भटेवर के सालासर बालाजी मंदिर में हवन-अनुष्ठान सम्पन्न, क्षेत्र की खुशहाली के लिए ग्रामीणों ने दी आहुतियां उदयपुर जिले के भटेवर गांव में जन कल्याण एवं खुशहाली की मंगल कामना को लेकर धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में ग्रामीणों द्वारा पुराना चौराहा बस स्टैंड स्थित सालासर बालाजी मंदिर में भव्य हवन-अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित किशन लाल आमेटा के सानिध्य में हुआ। पंडित आमेटा द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ग्रामीणों द्वारा विधिविधान के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी गईं। इस दौरान मंदिर परिसर बालाजी के जयकारों से गूंज उठा। एक ओर जहां मंत्रों की ध्वनि गूंज रही थी, वहीं दूसरी तरफ गांव की महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। हवन की पूर्णाहुति के पश्चात भगवान सालासर बालाजी की विशेष आरती उतारी गई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जिन्होंने क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि के लिए कामना की। गौरतलब है कि गांव की प्राचीन परंपरा व खुशहाली की कामना को लेकर ग्रामीणों द्वारा गांव के सभी प्रमुख मंदिरों में हवन व विशेष पूजा-अर्चना के आयोजन किए जा रहे हैं। इससे पूर्व इच्छापूर्ण हनुमानजी के मन्दिर में हवन अनुष्ठान संपन्न हुए।

- उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय पर स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का तहसील स्तरीय सम्मान समारोह हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार गायत्री परिवार जिला उदयपुर की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला एवं तहसील स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वल्लभनगर एवं मावली क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, प्रभारियों के साथ संस्थाप्रधानों का सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी किरण कोटिया थे। अध्यक्षता मावली विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत कुमार त्रिपाठी ने की। मुख्य वक्ता पंडित पुष्करलाल अमेटा, जिला परीक्षा संयोजक अर्जुनलाल सनाढ्य एवं संस्थाप्रधान अशोक कुंवर राजपूत उपस्थित थे। समारोह का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं एवं माल्यार्पण कर किया गया। समारोह का सफल संचालन करते हुए संस्थाप्रधान अशोक कुंवर द्वारा अतिथियों का स्वागत कर संस्कृति ज्ञान परीक्षा की उपयोगिता स्पष्ट की। मुख्य अतिथि किरण कोटिया ने इस परीक्षा में छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाने के लिये शिक्षकों का आभार जताया। मुख्य वक्ता पंडित पुष्कर लाल आमेटा ने गायत्री महामंत्र की व्याख्या करते हुए पूज्य गुरुदेव की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही व्यक्तित्व विकास एवं परीक्षा के बारे में अनुभव साझा किए। इस अवसर पर 37 छात्र छात्राओं, 15 शिक्षकों एवं 7 प्रधानाचायों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के कर्मचारी, अभिभावक, परीक्षा स्थानीय प्रभारी, गणमान्य नागरिक एवं गायत्री परिवार के सहयोगी सदस्य ओमप्रकाश दशोरा, मोहन सिंह चौहान, अश्विनी कुमार, राजेन्द्र बंसल, प्रहलाद राय देवपुरा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्या विद्या मेनारिया द्वारा किया गया।1
- mission is very nice1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- आयुष हॉस्पिटल, चित्तौड़गढ़ – समर्पित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा का विश्वसनीय केंद्र चित्तौड़गढ़। शहर के आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर स्थित आयुष हॉस्पिटल आज क्षेत्र में समग्र (होलिस्टिक) आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं के लिए एक विश्वसनीय नाम बन चुका है। आधुनिक सुविधाओं एवं पारंपरिक आयुर्वेदिक सिद्धांतों के समन्वय से यह अस्पताल रोगियों को सुरक्षित, प्रभावी और स्थायी उपचार प्रदान कर रहा है। आयुष हॉस्पिटल एक NABH सर्टिफाइड आयुर्वेदिक अस्पताल है, जहाँ अनुभवी आयुर्वेदाचार्यों की टीम द्वारा रोग की जड़ तक पहुँचकर उपचार किया जाता है। यहाँ पंचकर्म चिकित्सा विशेष रूप से की जाती है, जो शरीर की शुद्धि, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और पुराने रोगों में लाभकारी सिद्ध हो रही है। 🏥 अस्पताल की प्रमुख सेवाएँ: • पंचकर्म थेरेपी (वमन, विरेचन, बस्ती, नस्य, रक्तमोक्षण) • जोड़ों का दर्द, सर्वाइकल, स्लिप डिस्क एवं सायटिका उपचार • मोटापा, थायरॉइड एवं डायबिटीज प्रबंधन • त्वचा रोग एवं एलर्जी उपचार • माइग्रेन, अनिद्रा एवं मानसिक तनाव प्रबंधन • स्त्री एवं पुरुष रोगों की आयुर्वेदिक चिकित्सा • आवासीय (IPD) एवं ओपीडी सुविधा • बॉडी डिटॉक्स एवं लाइफस्टाइल करेक्शन प्रोग्राम अस्पताल में स्वच्छ, शांत एवं प्राकृतिक वातावरण में मरीजों की देखभाल की जाती है। व्यक्तिगत प्रकृति (प्रकृति परीक्षा) के आधार पर आहार-विहार एवं औषधि परामर्श दिया जाता है, जिससे रोगों की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल रोग का उपचार करना नहीं, बल्कि व्यक्ति को संपूर्ण रूप से स्वस्थ बनाना है। “स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की नींव है” – इसी संकल्प के साथ आयुष हॉस्पिटल निरंतर जनसेवा में कार्यरत है। 📍 पता: आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 संपर्क: 94618 08623 | 83020 83835 स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के लिए आयुष हॉस्पिटल से संपर्क कर परामर्श लिया जा सकता है1
- Post by (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si1
- Post by Lucky sukhwal1
- दुर्घटना में घायल गोठड़ा की महिला की उपचार के दौरान हुई मौत ,ओवरटेक के दौरान ट्रेक्टर ने मारी थी टक्कर... #aspurcity #dungarpur #dungarpurpolice1
- उदयपुर जिले के भटेवर गांव में जन कल्याण एवं खुशहाली की मंगल कामना को लेकर धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में ग्रामीणों द्वारा पुराना चौराहा बस स्टैंड स्थित सालासर बालाजी मंदिर में भव्य हवन-अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित किशन लाल आमेटा के सानिध्य में हुआ। पंडित आमेटा द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ग्रामीणों द्वारा विधिविधान के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी गईं। इस दौरान मंदिर परिसर बालाजी के जयकारों से गूंज उठा। एक ओर जहां मंत्रों की ध्वनि गूंज रही थी, वहीं दूसरी तरफ गांव की महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। हवन की पूर्णाहुति के पश्चात भगवान सालासर बालाजी की विशेष आरती उतारी गई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जिन्होंने क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि के लिए कामना की। गौरतलब है कि गांव की प्राचीन परंपरा व खुशहाली की कामना को लेकर ग्रामीणों द्वारा गांव के सभी प्रमुख मंदिरों में हवन व विशेष पूजा-अर्चना के आयोजन किए जा रहे हैं। इससे पूर्व इच्छापूर्ण हनुमानजी के मन्दिर में हवन अनुष्ठान संपन्न हुए।1