बिलासपुर को 12 रनो से हराकर जबलपुर फाइनल में पहुंची। आदित्य सिंह बने मैन ऑफ द मैच वारासिवनी। देवधर मैदान वारासिवनी में खेले जा रहे ऑल इंडिया देवधर ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में जे पी जबलपुर ने पिछले वर्ष की विजेता टीम बिलासपुर को एक बेहद नजदीकी मुकाबले में 12 रनो से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। इस रोमांचक मैच में जबलपुर के बल्लेबाजों ने जहां आक्रामक शुरुआत की, वहीं उनके गेंदबाजों ने हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया।मैच में जे पी जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जबलपुर के सलामी बल्लेबाज रौशन ने मैदान पर तूफान लाते हुए मात्र 21 गेंदों में 50 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें उसने 5 चौके व 4 छक्के लगाए। उसके अलावा आदित्य सिंह ने 39 रन और पंकज शर्मा ने 21 रनों का अहम योगदान दिया। लेकिन फिर बिलासपुर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को सम्हलने का कोई मौका नहीं दिया। देखते ही देखते जबलपुर की टीम 19.4 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई। बिलासपुर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। कप्तान मोहित राउत ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट, कुशल काकड़ ने 3.4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट, प्रवीण कुमार ने 2, सौरव ने एक व राज चौधरी ने 1 विकेट हासिल किए। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर की टीम एक समय मजबूत स्थिति में थी, लेकिन जबलपुर की सधी हुई गेंदबाजी के सामने उसके खिलाड़ी 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रनों पर ही सिमट गए और बिलासपुर को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बिलासपुर का पहला विकेट जयंत कैवर्त के रूप में एक रन पर गिर गया था। दूसरे विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज पवन परनाते और सौरव के बीच 73 रन की साझेदारी हुई। 74 रन पर दूसरा विकेट सौरव विकी के रुप 31 रन बनाकर गिरने के बाद बिलासपुर का मध्य क्रम बुरी तरह से लड़खड़ा गया। इस बीच पवन ने 43 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन देखते ही देखते 21 रनों के भीतर बिलासपुर के 6 विकेट गिर गए। जिसके बाद अंतिम ओवरों में प्रिंस ने 18 रन और प्रवीण ने 18 रन बनाकर टीम को जीताने का असफल प्रयास किया। लेकिन जबलपुर के गेंदबाजों ने उनके प्रयासों पर पानी फेर दिया और बिलासपुर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन ही बना पाई और उसे 12 रनो से हार कर प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ गया। बिलासपुर की ओर से पवन परनाते ने 36 गेंदों में सर्वाधिक 43 रन, सौरव विकी ने 20 गेंदों में 31 रन, प्रिंस ने 18 रन और प्रवीण ने 18 रन बनाकर लक्ष्य को पाने का प्रयास किया। लेकिन वह सभी लक्ष्य को पाने में असफल रहे। बिलासपुर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। जबलपुर की जीत के असली नायकों में अतुल कुशवाहा ने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट, वैभव पाल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 2 विकेट, आदित्य सिंह ने एक विकेट और जसबीर सिंह ने 1 विकेट लेकर बिलासपुर को लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया और फाईनल का टिकट कटा लिया। जबलपुर की ओर से 39 रन बनाने व एक विकेट लेने वाले आदित्य सिंह को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस मैच में अतिथि के रुप में रियल स्टेट के संचालकगण उत्कर्ष कासल, कीर्ति बाेपचे, मोनू ठाकुर, सुंदर बिसेन। मोनेश बिसेन, जसवंत पटले ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर दोनों टीमों के बीच सिक्का उछाल कर टॉस करवाया। जिसमें जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले खेलने का फैसला लिया था।

- वारासिवनी। देवधर मैदान वारासिवनी में खेले जा रहे ऑल इंडिया देवधर ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में जे पी जबलपुर ने पिछले वर्ष की विजेता टीम बिलासपुर को एक बेहद नजदीकी मुकाबले में 12 रनो से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। इस रोमांचक मैच में जबलपुर के बल्लेबाजों ने जहां आक्रामक शुरुआत की, वहीं उनके गेंदबाजों ने हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया।