Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह मतलब की दुनिया है सोच समझ कर चलना सोच समझ कर किसी पर विश्वास करना
Govind Singj
यह मतलब की दुनिया है सोच समझ कर चलना सोच समझ कर किसी पर विश्वास करना
More news from राजस्थान and nearby areas
- पाली जिला न्यायालय के आदेश पर नगर निगम कार्यालय को सील कर आयुक्त का वाहन कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा पट्टा जारी करने के पिछले न्यायालयी आदेश की अवहेलना के चलते की गई। इसे प्रशासनिक लापरवाही पर न्यायालय की सख्ती का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।2
- तूफान से सड़क पर गिरा बबूल का पेड़ बना काल, इकलौते भाई की मौत बार-बार हादसों के बाद भी जिम्मेदार नहीं जागे, युवक की मौके पर मौत शेरगढ़ क्षेत्र में आंधी-तूफान के बाद सड़कों पर गिरे पेड़ अब जानलेवा साबित होने लगे हैं। खिरजा गांव की सरहद में गुरुवार रात करीब 9 बजे सड़क पर गिरे बबूल के पेड़ के कारण हुए हादसे में जैसलमेर जिले के ओला निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ओला जैसलमेर निवासी प्रवीण सिंह पुत्र जगमाल सिंह अपने चचेरे भाई अरविंद सिंह पुत्र प्रेम सिंह के साथ बाइक पर जोधपुर जा रहे थे। खिरजा गांव से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क पर आंधी से गिरा बबूल का पेड़ पड़ा हुआ था। अचानक सामने आए पेड़ से बाइक असंतुलित हो गई और सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में प्रवीण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद सिंह को मामूली चोटें आईं। बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार का इकलौता भाई था। इसी दौरान निजी वाहन से गुजर रहे खिरजा निवासी हिम्मत सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल शेरगढ़ पुलिस, पुलिस कंट्रोल रूम और एंबुलेंस 108 को सूचना दी। सूचना पर शेरगढ़ पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शेरगढ़ राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि विगत दिनों आए आंधी-तूफान के बाद से सड़क किनारे कई पेड़ गिरे पड़े हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा उन्हें हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। इसी बबूल के पेड़ से दो दिन पहले भी शेरगढ़ निवासी बाइक सवार टकरा गए थे, हालांकि तब उन्हें मामूली चोटें आई थीं। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रशासन की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष है।1
- सोजत के पास रात 11 बजे एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। बस का शीशा भी टूटा, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकी नहीं। यात्रियों की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।2
- *जयपुर : ट्रक ड्राइवर से RTO इंस्पेक्टर की बेरहमी, वीडियो वायरल* जयपुर में RTO इंस्पेक्टर अनिल बसवाल और उसके गार्ड द्वारा एक ट्रक ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइवर दर्द से चिल्लाता हुआ नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक इंस्पेक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इंस्पेक्टर राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ का महासचिव भी है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है। *जयपुर : ट्रक ड्राइवर से RTO इंस्पेक्टर की बेरहमी, वीडियो वायरल* जयपुर में RTO इंस्पेक्टर अनिल बसवाल और उसके गार्ड द्वारा एक ट्रक ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइवर दर्द से चिल्लाता हुआ नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक इंस्पेक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इंस्पेक्टर राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ का महासचिव भी है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।1
- जैतारण के बागड़ा बालाजी मंदिर में पुजारी चेतन वन गोस्वामी पिछले 20 वर्षों से निस्वार्थ भाव से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। हजारों श्रद्धालु इस मंदिर में आकर मनौती मांगते हैं, जिससे उनकी सच्ची भावनाएं पूरी होती हैं।1
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस भाषण में उन्होंने भाजपा की रणनीति और चुनावी नतीजों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें कही थीं, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।1
- Post by Govind Singj1
- पाली में रेनेटस वेलनेस ने दावा किया है कि उनके फूड सप्लीमेंट 600 से अधिक बीमारियों का एक ही उपाय हैं। कंपनी का कहना है कि यह उत्पाद उन समस्याओं में भी 100% परिणाम देता है, जहाँ डॉक्टर जवाब दे चुके हैं, हालांकि इसे दवा नहीं बताया गया है।1
- शॉर्ट सर्किट से राज फोम प्रोडक्ट कंपनी में भीषण आग, 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू शॉर्ट सर्किट से राज फोम प्रोडक्ट कंपनी में भीषण आग, 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू रानी/तगतगढ़ — निंबेश्वर नाथ मंदिर के आगे टोल नाके के पास स्थित राज फोम प्रोडक्ट कंपनी में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें उठती देख तगतगढ़ व रानी नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी ने तुरंत रानी अग्निशमन वाहन को दूरभाष पर सूचना दी। मौके पर पहुंची रानी पालिका की दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों ओर फैलने लगी। स्थिति गंभीर होते देख फालना, बाली, सादड़ी व सुमेरपुर से भी अतिरिक्त अग्निशमन वाहन मौके पर बुलाए गए। करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में फोम गद्दे, मशीनें, सोफा कवर, प्लाईवुड, बड़ी मात्रा में लकड़ी का कच्चा माल तथा तैयार फर्नीचर जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आसपास के रहवासी मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के दौरान सांडेराव थाना पुलिस स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा।2