logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनो एवं पत्रकारों की प्रशासन ने की उपेक्षा " समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा प्रारंभ श्याम रानोलिया राजगढ़ 7049220386 650वीं संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज जी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा का प्रारंभ मंगल भवन से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संत रविदास जी के समरसता, समानता, सद्भाव, प्रेम एवं सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज जी के पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्‍याण एवं मत्‍स्‍य विकास विभाग नारायण सिंह पंवार, सांसद रोडमल नागर, विधायक खिलचीपुर.हजारीलाल दांगी, विधायक राजगढ़ अमर सिंह यादव, विधायक नरसिंहगढ़ मोहन शर्मा, भाजपा जिला अध्‍यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर एवं पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, पूर्व विधायक श्री प्रताप मंडलोई, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, जिला संयोजक संजय साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने कर-कमलों से जिले की सभी विधानसभाओं को कलश भेंट किए गए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। *संत रविदास जी का संदेश समरसता, समानता और मानव कल्याण* राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) पंवार ने कहा कि भारत की संस्कृति अमिट है, जो कभी समाप्त नहीं हुई। संत रविदास जी जैसे महान संतों ने सहज भाषा में समाज में चेतना जगाई और समाज को अपने पैरों पर खड़ा होने तथा श्रेष्ठ कर्म करने का संदेश दिया। उन्होंने अपने योगबल के आधार पर सत्ता को चुनौती देते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस कलश यात्रा में देशभर की मिट्टी साथ चल रही है। संतों ने समाज को जोड़ने और एकता बनाए रखने का कार्य किया तथा समाज को खंडित होने से बचाया। सरकार अपना काम कर रही है, लेकिन समाज को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। हमारे पूर्वज एक हैं और हमारा रक्त भी एक है। समाज को एकजुट रखना तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से कलश यात्रा का स्वागत करने और समाजसेवियों से जुड़कर इस संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। विधायक खिलचीपुर हजारीलाल दांगी ने कहा कि इस यात्रा का पूरे गौरव के साथ स्वागत किया जाए। संत गुरु रविदास महाराज जी को स्मरण करते हुए सभी मिलकर इस आयोजन को सफल बनाएं। विधायक नरसिंहगढ़ शर्मा ने कहा कि यदि हम संत रविदास महाराज जी के पदचिह्नों पर चलें तो सामाजिक समरसता और कल्याण को अलग से याद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हम सभी एक हैं, यह भावना हमारे व्यवहार में रहनी चाहिए। कार्यक्रम का मूल संदेश मानव कल्याण और प्रेम बांटना है। भाजपा जिला अध्‍यक्ष गुर्जर ने कहा कि संत रविदास जी जैसे महापुरुषों ने समाज की कुरीतियों को दूर करने का मार्ग दिखाया। कलश यात्रा जहां-जहां से गुजरेगी, वहां धूमधाम से स्वागत किया जाएगा तथा पवित्र स्थलों पर पूजन होगा। यह आयोजन भेदभाव, ऊंच-नीच और छुआछूत को समाप्त करने के संदेश के साथ किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने संत रविदास जी के प्रसिद्ध कथन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, सद्भाव, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। *महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, पूरे राष्ट्र की धरोहर* सांसद नागर ने कहा कि संत रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत यह आयोजन किया जा रहा है। संतों के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा संकल्प है। महापुरुष जिस बिरादरी में जन्म लेते हैं, वे केवल उसी बिरादरी के नहीं, बल्कि पूरे देश और प्रत्येक समाज के होते हैं। संत रविदास हमारे हैं और हम उनके हैं। उन्होंने कहा कि अस्पृश्यता और छुआछूत को जड़ से समाप्त करना होगा और यह केवल भाषणों से नहीं, बल्कि व्यवहार में परिवर्तन लाकर संभव होगा। नशामुक्ति, शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना आवश्यक है। नई पीढ़ी का कोई बेटा-बेटी शिक्षा से वंचित न रहे और हर हाथ को काम एवं हुनर मिले इसी भावना को इस यात्रा के माध्यम से व्यवहार में लाना है। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव, नशामुक्ति, शिक्षा, स्वावलंबन एवं मानव कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। जिला प्रशासन ने हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में पत्रकारों को नहीं बुलाकर इस बार भी पत्रकारों व, समाज के वरिष्ठ जनों की उपेक्षा कीगई. जिससे पत्रकारों में तीव्र संतोष व्याप्त हैं.जिला प्रशासन नहीं चाहता है कि शासन की योजनाओं का प्रचार प्रचार हो.

