logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला बालाघाट 30/1/2026 भुमि बचाओ आंदोलन वारासिवनी

9 hrs ago
user_अर्जुन सिंह
अर्जुन सिंह
Local Politician बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला बालाघाट 30/1/2026 भुमि बचाओ आंदोलन वारासिवनी

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • Post by INDRAJEET SINGH DASHMER
    1
    Post by INDRAJEET SINGH DASHMER
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • बालाघाट— बस स्टैंड विस्तारीकरण के नाम पर ऑटो स्टैंड हटाए जाने के निर्देशों से नाराज ऑटो चालकों ने गुरुवार को जोरदार विरोध दर्ज कराया। चालकों का आरोप है कि यातायात थाना प्रभारी ने बस मालिकों के दबाव में खिलिया मुठिया मंदिर के सामने लगने वाले ऑटो स्टैंड को हटाकर पदमेश कार्यालय के पास स्थानांतरित करने के मौखिक निर्देश दिए हैं।
    1
    बालाघाट— बस स्टैंड विस्तारीकरण के नाम पर ऑटो स्टैंड हटाए जाने के निर्देशों से नाराज ऑटो चालकों ने गुरुवार को जोरदार विरोध दर्ज कराया। चालकों का आरोप है कि यातायात थाना प्रभारी ने बस मालिकों के दबाव में खिलिया मुठिया मंदिर के सामने लगने वाले ऑटो स्टैंड को हटाकर पदमेश कार्यालय के पास स्थानांतरित करने के मौखिक निर्देश दिए हैं।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 30/1/2026 भुमि बचाओ आंदोलन वारासिवनी
    1
    30/1/2026 भुमि बचाओ आंदोलन वारासिवनी
    user_अर्जुन सिंह
    अर्जुन सिंह
    Local Politician बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • वारासिवनी। देवधर मैदान वारासिवनी में खेले जा रहे ऑल इंडिया देवधर ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में जे पी जबलपुर ने पिछले वर्ष की विजेता टीम बिलासपुर को एक बेहद नजदीकी मुकाबले में 12 रनो से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। इस रोमांचक मैच में जबलपुर के बल्लेबाजों ने जहां आक्रामक शुरुआत की, वहीं उनके गेंदबाजों ने हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया।मैच में जे पी जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जबलपुर के सलामी बल्लेबाज रौशन ने मैदान पर तूफान लाते हुए मात्र 21 गेंदों में 50 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें उसने 5 चौके व 4 छक्के लगाए। उसके अलावा आदित्य सिंह ने 39 रन और पंकज शर्मा ने 21 रनों का अहम योगदान दिया। लेकिन फिर बिलासपुर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को सम्हलने का कोई मौका नहीं दिया। देखते ही देखते जबलपुर की टीम 19.4 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई। बिलासपुर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। कप्तान मोहित राउत ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट, कुशल काकड़ ने 3.4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट, प्रवीण कुमार ने 2, सौरव ने एक व राज चौधरी ने 1 विकेट हासिल किए। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर की टीम एक समय मजबूत स्थिति में थी, लेकिन जबलपुर की सधी हुई गेंदबाजी के सामने उसके खिलाड़ी 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रनों पर ही सिमट गए और बिलासपुर को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बिलासपुर का पहला विकेट जयंत कैवर्त के रूप में एक रन पर गिर गया था। दूसरे विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज पवन परनाते और सौरव के बीच 73 रन की साझेदारी हुई। 74 रन पर दूसरा विकेट सौरव विकी के रुप 31 रन बनाकर गिरने के बाद बिलासपुर का मध्य क्रम बुरी तरह से लड़खड़ा गया। इस बीच पवन ने 43 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन देखते ही देखते 21 रनों के भीतर बिलासपुर के 6 विकेट गिर गए। जिसके बाद अंतिम ओवरों में प्रिंस ने 18 रन और प्रवीण ने 18 रन बनाकर टीम को जीताने का असफल प्रयास किया। लेकिन जबलपुर के गेंदबाजों ने उनके प्रयासों पर पानी फेर दिया और बिलासपुर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन ही बना पाई और उसे 12 रनो से हार कर प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ गया। बिलासपुर की ओर से पवन परनाते ने 36 गेंदों में सर्वाधिक 