गया जिले के कोंच प्रखंड कार्यालय में शनिवार को अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के पद पर अपना योगदान दिया। नए बीईओ के पदभार ग्रहण को लेकर कार्यालय परिसर में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा और शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों को लेकर कर्मचारियों व शिक्षकों में खासी उत्सुकता देखी गई। हालांकि, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय रमन की अनुपस्थिति के कारण प्रभार हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिससे प्रशासनिक स्थिति फिलहाल यथावत बनी हुई है। पदभार संभालने के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने नए पदाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। इस कार्यक्रम में चिन्हित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विमलेश कुमार सहित शिक्षक देवदत्त तिवारी, रंजीत कुमार, रमेश कुमार, महेंद्र कुमार, उमाशंकर कुमार, सरजू प्रसाद सुमन, अमित कुमार, विवेकानंद, कुंदन कुमार, नवीन कुमार, मनोज मंजिल, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद इमाम, अश्विनी कुमार उर्फ गुड्डू, राम जय सिंह, संतोष कुमार मिश्रा और नागेंद्र कुमार राही समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
गया जिले के कोंच प्रखंड कार्यालय में शनिवार को अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के पद पर अपना योगदान दिया। नए बीईओ के पदभार ग्रहण को लेकर कार्यालय परिसर में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा और शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों को लेकर कर्मचारियों व शिक्षकों में खासी उत्सुकता देखी गई। हालांकि, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय रमन की अनुपस्थिति के कारण प्रभार हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिससे प्रशासनिक स्थिति फिलहाल यथावत बनी हुई है। पदभार संभालने के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने नए पदाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। इस कार्यक्रम में चिन्हित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विमलेश कुमार सहित शिक्षक देवदत्त तिवारी, रंजीत कुमार, रमेश कुमार, महेंद्र कुमार, उमाशंकर कुमार, सरजू प्रसाद सुमन, अमित कुमार, विवेकानंद, कुंदन कुमार, नवीन कुमार, मनोज मंजिल, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद इमाम, अश्विनी कुमार उर्फ गुड्डू, राम जय सिंह, संतोष कुमार मिश्रा और नागेंद्र कुमार राही समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
- गया जिले के कोंच प्रखंड कार्यालय में शनिवार को अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के पद पर अपना योगदान दिया। नए बीईओ के पदभार ग्रहण को लेकर कार्यालय परिसर में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा और शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों को लेकर कर्मचारियों व शिक्षकों में खासी उत्सुकता देखी गई। हालांकि, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय रमन की अनुपस्थिति के कारण प्रभार हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिससे प्रशासनिक स्थिति फिलहाल यथावत बनी हुई है। पदभार संभालने के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने नए पदाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। इस कार्यक्रम में चिन्हित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विमलेश कुमार सहित शिक्षक देवदत्त तिवारी, रंजीत कुमार, रमेश कुमार, महेंद्र कुमार, उमाशंकर कुमार, सरजू प्रसाद सुमन, अमित कुमार, विवेकानंद, कुंदन कुमार, नवीन कुमार, मनोज मंजिल, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद इमाम, अश्विनी कुमार उर्फ गुड्डू, राम जय सिंह, संतोष कुमार मिश्रा और नागेंद्र कुमार राही समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1
- औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र स्थित सिहदा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें कुल 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पहले पक्ष के ब्रह्मदेव यादव ने आवेदन में आरोप लगाया है कि भूमि विवाद के कारण रणधीर कुमार, बंदेया थाना क्षेत्र के घोटा गांव निवासी चितरंजन कुमार, राहुल कुमार तथा छह अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें उनकी पत्नी भगवतिया देवी घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष के रणधीर कुमार का आरोप है कि 22 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे भूमि विवाद को लेकर सूरज यादव, सीताराम यादव, अवधेश यादव, रंजीत यादव, अर्जुन यादव, ब्रह्मदेव यादव, भगवतिया देवी, तेतरी देवी और असनीता देवी ने एकजुट होकर लोहे की रॉड तथा अन्य हथियारों से मारपीट की, जिससे उनका सिर फट गया। मामले में थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।1