6 hrs ago
user_Shyam Ranoliya
Shyam Ranoliya
Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago
ac8e42f3-0c8c-4414-b094-453a42a4646c

संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनो एवं पत्रकारों की प्रशासन ने की उपेक्षा " समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा प्रारंभ श्याम रानोलिया राजगढ़ 7049220386 650वीं संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज जी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा का प्रारंभ मंगल भवन से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संत रविदास जी के समरसता, समानता, सद्भाव, प्रेम एवं सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज जी के पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्‍याण एवं मत्‍स्‍य विकास विभाग नारायण सिंह पंवार, सांसद रोडमल नागर, विधायक खिलचीपुर.हजारीलाल दांगी, विधायक राजगढ़ अमर सिंह यादव, विधायक नरसिंहगढ़ मोहन शर्मा, भाजपा जिला अध्‍यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर एवं पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, पूर्व विधायक श्री प्रताप मंडलोई, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, जिला संयोजक संजय साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने कर-कमलों से जिले की सभी विधानसभाओं को कलश भेंट किए गए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने कलश यात्रा को हरी

52adc222-f0b1-415d-a7ba-d59835bd2d89

झंडी दिखाकर रवाना किया। *संत रविदास जी का संदेश समरसता, समानता और मानव कल्याण* राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) पंवार ने कहा कि भारत की संस्कृति अमिट है, जो कभी समाप्त नहीं हुई। संत रविदास जी जैसे महान संतों ने सहज भाषा में समाज में चेतना जगाई और समाज को अपने पैरों पर खड़ा होने तथा श्रेष्ठ कर्म करने का संदेश दिया। उन्होंने अपने योगबल के आधार पर सत्ता को चुनौती देते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस कलश यात्रा में देशभर की मिट्टी साथ चल रही है। संतों ने समाज को जोड़ने और एकता बनाए रखने का कार्य किया तथा समाज को खंडित होने से बचाया। सरकार अपना काम कर रही है, लेकिन समाज को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। हमारे पूर्वज एक हैं और हमारा रक्त भी एक है। समाज को एकजुट रखना तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से कलश यात्रा का स्वागत करने और समाजसेवियों से जुड़कर इस संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। विधायक खिलचीपुर हजारीलाल दांगी ने कहा कि इस यात्रा का पूरे गौरव के साथ स्वागत किया जाए। संत गुरु रविदास महाराज जी को स्मरण करते हुए सभी मिलकर इस आयोजन को सफल बनाएं। विधायक नरसिंहगढ़ शर्मा ने

725fbfa2-b9fc-40cf-bd1f-ca6215499473

कहा कि यदि हम संत रविदास महाराज जी के पदचिह्नों पर चलें तो सामाजिक समरसता और कल्याण को अलग से याद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हम सभी एक हैं, यह भावना हमारे व्यवहार में रहनी चाहिए। कार्यक्रम का मूल संदेश मानव कल्याण और प्रेम बांटना है। भाजपा जिला अध्‍यक्ष गुर्जर ने कहा कि संत रविदास जी जैसे महापुरुषों ने समाज की कुरीतियों को दूर करने का मार्ग दिखाया। कलश यात्रा जहां-जहां से गुजरेगी, वहां धूमधाम से स्वागत किया जाएगा तथा पवित्र स्थलों पर पूजन होगा। यह आयोजन भेदभाव, ऊंच-नीच और छुआछूत को समाप्त करने के संदेश के साथ किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने संत रविदास जी के प्रसिद्ध कथन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, सद्भाव, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। *महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, पूरे राष्ट्र की धरोहर* सांसद नागर ने कहा कि संत रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती

