logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जनपद में "श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अवसर पर 10 सदस्यीय तीर्थयात्री दल श्री सोमनाथ धाम यात्रा हेतु लखनऊ रवाना* कानपुर देहात, 19 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन में जनपद कानपुर देहात में *"श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व"* का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद से चयनित 10 सदस्यीय तीर्थयात्रियों के दल को जिला पंचायतराज अधिकारी विकास पटेल द्वारा झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया गया। यह तीर्थयात्री दल लखनऊ पहुंचने के उपरांत विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से श्री सोमनाथ धाम, गुजरात के लिए प्रस्थान करेगा। यात्रा के सुचारु संचालन, श्रद्धालुओं के समुचित मार्गदर्शन तथा व्यवस्थाओं के समन्वय हेतु विवेक कुमार सैनी, जिला परियोजना अधिकारी, को जनपद स्तर से नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी यात्रा के दौरान समस्त श्रद्धालुओं के साथ रहकर उनकी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगे। उल्लेखनीय है कि "श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" भारत की सांस्कृतिक चेतना, धार्मिक आस्था, अदम्य साहस और पुनरुत्थान की गौरवगाथा का प्रतीक है। श्री सोमनाथ मंदिर भारतीय इतिहास में स्वाभिमान, आस्था और राष्ट्र चेतना का प्रेरणास्रोत रहा है। शासन की मंशा है कि जनसामान्य, विशेषकर नई पीढ़ी को इस ऐतिहासिक धरोहर एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ा जाए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए गुजरात में आवास, भोजन, दर्शन एवं स्थानीय यातायात की समस्त व्यवस्थाएं गुजरात पर्यटन विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी। जनपद से चयनित इस दल में विभिन्न सामाजिक वर्गों, समुदायों तथा श्रेणियों के प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया गया है, जिससे समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। तीर्थयात्री श्री सोमनाथ धाम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा आध्यात्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने बताया कि जनपद कानपुर देहात से यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं में अमरीश, धरेंद्र कुमार, अंकित चौहान, निर्मला देवी, बलराम पाल, मालती सचान, सिरेंद्र सचान, युवराज यादव, राखी कवकड़ तथा ललित सम्मिलित हैं। जनपद प्रशासन द्वारा इस आयोजन को सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे स्थानीय आयोजनों में सहभागिता कर इस सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पर्व को सफल बनाएं।

10 hrs ago
user_Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
10 hrs ago
d80d48d9-cf85-40bb-8d0a-75ce7644499c

*जनपद में "श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अवसर पर 10 सदस्यीय तीर्थयात्री दल श्री सोमनाथ धाम यात्रा हेतु लखनऊ रवाना* कानपुर देहात, 19 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन में जनपद कानपुर देहात में *"श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व"* का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद से चयनित 10 सदस्यीय तीर्थयात्रियों के दल को जिला पंचायतराज अधिकारी विकास पटेल द्वारा झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया गया। यह तीर्थयात्री दल लखनऊ पहुंचने के उपरांत विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से श्री सोमनाथ धाम, गुजरात के लिए प्रस्थान करेगा। यात्रा के सुचारु संचालन, श्रद्धालुओं के समुचित मार्गदर्शन तथा व्यवस्थाओं के समन्वय हेतु विवेक कुमार सैनी, जिला परियोजना

47f125dc-8ee9-47ed-8c53-ecfc11be3bac

अधिकारी, को जनपद स्तर से नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी यात्रा के दौरान समस्त श्रद्धालुओं के साथ रहकर उनकी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगे। उल्लेखनीय है कि "श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" भारत की सांस्कृतिक चेतना, धार्मिक आस्था, अदम्य साहस और पुनरुत्थान की गौरवगाथा का प्रतीक है। श्री सोमनाथ मंदिर भारतीय इतिहास में स्वाभिमान, आस्था और राष्ट्र चेतना का प्रेरणास्रोत रहा है। शासन की मंशा है कि जनसामान्य, विशेषकर नई पीढ़ी को इस ऐतिहासिक धरोहर एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ा जाए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए गुजरात में आवास, भोजन, दर्शन एवं स्थानीय यातायात की समस्त व्यवस्थाएं गुजरात पर्यटन विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी। जनपद से चयनित इस दल में विभिन्न सामाजिक वर्गों, समुदायों

