Shuru
Apke Nagar Ki App…
Tarusingh
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Tarusingh2
- थाना बर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई1
- रायपुर (ब्यावर) मेघावी विद्यार्थियों को मिले चांदी के सिक्के व नकद पुरस्कार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांगेसर पाली में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया साथ ही कक्षा 12 के छात्रों को विदाई दी गयी | संस्था प्रधान धर्मेन्द्र पालरिया ने विद्यालय विकास, शैक्षिक, सह शैक्षिक गतिविधियों के बारे में बताया एवं कक्षा 12 के छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया | कार्यक्रम का संचालन श्री रामेश्वर मीणा ने किया | संस्कृतिक प्रभारी अनु सिंघल के निर्देशन में छात्राओं द्वारा संस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी कार्यक्रम के मुख्या अतिथि श्री दिलीप कर्मचंदानी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पाली ने विदाई लेने वाले छात्रों को बोर्ड परीक्षा हेतु शुभकामनाये दी | इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री अर्जुन सिंह, इंद्र सिंह, ओर मंगिलाल देवासी आदि उपस्थित रहे | भामाशाह श्री इंद्र सिंह ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर एक चांदी का सिक्का व नकद 1100 रुपये देने की घोषणा की | इस मौके पर रघुवीर सिंह, रवि प्रकाश, कृष्ण कुमार, ने विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षा में तनाव से मुक्त रहकर पढ़ने का मूल मंत्र दिया। गिरधारी लाल, पर्वत सिंह, अभिषेक वैष्णव, अभिषेक राजपुरोहित, जगदीश, ओम प्रकाश, लता कंनोजिया, प्रियंका, पर्वत सिंह भाटी, भागीरथ, भानाराम आदि स्टाफ मौजूद रहे |1
- हाल ही में राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति द्वारा एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति के प्रदेश मंत्री श्री करण भंवरलाल गाड़िया लोहार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री श्री करण भंवरलाल गाड़िया लोहार ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को सोशल मीडिया की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर समाज को लेकर भ्रामक, अपमानजनक एवं आपत्तिजनक गाने व वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे गाड़िया लोहार समाज की छवि और सम्मान को ठेस पहुँच रही है। प्रदेश मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज के विरुद्ध बनाए जा रहे इस प्रकार के आपत्तिजनक गानों एवं कंटेंट को शीघ्र से शीघ्र डिलीट करवाना अत्यंत आवश्यक है, साथ ही ऐसे कृत्य करने वाले कलाकारों एवं संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाना भी जरूरी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया पर समाज के पक्ष में सकारात्मक जानकारी साझा करें और समाज की सच्ची तस्वीर लोगों तक पहुँचाएँ। बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी निगरानी, आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान, तथा प्रशासनिक व कानूनी स्तर पर कार्रवाई हेतु सामूहिक प्रयास करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में जोधपुर प्रधान श्री जगदीश जी, श्री ओमप्रकाश बोराणा (पार्षद), श्री बीरबल जी (पुष्कर), श्री ओमप्रकाश राठौड़ (अजमेर), श्री तेजपाल जी, एवं श्री हंसराज जी (जोधपुर) सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाज की गरिमा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया3
- 🙏जय श्री राम 🙏1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- मुख्य सड़क किनारे कटाव से पड़े गढ्ढे से हादसे की आशंका, पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी सेन्दडा ब्यावर । (रिपोटर शीतल कुमारी प्रजापति) सेंदड़ा गांव की मुख्य सड़क हादसे को दावत दे रही है । लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदारों ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है । दरअसल बरसात के मौसम में सेंदड़ा थाना से कुछ दूरी पर गांव की मुख्य सड़क बरसात के मौसम में कटाव होने से सड़क कट गई और समीप गढ्ढा पड़ गया था और सड़क के किनारे सुरक्षा दीवार भी टूट कर गिर गई थी । वही सुरक्षा दीवार को भी नुकसान हुआ था । लेकिन बरसात का मौसम बीते हुए कई महीने बीत चुके । मगर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इतना बड़ा कटाव को अनदेखा किया गया हैं । जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है । इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी ग्रामीणों द्वारा अवगत करवाया गया । लेकिन फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है ।4
- Post by Atma Ram Saini1