43 रन, सौरव विकी ने 20 गेंदों में 31 रन, प्रिंस ने 18 रन और प्रवीण ने 18 रन बनाकर लक्ष्य को पाने का प्रयास किया। लेकिन वह सभी लक्ष्य को पाने में असफल रहे। बिलासपुर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। जबलपुर की जीत के असली नायकों में अतुल कुशवाहा ने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट, वैभव पाल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 2 विकेट, आदित्य सिंह ने एक विकेट और जसबीर सिंह ने 1 विकेट लेकर बिलासपुर को लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया और फाईनल का टिकट कटा लिया। जबलपुर की ओर से 39 रन बनाने व एक विकेट लेने वाले आदित्य सिंह को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस मैच में अतिथि के रुप में रियल स्टेट के संचालकगण उत्कर्ष कासल, कीर्ति बाेपचे, मोनू ठाकुर, सुंदर बिसेन। मोनेश बिसेन, जसवंत पटले ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर दोनों टीमों के बीच सिक्का उछाल कर टॉस करवाया। जिसमें जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले खेलने का फैसला लिया था।
    1
    वारासिवनी। देवधर मैदान वारासिवनी में खेले जा रहे ऑल इंडिया देवधर ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में जे पी जबलपुर ने पिछले वर्ष की विजेता टीम बिलासपुर को एक बेहद नजदीकी मुकाबले में 12 रनो से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। इस रोमांचक मैच में जबलपुर के बल्लेबाजों ने जहां आक्रामक शुरुआत की, वहीं उनके गेंदबाजों ने हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया।मैच में जे पी जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जबलपुर के सलामी बल्लेबाज रौशन ने मैदान पर तूफान लाते हुए मात्र 21 गेंदों में 50 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें उसने 5 चौके व 4 छक्के लगाए। उसके अलावा आदित्य सिंह ने 39 रन और पंकज शर्मा ने 21 रनों का अहम योगदान दिया। लेकिन फिर बिलासपुर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को सम्हलने का कोई मौका नहीं दिया। देखते ही देखते जबलपुर की टीम 19.4 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई। बिलासपुर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। कप्तान मोहित राउत ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट, कुशल काकड़ ने 3.4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट, प्रवीण कुमार ने 2,  सौरव ने एक व राज चौधरी ने 1 विकेट हासिल किए।
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर की टीम एक समय मजबूत स्थिति में थी, लेकिन जबलपुर की सधी हुई गेंदबाजी के सामने उसके खिलाड़ी 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रनों पर ही सिमट गए और बिलासपुर को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बिलासपुर का पहला विकेट जयंत कैवर्त के रूप में एक रन पर गिर गया था। दूसरे विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज पवन परनाते और सौरव के बीच 73 रन की साझेदारी हुई। 74 रन पर दूसरा विकेट सौरव विकी के रुप 31 रन बनाकर गिरने के बाद बिलासपुर का मध्य क्रम बुरी तरह से लड़खड़ा गया। इस बीच पवन ने 43 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन देखते ही देखते 21 रनों के भीतर बिलासपुर के 6 विकेट गिर गए। जिसके बाद अंतिम ओवरों में प्रिंस ने 18 रन और प्रवीण ने 18 रन बनाकर टीम को जीताने का असफल प्रयास किया। लेकिन जबलपुर के गेंदबाजों ने उनके प्रयासों पर पानी फेर दिया और बिलासपुर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन ही बना पाई और उसे 12 रनो से हार कर प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ गया। बिलासपुर की ओर से पवन परनाते ने 36 गेंदों में सर्वाधिक 43 रन, सौरव विकी ने 20 गेंदों में 31 रन, प्रिंस ने 18 रन और प्रवीण ने 18 रन बनाकर लक्ष्य को पाने का प्रयास किया। लेकिन वह सभी लक्ष्य को पाने में असफल रहे। बिलासपुर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। जबलपुर की जीत के असली नायकों में अतुल कुशवाहा ने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट, वैभव पाल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 2 विकेट, आदित्य सिंह ने एक विकेट और जसबीर सिंह ने 1  विकेट लेकर बिलासपुर को लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया और फाईनल का टिकट कटा लिया। जबलपुर की ओर से 39 रन बनाने व एक विकेट लेने वाले आदित्य सिंह को मैन ऑफ  द मैच के खिताब से नवाजा गया।