के अवसर पर वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत यह आयोजन किया जा रहा है। संतों के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा संकल्प है। महापुरुष जिस बिरादरी में जन्म लेते हैं, वे केवल उसी बिरादरी के नहीं, बल्कि पूरे देश और प्रत्येक समाज के होते हैं। संत रविदास हमारे हैं और हम उनके हैं। उन्होंने कहा कि अस्पृश्यता और छुआछूत को जड़ से समाप्त करना होगा और यह केवल भाषणों से नहीं, बल्कि व्यवहार में परिवर्तन लाकर संभव होगा। नशामुक्ति, शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना आवश्यक है। नई पीढ़ी का कोई बेटा-बेटी शिक्षा से वंचित न रहे और हर हाथ को काम एवं हुनर मिले इसी भावना को इस यात्रा के माध्यम से व्यवहार में लाना है। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव, नशामुक्ति, शिक्षा, स्वावलंबन एवं मानव कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। जिला प्रशासन ने हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में पत्रकारों को नहीं बुलाकर इस बार भी पत्रकारों व, समाज के वरिष्ठ जनों की उपेक्षा कीगई. जिससे पत्रकारों में तीव्र संतोष व्याप्त हैं.जिला प्रशासन नहीं चाहता है कि शासन की योजनाओं का प्रचार प्रचार हो.

