Shuru
Apke Nagar Ki App…
रमपुरवा धाम स्थित श्री ललितांबा गौशाला रमपुरवा धाम जिला सतना मध्य प्रदेश का विहंगम दृश्य
Ravi Shankar pathak
रमपुरवा धाम स्थित श्री ललितांबा गौशाला रमपुरवा धाम जिला सतना मध्य प्रदेश का विहंगम दृश्य
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रमपुरवा धाम स्थित श्री ललितांबा गौशाला रमपुरवा धाम जिला सतना मध्य प्रदेश का विहंगम दृश्य1
- कांग्रेस नेता मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी का कांग्रेस पार्टी के लोगो ने सिंहपुर चौराहा में क़िया स्वागत। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी चैत्र नवरात्रि के असर पर सतना व मैंहर जिले के प्रवास पर है।इस दौरान जैसे ही वह नागौद शहर के सिंहपुर चौराहा पहुचे उनका कांग्रेस पार्टी व युवा कांग्रेस के लोगो ने किया स्वागत। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वरुण गूजर डिंकल,कांग्रेस नेता नागेश मिश्रा,महामंत्री व वरिस्ट नेता एडवोकेट मुख्तयार अहमद सिद्दकी,युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष अक्षत सिंह परिहार,कांग्रेस के वरिस्ट नेता व पार्षद बाबू लाल चुहटेल,वरिस्ट नेता पूर्व मंडी उपाध्यक्ष शिवबालक सिंह लोधी,प्रदेश कोऑर्डिनेटर विनोद कुशवाहा नया गाव, पार्षद राहुल सोनी,कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष आशीष कपाडिया,युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमन त्रिपाठी के साथ काफी संख्या में लोग रहे मौजूद।1
- *मैहर के भदनपुर में फूटा जनाक्रोश, प्रशासन नदारद – देवदत्त सोनी का सीधा हमला* *🚨पत्रकार उमेश चौधरी🚨* *निर्भीकता से कोई समझौता नहीं* मैहर के ग्राम भदनपुर में 20 मार्च 2026 को जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी के नेतृत्व में हुआ विशाल धरना प्रदर्शन प्रशासनिक लापरवाही पर करारा तमाचा बनकर उभरा। जनसमस्याओं से त्रस्त सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर उतरे और ओवरलोडिंग, मजदूर शोषण, किसानों के मुआवजे, खदान ब्लास्टिंग व जर्जर सड़कों जैसे गंभीर मुद्दों पर जोरदार आवाज बुलंद की।धरना स्थल पर देवदत्त सोनी ने अपनी ही सरकार के प्रशासनिक अमले को कठघरे में खड़ा करते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित की ज्वलंत मांगों पर जवाब देने से बचने के लिए प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जो जनता के साथ खुला अन्याय है।धरना प्रदर्शन में उठी मांगें सीधे आमजन के जीवन से जुड़ी हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी ने आक्रोश को और भड़का दिया। यह प्रदर्शन अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है और प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।1
- सतना | मध्य प्रदेश के सतना जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर परिसर को बम से उड़ाने का धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ई-मेल भेजने वाले ने दावा किया कि न्यायालय के विभिन्न हिस्सों और जजों के कक्षों में 15 जहरीले गैस वाले बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे सक्रिय हो जाएंगे। ई-मेल में गंभीर आरोप और नाराजगी प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ई-मेल सुबह लगभग 5:34 बजे प्राप्त हुआ था। भेजने वाले ने अपनी पहचान 'फ्रेड्रिक फ्रोसिंथ' के रूप में बताते हुए तमिलनाडु की सत्तारूढ़ DMK सरकार और डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ विदेशी फंडिंग के आरोप लगाए और अपनी गहरी नाराजगी जताई। ई-मेल की भाषा और उसमें किए गए दावों ने सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सक्रिय कर दिया। परिसर में सघन तलाशी अभियान धमकी मिलते ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तत्काल कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सूचित किया। इसके बाद: बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वॉड को तुरंत मौके पर बुलाया गया। सतना जिला न्यायालय के साथ-साथ मैहर और अमरपाटन तहसील न्यायालयों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जजों के केबिन, पार्किंग, कैंटीन और कोर्ट के हर कोने की बारीकी से जांच की गई। जांच में अब तक क्या मिला? सतना पुलिस अधीक्षक के अनुसार, अब तक की तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। प्राथमिक जांच में इसे एक 'होक्स कॉल' (फर्जी धमकी) माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य दहशत फैलाना था। पुलिस की साइबर सेल अब उस ई-मेल के आईपी एड्रेस और लोकेशन को ट्रैक करने में जुटी है ताकि आरोपी तक पहुँचा जा सके। सुरक्षा के कड़े इंतजाम एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आने-जाने वालों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें। रिपोर्ट: ब्यूरो, मध्य भारत न्यूज़1
- *अमरपाटन में शान्तिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद, देश के अमन चैन के लिए मांगी गई दुआ* अमरपाटन के ईदगाह में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुस्लिम समुदाय द्वारा सब्जी मंडी स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई इस दौरान देश में शांति एवं आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने एसडीओपी ख्याति मिश्रा, थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते सहित पुलिस बल मौजूद रहा, वही मुस्लिम समुदाय को खास त्यौहार ईद की बधाई देने के लिए भारतीय जनता पार्टी अमरपाटन के वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि एवं जिला महामंत्री किसान मोर्चा दिनेश शुक्ला ने सभी दलों एवं हिन्दू समाज की तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए ईदगाह पहुंचकर समुदाय के लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारक दी, इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अब्दुल सलीम, भाजपा युवा नेता परवेज सौदागर, वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष जाकिर सौदागर, विधायक प्रतिनिधि सलमान अली सहित सभी लोग मौजूद रहे।।1
- रामपुर में गैस सिलेंडर के लिए लोगो की भीड़1
- नागौद आगमन पर मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी जी एवं सह प्रभारी रणविजय लोचाव जी का नागौद में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और गर्मजोशी के साथ स्वागत कर संगठन की मजबूती का संदेश दिया गया। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष वरुण गुर्जर डिंकल भैया के नेतृत्व में1
- *सतना और मैहर की अदालतों को उड़ाने की मिली धमकी* सतना। जिला न्यायालय सतना की आधिकारिक ईमेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट और जज के दफ्तरों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे फटेंगे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को बम निरोधी दस्ता भेजने और सतना सहित मैहर, अमरपाटन व अन्य तहसील न्यायालयों की सुरक्षा जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।1