Shuru
Apke Nagar Ki App…
भगाराम देवासी
More news from Sirohi and nearby areas
- Post by भगाराम देवासी1
- दूदनी निवासी दो बच्चों का पिता हरीराम पुत्र जगाराम देवासी निवासी दुदनी मुंबई से फालना पहुंच फालना पहुंचने के बाद हुआ लापता परिवार सहित समाज बंधु कर रहे हैं हीरामन की खोज। बता दे की हरीराम देवासी जो कि मुंबई से 24 तारीख को फालना रेलवे स्टेशन देर रात उतरता है उसके बाद वह पास में ही स्थिति चंद्र भुलेश्वर महादेव मंदिर धर्मशाला में उसके बाद सुबह धर्मशाला से निकलकर फालना रेलवे स्टेशन पर आता है एवं उसके बाद रेलवे पटरी क्रॉस करने के बाद उसकी कोई भी लोकेशन नहीं मिलती है जिसके बाद परिवार जनों ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज तुमसे का करवाया उसके बाद पुलिस ताकत में आई एवं उसकी लोकेशन निकलती हुई फालना पहुंची जहां पर फालना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह रेलवे पटरी क्रॉस करता दिखता है उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो जाता है।1
- आहोर ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए अधिकाधिक पेड़ लगाएं , ग्रामीण अंचल के भूती गांव में वाटिका में लगाएं पौधे सुरक्षित देखभाल से पौधों की ग्रोथ बढ़ी:-76वां जिलास्तरीय वन महोत्सव महोत्सव में लगायें पौधे बने प्ररेणा:- भूती:-मुख्यमंत्री पौधारोपण महाभियान (हरियालों राजस्थान -एक पेड़ मां के नाम ) के तहत हरियाली तीज पर 76 वां जिलास्तरीय वन महोत्सव (27/07/2025) का आयोजन भूति गांव में कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन,वन विभाग ने मिलकर किया था। राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी,ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण भी वन महोत्सव में शामिल हुए थे सभी ने मिलकर करीब 3 हजार पौधे भूती के तालाब व गौशाला के पास स्थित वाटिका में पौधे लगाए गए वर्तमान समय में सुरक्षित देखभाल से पौधों की ग्रोथ में बढ़ावा हुआ ।वन महोत्सव के शुभारंभ अवसर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सभी को पौधारोपण के लिए प्रेरित करते हुए प्रकृति के प्रहरी के रूप में सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का भावपूर्ण आह्वान किया था। वहीं प्रशासक जशोदा देवासी, मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी ने लगातार मॉनिटरिंग करते हुए हर नागरिक को प्रकृति प्रहरी,बड़े बदलाव के लिए जिद और जुनून दृढ़ इच्छाशक्ति से एक ऐसा आंदोलन खड़ा करने की सीख के साथ हर वर्ग की सहभागिता हो और हर व्यक्ति को एक -एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाएंगे तो हम बड़ा बदलाव ला सकेंगे इसी सीख से प्रेरित युवा टीम द्वारा लगातार नवाचार के तहत भूती वाटिका में करीब 3000 पौधे जिसमें फलदार पौधा आम ,बादाम , अमरूद, जामुन, जंगल जलेबी,अनार ,सैतुत,नीम , गुलमोहर, बरगद सहित विभिन्न प्रजातियां के पौधों की ग्रोथ बढ़ी। पौधारोपण में दिखा प्रकृति से जुड़ाव:- 76 वां जिलास्तरीय वन महोत्सव से प्रभावित होकर हर पौधे के साथ लोगों की अपनत्व की भावना स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं । ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की है उनका मानना है कि यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगा।2
- जालौर गुरुवार को शहर के अटल बिहारी कृष्ण मंदिर में फाग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ, आयोजित कार्यक्रम महिलाओं ने राधे कृष्ण के फाग गीतों का गायन किया इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर होली की अग्रिम बधाई दी1
- पाली, मनीष राठौड़। जिला प्रशासन एवं राजीविका पाली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय राजमखी मेला में गुरुवार को भारी उत्साह देखने को मिला। मेले के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमियों को बड़ा मंच मिल रहा है, जिससे उनकी कला और उत्पादों को शहरी बाजार से जुड़ने का मौका मिल रहा है। बाली ब्लॉक की महिलाओं ने साझा किए अनुभव मेले के दौरान आज विशेष रूप से बाली ब्लॉक से राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सामूहिक भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं ने अन्य ब्लॉक एवं अन्य जिले से से आए स्टॉल्स का अवलोकन किया और मार्केटिंग व पैकेजिंग की नई बारीकियों को सीखा। महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और उन्हें अपने उत्पादों के लिए नया बाजार मिलता है। *विद्यार्थियों में दिखा उत्साह* ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हस्तशिल्प को समझने के उद्देश्य से आज जीपीएस स्कूल हिम्मत नगर पाली के छात्र-छात्राओं ने मेले का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर हस्तनिर्मित उत्पादों, सोजत की मेहंदी, चमड़े के जूते चप्पल की खरीदारी की। बच्चों के लिए यह भ्रमण शिक्षाप्रद और मनोरंजक रहा। *बिक्री के टूटे रिकॉर्ड* मेले में उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता लोगों को आकर्षित कर रही है। राजीविका पाली के आंकड़ों के अनुसार, 25 फरवरी को सभी स्टॉल्स को मिलाकर कुल 2 लाख 37 हजार 780 रुपये तथा पिछेल 5 दिनों की कुल बिक्री 10 लाख 512 रुपए की शानदार बिक्री दर्ज की गई। खाने-पीने के स्टॉल्स से लेकर हस्तशिल्प और घरेलू सामान की खासी मांग रही।3
- शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने प्राइवेट बसों को लेकर विधानसभा में रखी मांग1
- sayla ka view1
- रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। गाडी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 23.03.26 तक (05 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक सोमवार को 18.45 बजे रवाना होकर मंगलवार को 20.30 बजे हरिद्वार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.02.26 से 24.03.26 तक (05 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को 21.45 बजे रवाना होकर बुधवार को 22.30 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, जवाईबांध, फालना, रानी, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाडी, गुडगॉव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मथुरा कैंट, मुजफ्फरनगर व रूडकी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।1