Shuru
Apke Nagar Ki App…
शासन प्रशाशन जब गौ माता को सुरक्षित स्थान नहीं दिला पा रहा तो जनता का क्या समस्या का समाधान करेगा,, दिव्येश पाण्डेय स्वतंत्र नागरिक ✍️ सोचने योग्य बात जो गौ माता को सुरक्षित स्थान नहीं दिला पा रहे, वे जनता की समस्याओं का क्या समाधान करेंगे? जब सड़कों पर गौवंश असुरक्षित घूमता है और दुर्घटनाएँ होती हैं, तब जिम्मेदार व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। यह केवल गौ माता का नहीं, हर नागरिक की सुरक्षा का भी प्रश्न है। दिव्येश पाण्डेय स्वतंत्र नागरिक ✍️: #गौमाता #गौवंश #सड़क_सुरक्षा #जनहित #नगर_प्रशासन #NH43 #छत्तीसगढ़ #कोरिया #सुराजपुर #हर_हर_महादेव
Guru Reality Show
शासन प्रशाशन जब गौ माता को सुरक्षित स्थान नहीं दिला पा रहा तो जनता का क्या समस्या का समाधान करेगा,, दिव्येश पाण्डेय स्वतंत्र नागरिक ✍️ सोचने योग्य बात जो गौ माता को सुरक्षित स्थान नहीं दिला पा रहे, वे जनता की समस्याओं का क्या समाधान करेंगे? जब सड़कों पर गौवंश असुरक्षित घूमता है और दुर्घटनाएँ होती हैं, तब जिम्मेदार व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। यह केवल गौ माता का नहीं, हर नागरिक की सुरक्षा का भी प्रश्न है। दिव्येश पाण्डेय स्वतंत्र नागरिक ✍️: #गौमाता #गौवंश #सड़क_सुरक्षा #जनहित #नगर_प्रशासन #NH43 #छत्तीसगढ़ #कोरिया #सुराजपुर #हर_हर_महादेव
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- “CCTV में कैद हुई मासूमों की पिटाई! DAV स्कूल के दो शिक्षकों पर गिरी गाज, दोनों बर्खास्त” DAV स्कूल में दो मासूम छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई, CCTV सामने आते ही दो शिक्षक बर्खास्त बलरामपुर/वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित प्रेमनगर DAV पब्लिक स्कूल से छात्रों के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो मासूम छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई करने का आरोप दो शिक्षकों पर लगा है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। मामूली बात पर बंद कमरे में पिटाई का आरोप मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी और समय पर बाल नहीं कटवाने की बात को लेकर दोनों छात्रों को कथित तौर पर बंद कमरे में ले जाया गया। आरोप है कि वहां शिक्षकों ने डंडे से दोनों बच्चों की बेरहमी से पिटाई की। घटना के बाद दोनों छात्र काफी डरे और सहमे हुए थे। आरोप यह भी है कि बच्चों को घटना के बारे में अपने परिजनों को नहीं बताने की चेतावनी दी गई थी। उन्हें धमकाया गया कि यदि उन्होंने घर पर इस बारे में बताया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। CCTV फुटेज ने खोली घटना की पोल मामले का CCTV फुटेज सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। फुटेज में छात्रों के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने की सख्त कार्रवाई स्कूल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस तरह की घटना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों के साथ कथित मारपीट के इस मामले ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन के नाम पर शारीरिक दंड दिए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि मामले में आगे प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्रवाई होती है।2
- "सृजन संवाद।। “जब उन्होंने कहा—‘आप सभी केवल इस संवाद के सहभागी होने के साथ- साथ युवा सृजन संवाद की जीवंत शक्ति और उसके भविष्य के निर्माता हैं।’ “आप सभी युवा सृजन संवाद का हिस्सा हैं"1
- जब दिव्यांग बच्चों ने मूक अभिव्यक्ति से गाया राष्ट्रगान… आवाज़ नहीं , लेकिन भावनाएँ बुलंद हैं सिंगरौली - जब मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों की भाषा, चेहरे के भाव और आंखों की चमक से राष्ट्रगान की मूक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की, तो मानो पूरा वातावरण भावुक हो उठा। उस पल लगा कि राष्ट्रगान केवल आवाज़ से नहीं, हृदय से गाया जाता है। उन बच्चों ने हमें यह संदेश दिया कि देशप्रेम के लिए आवाज़ की नहीं, भावना की आवश्यकता होती है। उनकी खामोशी में भी “जन गण मन” की ऐसी गूंज थी, जिसे सुनने के लिए कान नहीं, संवेदनशील हृदय चाहिए। सलाम है उन नन्हे देशभक्तों को… जिन्होंने बिना बोले बता दिया— हमारी आवाज़ भले खामोश हो, लेकिन हमारे दिल में हिंदुस्तान हमेशा बोलता है।1
- भालू के हमले के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरकाटोला में धरना प्रदर्शन स्कूल और पहाड़ी की बाउंड्रीवाल, भालुओं को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में दो ग्रामीणों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस पहाड़ी पर बड़ी संख्या में भालुओं की मौजूदगी है, उसी के पास हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित होता है, लेकिन स्कूल में सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल नहीं है। ऐसे में बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक स्कूल की बाउंड्रीवाल नहीं बनेगी, तब तक वे बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। साथ ही उन्होंने पूरी पहाड़ी के आसपास भी सुरक्षा दीवार बनाने और भालुओं को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने की मांग की। ग्रामीणों का दावा है कि बीती रात भालू कई घरों तक पहुंच गए थे और दो दिन पहले अंतिम संस्कार के दौरान भी दो भालू आसपास घूमते दिखाई दिए। सूचना मिलने पर नरहरपुर तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की बाउंड्रीवाल के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत होने की जानकारी दी, फिर भी ग्रामीण कलेक्टर और स्थानीय विधायक आशाराम नेताम के मौके पर पहुंचने तक धरना जारी रखने की बात कह रहे हैं।4
- अटल प्रतिमा विवाद पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को चेतावनी जांच के लिखित भरोसे के बाद थमा आंदोलन कोरबा/कटघोरा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 7 अगस्त को ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कटघोरा एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और मामले में निष्पक्ष जांच व जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई। आरोपों को लेकर प्रदर्शन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रतिमा निर्माण से जुड़े मामले में केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर बड़े जिम्मेदारों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नायब तहसीलदार ने की चर्चा प्रदर्शन की सूचना पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बातचीत की। प्रशासन की ओर से लिखित पंचनामा सौंपते हुए मामले की जिला एवं संभागीय स्तर पर जांच कराने का भरोसा दिया गया। रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई प्रशासन ने कहा कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों और अंतिम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लिखित आश्वासन मिलने के बाद यूथ कांग्रेस ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया। फिर आंदोलन की चेतावनी ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकाश सिंह ने कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगामी दिनों में उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने आंदोलन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।2
- पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का मोबाइल हैक, लोगों से पैसे मांग रहे ठग ब्रेकिंग बलरामपुर पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का मोबाइल फोन हैक हो गया है। ठग उनके नंबर का इस्तेमाल कर लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं। बृहस्पत सिंह ने इसकी लिखित शिकायत रायपुर पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर साइबर सेल के जरिए जांच में जुट गई है। पूरा मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का है2
- बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में दर्ज हैं नाबालिग धर्मांतरण निकाह के मामले में बाराबंकी पुलीस ने आरोपी को पकड़ा है1