*मोटर सायकल की भिड़ंत में कई घायल* घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल *उमरिया* - जिला अंतर्गत ग्राम घुलघुली के समीप नवसेमर में आज दो मोटर साइकिलों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए।घटना स्थल पर एंबुलेंस स्टाफ ने सभी घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया और तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी अनुसार मोटर सायकल के भिड़ंत में ओम शंकर सिंह पिता ध्यान सिंह उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कर्री ,वीरेंद्र सिंह पिता रघुनंदन सिंह उम्र 29 वर्ष,निवासी ग्राम कर्री, प्रिंस धुलिया पिता सुदामा धुलिया उम्र 19 वर्ष निवासी निवासी ग्राम ईशनपुरा कल्दा,सुदामा धुलिया पिता खेमानी धुलिया उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम ईशनपुरा कल्दा,ममता धुलिया पिता राम किशोर धुलिया उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम ईशनपुरा कल्दा घायल हुए हैं। घटना की खबर लगते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बताया गया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
*मोटर सायकल की भिड़ंत में कई घायल* घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल *उमरिया* - जिला अंतर्गत ग्राम घुलघुली के समीप नवसेमर में आज दो मोटर साइकिलों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए।घटना स्थल पर एंबुलेंस स्टाफ ने सभी घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया और तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी अनुसार मोटर सायकल के भिड़ंत में ओम शंकर सिंह पिता ध्यान सिंह उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कर्री ,वीरेंद्र सिंह पिता रघुनंदन सिंह उम्र 29 वर्ष,निवासी ग्राम कर्री, प्रिंस धुलिया पिता सुदामा धुलिया उम्र 19 वर्ष निवासी निवासी ग्राम ईशनपुरा कल्दा,सुदामा धुलिया पिता खेमानी धुलिया उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम ईशनपुरा कल्दा,ममता धुलिया पिता राम किशोर धुलिया उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम ईशनपुरा कल्दा घायल हुए हैं। घटना की खबर लगते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बताया गया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
- शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बोदा टोला में सोमवार को नहर निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मिक्सर मशीन के नीचे दबने से मजदूर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार घोघरी गांव से नवगवां तक नहर निर्माण का काम चल रहा है। इसी निर्माण कार्य में छोटी घोघरी निवासी गोजे बैगा (48) मजदूरी कर रहे थे। सोमवार दोपहर काम के दौरान किसी जरूरत के चलते वह मिक्सर मशीन को आगे बढ़ाने के लिए अकेले ही ढकेलने लगे। बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर ढलान होने के कारण मिक्सर मशीन अचानक तेजी से आगे बढ़ गई और गोजे बैगा उसकी चपेट में आ गए। मशीन के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख मौके पर मौजूद अन्य मजदूर तुरंत वहां पहुंचे और किसी तरह मशीन को हटाकर गोजे बैगा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि नहर निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में किसी की लापरवाही रही है या नहीं। यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद गांव और मजदूरों के बीच शोक का माहौल है।1
- नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में देश-विदेश के डॉक्टरों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार किया जाएगा।जरूरतमंद मरीजों नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं:- सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ1
- ग्राम कटारिया में महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास।1
- Post by प्रधान संपादक Rudradatt Pande1
- Post by मीडिया1
- सतना, मध्य प्रदेश सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है पूरा मामला? कुछ समय पूर्व मझगवां के मोटवा जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। शुरुआती नजर में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस को घटनास्थल के हालातों और परिजनों के बयानों पर संदेह हुआ। पुलिस ने जब वैज्ञानिक साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। साजिश और हत्या का तरीका जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने खौफनाक साजिश रची: बहाना: पत्नी अपने पति को मजदूरी दिलाने के बहाने मोटवा के घने जंगल में ले गई। हत्या: वहाँ पहले से मौजूद प्रेमी के साथ मिलकर दोनों ने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। गुमराह करने की कोशिश: हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उन्होंने शव को रस्सी के सहारे पेड़ से लटका दिया ताकि पुलिस और ग्रामीण इसे खुदकुशी समझें। पुलिस की कार्रवाई मझगवां पुलिस ने सोमवार को घेराबंदी कर पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या (IPC/BNS की संबंधित धाराएं) और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया है। सोमवार शाम को ही दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। मुख्य बिंदु: स्थान: मोटवा जंगल, मझगवां थाना क्षेत्र, सतना। आरोप: पत्नी और प्रेमी द्वारा मिलकर हत्या। पुलिस स्टेटस: दोनों आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजे गए।1
- शहडोल जिले के गोहपारू क्षेत्र अंतर्गत का यह मामला है, जहां दो पक्षों में विवाद के चलते महिला हुई, घायल1
- रीवा–सीधी मार्ग की प्रसिद्ध छुहिया घाटी में उस समय हड़कंप मच गया जब इलाके में जंगली हाथियों 🐘 की मौजूदगी की सूचना मिली। हाथियों के झुंड की लोकेशन मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और एहतियातन Baghwar वन अवरोध नाका और टोल प्लाजा के पास वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम और पुलिस 👮 ने सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों ओर से ट्रैफिक को रोक दिया, ताकि हाथियों का झुंड सुरक्षित रूप से जंगल की ओर निकल सके और किसी तरह की जनहानि या दुर्घटना न हो। इस दौरान छुहिया घाटी में कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। घाटी के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह कदम लोगों की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उठाया गया। वन विभाग ने आसपास के गांवों और यात्रियों से अपील की है कि हाथियों के क्षेत्र में न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। 👉 फिलहाल टीम हाथियों की मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है और उनके पूरी तरह सुरक्षित निकलने के बाद ही ट्रैफिक बहाल किया जाएगा।1
- चंदिया2