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गीगाबाइट इंस्टीट्यूट छापीहेड़ा: माखनलाल चतुर्वेदी संस्थान से योग्यता प्राप्त संस्थान जहां PGDCA, DCA, TALLY,MSC Computer,UG PG करवाया जाता हे
    1
    गीगाबाइट इंस्टीट्यूट छापीहेड़ा: माखनलाल चतुर्वेदी संस्थान से योग्यता प्राप्त संस्थान 
जहां PGDCA, DCA, TALLY,MSC Computer,UG PG  करवाया जाता हे
    user_SUBHASH MANDLOI
    SUBHASH MANDLOI
    Farmer खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पुलिस थाना कालापीपल में आयोजित हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम
    1
    पुलिस थाना कालापीपल में आयोजित हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दतिया:दतिया में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान। दतिया:दतिया में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान। दतिया जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई गई।इस दौरान उपस्थित कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।वहीं कांग्रेसियों ने जिला हॉस्पिटल पहुँचकर ब्लड बैंक पर रक्तदान किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे उन्होंने देश को कंप्यूटर युग में प्रवेश कराने में अहम भूमिका अदा की है उनके द्वारा संचालित अनेक योजनाएं आज भी धरातल पर उतरी हैं खासकर युवाओं के विकास को लेकर उनका विजन सराहनीय रहा इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अंबिका शर्मा,सी एल बौद्ध,बी एल केन,मुन्ना खां,स्वामी शरण कुशवाहा,जामिंञी दादौरिया,अजय शुक्ला,बासुदेव सरपंच,महिपाल सरपंच विक्रम दांगी दतिया,रामकुमार मोंगिया राघवेंद्र जादौन,मोहन कुशवाहा,आशीष तिवारी,उत्तम कुशवाहा,पुष्पराज राजपूत,जाकिर मंसूरी,मोहन स्वरुप श्रीवास्तव,अमरीश बाल्मीकि,शिवम बंशकार,पंकज वंशकार आदि उपस्थित रहे कार्यकम का संचालन जाकिर मंसूरी ने किया एवं आभार महिपाल सिंह गुर्जर ने किया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    दतिया:दतिया में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान।
दतिया:दतिया में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान।
दतिया जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई गई।इस दौरान उपस्थित कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।वहीं कांग्रेसियों ने जिला हॉस्पिटल पहुँचकर ब्लड बैंक पर रक्तदान किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे उन्होंने देश को कंप्यूटर युग में प्रवेश कराने में अहम भूमिका अदा की है उनके द्वारा संचालित अनेक योजनाएं आज भी धरातल पर उतरी हैं खासकर युवाओं के विकास को लेकर उनका विजन सराहनीय रहा इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अंबिका शर्मा,सी एल बौद्ध,बी एल केन,मुन्ना खां,स्वामी शरण कुशवाहा,जामिंञी दादौरिया,अजय शुक्ला,बासुदेव सरपंच,महिपाल सरपंच विक्रम दांगी दतिया,रामकुमार मोंगिया राघवेंद्र जादौन,मोहन कुशवाहा,आशीष तिवारी,उत्तम कुशवाहा,पुष्पराज राजपूत,जाकिर मंसूरी,मोहन स्वरुप श्रीवास्तव,अमरीश बाल्मीकि,शिवम बंशकार,पंकज वंशकार आदि उपस्थित रहे कार्यकम का संचालन जाकिर मंसूरी ने किया एवं आभार महिपाल सिंह गुर्जर ने किया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कालापीपल में पुलिसकर्मियों संग नागरिकों ने लगाए पौधे, बड़ी संख्या ग्रामीण मौजूद रहें।
    1
    कालापीपल में पुलिसकर्मियों संग नागरिकों ने लगाए पौधे, बड़ी संख्या ग्रामीण मौजूद रहें।
    user_Sandeep Gehlot
    Sandeep Gehlot
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • राजगढ़ के इकलेरा गोलीकांड में अब आत्मरक्षा का दावा, ASI के समर्थन में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पूर्व सैनिक राजगढ़ के इकलेरा गांव में जमीन विवाद के दौरान दीपक मोवे की गोली लगने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। अब पूर्व सैनिक संगठन ने आरोपी ASI दिलीप कुंभकार के समर्थन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पूर्व सैनिकों का दावा है कि घटना के समय दिलीप कुंभकार अपने प्लॉट पर थे और कुछ लोगों ने हथियारों के साथ उन्हें घेर लिया था। संगठन के मुताबिक, जान का खतरा होने पर कुंभकार ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया, जिसमें दीपक मोवे की मौत हो गई। कलेक्टर से चर्चा के दौरान आत्मरक्षा में गोली चलाने की बात पर कलेक्टर ने सवाल किया— "बचाव में गोली चलाता है क्या?" पूर्व सैनिकों ने कहा कि कुंभकार पर हमला हुआ था और उनकी जान को खतरा था। वहीं, इस मामले में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप भी लगाया गया है। क्या है पूरा मामला? 16 अगस्त को इकलेरा गांव में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी। घटना में दीपक मोवे की मौत हो गई। मृतक के समर्थन में भीम आर्मी और परिजनों ने शुजालपुर सिविल अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। अब पूर्व सैनिक संगठन के समर्थन में सामने आने के बाद मामले में आत्मरक्षा और निष्पक्ष जांच का मुद्दा भी सामने आ गया है।
    1
    राजगढ़ के इकलेरा गोलीकांड में अब आत्मरक्षा का दावा, ASI के समर्थन में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पूर्व सैनिक
राजगढ़ के इकलेरा गांव में जमीन विवाद के दौरान दीपक मोवे की गोली लगने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। अब पूर्व सैनिक संगठन ने आरोपी ASI दिलीप कुंभकार के समर्थन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पूर्व सैनिकों का दावा है कि घटना के समय दिलीप कुंभकार अपने प्लॉट पर थे और कुछ लोगों ने हथियारों के साथ उन्हें घेर लिया था। संगठन के मुताबिक, जान का खतरा होने पर कुंभकार ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया, जिसमें दीपक मोवे की मौत हो गई।
कलेक्टर से चर्चा के दौरान आत्मरक्षा में गोली चलाने की बात पर कलेक्टर ने सवाल किया— "बचाव में गोली चलाता है क्या?" पूर्व सैनिकों ने कहा कि कुंभकार पर हमला हुआ था और उनकी जान को खतरा था।
वहीं, इस मामले में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप भी लगाया गया है।
क्या है पूरा मामला?
16 अगस्त को इकलेरा गांव में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी। घटना में दीपक मोवे की मौत हो गई। मृतक के समर्थन में भीम आर्मी और परिजनों ने शुजालपुर सिविल अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की थी।
मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। अब पूर्व सैनिक संगठन के समर्थन में सामने आने के बाद मामले में आत्मरक्षा और निष्पक्ष जांच का मुद्दा भी सामने आ गया है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    16 hrs ago
  • बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (F.L.N.) के अंतर्गत बच्चों को कार्ड गतिविधि करवाई गई शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भान्याखेड़ी विकासखंड कालापीपल जिला शाजापुर मध्य प्रदेश नव प्रवेशी बच्चों से A B C D सीखने के उद्देश्य से कार्ड गतिविधि करवाई गई बच्चों द्वारा खुशी-खुशी भाग लिया गया
    1
    बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (F.L.N.) के अंतर्गत बच्चों को कार्ड गतिविधि करवाई गई
शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भान्याखेड़ी विकासखंड कालापीपल जिला शाजापुर मध्य प्रदेश नव प्रवेशी बच्चों से A B C D सीखने के उद्देश्य से कार्ड गतिविधि करवाई गई बच्चों द्वारा खुशी-खुशी भाग लिया गया
    user_Chandar Parmar
    Chandar Parmar
    Teacher कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कालापीपल में हरियाली की नई पहल🌱 ग्रीन स्पेस पार्क में लगाए 100 पौधे कालापीपल के वार्ड क्रमांक 5 स्थित कर्मचारी कॉलोनी के ग्रीन स्पेस पार्क में अमृत 2.0 योजना के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी की उपस्थिति में करीब 100 पौधे लगाए गए। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 🌱 #कालापीपल #वृक्षारोपण #ग्रीनस्पेसपार्क #अमृत20 #पर्यावरणसंरक्षण #एकपेड़माँकेनाम #घनश्यामचंद्रवंशी #नगरपरिषद #कर्मचारीकॉलोनी #हरितकालापीपल #TreePlantation #EnvironmentProtection
    1
    कालापीपल में हरियाली की नई पहल🌱
ग्रीन स्पेस पार्क में लगाए 100 पौधे
कालापीपल के वार्ड क्रमांक 5 स्थित कर्मचारी कॉलोनी के ग्रीन स्पेस पार्क में अमृत 2.0 योजना के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी की उपस्थिति में करीब 100 पौधे लगाए गए। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 🌱
#कालापीपल #वृक्षारोपण #ग्रीनस्पेसपार्क #अमृत20 #पर्यावरणसंरक्षण #एकपेड़माँकेनाम #घनश्यामचंद्रवंशी #नगरपरिषद #कर्मचारीकॉलोनी #हरितकालापीपल #TreePlantation #EnvironmentProtection
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शिव शक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा के मुख्य कार्यकर्ता की अहम बैठक हुई संपन्न जानकारी के अनुसार सुसनेर नगर में 22 अगस्त को निकलने वाली शिव शक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा की मुख्य कार्यकर्ता की अहम बैठक महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मशाला सुसनेर मालीपुर स्थिति में हुई संपन्न जिसमें राणा चितरंजन सिंह मोहन कनोडिया राकेश कनोडिया पवन मंडावर दीपक भावसार छोटू गुर्जर कैलाश माली घनश्याम माली दीपक माली नेमीचंद माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और व्यवस्था के बारे में सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी सौंप गई में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से
    1
    शिव शक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा के मुख्य कार्यकर्ता की अहम बैठक हुई संपन्न 