इस मैच में अतिथि के रुप में रियल स्टेट के संचालकगण उत्कर्ष कासल, कीर्ति बाेपचे, मोनू ठाकुर, सुंदर बिसेन। मोनेश बिसेन, जसवंत पटले ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर दोनों टीमों के बीच सिक्का उछाल कर टॉस करवाया। जिसमें जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले खेलने का फैसला लिया था।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    Waraseoni, Balaghat•
    56 min ago
  • कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर खमरिया पावर हाउस के पास में एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। घटना शाम करीब 06 बजे के आस-पास की है घायल वृद्ध को डायॅल 112 में तैनात आरक्षक मनोज चौहान ने नजदीक के सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया है। घायल शख्स की सिर पर चोट आई है और एक पैर टूट गया है। घायल शख्स की पहचान शिव प्रसाद बाहेश्वर निवासी सजनवाड़ा के रुप में हुई है। टक्कर किस वाहन ने मारी यह शख्स खमरिया पावन हाउस के पास क्या कर रहा था इसकी पुष्ठि नहीं हो पाई। डायल 112 को लोकेश राहंगडाले ने सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।
    1
    कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर खमरिया पावर हाउस के पास में एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। घटना शाम करीब 06 बजे के आस-पास की है घायल वृद्ध को डायॅल 112 में तैनात आरक्षक मनोज चौहान ने नजदीक के सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया है। घायल शख्स की सिर पर चोट आई है और एक पैर टूट गया है। घायल शख्स की पहचान शिव प्रसाद बाहेश्वर निवासी सजनवाड़ा के रुप में हुई है। टक्कर किस वाहन ने मारी यह शख्स खमरिया पावन हाउस के पास क्या कर रहा था इसकी पुष्ठि नहीं हो पाई। डायल 112 को लोकेश राहंगडाले ने सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    पत्रकार कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस थाना लांजी अंतर्गत आने वाले ग्राम काली माटी के पास लांजी खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार 6 लोग घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर है सभी घायलों को डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल लंजिला कर भर्ती किया गया जहां मौजूद चिकित्सा की स्टाफ के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया ।
    1
    पुलिस थाना लांजी अंतर्गत आने वाले ग्राम काली माटी के पास लांजी खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार 6 लोग घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर है सभी घायलों को डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल लंजिला कर भर्ती किया गया जहां मौजूद चिकित्सा की स्टाफ के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया ।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    38 min ago
  • *भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव* बिहारी लाल सोनी 5 फरवरी कुरई/आमटपानी : आमटपानी की पावन धरा पर जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तेज सिंह पटेल के निज निवास पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा स्थल को फूलों, झालरों और रोशनी से सजाया गया था। कथा वाचक परम पूज्य संत श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि जब अधर्म और अन्याय पृथ्वी पर बढ़ गया, तब भगवान विष्णु ने देवकी और वासुदेव के घर आठवें पुत्र के रूप में जन्म लेकर धर्म की पुनर्स्थापना की। उन्होंने बताया कि कारागार में भगवान का अवतरण केवल एक दिव्य घटना नहीं बल्कि यह संदेश है कि जब भी मानवता संकट में होती है, तब ईश्वर स्वयं उसे मुक्त करने आते हैं। कथा के दौरान जैसे ही जन्म प्रसंग आया, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उत्सव का स्वागत किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झाँकी