बहेरा थानाक्षेत्र में आपसी विवाद में चली गोली, एक गंभीर रूप से घायल गया जिले के बहेरा थाना क्षेत्र के कोणीय धर्मपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान डोभी चतरा सड़क मार्ग के काली मंदिर के पास गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति बेहोशी की अवस्था में बताया जा रहा है। चिकित्सक के स्वजनों को बताया गया गोली पेट के आंत में फंसी है। निकलने का प्रयास किया जा रहा है। घायल की पहचान कोणीय धर्मपुर निवासी पिंटू यादव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि घटना रविवार की रात करीब नौ बजे की है। गोली लगने के बाद घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बहेरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है। वहीं बहेरा थाना की पुलिस भी मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

- सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे समेकित जांच चौकी डोभी पर उत्पाद विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। इसमें देशी, विदेशी, अंग्रेजी शराब के साथ-साथ महुआ चुलाई शराब एवं महुआ फूल भी शामिल थे। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के निरीक्षक रामप्रीती कुमार एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी शेरघाटी अमल किशोर की मौजूदगी में की गई। इस दौरान उत्पाद निरीक्षक रामप्रीती कुमार ने बताया कि विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब एवं महुआ फूल को नियमानुसार नष्ट किया गया है, ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके। उत्पाद विभाग की टीम पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे । इस दौरान क्या कहते है उत्पाद निरीक्षक2
- गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चाकन्द थाना पुलिस ने देशी कट्टा के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार जाँच में जुटी पुलिस आगे कार्रवाई की जा रही है इसमें जितने लोग शामिल होंगे सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा1
- Post by Mukesh Kumar1
- गया। माहुरी वैश्य मंडल, गया के तत्वावधान में 42वाँ माँ मथुरासनी महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर दिनांक 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को प्रातः 09:00 बजे गुरुद्वारा रोड से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड → स्टेशन रोड → बाटा मोड़ → टिकारी रोड → गोल पत्थर → रमना रोड → टावर चौक → किरानी घाट होते हुए जनकपुर, मानपुर स्थित माँ मथुरासनी मंदिर तक जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवा भाग लेंगे और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण रहेगा। महोत्सव के अंतर्गत 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को संध्या 6:00 बजे से माँ का भव्य जागरण माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन एवं जागरण कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात 15 मार्च 2026, दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे से माँ का भव्य भंडारा माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार ‘पिंटू’ ने महोत्सव के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आमंत्रण दिया।1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- प्रखंड अंतर्गत महुगाई गांव स्थित महावीर मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरीकीर्तन आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो। मंदिर परिसर में हरे राम–हरे कृष्ण के जयकारों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि संतोष राणा भी मंदिर परिसर पहुंचे और कीर्तन में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया।1
- रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर परिसर में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों और युवक के बीच विवाद हुआ था। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।1
- लड़की लोग से निवेदन है ऐसे जगह मत जाओ जहां सेफ्टी नहीं हो1