जानकारी के अनुसार सुसनेर नगर में 22 अगस्त को 


 निकलने वाली शिव शक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा की 

 मुख्य कार्यकर्ता की अहम बैठक महात्मा ज्योतिबा 

 फुले धर्मशाला सुसनेर मालीपुर स्थिति में हुई संपन्न 

 जिसमें राणा चितरंजन सिंह मोहन कनोडिया राकेश 

 कनोडिया पवन मंडावर दीपक भावसार छोटू गुर्जर 

 कैलाश माली घनश्याम माली दीपक माली नेमीचंद 

 माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे 

और व्यवस्था के बारे में सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी सौंप गई 


में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अपहरणकर्ताओं के चंगुल से एलकार सिंह मुक्त, बोलेरो जब्त; एक गिरफ्तार 🚨 अपहरण कांड में 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कामयाबी! 🚨 आठवें मील से अपहृत एलकार सिंह सुरक्षित मुक्त। 🚔 बोलेरो जब्त 👮 एक व्यक्ति गिरफ्तार 🔎 मुख्य आरोपियों की तलाश जारी 🎥 पूरी खबर वीडियो में देखें। ❤️ हर खबर, आपके साथ 👍 लाइक करें • 🔄 शेयर करें • 🔔 फॉलो करें #Susner #SusnerNews #AgarMalwa #MPNews #BreakingNews #CrimeNews #अपहरण #सुसनेर #मध्यप्रदेश #PoliceAction #NewsUpdate #Reels #InstagramReels
    1
    अपहरणकर्ताओं के चंगुल से एलकार सिंह मुक्त, बोलेरो जब्त; एक गिरफ्तार
🚨 अपहरण कांड में 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कामयाबी! 🚨
आठवें मील से अपहृत एलकार सिंह सुरक्षित मुक्त।
🚔 बोलेरो जब्त
👮 एक व्यक्ति गिरफ्तार
🔎 मुख्य आरोपियों की तलाश जारी
🎥 पूरी खबर वीडियो में देखें।
❤️ हर खबर, आपके साथ
👍 लाइक करें • 🔄 शेयर करें • 🔔 फॉलो करें
#Susner #SusnerNews #AgarMalwa #MPNews #BreakingNews #CrimeNews #अपहरण #सुसनेर #मध्यप्रदेश #PoliceAction #NewsUpdate #Reels #InstagramReels
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.