस्थित रहे। बैठक में कुल 16 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा आयोग के पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। इस क्रम में कांग्रेस युवा जिला महासचिव सह जामा मस्जिद के सेक्रेटरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। नेतरहाट में हाल के दिनों में स्थानीय युवाओं के बीच बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आयोग ने अपनी बैठक यहीं आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में बताया गया कि पिछले 2–3 वर्षों में नेतरहाट में होटलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। जानकारी के अनुसार होटल उद्योग की आड़ में स्थानीय आदिवासियों की जमीन हड़पने का समानांतर तंत्र विकसित होने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे युवाओं में नाराजगी बढ़ी है। इस स्थिति को देखते हुए आयोग ने पिछले 5 वर्षों में नेतरहाट में बने सभी निजी होटलों के भू-खण्ड, निर्माण की वैधता, सक्षम प्राधिकार से मिली स्वीकृतियों तथा झारखंड पर्यटन स्थल (संरक्षण एवं रख-रखाव) अधिनियम 2015 एवं केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के अनुपालन की जांच मुख्यालय स्तर पर गठित समिति से कराने की अनुशंसा की है। बैठक में यह भी बताया गया कि नेतरहाट में सफारी के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सीमित संख्या में वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस व्यवस्था को सुधारने के लिए देश के अन्य अभयारण्यों की तर्ज पर सफारी संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय युवाओं को देने की सिफारिश की गई, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके। इसके अलावा आयोग ने National University of Study and Research in Law, Ranchi के साथ एमओयू के प्रारूप को भी मंजूरी दी है। इसके तहत अगले वित्तीय वर्ष में युवाओं से संबंधित नीतियों, विशेषकर राज्य की युवा नीति के प्रारूपण पर काम किया जाएगा। बैठक में युवाओं के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित “सशक्त युवा नशामुक्त समाज” कार्यक्रम की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यस्थल पर युवाओं की सुरक्षा के लिए एंटी-हैरासमेंट जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की स्वीकृति भी दी गई। आयोग ने युवाओं को असैनिक सेवाओं, सेना भर्ती तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्य में एक वर्ष के लिए दो विशेष अध्ययन केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें एक केंद्र रांची के ग्रामीण क्षेत्र और दूसरा बोकारो जिले में खोला जाएगा। बैठक में इसके अलावा साइकिल रैली, युवा साहसिक नेतृत्व शिविर, आयोग की वेबसाइट का गठन, GeM पोर्टल पर पंजीकरण, आयोग की गतिविधियों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशन तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट और विधि-परामर्शी की नियुक्ति जैसे प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।4
- Post by राहुल कुमार2