मैच में जे पी जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जबलपुर के सलामी बल्लेबाज रौशन ने मैदान पर तूफान लाते हुए मात्र 21 गेंदों में 50 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें उसने 5 चौके व 4 छक्के लगाए। उसके अलावा आदित्य सिंह ने 39 रन और पंकज शर्मा ने 21 रनों का अहम योगदान दिया। लेकिन फिर बिलासपुर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को सम्हलने का कोई मौका नहीं दिया। देखते ही देखते जबलपुर की टीम 19.4 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई। बिलासपुर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। कप्तान मोहित राउत ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट, कुशल काकड़ ने 3.4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट, प्रवीण कुमार ने 2, सौरव ने एक व राज चौधरी ने 1 विकेट हासिल किए। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर की टीम एक समय मजबूत स्थिति में थी, लेकिन जबलपुर की सधी हुई गेंदबाजी के सामने उसके खिलाड़ी 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रनों पर ही सिमट गए और बिलासपुर को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बिलासपुर का पहला विकेट जयंत कैवर्त के रूप में एक रन पर गिर गया था। दूसरे विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज पवन परनाते और सौरव के बीच 73 रन की साझेदारी हुई। 74 रन पर दूसरा विकेट सौरव विकी के रुप 31 रन बनाकर गिरने के बाद बिलासपुर का मध्य क्रम बुरी तरह से लड़खड़ा गया। इस बीच पवन ने 43 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन देखते ही देखते 21 रनों के भीतर बिलासपुर के 6 विकेट गिर गए। जिसके बाद अंतिम ओवरों में प्रिंस ने 18 रन और प्रवीण ने 18 रन बनाकर टीम को जीताने का असफल प्रयास किया। लेकिन जबलपुर के गेंदबाजों ने उनके प्रयासों पर पानी फेर दिया और बिलासपुर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन ही बना पाई और उसे 12 रनो से हार कर प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ गया। बिलासपुर की ओर से पवन परनाते ने 36 गेंदों में सर्वाधिक 43 रन, सौरव विकी ने 20 गेंदों में 31 रन, प्रिंस ने 18 रन और प्रवीण ने 18 रन बनाकर लक्ष्य को पाने का प्रयास किया। लेकिन वह सभी लक्ष्य को पाने में असफल रहे। बिलासपुर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। जबलपुर की जीत के असली नायकों में अतुल कुशवाहा ने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट, वैभव पाल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 2 विकेट, आदित्य सिंह ने एक विकेट और जसबीर सिंह ने 1 विकेट लेकर बिलासपुर को लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया और फाईनल का टिकट कटा लिया। जबलपुर की ओर से 39 रन बनाने व एक विकेट लेने वाले आदित्य सिंह को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस मैच में अतिथि के रुप में रियल स्टेट के संचालकगण उत्कर्ष कासल, कीर्ति बाेपचे, मोनू ठाकुर, सुंदर बिसेन। मोनेश बिसेन, जसवंत पटले ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर दोनों टीमों के बीच सिक्का उछाल कर टॉस करवाया। जिसमें जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले खेलने का फैसला लिया था।1
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1
- बालाघाट— बस स्टैंड विस्तारीकरण के नाम पर ऑटो स्टैंड हटाए जाने के निर्देशों से नाराज ऑटो चालकों ने गुरुवार को जोरदार विरोध दर्ज कराया। चालकों का आरोप है कि यातायात थाना प्रभारी ने बस मालिकों के दबाव में खिलिया मुठिया मंदिर के सामने लगने वाले ऑटो स्टैंड को हटाकर पदमेश कार्यालय के पास स्थानांतरित करने के मौखिक निर्देश दिए हैं।1
- 30/1/2026 भुमि बचाओ आंदोलन वारासिवनी1
- कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर खमरिया पावर हाउस के पास में एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। घटना शाम करीब 06 बजे के आस-पास की है घायल वृद्ध को डायॅल 112 में तैनात आरक्षक मनोज चौहान ने नजदीक के सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया है। घायल शख्स की सिर पर चोट आई है और एक पैर टूट गया है। घायल शख्स की पहचान शिव प्रसाद बाहेश्वर निवासी सजनवाड़ा के रुप में हुई है। टक्कर किस वाहन ने मारी यह शख्स खमरिया पावन हाउस के पास क्या कर रहा था इसकी पुष्ठि नहीं हो पाई। डायल 112 को लोकेश राहंगडाले ने सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।1
- पुलिस थाना लांजी अंतर्गत आने वाले ग्राम काली माटी के पास लांजी खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार 6 लोग घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर है सभी घायलों को डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल लंजिला कर भर्ती किया गया जहां मौजूद चिकित्सा की स्टाफ के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया ।1