0006c989-266a-431f-9360-3113e3ce9445

तथा श्रेणियों के प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया गया है, जिससे समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। तीर्थयात्री श्री सोमनाथ धाम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा आध्यात्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने बताया कि जनपद कानपुर देहात से यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं में अमरीश, धरेंद्र कुमार, अंकित चौहान, निर्मला देवी, बलराम पाल, मालती सचान, सिरेंद्र सचान, युवराज यादव, राखी कवकड़ तथा ललित सम्मिलित हैं। जनपद प्रशासन द्वारा इस आयोजन को सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे स्थानीय आयोजनों में सहभागिता कर इस सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पर्व को सफल बनाएं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • boyfrendkogarbulakrpahle htyafirtukdekiabiryani bnakrmjburokokhilaya
    1
    boyfrendkogarbulakrpahle  
htyafirtukdekiabiryani      bnakrmjburokokhilaya
    user_Rinku.kumar
    Rinku.kumar
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • जालौन जालौन के रेंढ़र थाना क्षेत्र अंतर्गत रूरा कमसेरा मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए उरई में भर्ती कराया गया है।
    2
    जालौन
जालौन के रेंढ़र थाना क्षेत्र अंतर्गत रूरा कमसेरा मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई
हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए उरई में भर्ती कराया गया है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। उरई–कोंच रोड पर रविवार को हुआ दर्दनाक हादसा पूरे इलाके को झकझोर गया। घर का कूड़ा डालकर वापस लौट रहे 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक जगत प्रसाद निरंजन को एक बेकाबू तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में साफ कैद हो गई है, जिससे हड़कंप मच गया है। घायल शिक्षक को पहले कोंच सीएचसी, फिर उरई जिला अस्पताल और उसके बाद कानपुर रेफर किया गया, लेकिन जिंदगी की जंग हार गए और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इलाके में गुस्सा, प्रशासन पर सवाल! हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि उरई–कोंच रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार जानलेवा साबित हो रही है, लेकिन नियंत्रण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है—पत्नी, बेटा और बेटी गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बाइक सवार की पहचान की जा रही है। #BreakingNews #JalaunNews #Konch #RoadAccident #TeacherDeath #CCTV #SpeedKills #UraiKonchRoad #AccidentNews #UPBreaking #CrimeNews #TrafficAlert #RoadSafety #Justice #PoliceInvestigation #FatalAccident #SadNews #ViralNews #HighSpeedBike #PublicAnger #StrictActionNow #JalaunUpdate #NewsAlert #TrendingNews #IndiaNews
    1
    कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। 
उरई–कोंच रोड पर रविवार को हुआ दर्दनाक हादसा पूरे इलाके को झकझोर गया।
घर का कूड़ा डालकर वापस लौट रहे 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक जगत प्रसाद निरंजन को एक बेकाबू तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में साफ कैद हो गई है, जिससे हड़कंप मच गया है।
घायल शिक्षक को पहले कोंच सीएचसी, फिर उरई जिला अस्पताल और उसके बाद कानपुर रेफर किया गया, लेकिन जिंदगी की जंग हार गए और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
इलाके में गुस्सा, प्रशासन पर सवाल!
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि उरई–कोंच रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार जानलेवा साबित हो रही है, लेकिन नियंत्रण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है।
परिजनों में कोहराम मचा हुआ है—पत्नी, बेटा और बेटी गहरे सदमे में हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बाइक सवार की पहचान की जा रही है।
#BreakingNews #JalaunNews #Konch #RoadAccident #TeacherDeath #CCTV #SpeedKills #UraiKonchRoad #AccidentNews #UPBreaking #CrimeNews #TrafficAlert #RoadSafety #Justice #PoliceInvestigation #FatalAccident #SadNews #ViralNews #HighSpeedBike #PublicAnger #StrictActionNow #JalaunUpdate #NewsAlert #TrendingNews #IndiaNews
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
    1
    मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • ग्राम पंचायत सीधामऊ ब्लॉक सरवन खेड़ा के ग्राम सीधा मऊ के आंगनवाड़ी केंद्र पर।आठवां पोषण पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम में गोद भराई रस्म, भाव गीत के माध्यम बहुत ही लोकप्रिय रहा।
    4
    ग्राम पंचायत सीधामऊ ब्लॉक सरवन खेड़ा के ग्राम सीधा मऊ के आंगनवाड़ी केंद्र पर।आठवां पोषण पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम में गोद भराई रस्म, भाव गीत के माध्यम बहुत ही लोकप्रिय रहा।
    user_अमरेश त्रिपाठी पत्रकार
    अमरेश त्रिपाठी पत्रकार
    Yoga instructor Akbarpur, Kanpur Dehat•
    2 hrs ago
  • तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल क्षेत्र के एक गांव में युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 5 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से नितीश कुमार (21 वर्ष), निवासी बगलन पारस, घाटमपुर से जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि युवक ने कुछ फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे रात करीब 11 बजे गांव के पास स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल पर बुलाया और वहां तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।
    1
    तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
क्षेत्र के एक गांव में युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता ने 5 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से नितीश कुमार (21 वर्ष), निवासी बगलन पारस, घाटमपुर से जान-पहचान हो गई थी।
आरोप है कि युवक ने कुछ फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे रात करीब 11 बजे गांव के पास स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल पर बुलाया और वहां तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन ➡सड़क हादसे में रिटायर शिक्षक की मौत ➡शिक्षक की मौत घटना CCTV कैमरे में क़ैद ➡सड़क पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर ➡हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद ➡कोंच कोतवाली क्षेत्र की घटना
    1
    जालौन 
➡सड़क हादसे में रिटायर शिक्षक की मौत
➡शिक्षक की मौत घटना CCTV कैमरे में क़ैद
➡सड़क पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर
➡हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
➡कोंच कोतवाली क्षेत्र की घटना
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.