सिंगरौली के रीवा सीधी टनल मार्ग और देवसर बाजार जैसे सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक पर थाना जियावन पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया था। इस वीडियो में युवक को खतरनाक तरीके से बाइक पर खड़े होकर स्टंट करते हुए देखा गया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित युवक को चिन्हित कर धर दबोचा। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर सिंगरौली पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में जियावन पुलिस ने युवक को पकड़कर उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने युवक को समझाइश दी कि सार्वजनिक सड़क, मुख्य मार्ग, टनल और बाजार आम लोगों के सुरक्षित आवागमन के लिए होते हैं, न कि स्टंट दिखाने या रील बनाने के लिए। इस प्रकार की लापरवाही से खुद की जान के साथ-साथ राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों और अन्य वाहन चालकों की जिंदगी को भी गंभीर खतरा हो सकता है। पुलिस की कार्रवाई के बाद युवक ने अपने कृत्य पर गहरा खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी। उसने स्वीकार किया कि सार्वजनिक सड़क, टनल, मेन रोड और बाजार जैसी जगहें बाइक स्टंट के लिए नहीं, बल्कि आमजन के सुरक्षित आवागमन के लिए ही होती हैं। इसके साथ ही उसने अन्य सभी युवाओं से भी अपील की कि वे रील बनाने, दिखावे या सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जिंदगी जोखिम में न डालें, सड़क पर स्टंट न करें, हमेशा हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।
सिंगरौली के रीवा सीधी टनल मार्ग और देवसर बाजार जैसे सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक पर थाना जियावन पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया था। इस वीडियो में युवक को खतरनाक तरीके से बाइक पर खड़े होकर स्टंट करते हुए देखा गया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित युवक को चिन्हित कर धर दबोचा। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर सिंगरौली पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में जियावन पुलिस ने युवक को पकड़कर उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने युवक को समझाइश दी कि सार्वजनिक
सड़क, मुख्य मार्ग, टनल और बाजार आम लोगों के सुरक्षित आवागमन के लिए होते हैं, न कि स्टंट दिखाने या रील बनाने के लिए। इस प्रकार की लापरवाही से खुद की जान के साथ-साथ राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों और अन्य वाहन चालकों की जिंदगी को भी गंभीर खतरा हो सकता है। पुलिस की कार्रवाई के बाद युवक ने अपने कृत्य पर गहरा खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी। उसने स्वीकार किया कि सार्वजनिक सड़क, टनल, मेन रोड और बाजार जैसी जगहें बाइक स्टंट के लिए नहीं, बल्कि आमजन के सुरक्षित आवागमन के लिए ही होती हैं। इसके साथ ही उसने अन्य सभी युवाओं से भी अपील की कि वे रील बनाने, दिखावे या सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जिंदगी जोखिम में न डालें, सड़क पर स्टंट न करें, हमेशा हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।
- Post by Pappu singh1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- ब्रेकिंग न्यूज1
- सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारकुंडी खाई में एक पति-पत्नी के शव और उनकी मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इस घटना के संबंध में सोनभद्र के अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार ने बयान जारी कर जानकारी साझा की है।3
- सीधी जिले के मड़वास बाजार में रविवार को उस समय जाम की स्थिति बन गई, जब मड़वास थाना प्रभारी का वाहन कथित रूप से सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़ा कर दिया गया। पहले से ही भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में इस वाहन के खड़े होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति से नाराज स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जब यातायात व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी खुद पुलिस और प्रशासन पर है, तो सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन सभी के लिए समान होना चाहिए। नागरिकों के अनुसार, जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के आचरण से ही आमजन को नियमों के पालन की सीख मिलती है। फिलहाल, इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि हो सकी है। स्थानीय लोग मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।1
- मध्य प्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत हनुमना में पानी की समस्या बनी हुई है, जिसे लेकर सुरेंद्र बसोर ने चापाकल में बोरिंग डलवाने की मांग की है। सुरेंद्र बसोर ने चापाकल में बोर डलवाने की कृपा करने की अपील की है ताकि पानी की इस समस्या का समाधान किया जा सके।2
- चंदौली से आ रही खबर के अनुसार, देश में नई सरकार और महंगाई की राजनीति के बीच यूनिवर्स सिटीजन पार्टी (UCP) ने एक बेहद चौंकाने वाला ऐलान किया है। जल्द ही आ रही यह पार्टी देश में पेट्रोल, डीजल, गैस और बिजली पूरी तरह से फ्री देने का वादा कर रही है। यूसीपी वॉइस देश की आवाज के लिए चंदौली के ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, आज तक देश की किसी भी पार्टी की सरकार ने जो काम नहीं किया है, उसे यह पार्टी करके दिखाने का ऐलान कर रही है।1
- मिर्ज़ापुर के इमामबाड़ा में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस और दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।1
- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की तहसील घोरावल के ग्राम पंचायत भैसवार में किसानों का धरना प्रदर्शन 419वें दिन में पहुंच गया है। इस धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं और इसका संचालन जिला सचिव संजय कुमार यादव द्वारा किया जा रहा है।3