अत्यंत मनमोहक रही। झूले में लड्डूगोपाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। महिलाएँ और बच्चे भक्ति गीतों पर नृत्य करते नजर आए। भजन-कीर्तन के साथ भक्तों ने रासलीला के प्रसंगों का आनंद लिया। इस दौरान कथा स्थल का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और आनंदमय हो गया। आयोजक- तेज सिंह पटेल ने बताया कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुँच रहे हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष भोग लगाया गया जिसमें माखन-मिश्री, फल-मिष्ठान और पंचामृत प्रमुख रहे। कथा के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। समस्त धर्म प्रेमी से धर्मलाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई और दीप प्रज्ज्वलन के साथ भक्तों ने प्रभु से लोककल्याण की कामना की। चौथे दिन के इस जन्मोत्सव समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, महिलाएँ, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। 02 फरवरी सोमवार से 08 फरवरी रविवार को हवन पूजन विसर्जन के पश्चात प्रसाद महाप्रसाद भोजन प्रसादी कार्यक्रम का समापन होगा।
    1
    *भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव*
बिहारी लाल सोनी 5 फरवरी
कुरई/आमटपानी : आमटपानी की पावन धरा पर जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तेज सिंह पटेल के निज निवास पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
कथा स्थल को फूलों, झालरों और रोशनी से सजाया गया था। कथा वाचक परम पूज्य संत श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि जब अधर्म और अन्याय पृथ्वी पर बढ़ गया, तब भगवान विष्णु ने देवकी और वासुदेव के घर आठवें पुत्र के रूप में जन्म लेकर धर्म की पुनर्स्थापना की।
उन्होंने बताया कि कारागार में भगवान का अवतरण केवल एक दिव्य घटना नहीं बल्कि यह संदेश है कि जब भी मानवता संकट में होती है, तब ईश्वर स्वयं उसे मुक्त करने आते हैं। कथा के दौरान जैसे ही जन्म प्रसंग आया, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उत्सव का स्वागत किया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झाँकी अत्यंत मनमोहक रही। झूले में लड्डूगोपाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। महिलाएँ और बच्चे भक्ति गीतों पर नृत्य करते नजर आए। भजन-कीर्तन के साथ भक्तों ने रासलीला के प्रसंगों का आनंद लिया। इस दौरान कथा स्थल का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और आनंदमय हो गया।
आयोजक- तेज सिंह पटेल ने बताया कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुँच रहे हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष भोग लगाया गया जिसमें माखन-मिश्री, फल-मिष्ठान और पंचामृत प्रमुख रहे। कथा के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। समस्त धर्म प्रेमी से धर्मलाभ लेने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई और दीप प्रज्ज्वलन के साथ भक्तों ने प्रभु से लोककल्याण की कामना की। चौथे दिन के इस जन्मोत्सव समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, महिलाएँ, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।
02 फरवरी सोमवार से 08 फरवरी रविवार को  हवन पूजन विसर्जन के पश्चात प्रसाद महाप्रसाद भोजन प्रसादी कार्यक्रम का समापन होगा।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार Kurai, Seoni•
    4 hrs ago
  • नगर मुख्यालय में गुरुवार शाम एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई, जब स्कूल फेयरवेल की मस्ती सड़क पर खतरनाक तमाशा बन गई। फेयरवेल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कुछ छात्र तेज रफ्तार ट्रैक्टर में सवार होकर एमएलबी रोड और आसपास के मार्गों पर दो से तीन बार चक्कर लगाते नजर आए।
    1
    नगर मुख्यालय में गुरुवार शाम एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई, जब स्कूल फेयरवेल की मस्ती सड़क पर खतरनाक तमाशा बन गई। फेयरवेल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कुछ छात्र तेज रफ्तार ट्रैक्टर में सवार होकर एमएलबी रोड और आसपास के मार्गों पर दो से तीन बार चक्कर लगाते नजर आए।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.