- *भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव* बिहारी लाल सोनी 5 फरवरी कुरई/आमटपानी : आमटपानी की पावन धरा पर जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तेज सिंह पटेल के निज निवास पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा स्थल को फूलों, झालरों और रोशनी से सजाया गया था। कथा वाचक परम पूज्य संत श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि जब अधर्म और अन्याय पृथ्वी पर बढ़ गया, तब भगवान विष्णु ने देवकी और वासुदेव के घर आठवें पुत्र के रूप में जन्म लेकर धर्म की पुनर्स्थापना की। उन्होंने बताया कि कारागार में भगवान का अवतरण केवल एक दिव्य घटना नहीं बल्कि यह संदेश है कि जब भी मानवता संकट में होती है, तब ईश्वर स्वयं उसे मुक्त करने आते हैं। कथा के दौरान जैसे ही जन्म प्रसंग आया, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उत्सव का स्वागत किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झाँकी अत्यंत मनमोहक रही। झूले में लड्डूगोपाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। महिलाएँ और बच्चे भक्ति गीतों पर नृत्य करते नजर आए। भजन-कीर्तन के साथ भक्तों ने रासलीला के प्रसंगों का आनंद लिया। इस दौरान कथा स्थल का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और आनंदमय हो गया। आयोजक- तेज सिंह पटेल ने बताया कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुँच रहे हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष भोग लगाया गया जिसमें माखन-मिश्री, फल-मिष्ठान और पंचामृत प्रमुख रहे। कथा के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। समस्त धर्म प्रेमी से धर्मलाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई और दीप प्रज्ज्वलन के साथ भक्तों ने प्रभु से लोककल्याण की कामना की। चौथे दिन के इस जन्मोत्सव समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, महिलाएँ, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। 02 फरवरी सोमवार से 08 फरवरी रविवार को हवन पूजन विसर्जन के पश्चात प्रसाद महाप्रसाद भोजन प्रसादी कार्यक्रम का समापन होगा।1
- वारासिवनी। देवधर मैदान वारासिवनी में खेले जा रहे ऑल इंडिया देवधर ट्रॉफी के रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एस ई एस आर बिलासपुर ने वी टी सी ए नागपुर को 13 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिलासपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 124 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में नागपुर की पूरी टीम 19.1 ओवरों में मात्र 111 रनों पर ढेर हो गई। मैच में 52 गेंदों में 3 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाने व 2 विकेट लेने वाले कप्तान राज चौधरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मैच में अतिथि के रुप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर अमूले, भूतपूर्व जनपद सदस्य चिरौंजी पारधी, गर्रा सरपंच रुपेन्द्र सोनवाने, पूर्व सरपंच सचिन बिसेन, संदीप मिश्रा, वेदप्रकाश पटेल आदि ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राज चौधरी को दिया। मैच के प्रारंभ में सभी अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया, उसके बाद सिक्का उछाल कर टॉस किया गया। बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुरुआत में मात्र 20 रन पर उसके 5 विकेट गिरने से उसका फैसला गलत साबित हो रहा था, लेकिन संकट की घड़ी में राज चौधरी ने मोर्चा संभाला और 52 गेंदों पर 3 चौकों व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रनों की कप्तानी पारी खेली। अतुल शर्मा ने उनका साथ देते हुए मात्र 20 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की सहायता से तेजतर्रार 36 रन बनाकर टीम का स्कोर 124 रन तक पहुॅचाने में अहम भूमिका निभाई। नागपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अविनाश जाधव ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 और सत्यम भोयर ने 2 विकेट लियेे। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वी टी सी ए नागपुर की टीम बिलासपुर की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। नागपुर की ओर से उपदेश राजपूत 26 और शांतनु राजपूत ने सर्वाधिक 26 रनों का योगदान दिया, लेकिन दोनों टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। कप्तान अगम सिंह ने भी 24 रनों की पारी खेली, पर मध्यक्रम के लगातार गिरते विकेटों ने नागपुर की राह मुश्किल कर दी और नागपुर की पूरी टीम 19.1 ओवर में 111 रन बनाकर आऊट हो गई। बिलासपुर की ओर से अतुल शर्मा ने 3, कुशल काकड़ ने 3, प्रवीण यादव ने 2 और कप्तान राज चौधरी ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए।1