Shuru
Apke Nagar Ki App…
चम्पावत: निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, धूल नियंत्रण व सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन अनिवार्य* चम्पावत: निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, धूल नियंत्रण व सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन अनिवार्य*
The Public Matter
चम्पावत: निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, धूल नियंत्रण व सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन अनिवार्य* चम्पावत: निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, धूल नियंत्रण व सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन अनिवार्य*
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- चम्पावत 19 मार्च 2026, सूवि। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद चम्पावत के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के तहत सुप्रसिद्ध मां वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा मंदिर के भव्य नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने गुरुवार को देवीधुरा पहुंचकर मां वाराही मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर एवं सभा स्थल तक के मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने मंदिर क्षेत्र में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मां वाराही धाम के नवनिर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है, अतः सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए इस आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी पाटी नीतू डांगर, पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंदिर समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।3
- चम्पावत: निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, धूल नियंत्रण व सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन अनिवार्य*1
- अल्मोड़ा। थाना सल्ट क्षेत्र के चिमटा खाल बेंड के पास एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से चालक और परिचालक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 71टी 3441 लगभग 50 से 60 मीटर नीचे गिर गया। घटना में चालक दानिश पुत्र मंजूर (36) निवासी नेहटोर, जनपद बिजनौर और परिचालक अकरम पुत्र रफीक निवासी नेहटोर, जनपद बिजनौर घायल हो गए। थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की सहायता से रामनगर अस्पताल भिजवाया। घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चांदपुर से चुना भरकर मार्चुला स्थित सड़क प्लांट की ओर जा रहा था। चढ़ाई और तीखे मोड़ के दौरान ब्रेक सही से न लग पाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गया।1
- ghar ke aage gandagi jis karad bimari teji se pehle rahi hai.. sawach rahe satark rahe1
- विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड) निगम की फिल्मी अंदाज में लाइव कार्यवाई -नियम तोड़ने वालों पर निगम का बड़ा एक्शन, छापेमारी के दौरान KFC और Burger King में मांस की बिक्री पकड़ी गई, मौके से चिकन भी बरामद1
- जब अपने ही मां-बाप दुश्मन लगने लगें… समझ लो जिंदगी की सबसे बड़ी गलती होने वाली है1
- गुरुवार को दो बाईकों के बीच आमने सामने की टक्कर में भाजपा मण्डल अध्यक्ष बुरी तरह घायल हो गया, जबकि गंभीर घायल 20 वर्षीय युवक को हल्द्वानी रेफर किया है। जानकारी के मुताबिक बड़ा बाजार मल्लीताल निवासी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की 42 वर्ष और स्टॉफ हाउस निवासी प्रियांशु 20 वर्ष की मल्लीताल मोहनको चौराहे के पास भिड़ंत हो गईं जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। नितिन कार्की के चेहरे पर अधिक चोट लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है जबकि प्रियांशु को गंभीर चोट होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इमरजेंसी में तैनात डॉ मोनिका कांडपाल ने बताया कि मल्लीताल में बाईकों के भिड़ने से दो लोग घायल हुए हैं जिसमें नितिन कार्की को अस्पताल में ही भर्ती कर उपचार किया जा रहा है वहीं प्रियांशु को अधिक चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर घायल भाजपा नेता नितिन कार्की के जख्मी होने का पता चलते ही अस्पताल में उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। देर शाम तक लोग बड़ी संख्या में अस्पताल में आते जाते रहे।1
- चम्पावत 19 मार्च 2026, सूवि। *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में “सतत विकास लक्ष्य, पीएम गतिशक्ति एवं विज़न 2047” पर कार्यशाला आयोजित, जनपद चम्पावत के सतत विकास हेतु समन्वित रणनीति पर जोर* जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में “सतत विकास लक्ष्य (SDGs), पीएम गतिशक्ति एवं विज़न 2047” विषय पर सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एण्ड गुड गवर्नेंस, उत्तराखण्ड के विशेषज्ञों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा SDGs के विभिन्न आयामों, इंडिकेटर्स, डेटा प्रबंधन प्रणाली, पीएम गतिशक्ति पोर्टल के प्रभावी उपयोग तथा योजनाओं के अभिसरण (Convergence) पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि जनपद चम्पावत के सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय, सटीक एवं अद्यतन डेटा का संकलन तथा योजनाओं का परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग अपने लक्ष्यों के अनुरूप स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करते हुए निर्धारित संकेतकों के आधार पर नियमित प्रगति सुनिश्चित करे। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि SDGs से संबंधित सभी संकेतकों का प्रमाणिक एवं अद्यतन डेटा समय-समय पर पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभागीय योजनाओं का अभिसरण करते हुए संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाए। पीएम गतिशक्ति योजना के अंतर्गत सभी परियोजनाओं को पोर्टल पर मैप करते हुए उनका समयबद्ध एवं समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे अवसंरचना विकास को गति मिल सके। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान कर लक्षित हस्तक्षेप किए जाएं तथा प्रत्येक विभाग मासिक समीक्षा के माध्यम से अपनी प्रगति का आकलन करते हुए बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे। योजनाओं के क्रियान्वयन में तकनीकी नवाचार एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकाधिक उपयोग करते हुए पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाई जाए। विज़न 2047 के परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद चम्पावत को एक मॉडल एवं आत्मनिर्भर जनपद के रूप में विकसित करने हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, पर्यटन, आधारभूत संरचना एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में दीर्घकालिक एवं समावेशी योजनाएं तैयार की जाएं। साथ ही ग्राम स्तर तक योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करते हुए लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आच्छादन किया जाए तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों द्वारा अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए गए। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, जिला विकास अधिकारी श्री दिनेश सिंह डिगारी, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।2