- औरंगाबाद के समाहरणालय सभागार में डीएम और एसपी ने सभी बीडीओ, थानाध्यक्षों तथा कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। हसपुरा क्षेत्र समेत जिले के अधिकारियों की उपस्थिति में हुई इस बैठक के दौरान डीएम और एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।1
- गया में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पशुओं से भरा एक कंटेनर जब्त किया है। वहीं इस दौरान कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया।1
- गया जिला परिषद परिसर में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वर्गीय बिंदी प्रसाद यादव की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष शितल प्रसाद यादव, नगर प्रखंड प्रमुख सुचित्रा रंजनी, उप प्रमुख सतिश पटेल, जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जदयू महिला जिलाध्यक्ष ज्योती दागी, बिहार प्रदेश महासचिव चन्दन सिंह और अवध बिहारी पटेल सहित कई पूर्व जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद सदस्यों व गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि स्व. बिंदी प्रसाद यादव ने जीवनभर गरीबों, दलितों और वंचितों के उत्थान तथा गांवों के विकास के लिए कार्य किया। कोरोना काल में उनके निधन से पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई, लेकिन उनकी सेवा और संघर्ष की यादें आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उन्होंने ईश्वर से आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए समाज सेवा के मार्ग पर चलने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। मनोरमा देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से ही उन्हें बेलागंज की जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक के बेटे रॉकी यादव ने कहा कि उनके पिताजी की पुण्यतिथि पर आए चाहने वालों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं और वे उनके मार्गदर्शन पर चलेंगे। वहीं छात्रा के प्रकरण पर पूछे जाने पर रॉकी यादव ने कहा कि "यह सब आते रहते है"। दूसरी ओर, जिला परिषद उपाध्यक्ष डॉ. शितल प्रसाद यादव ने स्व. बिंदी यादव को 'धरती पुत्र' व 'मगध पुत्र' बताते हुए कहा कि वे अरवल, जहानाबाद और गया क्षेत्र की गरीब जनता के मसीहा थे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी और वे मिलकर स्व. बिंदी यादव के अधूरे सपनों और विकास कार्यों को पूरा कर रहे हैं।4
- गयाजी के विश्वविख्यात अक्षयवट वेदी में पितृपक्ष मेला के समय देश और विदेश से लाखों की संख्या में पिंडदानी अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति के लिए जुटते हैं। यहाँ श्रद्धालु खोवा से पिंडदान करते हैं और सुफल प्राप्त कर अपने पितरों को विदा करते हैं। इस पावन अवसर पर अक्षयवट वेदी पर पिंडदानियों का विशाल जनसैलाब उमड़ता है। पौराणिक कथा के अनुसार, त्रेता युग में माता सीता, राम और लक्ष्मण राजा दशरथजी का पिंडदान करने गया आए थे। उस समय अक्षयवट ने ही माता सीता के पिंडदान की गवाही दी थी, जिसके बाद प्रसन्न होकर माता सीता ने इसे अमर (अक्षय) रहने का वरदान दिया था।1
- गया जिले के कोंच प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों, स्वच्छता पर्यवेक्षकों और जन वितरण प्रणाली के सभी दुकानदारों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का संचालन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शेखर सुमन ने किया, जबकि प्रखंड समन्वयक अमित कुमार भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान स्वच्छता संबंधी कार्यों में तेजी लाने और राशन कार्ड निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बीडीओ चंदन कुमार ने सभी पंचायतों में सोख्ता गड्ढा, पैडल रिक्शा तथा सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत कराकर उन्हें उपयोगी बनाए रखने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विकासात्मक कार्य ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत ग्राम सभा से स्वीकृत कराकर ही कराए जाएं, ताकि योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ आम लोगों तक पहुंच सके। इस समीक्षा बैठक में पंचायत सचिव सूरज कुमार, प्रीत्यय रंजन, परितोष कुमार, रविराज कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया शरण, गुड्डू कुमार, नौलेश कुमार, महफूज अंसारी, रंजन कुमार, जयराम पासवान, श्रीनिवास कुमार, निरंजन कुमार, ऋषभ राज, अनमोल कुमार, अमरेंद्र कुमार अकेला, योगेंद्र कुमार, सविंदर कुमार, रामप्रकाश कुमार तथा जन वितरण प्रणाली के दुकानदार अमरेंद्र सिंह और रंजीत कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- बिहार के गया में छात्रों के उग्र प्रदर्शन के दौरान जमकर पथराव हुआ है। इस दौरान हुए पथराव में सिटी एसपी और एक सिपाही घायल हो गए हैं। उग्र होते हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और प्रभावित इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।1