Shuru
Apke Nagar Ki App…
mission is very nice
Adv CHOUDHARY VIJAY SINGH DESWAL
mission is very nice
More news from Udaipur and nearby areas
- mission is very nice1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय पर स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का तहसील स्तरीय सम्मान समारोह हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार गायत्री परिवार जिला उदयपुर की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला एवं तहसील स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वल्लभनगर एवं मावली क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, प्रभारियों के साथ संस्थाप्रधानों का सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी किरण कोटिया थे। अध्यक्षता मावली विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत कुमार त्रिपाठी ने की। मुख्य वक्ता पंडित पुष्करलाल अमेटा, जिला परीक्षा संयोजक अर्जुनलाल सनाढ्य एवं संस्थाप्रधान अशोक कुंवर राजपूत उपस्थित थे। समारोह का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं एवं माल्यार्पण कर किया गया। समारोह का सफल संचालन करते हुए संस्थाप्रधान अशोक कुंवर द्वारा अतिथियों का स्वागत कर संस्कृति ज्ञान परीक्षा की उपयोगिता स्पष्ट की। मुख्य अतिथि किरण कोटिया ने इस परीक्षा में छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाने के लिये शिक्षकों का आभार जताया। मुख्य वक्ता पंडित पुष्कर लाल आमेटा ने गायत्री महामंत्र की व्याख्या करते हुए पूज्य गुरुदेव की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही व्यक्तित्व विकास एवं परीक्षा के बारे में अनुभव साझा किए। इस अवसर पर 37 छात्र छात्राओं, 15 शिक्षकों एवं 7 प्रधानाचायों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के कर्मचारी, अभिभावक, परीक्षा स्थानीय प्रभारी, गणमान्य नागरिक एवं गायत्री परिवार के सहयोगी सदस्य ओमप्रकाश दशोरा, मोहन सिंह चौहान, अश्विनी कुमार, राजेन्द्र बंसल, प्रहलाद राय देवपुरा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्या विद्या मेनारिया द्वारा किया गया।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- दूदनी निवासी दो बच्चों का पिता हरीराम पुत्र जगाराम देवासी निवासी दुदनी मुंबई से फालना पहुंच फालना पहुंचने के बाद हुआ लापता परिवार सहित समाज बंधु कर रहे हैं हीरामन की खोज। बता दे की हरीराम देवासी जो कि मुंबई से 24 तारीख को फालना रेलवे स्टेशन देर रात उतरता है उसके बाद वह पास में ही स्थिति चंद्र भुलेश्वर महादेव मंदिर धर्मशाला में उसके बाद सुबह धर्मशाला से निकलकर फालना रेलवे स्टेशन पर आता है एवं उसके बाद रेलवे पटरी क्रॉस करने के बाद उसकी कोई भी लोकेशन नहीं मिलती है जिसके बाद परिवार जनों ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज तुमसे का करवाया उसके बाद पुलिस ताकत में आई एवं उसकी लोकेशन निकलती हुई फालना पहुंची जहां पर फालना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह रेलवे पटरी क्रॉस करता दिखता है उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो जाता है।1
- सागवाड़ा में छिड़ा सियासी संग्राम, भाजपा विधायक के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर ग़रीबों की जमीन हड़पने का लगाया आरोप, विधायक डेचा से मांगा जवाब विधायक डेचा ने विधानसभा में उठाया था पट्टा वितरण में भेदभाव का मुद्दा, कांग्रेस नेता खोड़निया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग सागवाड़ा। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा द्वारा नगरपालिका के कामकाज और कच्ची बस्ती पट्टा वितरण में अनियमितता के आरोपों ने शहर की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विधायक के बयानों के बाद पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा पर ही गरीबों की जमीन हड़पने का आरोप मढ़ते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कांग्रेस का तीखा पलटवार : भाजपा शासन में हुई गड़बड़ी प्रेस वार्ता में दिनेश खोडनिया ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा विधायक शंकरलाल डेचा ने स्वयं विधानसभा में कच्ची बस्ती में पट्टे वितरण में गड़बड़ी का मामला उठाया है। कांग्रेस विधायक की इस बात का स्वागत करती है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करती है। खोडनिया ने कहा कि वर्ष 2012 में भाजपा बोर्ड के कार्यकाल में कच्ची बस्ती में जिन पट्टों का वितरण किया गया, उसकी जांच होनी चाहिए। पिछले 16 वर्षों में 12 साल भाजपा का बोर्ड रहा है। वर्तमान में भी नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष है। इसके बावजूद गरीबों को पट्टे नहीं दिए गए, जबकि रसूखदार