Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के गया में छात्रों के उग्र प्रदर्शन के दौरान जमकर पथराव हुआ है। इस दौरान हुए पथराव में सिटी एसपी और एक सिपाही घायल हो गए हैं। उग्र होते हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और प्रभावित इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
Ashutosh kumar
बिहार के गया में छात्रों के उग्र प्रदर्शन के दौरान जमकर पथराव हुआ है। इस दौरान हुए पथराव में सिटी एसपी और एक सिपाही घायल हो गए हैं। उग्र होते हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और प्रभावित इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
More news from Bihar and nearby areas
- गया में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पशुओं से भरा एक कंटेनर जब्त किया है। वहीं इस दौरान कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया।1
- गया जिला परिषद परिसर में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वर्गीय बिंदी प्रसाद यादव की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष शितल प्रसाद यादव, नगर प्रखंड प्रमुख सुचित्रा रंजनी, उप प्रमुख सतिश पटेल, जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जदयू महिला जिलाध्यक्ष ज्योती दागी, बिहार प्रदेश महासचिव चन्दन सिंह और अवध बिहारी पटेल सहित कई पूर्व जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद सदस्यों व गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि स्व. बिंदी प्रसाद यादव ने जीवनभर गरीबों, दलितों और वंचितों के उत्थान तथा गांवों के विकास के लिए कार्य किया। कोरोना काल में उनके निधन से पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई, लेकिन उनकी सेवा और संघर्ष की यादें आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उन्होंने ईश्वर से आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए समाज सेवा के मार्ग पर चलने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। मनोरमा देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से ही उन्हें बेलागंज की जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक के बेटे रॉकी यादव ने कहा कि उनके पिताजी की पुण्यतिथि पर आए चाहने वालों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं और वे उनके मार्गदर्शन पर चलेंगे। वहीं छात्रा के प्रकरण पर पूछे जाने पर रॉकी यादव ने कहा कि "यह सब आते रहते है"। दूसरी ओर, जिला परिषद उपाध्यक्ष डॉ. शितल प्रसाद यादव ने स्व. बिंदी यादव को 'धरती पुत्र' व 'मगध पुत्र' बताते हुए कहा कि वे अरवल, जहानाबाद और गया क्षेत्र की गरीब जनता के मसीहा थे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी और वे मिलकर स्व. बिंदी यादव के अधूरे सपनों और विकास कार्यों को पूरा कर रहे हैं।4
- गयाजी के विश्वविख्यात अक्षयवट वेदी में पितृपक्ष मेला के समय देश और विदेश से लाखों की संख्या में पिंडदानी अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति के लिए जुटते हैं। यहाँ श्रद्धालु खोवा से पिंडदान करते हैं और सुफल प्राप्त कर अपने पितरों को विदा करते हैं। इस पावन अवसर पर अक्षयवट वेदी पर पिंडदानियों का विशाल जनसैलाब उमड़ता है। पौराणिक कथा के अनुसार, त्रेता युग में माता सीता, राम और लक्ष्मण राजा दशरथजी का पिंडदान करने गया आए थे। उस समय अक्षयवट ने ही माता सीता के पिंडदान की गवाही दी थी, जिसके बाद प्रसन्न होकर माता सीता ने इसे अमर (अक्षय) रहने का वरदान दिया था।1
- गया जी में ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं, जहाँ पुलिस पर चालान काटने के नाम पर कथित तौर पर वसूली करने का बड़ा आरोप लगा है।1
- खीजरसराय प्रखंड के यशवंत उच्च विद्यालय खीजरसराय में बाल श्रम, बाल विवाह, मानव व्यापार और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ 18 से 25 जुलाई तक चलने वाले जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कवच परियोजना के सेंटर डायरेक्टर गौतम कुमार ने उपस्थित सभी बच्चों और शिक्षकों को बाल श्रम, बाल विवाह और बाल मजदूरी रोकने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिला सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. लता सिंह, प्रधान लिपिक विनय कुमार, मनीष कुमार, रोशनी कुमारी, संगीता कुमारी, पिंकी कुमारी, सुदामा पांडेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। वहीं पुलिस स्टेशन से किशोर सिंह, महेंद्र प्रसाद और अन्य पुलिस कर्मी भी उपस्थित थे।4
- गया जिले के कोंच प्रखंड कार्यालय में शनिवार को अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के पद पर अपना योगदान दिया। नए बीईओ के पदभार ग्रहण को लेकर कार्यालय परिसर में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा और शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों को लेकर कर्मचारियों व शिक्षकों में खासी उत्सुकता देखी गई। हालांकि, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय रमन की अनुपस्थिति के कारण प्रभार हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिससे प्रशासनिक स्थिति फिलहाल यथावत बनी हुई है। पदभार संभालने के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने नए पदाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। इस कार्यक्रम में चिन्हित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विमलेश कुमार सहित शिक्षक देवदत्त तिवारी, रंजीत कुमार, रमेश कुमार, महेंद्र कुमार, उमाशंकर कुमार, सरजू प्रसाद सुमन, अमित कुमार, विवेकानंद, कुंदन कुमार, नवीन कुमार, मनोज मंजिल, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद इमाम, अश्विनी कुमार उर्फ गुड्डू, राम जय सिंह, संतोष कुमार मिश्रा और नागेंद्र कुमार राही समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1
- बिहार में गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र स्थित चिरियावां गांव में जंगली जानवरों को भगाने के लिए घास में छिपाकर रखे गए देसी बम की चपेट में आने से एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। चरते समय गाय ने घास में छिपे बम को चारा या अनाज समझकर अपने मुंह में दबा लिया। इसी दौरान जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे गाय का गलफड़ा बुरी तरह फट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल गाय को बचाने का प्रयास करते हुए तुरंत अतरी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि घास में यह विस्फोटक किसने और किन परिस्थितियों में रखा था। जानकारी सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है।1
- बिहार के गया में छात्रों के उग्र प्रदर्शन के दौरान जमकर पथराव हुआ है। इस दौरान हुए पथराव में सिटी एसपी और एक सिपाही घायल हो गए हैं। उग्र होते हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और प्रभावित इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।1