Shuru
Apke Nagar Ki App…
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत सराहन पंचायत में हुआ व्यापक पौधारोपण #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
Dev Raj Thakur
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत सराहन पंचायत में हुआ व्यापक पौधारोपण #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर-9 में सीवरेज लाइन के बीच हैंडपंप लगाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित भाजपा समर्थित पार्षद खुलकर सामने आ गए हैं। बिलासपुर: नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर-9 में सीवरेज लाइन के बीच हैंडपंप लगाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित भाजपा समर्थित पार्षद खुलकर सामने आ गए हैं। रविवार को परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला भाजपा प्रवक्ता कमल गौतम ने जल शक्ति विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने सभी तकनीकी नियमों को दरकिनार कर हैंडपंप स्थापित किया है। कमल गौतम ने बताया कि केंद्र सरकार से प्राप्त करीब तीन करोड़ रुपए की अनुदान राशि से शहर के प्रत्येक वार्ड में दो-दो हैंडपंप लगाने की योजना बनाई गई थी। प्रथम चरण में पांच हैंडपंप स्थापित किए जाने थे। इसके लिए नगर परिषद के पार्षदों द्वारा सुझाए गए स्थलों का हाइड्रोलॉजिस्ट ने निरीक्षण कर रिपोर्ट भी तैयार की थी, लेकिन विभाग ने रिपोर्ट में चयनित स्थान को छोड़कर दूसरे स्थान पर हैंडपंप स्थापित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कांग्रेस समर्थित व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से स्थान बदला गया, जिसके कारण हैंडपंप सीवरेज लाइन के ऊपर स्थापित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह न केवल तकनीकी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ है। पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि नगर परिषद की बैठक में जल शक्ति विभाग को हैंडपंप कार्य के लिए जारी किए गए 23 लाख रुपए वापस लेने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग भी की गई है। बाइट: पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम1
- माता नीलासुरी के पावन दरबार में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मां दशमी वारदा भजन मंडली (सेऊबाग) और कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के कलाकारों ने मैया के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माता के भेटों और भजनों की प्रस्तुति दी। कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के सुरों ने समां बांध दिया और महामाई के महिमा गाकर पूरे वातावरण को दिव्य और भक्तिमय बना दिया। माता नीलासुरी के पावन दरबार में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मां दशमी वारदा भजन मंडली (सेऊबाग) और कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के कलाकारों ने मैया के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माता के भेटों और भजनों की प्रस्तुति दी। कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के सुरों ने समां बांध दिया और महामाई के महिमा गाकर पूरे वातावरण को दिव्य और भक्तिमय बना दिया।4
- ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गाड़ी की चेकिंग के दौरान ली 500 रुपये की रिश्वत । ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने गाड़ी जाने दी, भले ही उसमें अवैध गांजा शराब क्यों न भरा हो। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के हाथरस का बताया जा रहा है।#khabaraaj #news #latestnews #Uttarpradesh1
- तमिलनाडु में RSS और बजरंग दल पर बैन का दावा भ्रामक, सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आदेश नहीं सोशल मीडिया पर यह दावा वायरल है कि मुख्यमंत्री विजय (थलापति विजय) ने तमिलनाडु में RSS और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, इस दावे की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक सरकारी आदेश या अधिसूचना जारी नहीं हुई है। विश्वसनीय फैक्ट-चेक रिपोर्टों के अनुसार यह दावा भ्रामक है और तमिलनाडु सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।1
- देश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प, पीएम मोदी के लाइव संवाद से जुड़े पंचकूला के छात्र-छात्राएं कॉमनवेल्थ गेम में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मंत्री श्याम सिंह राणा ने दी बधाई...1
- नशे के खिलाफ लड़ाई घर से शुरू, महिला मंडल ने गीतों से जगाई अलख:सीमा सांख्यान प्रशासन की सख्ती सराहनीय बिलासपुर संवाददाता। आज बढ़ रहे चिट्टे जैसे घातक नशे को गांवों में पांव पसारने से रोकने के लिए ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन जरूरी है। यह बात बिटिया फाउंडेशन की अध्यक्षा सीमा सांख्यान ने ग्राम पंचायत हरनोडा के बाबा बालक नाथ मंदिर खोर गांव में आयोजित एक शिविर के दौरान कही। रविवार को मां हडिंबा महिला मंडल खोर के बैनर तले महिलाओं ने चिट्टे जैसे खतरनाक नशे के खिलाफ अनोखी पहल करते हुए गीतों के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं ने बढ़ते नशे पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए समाज को इससे बचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकगीतों के जरिए लोगों को जागरूक किया। मां हड़िंबा महिला मंडल प्रधान भारती देवी ने भी एक भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया जिसके बोल थे मेरे बांके हिमाचला रे छैल गबरू तां छोरियां, जो चिट्टा खा गया…, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। मुख्य अतिथि सीमा सांख्यान ने कहा कि नशे जैसी बुराई को खत्म करने की शुरुआत परिवार से ही हो सकती है और इसमें माताओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने जिला उपायुक्त राहुल कुमार और जिला पुलिस कप्तान आईपीएस अभिषेक धीमान की भी सराहना करते हुए कहा कि चिट्टे के खात्मे को लेकर प्रशासन द्वारा कड़ा एक्शन लिया जा रहा है जो सराहनीय है। इस अभियान में मां हडिंबा महिला मंडल की प्रधान भारती देवी, सोमा देवी, मीना देवी, निशा जय, लता, रीमा सहित अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।1
- 📢 रविवार, 2 अगस्त को श्री बिजली महादेव मंदिर में भोले बाबा के दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कार सेवा दल संस्था के आजीवन सदस्य श्री राकेश शर्मा जी द्वारा कराटे गांव (जहां से श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा शुरू होती है) में विशाल लंगर भंडारे का आयोजन प्रातः 7 बजे से शाम तक चलता रहेगा। सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि भोले बाबा का प्रसाद (लंगर) ग्रहण करके जाएं। साथ ही वहां कार सेवा संस्था द्वारा Full Body/ Health Awareness कार्यक्रम भी होगा। *आयोजक:* *नागचला बरतन स्टोर/ परंपरा रेस्टोरेंट*1
- स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर पंचकूला/ 02 अगस्त: पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को स्विस लाउंज फायरिंग मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने राजस्थान की जिला जेल श्रीगंगानगर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चौथे आरोपी शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज हैं। यह मामला 4 जून 2026 को सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज की पार्किंग में हुई फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें रतन चंद और ललित गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शकील अंसारी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही आरोपी से उन स्थानों की निशानदेही भी करवाई जाएगी जहां हथियार और कैश छिपाकर रखे गए थे। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों और पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1