logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गया जी में ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं, जहाँ पुलिस पर चालान काटने के नाम पर कथित तौर पर वसूली करने का बड़ा आरोप लगा है।

5 hrs ago
user_AMIT KUMAR
AMIT KUMAR
बोधगया, गया, बिहार•
5 hrs ago

गया जी में ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं, जहाँ पुलिस पर चालान काटने के नाम पर कथित तौर पर वसूली करने का बड़ा आरोप लगा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • गया जी में ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं, जहाँ पुलिस पर चालान काटने के नाम पर कथित तौर पर वसूली करने का बड़ा आरोप लगा है।
    1
    गया जी में ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं, जहाँ पुलिस पर चालान काटने के नाम पर कथित तौर पर वसूली करने का बड़ा आरोप लगा है।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    बोधगया, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • गया में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पशुओं से भरा एक कंटेनर जब्त किया है। वहीं इस दौरान कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया।
    1
    गया में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पशुओं से भरा एक कंटेनर जब्त किया है। वहीं इस दौरान कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया।
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    9 hrs ago
  • गया जिला परिषद परिसर में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वर्गीय बिंदी प्रसाद यादव की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष शितल प्रसाद यादव, नगर प्रखंड प्रमुख सुचित्रा रंजनी, उप प्रमुख सतिश पटेल, जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जदयू महिला जिलाध्यक्ष ज्योती दागी, बिहार प्रदेश महासचिव चन्दन सिंह और अवध बिहारी पटेल सहित कई पूर्व जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद सदस्यों व गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि स्व. बिंदी प्रसाद यादव ने जीवनभर गरीबों, दलितों और वंचितों के उत्थान तथा गांवों के विकास के लिए कार्य किया। कोरोना काल में उनके निधन से पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई, लेकिन उनकी सेवा और संघर्ष की यादें आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उन्होंने ईश्वर से आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए समाज सेवा के मार्ग पर चलने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। मनोरमा देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से ही उन्हें बेलागंज की जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक के बेटे रॉकी यादव ने कहा कि उनके पिताजी की पुण्यतिथि पर आए चाहने वालों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं और वे उनके मार्गदर्शन पर चलेंगे। वहीं छात्रा के प्रकरण पर पूछे जाने पर रॉकी यादव ने कहा कि "यह सब आते रहते है"। दूसरी ओर, जिला परिषद उपाध्यक्ष डॉ. शितल प्रसाद यादव ने स्व. बिंदी यादव को 'धरती पुत्र' व 'मगध पुत्र' बताते हुए कहा कि वे अरवल, जहानाबाद और गया क्षेत्र की गरीब जनता के मसीहा थे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी और वे मिलकर स्व. बिंदी यादव के अधूरे सपनों और विकास कार्यों को पूरा कर रहे हैं।
    4
    गया जिला परिषद परिसर में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वर्गीय बिंदी प्रसाद यादव की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष शितल प्रसाद यादव, नगर प्रखंड प्रमुख सुचित्रा रंजनी, उप प्रमुख सतिश पटेल, जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जदयू महिला जिलाध्यक्ष ज्योती दागी, बिहार प्रदेश महासचिव चन्दन सिंह और अवध बिहारी पटेल सहित कई पूर्व जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद सदस्यों व गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि स्व. बिंदी प्रसाद यादव ने जीवनभर गरीबों, दलितों और वंचितों के उत्थान तथा गांवों के विकास के लिए कार्य किया। कोरोना काल में उनके निधन से पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई, लेकिन उनकी सेवा और संघर्ष की यादें आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उन्होंने ईश्वर से आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए समाज सेवा के मार्ग पर चलने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। मनोरमा देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से ही उन्हें बेलागंज की जनता की सेवा करने का अवसर मिला है।

कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक के बेटे रॉकी यादव ने कहा कि उनके पिताजी की पुण्यतिथि पर आए चाहने वालों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं और वे उनके मार्गदर्शन पर चलेंगे। वहीं छात्रा के प्रकरण पर पूछे जाने पर रॉकी यादव ने कहा कि "यह सब आते रहते है"। दूसरी ओर, जिला परिषद उपाध्यक्ष डॉ. शितल प्रसाद यादव ने स्व. बिंदी यादव को 'धरती पुत्र' व 'मगध पुत्र' बताते हुए कहा कि वे अरवल, जहानाबाद और गया क्षेत्र की गरीब जनता के मसीहा थे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी और वे मिलकर स्व. बिंदी यादव के अधूरे सपनों और विकास कार्यों को पूरा कर रहे हैं।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    12 hrs ago
  • गयाजी के विश्वविख्यात अक्षयवट वेदी में पितृपक्ष मेला के समय देश और विदेश से लाखों की संख्या में पिंडदानी अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति के लिए जुटते हैं। यहाँ श्रद्धालु खोवा से पिंडदान करते हैं और सुफल प्राप्त कर अपने पितरों को विदा करते हैं। इस पावन अवसर पर अक्षयवट वेदी पर पिंडदानियों का विशाल जनसैलाब उमड़ता है। पौराणिक कथा के अनुसार, त्रेता युग में माता सीता, राम और लक्ष्मण राजा दशरथजी का पिंडदान करने गया आए थे। उस समय अक्षयवट ने ही माता सीता के पिंडदान की गवाही दी थी, जिसके बाद प्रसन्न होकर माता सीता ने इसे अमर (अक्षय) रहने का वरदान दिया था।
    1
    गयाजी के विश्वविख्यात अक्षयवट वेदी में पितृपक्ष मेला के समय देश और विदेश से लाखों की संख्या में पिंडदानी अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति के लिए जुटते हैं। यहाँ श्रद्धालु खोवा से पिंडदान करते हैं और सुफल प्राप्त कर अपने पितरों को विदा करते हैं। इस पावन अवसर पर अक्षयवट वेदी पर पिंडदानियों का विशाल जनसैलाब उमड़ता है।