और प्रभावशाली लोगों को लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि श्याम भट्ट, रजनीश व्यास और प्रवीण के. सहित कई प्रभावशाली व्यक्तियों को कच्ची बस्ती के पट्टे दिए गए। करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन की बख्शीश की जा रही है। मनोनीत अध्यक्ष आशीष गांधी के परिवार को भी कच्ची बस्ती में पट्टे दिए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने गरीबों की जमीन हड़पी है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने नेशनल हाईवे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। विधायक डेचा को बताना चाहिए कि ढाई साल में सागवाड़ा को क्या मिला? जल जीवन मिशन के कार्यों के टेंडर तक अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस बोर्ड पर बेबुनियाद आरोप लगाकर विकास कार्यों को बाधित किया, लेकिन हाईकोर्ट ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। कांग्रेस ने विधायक से मांग की है कि सभी मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। - विधानसभा में गूंजा पट्टों का मुद्दा विधायक शंकरलाल डेचा ने सदन में बोलते हुए कहा कि सागवाड़ा नगर पालिका में पिछले साढ़े चार साल के कांग्रेस बोर्ड के दौरान विकास के नाम पर फूटी कौड़ी का काम नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि 2010 से पट्टे की आस में बैठे गरीब एससी-एसटी परिवारों को दरकिनार कर रसूखदार लोगों को पट्टे बांटे गए। विधायक ने स्वायत्त शासन मंत्री से मांग की कि बरसों से काबिज पात्र परिवारों को तुरंत पट्टे दिलाए जाएं। साथ ही उन्होंने शहर में रोडवेज डिपो और डंपिंग यार्ड की बाउंड्री वॉल बनाने जैसी महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं। - जनता ने सोशल मीडिया पर सिंगापुर के सपने और जमीनी हकीकत पर उठाए सवाल इस सियासी खींचतान के बीच सोशल मीडिया पर आम जनता का आक्रोश भी फूट पड़ा है। नागरिकों का कहना है कि शहर को सिंगापुर बनाने के दावों के बीच आधी-अधूरी सीवरेज नीति ने सड़कों को गड्ढों में तब्दील कर दिया है। अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, ब्लड बैंक और डायलिसिस मशीनरी जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग बरसों से लंबित है। खोडनिया ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में भाजपा सरकार सागवाड़ा शहर को कोई ठोस सौगात नहीं दे सकी। इसके विपरीत कांग्रेस ने मात्र 6 माह के कार्यकाल में करोड़ों रुपये की स्वीकृतियां दिलवाईं। कॉलोनियों में विकसित गार्डन आज भी कांग्रेस शासन की देन हैं। कांग्रेस का दावा है कि उन्होंने दर्जनों सामुदायिक भवनों और उद्यानों का जीर्णोद्धार कराया, जबकि भाजपा इन कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। - जांच की सुगबुगाहट तेज दोनों ही दलों द्वारा एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद अब जनता निष्पक्ष जांच की उम्मीद कर रही है। जहाँ विधायक डेचा गरीबों को हक दिलाने की बात कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने विकास कार्यों को बाधित किया है। अब देखना यह होगा कि क्या सरकार इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराती है या यह केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहेगा।1
- दुर्घटना में घायल गोठड़ा की महिला की उपचार के दौरान हुई मौत ,ओवरटेक के दौरान ट्रेक्टर ने मारी थी टक्कर... #aspurcity #dungarpur #dungarpurpolice1
- Post by भगाराम देवासी1
- उदयपुर जिले के भटेवर गांव में जन कल्याण एवं खुशहाली की मंगल कामना को लेकर धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में ग्रामीणों द्वारा पुराना चौराहा बस स्टैंड स्थित सालासर बालाजी मंदिर में भव्य हवन-अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित किशन लाल आमेटा के सानिध्य में हुआ। पंडित आमेटा द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ग्रामीणों द्वारा विधिविधान के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी गईं। इस दौरान मंदिर परिसर बालाजी के जयकारों से गूंज उठा। एक ओर जहां मंत्रों की ध्वनि गूंज रही थी, वहीं दूसरी तरफ गांव की महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। हवन की पूर्णाहुति के पश्चात भगवान सालासर बालाजी की विशेष आरती उतारी गई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जिन्होंने क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि के लिए कामना की। गौरतलब है कि गांव की प्राचीन परंपरा व खुशहाली की कामना को लेकर ग्रामीणों द्वारा गांव के सभी प्रमुख मंदिरों में हवन व विशेष पूजा-अर्चना के आयोजन किए जा रहे हैं। इससे पूर्व इच्छापूर्ण हनुमानजी के मन्दिर में हवन अनुष्ठान संपन्न हुए।1