पौराणिक कथा के अनुसार, त्रेता युग में माता सीता, राम और लक्ष्मण राजा दशरथजी का पिंडदान करने गया आए थे। उस समय अक्षयवट ने ही माता सीता के पिंडदान की गवाही दी थी, जिसके बाद प्रसन्न होकर माता सीता ने इसे अमर (अक्षय) रहने का वरदान दिया था।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    13 hrs ago
  • बाराचट्टी के नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने पर जोर दिया जाएगा, जिससे व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
    1
    बाराचट्टी के नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने पर जोर दिया जाएगा, जिससे व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
    user_Ganesh Prasad  Ganesh Prasad
    Ganesh Prasad Ganesh Prasad
    पत्रकारिता बाराचट्टी, गया, बिहार•
    15 hrs ago
  • खीजरसराय प्रखंड के यशवंत उच्च विद्यालय खीजरसराय में बाल श्रम, बाल विवाह, मानव व्यापार और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ 18 से 25 जुलाई तक चलने वाले जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कवच परियोजना के सेंटर डायरेक्टर गौतम कुमार ने उपस्थित सभी बच्चों और शिक्षकों को बाल श्रम, बाल विवाह और बाल मजदूरी रोकने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिला सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. लता सिंह, प्रधान लिपिक विनय कुमार, मनीष कुमार, रोशनी कुमारी, संगीता कुमारी, पिंकी कुमारी, सुदामा पांडेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। वहीं पुलिस स्टेशन से किशोर सिंह, महेंद्र प्रसाद और अन्य पुलिस कर्मी भी उपस्थित थे।
    4
    खीजरसराय प्रखंड के यशवंत उच्च विद्यालय खीजरसराय में बाल श्रम, बाल विवाह, मानव व्यापार और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ 18 से 25 जुलाई तक चलने वाले जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कवच परियोजना के सेंटर डायरेक्टर गौतम कुमार ने उपस्थित सभी बच्चों और शिक्षकों को बाल श्रम, बाल विवाह और बाल मजदूरी रोकने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिला सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. लता सिंह, प्रधान लिपिक विनय कुमार, मनीष कुमार, रोशनी कुमारी, संगीता कुमारी, पिंकी कुमारी, सुदामा पांडेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। वहीं पुलिस स्टेशन से किशोर सिंह, महेंद्र प्रसाद और अन्य पुलिस कर्मी भी उपस्थित थे।
    user_गौतम कुमार
    गौतम कुमार
    खिजरसराय, गया, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहार में गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र स्थित चिरियावां गांव में जंगली जानवरों को भगाने के लिए घास में छिपाकर रखे गए देसी बम की चपेट में आने से एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। चरते समय गाय ने घास में छिपे बम को चारा या अनाज समझकर अपने मुंह में दबा लिया। इसी दौरान जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे गाय का गलफड़ा बुरी तरह फट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल गाय को बचाने का प्रयास करते हुए तुरंत अतरी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि घास में यह विस्फोटक किसने और किन परिस्थितियों में रखा था। जानकारी सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है।
    1
    बिहार में गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र स्थित चिरियावां गांव में जंगली जानवरों को भगाने के लिए घास में छिपाकर रखे गए देसी बम की चपेट में आने से एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। चरते समय गाय ने घास में छिपे बम को चारा या अनाज समझकर अपने मुंह में दबा लिया। इसी दौरान जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे गाय का गलफड़ा बुरी तरह फट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल गाय को बचाने का प्रयास करते हुए तुरंत अतरी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि घास में यह विस्फोटक किसने और किन परिस्थितियों में रखा था। जानकारी सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    11 hrs ago
  • बिहार के गया में छात्रों के उग्र प्रदर्शन के दौरान जमकर पथराव हुआ है। इस दौरान हुए पथराव में सिटी एसपी और एक सिपाही घायल हो गए हैं। उग्र होते हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और प्रभावित इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
    1
    बिहार के गया में छात्रों के उग्र प्रदर्शन के दौरान जमकर पथराव हुआ है। इस दौरान हुए पथराव में सिटी एसपी और एक सिपाही घायल हो गए हैं। उग्र होते हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और प्रभावित इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.